209303
Kanpur dehat - रुरा में बंद पड़े घर में चोरी की घटना के मामले में फोरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के बनिपारा रोड गुटैहा रुरा में बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी के घटना के मामले में फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरानपुर से ताजा खबरें: जानकारी अभी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
लाजपत नगर में एमसीडी डे केयर अस्पताल ब्लॉक उद्घाटन CM Rekha Gupta ने किया
New Delhi, Delhi:लाजपत नगर में एमसीडी डे केयर अस्पताल ब्लॉक का उद्घाटन। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया। Mayor Pravesh wahi and MLA Tarwinder Singh Marwaha also present। CM Rekha Gupta। पिछले कई वर्षों में दीमक के जिन کےड़ों ने हेल्थ डिपार्टमेंट को खोखला करने का काम किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कोई बड़े से बड़ा व्यक्ति या छोटे से छोटा व्यक्ति किसी भी प्रकार का गलत काम करता पाया गया तो उन्हें सजा जरूर मिलेगी। हेल्थ घोटाले पर मुख्यमंत्री का पहला बयान।0
0
Report
Advertisement
IT मंत्रालय के निर्देश: BAT-BMS ऐप हटाने से ई-रिक्शा चालकों को परेशानी
New Delhi, Delhi:ई रिक्शा चालकों से बातचीत BAT-BMS नाम की ऐप को लेकर IT मंत्रालय ने ऐप को प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए है इसका इस्तेमाल ई -रिक्शा को बंद करने के लिए हो रहा था। इससे ई रिक्शा चालकों को परेशानी हो रही थी अब ई रिक्शा चालकों का कहना है कि बड़ी परेशानी हो रही थी सवारी उतर कर जा रही थी अचानक से बंद हो जाने पर हादसा भी हो सकता था। रोजगार पर भी असर पड़ रहा था ।0
0
Report
अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर पर कड़ा संदेश और कानून पर जोर
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अयोध्या पहुंचे。 हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर जताएंगे शोक。 एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हुआ भव्य स्वागत。 राम मंदिर मामले पर बोले यह पाप नहीं, महापाप है, भगवान इसका दंड देंगे。 SIT जांच और देश की कानून व्यवस्था पर जताया पूरा भरोसा。 कहा सभी आरोपियों को कानून के तहत मिलेगा दंड。 देश की सरकार और जांच एजेंसी पर पूरा विश्वास。 संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र का आरोप。 श्रद्धा कम करने की साजिश से सावधान रहने की जरूरत"。 भगवान भी दंड देंगे, कानून भी दोषियों को सजा देगा0
0
Report
जगन गुर्जर हत्या पर शोकसभा आज, न्याय के लिए गुर्जर समाज तैयारी
Kota, Rajasthan:धौलपुर: डकैत जगन गुर्जर की तीये की बैठक आज, न्याय की मांग पर बनेगी रणनीति धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड स्थित भभूतिपुरा गांव में आज डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद तीये की बैठक यानी शोक सभा आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों और जगन के समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। शोक सभा का मुख्य उद्देश्य अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई जगन गुर्जर की मौत के मामले में न्याय की मांग करना और प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों पर चर्चा करना है.... अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जगन के पैतृक गांव भभूतिपुरामें अंतिम संस्कार किया गया। अब परिवार और समर्थक इस मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं....जगन गुर्जर के पुत्र आसाराम गुर्जर ने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोक सभा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके पिता की जेल में धोखे से हत्या की गई है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए समाज का एकजुट होना जरूरी है। परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम से पहले पुलिस-प्रशासन के साथ जो लिखित सहमति बनी थी, उस पर जल्द अमल किया जाए। यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, शोक सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। अंतिम संस्कार में उमड़ी हजारों की भीड़ के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखे हुए है। आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गुर्जर समाज के कई लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेश की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई इस घटना पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कड़ी सुरक्षा वाली जेल में इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, भभूतिपुरा में होने वाली शोक सभा पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहाँ न्याय की मांग के साथ-साथ आगे की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
स्पेस वैज्ञानिक श्रीजन पाल का बाइट, जानिए क्या खास है
Noida, Uttar Pradesh:Byte of Space Scientist Srijan Pal0
0
Report
बैरागीवाला हत्याकांड फिर गरमाया, सहसपुर थाने के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
Dehradun, Uttarakhand:बैरागीवाला हत्याकांड मामला फिर गरमाया। सहसपुर कोतवाली पहुंचे पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन। सहसपुर कोतवाल पर पीड़ित परिवार से दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप। आरोपियों के साथ पीड़ित परिजनों पर समझौते का बनाने का आरोप। सहसपुर थाने के बाहर कई थाने की पुलिस फोर्स तैनात। 13 जून को खेत मे पानी लगाने के विवाद में हिंदू नेता की हुई थी हत्या। पीड़ित परिवार के साथ हिंदू संगठन ने पहुचने का किया आवाहन। सहसपुर क्षेत्र छावनी में तब्दील...0
0
Report
सितारगंज में टक्कर से कार में आग, दो बाइक सवार की मौत
Bahara Boj, Uttarakhand:सितारगंज ऊधमसिंहनगर के सितारगंज बिडोरा-मझोला मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भिडंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गईं; टक्कर इतनी तेज थी कि तुरंत बाद कार में आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक़्क़त के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार कार सवारों की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।0
0
Report
Advertisement
बाबा बर्फानी की भीड़ भरे दर्शन शुरू, पहली आरती शांति से सम्पन्न
Chaka, विराट आकार में हैं बाबा बर्फानी। दर्शन कर लोटे भक्तों ने बहुत संतुष्टि और गहरे आध्यात्मिक दर्शन का अनुभव व्यक्त किया। बाबा बर्फानी की वर्षक यात्रा का आज से शुभारंभ हुवा आज सुबह तड़के करीब ५ बजे भक्तों ने दोनू मार्गों पहलगाम और बालटाल से पवित्र गुफा की चढ़ाई शुरू की लेकिन बालटाल से जाने वाले भक्त जहाँ से गुफा केवल १४ किलोमीटर की दूरी पर है ने जल्द दर्श किए और आज हुई प्रथम आरती में हिसा भी लिया। दर्जनों भक्त दर्शन कर वापिस बालटाल पहुँचे। दर्शन कर लोटे भक्तों ने कहा कि दर्शन बेहद अछे वातावरण और व्यवस्था में हुए। बाबा बर्फानी और माता पार्वती और गणेश जी पूरे आकार में हैं और श्राइन बोर्ड ने काफ़ी अच्छी विवस्था कर रखी जिसे दर्शन सरल हुए। दर्शन कर लोटे भक्तों से टिक टेक और WT आज दोनू मार्गों से लगभग २० हज़ार भक्तों को पवित्र गुफा जाने की अनुमति दी गई। बालटाल जो गए हैं वो आज ही दर्शन कर लॉट रहे हैं। बीड़ी इतनी है कि बालटाल से प्रशासन ने जब कटआउट टाइम पर यात्रियों को रोका तो वेह प्रदर्शन पर उतर आए और आख़िर प्रशासन को प्रदर्शन कर रहे करीब १०० यात्रियों को भी गुफा जाने की अनुमति देदी। ख़ालिद हुसैन जी मीडिया बालटाल0
0
Report
छतरपुर में बुजुर्ग के साथ शराबियों ने बेरहमी से मारपीट; वीडियो वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बदमाशो का आतंक बुजुर्ग को सड़क पर बेरहमी से पीटा छतरपुर में बुजुर्ग व्यक्ति के साथ शराबियों ने की बेरहमी से मारपीट... मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वायरल वीडियो में शराबियों ने शराब पीने के लिए गिलास और पानी के पैसे मांगे पर हुई मारपीट, बुजुर्ग के साथ प्लास्टिक के पाइप और लात घुसो से बेरहमी से मारपीट, बीते रात का बताया गया वायरल वीडियो कोतवाली थाना क्षेत्र के चौबे तिराहा की घटना0
0
Report
अशोक गहलोत ने धनखड़ से मुलाकात, अस्पताल में इलाज के बीच अपडेट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात जयपुर के EHCC अस्पताल में जाना कुशलक्षेम डॉक्टर्स की देखरेख में चल रहा है धनखड़ का इलाज0
0
Report
Advertisement
द्वारका: करोड़ों रुपये के मोबाइल चोरी मामले में तीन गिरफ्तार; 604 फोन बरामद
New Delhi, Delhi:स्टोरी :- द्वारका जिले की सेक्टर-23 थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये के मोबाइल चोरी मामले का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक बाग में छिपाकर रखे गए 604 नए Vivo मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को सेक्टर-23 थाने में अमेजन के लिए भेजी जा रही Vivo मोबाइल फोन की खेप से बड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में सामने आया कि गोदाम से करीब 4,500 नए Vivo मोबाइल फोन ट्रक में लोड किए गए थे। रास्ते में ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 1,500 मोबाइल फोन चोरी कर लिए और बाद में ट्रक को गुरुग्राम में छोड़कर फरार हो गया। मामाले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने संदिग्ध रूट पर लगे 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के जरिए चोरी में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी का पता लगाया। जांच के दौरान पता चला कि उत्तर प्रदेश के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने इसी गाड़ी और चोरी के कुछ मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है।0
0
Report
बलरामपुर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB का संयुक्त पैदल गश्त, चेकिंग अभियान तेज
Pachperwa, Uttar Pradesh:जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर एरिया में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर सतर्क दृष्टि बनाए रखी। इस दौरान नेपाल के सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से सटे गांवों की ग्राम सुरक्षा समिति व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
राम मंदिर चंदे मामले में SIT जांच, दिनेश शर्मा बोले मुख्यमंत्री ने आदेश दिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "मुख्यमंत्री ने तुरंत SIT जांच के आदेश दिए। SIT की जांच चल रही है और पारदर्शी जांच चल रही है। लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए और विश्वास करना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
