209306
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Kanpur dehat - बियर शॉप में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Rasulabad, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा के झीझक कानपुर मार्ग पर स्थित बियर शराब की दुकान में बीती रात संदिग्ध हालात में अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर फंसे सेल्समैन की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर खोलकर सेल्समैन को सकुशल बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काब पाया। आग की चपेट में आने से बियर शॉप जलकर खाक हो गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एक दिन पहले घर से निकले 75 वर्षीय के वृद्ध की बाघ के हमले में मौत, जंगल से बरामद हुआ शव
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत राजापुर बनकटी निवासी उस्मान पुत्र फौजदार 75 वर्ष शनिवार को घर से निकले थे देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की किंतु उनका पता नहीं चल सका रविवार की सुबह उनका शव मोतीपुर रेंज के पूर्वी बीट बनघुसरी जंगल से कई हिस्सों में बरामद हुआ घटना की सूचना वन रेंज कार्यालय मोतीपुर पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई सूचना पर तत्काल सभी टीमें मौके पर पहुंची मोतीपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को ₹10000 की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है तथा वन विभाग द्वारा पूरे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की बाघ के हमले में ही वृद्ध की मौत हुई है।0
0
Report
यमुनानगर के बुढ़िया रोड पर कट्टे से शव मिलने से इलाके में सनसनी
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के बुढ़िया रोड से खारवन की ओर जाने वाले मार्ग पर नाएगांव के निकट देर रात प्लास्टिक के कट्टे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बुढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। राहगीर कृष्णा देवी और रीना देवी ने بتایا कि सड़क किनारे पड़े कट्टे से दुर्गंध आने पर उन्होंने पास जाकर देखा, तो कट्टे से एक व्यक्ति की टाँगे बाहर निकली थीं। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। 112 पुलिस ने बुढ़िया थाना को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की योजना बनाई और शुरुआती जांच में हत्या तेजधार हथियार से किए जाने की आशंका जताई गई। अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में पुष्टि नहीं हुई है। थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि मामले को ब्लाइंड मर्डर के रूप में देखा जा रहा है और पहचान और हत्या के कारणों की गहन जांच जारी है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में पंच-सरपंच चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में पंच-सरपंच चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में डीएलएमटी डॉ. कनक जैन ने नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना की प्रक्रिया समझाई। वहीं ओमप्रकाश पालीवाल ने ईवीएम और मतपत्र से होने वाले चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह ने अधिकारियों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम संचालन और मतपेटियों को सील करने का प्रायोगिक अभ्यास भी करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय रवाना
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है。 सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन आरोपियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोन बस स्टैंड के पास से जितेन्द्र यादव, हरिदास उरांव और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की थी। इसी मामले में तीनों आरोपी वांछित चल रहे थे। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। कोन थाना क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया न्यायालय के स्तर पर जारी रहेगी।0
0
Report
रणजी ट्रॉफी बिलासपुर: मुंबई बनाम हिमाचल के बीच रोमांचक मुकाबला, नशे के रोकथाम पर
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले का आगाज हो गया है। स्टेडियम में मुंबई और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मैच का शुभारंभ किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। चार दिनों तक चलेगा यह मुकाबला। लुहणु क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है तथा दोनों टीमों के बीच हो रहे इस मुकाबले में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने दोनों टीमों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि बिलासपुर जिले की 27 पंचायतें नशे के मामलों को लेकर रेड जोन में शामिल हैं तथा नशे से दूर रखना और समाज को नशामुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और आम लोगों की सहभागिता से ही नशे पर अंकुश संभव है।0
0
Report
परमिंदर सिंह झोटा हत्या: ढिल्लों ने काली पगड़ी बांधकर विरोध जताया
Noida, Uttar Pradesh:परमिंदर सिंह झोटा हत्या मामला। इंसाफ मिलने तक रोष स्वरूप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने काली पगड़ी बांधनी शुरू की। काली पगड़ी बांधकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को केवल सिंह ढिल्लों मानसा में परमिंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में शामिल होने पहुंचे थे। वहाँ उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की थी कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक काली पगड़ियों, काली चुन्नियों और काले झंडों के साथ रोष प्रकट किया जाए। इस अपील को परमिंदर सिंह के पिता सरदार भीम सिंह और संगत ने स्वीकार किया था। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, वे काली पगड़ी बांधेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस संघर्ष में हर स्तर पर साथ देगी।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि मेले के बीच जोगणिया माता के दर्शन से क्षेत्र में उत्साह
Begun, Rajasthan:चित्तावड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जोगणिया माता शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे और मां जोगणिया के दर्शन किए। सांसद ने मां से क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने नौ दिवसीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी के प्रयासों की प्रशंसा की।0
0
Report
19 मौत के बाद आगरा पुलिस दुर्गा पंडालों की सुरक्षा कड़ी निगरानी के साथ
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग कोलकाता में दुर्गा पंडाल में हादसे के बाद आगरा पुलिस अलर्ट हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद आगरा में बढ़ाई गई सतर्कता हरिपर्वत एसीपी बजरंग प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ किया राजा मंडी स्थित दुर्गा पंडाल का निरीक्षण क्षेत्र में लगे दुर्गा पंडालों को भी पुलिस ने किया चेक दुर्गा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा पंडालों में फायर सेफ्टी के इंतजामों की हुई जांच आग से बचाव के उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों को परखा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता किसी भी आपात स्थिति से निपटने के इंतजामों का निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट, पंडालों की जांच जारी दुर्गा पंडालों में एंट्री और एग्जिट गेट के साथ इमरजेंसी एग्जिट पर विशेष ध्यान0
0
Report
बंगाल दुर्गा पंडाल के हादसे के बाद कानपुर पुलिस ने बिलकुल तैयारी नहीं दिखाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पंडाल में हुई मौत के बाद भी नहीं जागा कानपुर का पुलिस प्रशासन दुर्गा पंडाल के अंदर आग की स्थिति से निपटने के लिए नहीं है कोई इंतेजामत दस कदम पर पुलिस चौकी होने के बाद भी पंडाल में नहीं तैनात है एक भी पुलिसकर्मी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पुलिस चौकी के बगल में सजा है दुर्गा पंडाल0
0
Report
Advertisement
जालौन में डंपर से वैन टकराई: चालक की मौत, गाँव में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र में जोल्हुपुर-मदारीपुर मार्ग पर जहटौली गांव के पास शनिवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे धुलाई के लिए खड़े डंपर में पीछे से एक वैन जा घुसी। हादसे में वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम जखा निवासी इंद्रसेन चौहान (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इंद्रसेन वैन से सवारियों को छोड़ने के बाद अकेले अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जहटौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से उनकी वैन टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सिरसाकलार थाना प्रभारी वरुण प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वैन से चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, हादसे की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। इंद्रसेन की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
तिगांव अनाज मंडी महापंचायत: दहेज प्रथा व शराब के खिलाफ एकजुटता का आह्वान
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के तिगांव अनाज मंडी में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महापंचायत, दहेज प्रथा और शराब के विरोध में एकजुट होने की अपील फरीदाबाद। समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ गुर्जर सभा हरियाणा एवं समस्त 84 पाल के सौजन्य से तिगांव अनाज मंडी में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा समाज के बीच अपना पक्ष रखने पहुंचे। इस दौरान पं. मूलचंद शर्मा ने समाज की सरदारी के बीच बहन-बेटियों की शादी में दहेज प्रथा और शराब के बढ़ते चलन के खिलाफ एकजुट होकर निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में फैली इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने महापंचायत में मौजूद लोगों से अपील की कि इस पंचायत में समाजहित में जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे सभी लोग स्वीकार करें और उसका पालन करें। महापंचायत का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश देना रहा। संबोधन= पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक मूलचंद शर्मा0
0
Report
चम्पावत में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह
Noida, Uttar Pradesh:चम्पावत में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं अन्य कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
निवाई के कांटोली में पैंथर मूवमेंट से ग्रामीण दहशत; विभाग पिंजरा लगाने को कहे
Tonk, Rajasthan:TonK, निवाई कांटोली में पैंथर का मूवमेंट,ग्रामीणों में भय उपखंड के नोहटा गांव स्थित कांटोली में पैंथर की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है,ग्रामीणों द्वारा पहाड़ी की तलहटी पर भैरव जी मंदिर के सामने पैंथर दिखाई देने का दावा किया गया,पूर्व में किसान के बाड़े में बकरियों का शिकार करने की घटना भी सामने आई थी,वायरल वीडियो के बाद किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं,वही निवाई वन विभाग के रेंजर धारीलाल बैरवा ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है,वायरल वीडियो की वन विभाग ने नहीं की पुष्टि0
0
Report
दुष्काळ आणि कर्ज के बोझ से आत्महत्या: वाशिम के किसान की दुखद मौत
Washim, Maharashtra:दुष्काळाच्या झळा,हाताला आलेलं अत्यल्प पीक आणि डोक्यावर कर्जाचा डोंगर या आर्थिक विवंचनेतून वाशिमच्या मालेगाव तालुक्यातील बोर्डी येथील ४६ वर्षीय शेतकरी विठ्ठल मुकिंदा चव्हाण यांनी विष प्राशन करून जीवन संपवल्याची दुर्दैवी घटना समोर आली आहे.दोन एकरांत केवळ तीन क्विंटन सोयाबीनचं उत्पादन झालं,तर जिल्हा मध्यवर्ती बँकेचं ६० ते ६५ हजार रुपये आणि खासगी कर्जाचाही बोजा त्यांच्या डोक्यावर होता. त्यांच्या निधनाने कुटुंबाचा आधार हरपला असून, या दुःखद प्रसंगातही चव्हाण कुटुंंबाने नेत्रदान करून सामाजिक बांधिलकी जपली आहे. वाढत्या शेतकरी आत्महत्येच्या पार्श्वभूमीवर शासनाने दुष्काळी मदत शेतकऱ्याच्या खात्यात लवकर जमा करण्याची मागणी होत आहे.0
0
Report
बदलापुर के ऐतिहासिक गावदेवी मंदिर में नवरात्र उत्साह, 101 किलो मिठाई का महाप्रसाद
Ambernath, Maharashtra:बदलापूरच्या ऐतिहासिक गावदेवी मंदिरात नवरात्रोत्सवाचा उत्साह. भाविकांची मोठी गर्दी, अर्पण केला १०१ किलो मिठाईचा महाप्रसाद. बदलापूर शहरातील सुमारे १०० वर्षे जुन्या ऐतिहासिक आणि श्रद्धास्थान असलेल्या गावदेवी मंदिरात यंदाचा नवरात्रोत्सव अत्यंत उत्साहात आणि भक्तीमय वातावरणात साजरा करण्यात आला. या महोत्सवामध्ये देवीच्या दरबारात भाविकांची रिघ लागली असून, विविध धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले. नवरात्रोत्सवाच्या या पवित्र काळात बदलापूरसह संपूर्ण पंचक्रोशीतून हजारो भाविकांनी गावदेवीच्या दर्शनासाठी हजेरी लावली. देवीप्रती असलेली गाढ श्रद्धा व्यक्त करत भाविकांनी मंदिरात तब्बल १०१ किलो मिठाईचा महाप्रसाद चढवला. या भरगोस प्रसादाचा लाभ घेण्यासाठी आणि देवीचे दर्शन घेण्यासाठी पंचक्रोशीतील नागरिकांनी मोठी गर्दी केली होती. शेकडो वर्षांची परंपरा लाभलेल्या या गावदेवी मंदिराच्या नवरात्रोत्सवामुळे संपूर्ण बदलापूर परिसरात भक्तिमय वातावरण पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
Advertisement
