209306
Kanpur Dehat - ट्रैक्टर और लोडर में आमने-सामने जोरदार भिड़त,हादसे में लोडर चालक की मौत।
Rasulabad, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के महेरा गांव के पास झीझक-रसूलाबाद मार्ग पर ट्रैक्टर और लोडर में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,सड़क हादसे में लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोडर चालक को उपचार हेतु आनन फानन में सीएचसी अस्पताल रसूलाबाद पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने लोडर चालक को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सीएचसी अस्पताल पहुंचे। शब को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, 61 बाइक बरामद, कीमत ~30 लाख
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो लोगो को पकड़ा । पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 61 बाइक बरामद की है। बरामद बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। गिरोह का एक आरोपी महज तीन मिनट में किसी भी दोपहिया वाहन का लॉक तोड़ने में माहिर था। इस गिरोह ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों से बाइक चोरी की थी और अलग अलग जगह जंगल में छुपाकर रखी थी। खंडवा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। खंडवा में पिछले महीने लगातार हुई बाइक चोरी की घटना के बाद पुलिस ने अपना नेटवर्क बिछाया। पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने कई दिनों तक ऑपरेशन चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों लंबे समय से वाहन चोरी के कारोबार में सक्रिय थे। आरोपियों की पहचान विशाल राठौड़, निवासी भीकनगांव और बबलू बारेला, निवासी बड़वानी के रूप में हुई। মালूमात: पुलिस की पूछताछ कार्रवाई में कुल 61 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इनमें खंडवा के अलावा खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, देवास और महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से चोरी की गई बाइक शामिल हैं। गिरोह का नेटवर्क मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों तक फैला था। आरोपी विशाल राठौड़ के खिलाफ मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 10 अपराध दर्ज हैं, जबकि उसके साथी बबलू बारेला के खिलाफ 2 मामले दर्ज पाए गए। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और माना जा रहा है कि वाहन चोरी की और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।0
0
Report
NH 39 की दुर्दशा: पन्ना से गुजरने वाले मार्ग पर जाम, लाखों राहगीर त्रस्त
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना से गुजरने वाले NH 39 की दुर्दशा है लाखों राहगीर परेशान , रोज़ जाम की झाम0
0
Report
सोयाबीन खरीदी बंद से किसानों ने मंडी गेट बंद कर जाम लगा दिया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को व्यापारियों द्वारा सोयाबीन की खरीदी बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी का गेट बंद कर दिया और शहरी हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। विधायक ने कहा जो व्यापारी किसान को भुगतान नहीं कर पा रहे, उनके लायसेंस निरस्त किए जाएं। किसानों का आरोप है कि वे किराए के वाहनों से सोयाबीन की उपज बेचने मंडी पहुंचे थे, लेकिन दोपहर बाद व्यापारियों ने खरीदी बंद कर दी। इससे उन्हें उपज वापस ले जाने या रुकने की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने इसे अपने साथ अन्याय बताते हुए खरीदी तत्काल शुरू कराने की मांग की। व्यापारियों ने खरीदी के लिए राशि न होने पर तौल बंद करवा दिया। सूचना मिलने पर विधायक अरुण भीमावद मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मंडी में आई उपज की खरीदी करना ही पड़ेगी और इसके लिए वे राशि की व्यवस्था करें।0
0
Report
Advertisement
कटनी में इंस्टाग्राम धोखाधड़ी: चार लाख डॉलर के लालच से 1.6 लाख की चोरी
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - चार लाख डॉलर का लालच, किस्तों में 1 लाख 60 हजार की ठगी का आरोप कटनी में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ग्रामीण महिला को चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर मिलने का झांसा देकर कथित तौर पर 1 लाख 60 हजार रुपये ठग लिए गए। इंस्टाग्राम के जरिए महिला से संपर्क किया गया और डॉलर की रकम उसके खाते में ट्रांसफर करने के नाम पर पहले 10 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद कभी लीगल प्रोसेस, कभी कन्वर्जन तो कभी टैक्स और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर महिला से बार-बार पैसे जमा करवाए गए। पीड़िता का आरोप है कि ठगों के झांसे में फंसकर उसने कर्ज लिया, रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और गहने तक गिरवी रख दिए। पीड़ित महिला ममता बाई कोल के मुताबिक करीब 22-23 दिन पहले इंस्टाग्राम के जरिए राजपूत फाज नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। महिला को बताया गया कि उसके नाम करीब चार लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर या मनी लकी ड्रॉ की रकम आई है। दावा किया गया कि कुछ जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह रकम उसके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। महिला का आरोप है कि प्रोसेसिंग के नाम पर उससे पहले 10 हजार रुपये जमा करने को कहा गया। उसने पेटीएम और यूपीआई के जरिए कथित तौर पर अमन खत्री के स्कैनर पर 10 हजार रुपये भेज दिए। 24 घंटे बाद भी खाते में रकम नहीं आई तो दोबारा संपर्क किया गया और 22 हजार रुपये और जमा कराने को कहा गया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद कन्वर्जन के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे गए। रकम की व्यवस्था करने के लिए उसने बैंक से लोन लिया और पैसे भेज दिए। इसके बाद 38 हजार, 45 हजार और फिर 30 हजार रुपये अलग-अलग स्कैनर और खातों में भेजने का आरोप है। महिला का कहना है कि हर बार रकम जमा कराने के बाद उसे डॉलर की राशि मिलने का भरोसा दिया जाता रहा।पीड़िता का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग होने पर उसने रिश्तेदारों से उधार लिया और अपने गहने तक गिरवी रख दिए। इसके बावजूद उसके खाते में चार लाख डॉलर की कथित रकम नहीं पहुंची। आरोप है कि ठगों ने नई-नई फीस और बड़े अधिकारी के खर्च के नाम पर उससे लगातार और पैसे मांगे। ममता बाई के मुताबिक जब उसने बार-बार पैसे मांगने पर सवाल किया तो उसे कथित तौर पर धमकाया गया कि अगर रकम नहीं भेजी तो पहले जमा किए गए पैसे लैप्स हो जाएंगे और उसके खिलाफ कोर्ट-कचहरी या इनकम टैक्स की कार्रवाई हो सकती है। पीड़िता का कहना है कि डर और लालच के चलते वह लगातार रकम जमा करती चली गई और करीब 1 लाख 60 हजार रुपये गंवा बैठी।मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटनी एडिशनल एसपी कमल मौर्य के मुताबिक साइबर टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन-जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें होल्ड कराने की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन दवाएं बेचने वाले दो गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन भ्रामक दवाएं बेचने के आरोप में इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में दबिश देकर दो आरोपियों समीरउद्दीन (देवरनियां) और यूसुफ (बड़ी बिहार, इज्जतनगर) को गिरफ्तार किया। एक साथी इलियास खान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, छह कंप्यूटर, एक लैपटॉप, आठ मॉनीटर, तीन प्रिंटर, दो बिल प्रिंटर, छह की-बोर्ड, माउस व चार्जर, एक स्कैनर, 85 पैकेट दवाएं, दवाओं से संबंधित दस्तावेज व पैकिंग सामग्री बरामद की; साथ ही 1.99 लाख रुपये नकद, छह चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, पर्स और कूटरचित लाइसेंस भी मिले। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे इंस्टाग्राम पर ‘हर्बल हैंड जड़ीबूटी’ नाम से आईडी बनाकर डॉक्टर बनने का नाटक करते थे; सहारनपुर और मुरादाबाद से सामान लाकर कैप्सूल में भरते, रैपर लगाकर फर्जी फर्म के नाम से ऑनलाइन बेचते थे। पुलिस के अनुसार यह काम करीब दो वर्ष से चल रहा था; थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
दिल्ली के अलीपुर बकौली रोड पर चावल गोदाम में भीषण आग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के अलीपुर बकौली रोड पर चावल गोदाम में भीषण आग, यहां वेयरहाउस भी बना हुआ था जिसमें कार्टून व अन्य सामान थे; आग लगी क्योंकि फायर गाड़ियां देरी से पहुंचीं; फिलहाल फायर की गाड़ियां मौके पर हैं।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में दान के नाम पर सोने की ठगी, आभूषण लेकर फरार बदमाश
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में शीतला मंदिर के पास एक सर्राफा व्यापारी के साथ बेहद शातिर तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खुद को दानदाता बताते हुए व्यापारी को अपनी बातों में उलझाया और देखते ही देखते करीब आठ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना चेहरा कपड़े से ढका रखा था। उसने व्यापारी से एक ब्राह्मण को राशि दान करने की बात कही और अपने पास रखे नोटों के बंडल में सोने के आभूषण ‘टच’ कराने की बात कहकर धीरे-धीरे व्यापारी से कई आभूषण ले लिए। इसके बाद आरोपी ने आभूषणों को नोटों के बंडल में बांधा और व्यापारी से कहा कि इसे मंदिर में रख दें। कुछ देर बाद अपने आभूषण वापस ले लेना और नोटों का बंडल किसी गरीब को दान कर देना। व्यापारी ने आरोपी की बात पर भरोसा कर बंडल मंदिर में रख दिया। कुछ देर बाद न नोटों का बंडल मिला और न ही सोने के आभूषण। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में आरोपी का हुलिया नजर आया है, लेकिन चेहरे पर कपड़ा बंधा होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है。0
0
Report
सिंहेश्वर मंदिर न्यास के नए प्रबंधक ने गोलमाल रोकने की कड़ाई की घोषणा
Madanpur, Bihar:स सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के नए बनाए गए प्रबंधक सह सहायक लेखा पदाधिकारी रिपु दमन ने पद भार ग्रहण के उपरांत पूरे मंदिर परिसर सहित आसपास का निरीक्षण किया. और उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि मंदिर कार्यों में किसी प्रकार का गोलमाल अब नहीं चलने वाला है. अगर कोई पैसे के लिए न्यास में कार्य कर रहे है तो वह अपने मन से पद को छोड़कर चले जाए. नहीं तो वैसे कर्मियों पर गाज गिरनी तय है. निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में बिक्री कर रहे गुटखा को भी जप्त किया और सख्त हिदायत दिया कि मंदिर में कोई भी मादक पदार्थ बिक्री नहीं करेगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्किंग के अलावा किसी भी जगह या गेट पर वाहन को पार्किंग नहीं किया जाएगा. दक्षिणी गेट के तरफ होटल संचालक को गंदगी नहीं फैलाने के लिए कहा गया. यह भी कहा गया कि अगर कभी गंदगी फैलाते हुए पकड़े गये तो भारी जुर्माना किया जाएगा. इसके साथ ही पार्किंग के रशीदों की जांच की गई। जबकि शिवगंगा के निरीक्षण के दौरान बताया कि आगामी छठ पर्व को लेकर जो भी आवश्यक सुविधा श्रद्धालुओं के लिए होगी वह अविलंब करने के दिशा में कार्य किया जाए. वही शिवगंगा के किनारे लोगों के द्वारा पेशाब करने के कारण दुर्गंध को देखते हुए अभिलंब इस पर भी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि कई दुकानदार शिवरात्रि मेला में अपना दुकान लेकर सिंहेश्वर आए थे जबकि वह अब तक यहीं जमे हुए हैं. इससे न्यास को होने वाली नुकसान की राशि वसूली को लेकर न्यासा कर्मी को निर्देशित किया गया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर राशि वसूली की कार्रवाई के दिशा में कार्य किया जाए. फिर पार्किंग में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है जिसका भी निरीक्षण किया गया. साथ ही पर्यटन विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए कार्यों में देरी न करने की बात कही. न्यास कर्मियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम होते ही सिंहेश्वर मंदिर परिसर में कुछ नशेड़ी युवक पहुंच जाते है जिस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात करते हुए कहा कि कोई भी नशेड़ी युवा शाम में अगर मंदिर परिसर में नशा करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. न्यास कर्मियों को बायोमेट्रिक से उपस्थित बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा. मंदिर परिसर में होने वाले मुंडन को लेकर कर्मियों के द्वारा बताया गया कि कई पंडों के द्वारा बिना रसीद कटा कर मुंडन का कार्य कर लिया जाता है. जिससे न्यास को काफी नुकसान होता है. इसके लिए एक काउंटर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए. जिस पर पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुंडन करने वाले सभी नाइयों को चिन्हित करें. साथ ही उसकी लिस्ट बनाएं और अगर कोई नाई बिना रसीद देखे मुंडन करता है तो उस पर जुर्माना करने का प्रावधान किया जाएगा. मंदिर परिसर में खुदरा दुकान लगाने वालों को अब डिजिटल पेमेंट की ओर प्रेरित करते हुए डायरेक्ट न्यास के खाते में पैसा लिया जाएगा. अगर कोई कर्मी गलती करते हुए पकड़े जाते हैं तो उस पर जुर्माना के साथ- साथ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. वही फूल दुकानदार का आधार कार्ड लेते हुए चिन्हित जगह पर दुकान लगाने की दिशा पर जल्द ही कार्य करने की बात कही गई. वहीं यह भी बताया कि वैसे कर्मचारी जिनके पास पूर्व का बकाया है उसका लिस्ट न्यास कर्मियों से मांग की गई है. जिसपर भी कार्रवाई तय बताई गई है.0
0
Report
गोंडा देहात कोतवाली ने 24 घंटे में हवाई फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार किया
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आज मंगलवार देर शाम कंपोजिट शराब की दुकान दर्जीकुंआ रायपुर पर हवाई फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों राम फेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी, मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल,कारतूस बरामद हुआ है। कल सोमवार देर शाम 7:00 के करीब कंपोजिट शराब की दुकान से शराब लेने के बाद शराब की दुकान के बगल पीने के दौरान आपसी कहासुनी और गाली गलौज हुआ था इसी दौरान गाड़ी से जाते समय इन आरोपियों ने हवाई फायरिंग की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी हुई थी और स्थानीय लोगों के अंदर दबदबा कायम करने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह शराब खरीद करके दुकान के बगल ले जाकर नमकीन के साथ शराब का सेवन कर रहे थे इसी दौरान कुछ और लोग आ गए और उन लोगों ने विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद धीरे-धीरे बाद तो दोनों गुटों के लोगों में गाली-गलौज हुआ एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की हुई जब स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों के लोगों को अलग कर दिया। इसी दौरान जब तीनों आरोपी गाड़ी से अपने घर जाने लगे तो इसी में से एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायरिंग कर दी गई। तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा दौड़ा करके राम फेर तिवारी को पकड़ लिया गया था राम फेर तिवारी से पूछताछ के बाद मोहम्मद कलाम और पंकज मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
डुमरी के स्कूलों में एमडीएम राशि नहीं मिलने पर 14 अक्टूबर से बंद चेतावनी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : प्रखंड शिक्षक समन्वय समिति डुमरी के बैनर तले मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र डुमरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमल किशोर महतो ने की, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।बैठक में शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना को लेकर गंभीर चिंता जताई। अध्यक्ष कमल किशोर महतो ने कहा कि अप्रैल 2026 से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना ऋणात्मक राशि में चलाई जा रही है। जिले में एक माह से एमडीएम की राशि पड़ी हुई है, लेकिन अब तक विद्यालयों को हस्तांतरित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि राशि नहीं मिलने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। दुकानदार रोज उधारी के पैसे के लिए सचिव और प्रभारी प्रधानाचार्य पर दबाव बना रहे हैं, जिससे आए दिन हाथापाई तक की नौबत आ रही है।समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यालय द्वारा एमडीएम की राशि विद्यालयों के खाते में नहीं भेजी जाती है, तो 14 अक्टूबर से डुमरी प्रखंड के सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना बंद कर दी जाएगी। इसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।0
0
Report
हेमन्त सोरेन ने दुर्गा पूजा समितियों को सहयोग और पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति विसर्जन के सुझाव दिए
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री सचिवालय प्रेस विज्ञप्ति 316/2026 06 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात। दुर्गा पूजा समितियों को जिला प्रशासन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सपरिवार पंडाल परिभ्रमण एवं मातारानी के दर्शन हेतु आमंत्रण मुख्यमंत्री आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की प्रतिमा और गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया तथा दुर्गा पूजा उत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया। सदस्यों ने कहा कि आपके नेतृत्व में पूजा समितियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है और जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों के भ्रमण के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया और माता रानी के दर्शन एवं महाआरती में शामिल होने की बात कही। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समितियों को कई अहम सुझाव दिए; मूर्ति विसर्जन पर्यावरण अनुकूल हो, तालाबों और जलाशयों की स्थिति पर ध्यान, एक वैकल्पिक इको-फ्रेंडली व्यवस्था बनाकर मूर्ति विसर्जन करें। दुर्गा पूजा पंडालों में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु होर्डिंग लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। राज्य सरकार और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के समन्वय से नशा मुक्त झारखंड की परिकल्पना पूरी की जाएगी। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था दुरुस्त, बिजली, पानी, सफाई और यातायात व्यवस्था पर स्पष्ट निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राकेश रंजन मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में दुर्गा पूजा समिति के प्रमुख सदस्य और शांति समितियों के सदस्य शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और राज्य की तरक्की व खुशहाली की कामना की।0
0
Report
दहेज प्रताड़ना के आरोप: गिरिडीह में विवाहिता किरण देवी की हत्या—शव रेलवे ट्रैक पास
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गट्टीगढ़ा गांव निवासी किरण देवी के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर किरण के साथ लगातार विवाद किया जा रहा था और विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया. बताया जा रहा है कि किरण देवी के तीन साल का एक बच्चा भी है। मायके पक्ष के अनुसार, किरण की शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति महेश ठाकुर,जो पेशे से ड्राइवर है,उसके चचेरी भाभी के साथ कथित अवैध संबंध थे। इसी बात का किरण द्वारा विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर किरण के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई। आरोप यह भी है कि हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंक दिया गया, ताकि घटना को दूसरी तरह दिखाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग निमियाघाट थाना पहुंचे और आवेदन देकर पति समेत ससुराल के पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं। मृतका के मामा पंकज शर्मा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
पड़री कला में अतिक्रमण से 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा पर संकट
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पड़री कला गांव में 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा पर संकट खड़ा हो गया है। गांव में जहां पिछले करीब 35 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है, वहां कथित अतिक्रमण के चलते इस बार मूर्ति स्थापना के लिए जगह ही नहीं बचने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक पूजा स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी अतिक्रमण नहीं हटने की स्थिति में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने और 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा को बचाने की मांग की है। सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री कला का मामला है, जहां दुर्गा पूजा स्थल पर कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूजा स्थल पर अतिक्रमण के चलते मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। यही वजह है कि करीब 35 वर्षों से चली आ रही दुर्गा पूजा की परंपरा इस बार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूजा स्थल से अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर पूजा स्थल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। मामले को लेकर एसडीएम ने बताया कि जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई है। जांच में अगर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि पूजा स्थल पर वास्तव में अतिक्रमण है या नहीं, लेकिन फिलहाल 35 साल पुरानी दुर्गा पूजा की परंपरा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पड़री कला गांव, पन्नूगंज थाना क्षेत्र, सोनभद्र का मामला। Byte: आशीष कुमार त्रिपाठी - एसडीएम ओबरा0
0
Report
रावला में पानी की डिग्गी में डूबकर मां-बेटे की मौत, बच्ची सुरक्षित
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के रावला से खबर रावला मंडी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा पानी की डिग्गी में डूबने से मां-बेटे की मौत, रावला क्षेत्र के 9 SKM सखी बॉर्डर के पास एक घर में बनी पानी की डिग्गी में गिरी महिला और दो बच्चे, हादसे में महिला और एक बच्चे की डूबने से मौत, एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला , रावला पुलिस पहुंची मौके पर मृतकों के शव को रखाया राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में,0
0
Report
मेराल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी: 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के मेराल थाने की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी करवाई की है पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रखी है। इसी कड़ी में मंगलवार को मेराल थाना प्रभारी के नेतृत्व में दुलदुलवा गांव के जंगली क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जंगल में अवैध शराब निर्माण के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे अवैध शराब तैयार करने की कोशिश पर रोक लगी। गढ़वा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
