कानपुर देहातः सड़क किनारे डंप कूड़े में लगी आग, नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पाया काबू
Rajpur, Uttar Pradesh:राजपुर नगर पंचायत के 14 वार्डों से निकलने वाले कूड़े को दमनपुर मार्ग स्थित नहर बंबी किनारे और मदियापुर (अटल नगर) में सड़क किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। मंगलवार को अटल नगर वार्ड में भोगनीपुर- राजपुर मुगल सड़क किनारे कूड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत के कर्मचारी पानी से भरा टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे और बाल्टियों के जरिये आग पर काबू पाया। नगर पंचायत की ईओ नीति त्रिपाठी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने चूल्हे की राख कूड़े में डाल दी थी जिससे आग लगी थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
