कानपुर देहातः पेड़ से पत्ते तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
Jalihapur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में मारपीट कर रही हैं। वायरल वीडियो कानपुर देहात के मंगलपुर थाना इलाके के का है। खानपुर गांव में मामूली विवाद में पहले बहस हुई फिर आपस में महिलाएं मारपीट करने लगीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मंगलपुर पुलिस ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पेड़ से पत्ते तोड़ने को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
