209303
Kanpur dehat - घने कोहरे के चलते रेलवे स्टेशन पर , एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों रही लेट
Rura, Uttar Pradesh:रविवार को घने कोहरे के चलते रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।वहीं एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटो लेट रही।वहीं ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री स्टेशन पर परेशान हो गए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM सम्राट चौधरी के मधुबनी दौरे के बाद राजनगर-पिलखवार सड़क फिर से जर्जर
Madhubani, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 6 सितंबर 2026 को मधुबनी के राजनगर और पिलखवार गांव का दौरा किया था। इलाके का मुख्य सड़क वर्षों से खराब पड़ी थी जिस सड़क के कुछ किलोमीटर को रातों-रात बना दिया गया। साथ ही इधर उधर ठीक कर मोटरेबल जैसा बना दिया गया। वर्षो से खराब पड़ी और गड्ढों वाली सड़क पर पानी-कीचड़ के ऊपर ही रातों-रात गिट्टी बिछाकर और त्वरित कार्य करके सड़क को ठीक करने का प्रयास किया गया। जलधारी चौक से रांटी और पिलखवार गांव तक कि सड़क को जैसे तैसे बनाया गया। इलाके के लोगों की माने तो सीएम के आने से सड़क बना और बनने के साथ ही टूटने लगा। नव निर्मित सड़क की क्वालिटी भी निम्न स्तर की थी। मरम्मत किये गए इस रोड पर अब कई जगह काफी जर्जर हो गया है, हालांकि जलधारी चौक के पास तो पत्थर से पैचिंग कर दिया गया सड़क नहीं बनाया गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की माने तो सीएम आने से कुछ सड़क बना फिर छोड़ दिया गया। जलधारी चौक से रांटी राजनगर सड़क काफी व्यस्त सड़क है और नेपाल को भी यह सड़क जोड़ती है बावजूद काफी जर्जर है।0
0
Report
अखिलेश यादव इंडिया ब्लॉक से किनारे, मजबूत पोजिशनिंग के लिए कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 30 सितंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक से अखिलेश यादव ने किनारा किया है, अखिलेश यादव के बैठक में ना शामिल होने की वजह चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्तता बताया है, उनकी जगह सपा के दूसरे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे... बाईट- 2 राजनीतिक विश्लेषक रूद्र विक्रम सिंह बाईट एंगल- अखिलेश यादव अब इंडिया ब्लॉक में अपनी पोजिशनिंग चाहते हैं...क्योंकि कांग्रेस के बाद अब अखिलेश यादव के सबसे ज्यादा सांसद हैं...ऐसे में अखिलेश खुद को इंडी ब्लॉक में मजबूत स्थान पर देख रहे हैं और बैठक में ना जाकर कहीं ना कहीं कांग्रेस को भी संदेश देने की कोशिश है ..0
0
Report
लखीसराय में सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई: चार गिरफ्तार, 35.73 ग्राम स्मैक बरामद
Lakhisarai, Bihar:LAKHISARAI: शराबबंदी के बाद सूखे नशे के जाल से युवाओं में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है. बड़हिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्मैक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रतापपुर गांव में स्मैक की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उनके पास से 34.73 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदन कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर बड़हिया और लखीसराय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अशोकधाम स्थित एक दुकान में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने एक ग्राम स्मैक के साथ नीतीश कुमार और मोहन कुमार को गिरफ्तार किया. इस तरह पुलिस ने कुल 35.73 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया. चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल ने स्वच्छता अभियान शुरू किया
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh :पदभार संभालते के बाद एक्शन मोड में दिखे टिब्बी पालिकाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, कस्बे के सभी 20 वार्डों में चलेगा स्वच्छता अभियान,सफाई बैठक में ईओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी,सड़कें व गलियों में कचरा न दिखने के निर्देश,वार्डों की टूटी नालियों व सड़कों की होगी मरम्मत,डंपिंग यार्ड बने खेल मैदान को बनाएंगे सुंदर पार्क,पहले चरण में मलबे का समतलीकरण कर होगी भर्ती,पालिकाध्यक्ष व पार्षदों ने खेल मैदान का किया मुआयना0
0
Report
19 शिकायतों की बैठक: 12 मौके पर समाधान, प्रशासन ने समयबद्ध निस्तारण निर्देश दिए
Nuh, Haryana:कष्ट निवारण समिति की बैठक में 19 शिकायतों की सुनवाई, 12 का मौके पर समाधान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए。 मंत्री विपुल गोयल सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें तीन पुरानी और 16 नई शिकायतें शामिल थीं। इनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि सात शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक में वार्ड नंबर-8, तावडू निवासी रजनी ने अपने पिता की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग रखी। मंत्री ने मामले की दोबारा जांच के लिए गठित एसआईटी को शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य दिखाने के निर्देश दिए। मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। वहीं, डालावास निवासी मोहम्मद तौफीक की कृषि भूमि को गंदे पानी के नाले से फसल प्रभावित होने की शिकायत पर एसडीएम तावडू, बीडीपीओ और समिति सदस्य मूलचंद की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए। गांधी नगर, पलवल निवासी निशा की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक नूंह को एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए गए। डुंगरान सहजादपुर निवासी मुफिजुल की महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित शिकायत पर समिति सदस्य जसवंत गोयल को 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपने के निर्देश दिए। लेंटर रोड, नूंह निवासी मुस्तफा की शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर और नियमित सफाई न होने की शिकायत पर जिला नगर आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए。 शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों पर भी दिए निर्देश बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने समाचार पत्रों में प्रकाशित शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जनसमस्याओं को शिकायत के रूप में समिति के समक्ष रखा। मंत्री विपुल गोयल ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनगवां की नई इमारत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए。 वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमओ को दिए गए। उन्होंने जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने को भी कहा。 मंत्री विपुल गोयल ने समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं को समिति की बैठक में शिकायत के रूप में रखने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में प्रकाशित जनसमस्याओं पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेना प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है।0
0
Report
नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़: नंदन यादव की 14 दिन हिरासत, सभी गिरफ्तार
Jamui, Bihar:नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव को आज 14 दिन के हिरासत में भेजा गया जेल एसपी ने कहा जितने भी आरोपी थे सब की गिरफ्तारी हो चुकी है अब इस मामले में कोई आरोपी नहीं बचे हैं।0
0
Report
Advertisement
जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: निरीक्षक पर रिश्वत मांगने के आरोप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई। कारखाना एवं बॉयलर्स के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा। एसीबी ASP ज्ञान प्रकाश नवल की टीम ने सीकर में कार्रवाई की। इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने फैक्ट्री मालिक से 20 हजार रिश्वत मांगी। निरीक्षण रिपोर्ट में कमियाँ निकालकर रिश्वत मांगना। तारा नगर स्थित फैक्ट्री मालिक से घूस माँगी गई। एसीबी आरोपी के आवास की भी तलाशी ले रही है。0
0
Report
ठाणे के पाँच तालुकों में सूखा घोषित कराने की कपिल पाटील की मुख्यमंत्री से मांग
Thane, Maharashtra:ठाणे जिल्ह्यातील पाच तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्याकडे केली आहे. राज्यातील २६५ तालुक्यांमध्ये दुष्काळ जाहीर झाला, पण ठाणे जिल्ह्यातील एकाही तालुक्याचा समावेश नाही. भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुण्यात शेतीचे मोठे नुकसान झाले आहे. ठाणे जिल्ह्यात यंदा पावसाने पाठ फिरवल्याने शेतकरी संकटात सापडला आहे. जिल्ह्यात ५४ हजार हेक्टरवर भात लागवड झाली होती, पण १५ ऑक्टोबरपर्यंत पाऊस न झाल्याने निमगर्वा, हळवा आणि गवा भाताचे मोठे नुकसान झाले आहे. भाजीपाल्यालाही फटका बसला आहे. यंदा पाऊस लवकर गेल्याने ६ हजार २५० हेक्टरवरील रब्बी हंगाम, वाल, वाटाणा, हरभऱ्याचे पीक धोक्यात आले आहे. ही परिस्थिती लक्षात घेऊन भिवंडी, शहापूर, मुरबाड, कल्याण आणि अंबरनाथ तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करावा अशी मागणी माजी मंत्री कपिल पाटील यांनी मुख्यमंत््रीयांकडे केली आहे. याबाबत त्यांनी कृषी मंत्री दत्तात्रय भरणे यांनाही पत्र दिले आहे.0
0
Report
नागपुर में प्यारे खान के विरोध में VHP-Bajrang Dal का प्रदर्शन; इस्तीफा मांग
Nagpur, Maharashtra:महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांच्या विरोधात विश्व हिंदू परिषद आणि बजरंग दल यांनी नागपुरात आंदोलन केलं. अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष जेलमध्ये मुंबई बॉम्बस्फोटातील आरोपी अबू सालेमला भेटले होते असा दावा करत यावरून आयोगाच्या अध्यक्षांविरोधात विश्व हिंदू परिषदने हे आंदोलन केलं. विश्व हिंदू परिषद आणि बजरंग दल यांनी नागपुरात महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांच्या विरोधात आंदोलन केलं. विश्व हिंदू परिषदेच्या कार्यकर्त्यांचे म्हणणे आहे की, महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांनी मुंबई बॉम्बस्फोटातील आरोपी अबू सालेमची जेलमध्ये जाऊन भेट घेतली. या प्रकरणाची चौकशी करण्याची मागणी विश्व हिंदू परिषदेने केली. अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांनी नाशिक जेलमध्ये जाऊन अबू सालेमची भेट घेतली असल्याचा दावा VHP केला आहे. आम्ही महाराष्ट्र सरकारकडे त्यांच्या राजीनाम्याची मागणी करीत आहोत. त्यांनी अल्पसंख्याक आयोगाच्या पदाला बदनाम केले आहे. दहशतवाद्याला भेटण्याची काय गरज होती? लवकरच या सर्व विषयांवरून विश्व हिंदू परिषद मुख्यमंत्र्यांना भेटणार आहे. जर प्यारे खान राजीनामा देत नसतील तर आंदोलन अधिक तीव्र करू.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से शादी: आधार कार्ड फर्जीवाड़ा और लव जिहाद के आरोप, FIR दर्ज
Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से शादी के मामले में FIR दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया जा रहा है। 27 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। FIR में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 137(2) और 87 लगाई गई हैं। FIR के मुताबिक घटना नवंबर 2025 की बताई गई है। शिकायत में आरोप है कि पीड़िता 10 नवंबर 2025 को घर से बाहर गई थी और बाद में आरोपी इम्तियाज के साथ रहने लगी। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से शादी की और शादी के लिए उसकी उम्र अधिक दिखाने के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाया और फिर उसका इस्तेमाल किया गया। मामले में सबसे गंभीर आरोप कथित फर्जी आधार कार्ड को लेकर है। परिवार के मुताबिक, एक आधार कार्ड में पीड़िता का जन्म वर्ष 2006 दिखाया गया, जबकि उसके वास्तविक दस्तावेजों के अनुसार उसका जन्म वर्ष 2011 है। यानी घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। परिवार का आरोप है कि पीड़िता के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस से लगातार संपर्क किया, लेकिन शुरुआती स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। बाद में हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज होने का दावा किया गया। इस मामले में अब एक बड़ा सवाल POCSO एक्ट को लेकर भी उठ रहा है। परिवार और हिंदू संगठनों की ओर से सवाल किया गया कि यदि पीड़िता नाबालिग थी तो शुरुआत में POCSO की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं। पुलिस की ओर से अब बताया गया है कि जांच के दौरान POCSO की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कथित फर्जी आधार कार्ड कैसे तैयार हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा धर्म परिवर्तन और शादी की प्रक्रिया में कथित तौर पर शामिल काज़ी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र जानते हुए भी शादी की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई और दस्तावेजों में उम्र गलत दिखाने के पीछे किसकी भूमिका थी। मामले को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कथित पुलिस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस की जांच में कथित फर्जी दस्तावेज, पीड़िता की वास्तविक उम्र, धर्म परिवर्तन, शादी कराने वाले काज़ी की भूमिका और आरोपी के अलावा अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। वहीं, परिवार न्याय की मांग कर रहा है और हिंदू संगठन इस मामले को ‘लव जिहाद’ का उदाहरण बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी。0
0
Report
SC सुझाव: ट्रैफिक चालान बकाया बिजली बिल में जोड़े जाने से वसूली बढ़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बिजली के बिल में जुड़ सकता है बकाया! सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव अगर आपने अभी तक अपना ट्रैफिक चालान नहीं भरा है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपके बकाया चालान की रकम बिजली के बिल में जुड़कर आए। जी हाँ, चालान की रकम वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा ही सुझाव दिया है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट का यह अभी सुझाव ही है, यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है। 'चालान काटना काफी नहीं, वसूली भी ज़रूरी' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ चालान काटना काफी नहीं है, बल्कि बकाया चालान की रकम की वसूली भी सुनिश्चित करनी होगी।जिन लोगों ने अपने ट्रैफिक चालान नहीं भरे हैं, उनसे जुर्माना वसूलने के लिए सरकार और प्रशासन को व्यावहारिक और प्रभावी तरीके अपनाने चाहिए। SC के सामने मामला क्या था दरअसल सुप्रीम कोर्ट ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी किए गए चालान और उनकी वसूली से जुड़े मामले में सुनवाई कर रहा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पूरे देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 45,000 करोड़ के ई चालान की रकम वसूलनी है।इनमें से करीब 25,000 करोड़ की वसूाली हो चुकी है। लोगों को बिजली कनेक्शन कटने का डर होगा! इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक चालान नहीं भरता है, तो उस बकाया राशि को उसके बिजली के बिल में जोड़ा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने पर लोग चालान भरने के लिए मजबूर होगा। लोगो को यह डर होगा कि अगर बिजली का बिल नहीं भरा जाता है तो बिजली कनेक्शन कट सकता है। इसलिए इसकी एवज में लोग चालान भी भरेंगे। चालान नहीं भरा तो गाड़ी से जुड़ी सेवाएं रुक सकती हैं सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक चालान की रकम वसूलने के लिए दूसरे सुझाव भी दिये। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी ने चालान नहीं भरा है, तो उसकी गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन) का नवीनीकरण रोका जा सकता है। आरसी की दूसरी कॉपी जारी करने और गाड़ी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम करने पर भी रोक लगाई जा सकती है।इसके अलावा, बकाया चालान वाली गाड़ी को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसी गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण प्रमाण पत्र देने पर भी रोका जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण रोकने और जरूरत पड़ने पर पहले से जारी लाइसेंस को निलंबित करने का कदम भी उठाया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों की सड़कों पर औचक जांच होनी चाहिए। अगर जांच में चालान बकाया मिलता है, तो जरूरत पड़ने पर गाड़ी जब्त भी की जा सकती है। स्लीपर बस में आग लगने की घटना पर SC ने संज्ञान लिया सड़क सुरक्षा से जुड़े इस मामले की सुनवाई के دوران याचिकाकर्ता ने हाल ही में यूपी में में एक स्लीपर बस में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि हम इस मामले पर संज्ञान ले रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव, केंद्र सरकार और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को जवाब दाखिल करने को कहा है।0
0
Report
दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी दोषी, 10 साल सजा; 8 अक्टूबर को फैसला
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड सहित तीन अलग-अलग मामलों में अपर जिला न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है, अदालत ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूलसिंह उर्फ रिंकू, आर्यन विश्वकर्मा और चंद्रकांत चौधरी पर लगे आरोप सिद्ध पाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है, जबकि मामले के दो अन्य आरोपियों नीलकंठेश्वर साहू और सूरज साहू को दोषमुक्त कर दिया गया है, इस प्रकरण में दोषियों की सजा का ऐलान 8 अक्टूबर को किया जाएगा, वहीं प्रधान आरक्षक उदय सिंह पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है जबकि शेष 5 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है, साथ ही पुलिस अधिकारी पर फायरिंग से जुड़े आर्म्स एक्ट के मामले में साक्ष्य के अभाव में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू और सूरज साहू दोनों को दोषमुक्त कर दिया गया, अदालत से 10 वर्ष की सजा मिलने और दोहरे हत्याकांड में दोष सिद्ध होने के बावजूद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर शिकन या पछतावे का कोई भाव नहीं था, बल्कि वह न्यायालय परिसर से बाहर निकलते समय मीडिया कैमरों की तरफ देखकर बेखौफ अंदाज में अच्छे से खींच, स्माइल करके कहते हुए खुद मुस्कुराते हुए पुलिस वैन में सवार हुआ, वहीं इस फैसले का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है, फिलहाल हत्या के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं अब सभी की निगाहें 8 अक्तूबर को आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं, वहीं कानून के शिकंजे में कसने और 10 साल की कड़ी सजा मुकर्रर होने के बाद भी कुलदीप साहू का मीडिया कैमरों के सामने अच्छे से खींच स्माइल करके कहकर ठहाके लगाते हुए निकलना उसके दुस्साहस और कानून के प्रति बेखौफ रवैये को साफ दर्शाता है, हम आप को बता दें 14 अक्टूबर 2024 को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल की पत्नी और 12 वर्षीय मासूम बच्ची की घर में घुस कर चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर शव को नग्न अवस्था में पीढ़ा गांव में सड़क किनारे फेक दिया था, उसके एक दिन पहले पुलिसकर्मी पर खौललता तेल फेक दिया था और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और भीड़ ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी थी, वहीं घटने के दो दिन बाद पुलिस ने उसे बलरामपुर जिले में गिरफ्तार किया था, यह मामला प्रदेश स्तर पर भी काफी सुर्खियों में रहा था, यहाँ यह भी बताना लाजमी है कि आरोपियों में एक जिसका नाम चंद्रकांत चौधरी तात्कालीन NSUI का जिला अध्यक्ष था0
0
Report
Advertisement
जयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मांगते inspector समेत शहर में छापेमारी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर एसीबी की बड़ी कार्रवाई कारखाना एवं बॉयलर्स के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा एसीबी एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल की टीम ने सीकर में की इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने फैक्ट्री मालिक से मांगी 20 हजार की रिश्वत निरीक्षण रिपोर्ट में कमियां निकालकर करता था मांग तारा नगर स्थित फैक्ट्री मालिक से मांगी घूस एसीबी आरोपी के आवास की भी तलाशी ले रही0
0
Report
अभिषेक पासी पर चाकू हमले के विरोध में बड़ी रैली, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मालाखेड़ी में युवक अभिषेक पासी पर चाकू से हुए हमले के विरोध का सिलसिला जारी है। सोमवार को सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली लेकर पहुंचे। इस दौरान महिलाएं हाथ में ‘आरोपी का घर तोड़ो’ स्लोगन लिखी तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और आरोपी के मकान पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। दरअसल, 18 सितंबर को मालाखेड़ी निवासी अभिषेक पासी पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे और अवैध निर्माण के साथ-साथ अवैध शराब, जुआ, सट्टा, लकड़ी और रेत चोरी तथा छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई।0
0
Report
चंद्रशेखर आजाद ने 2027 चुनाव के लिए Shamli में भाषण देकर विरोधी सवालों को किया निशाने पर
Shamli, Uttar Pradesh:शामली विधायक थाना भवन विधानसभा से 2027 के चुनाव के लिए भावी प्रत्याशी राव मौसम अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी पार्टी वाले सवाल चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा मैं इसमें क्या कह सकता हूं सरकार तो तीन बार बहनजी ने बनवाई, मैं तो उनका सम्मान करता हूं आप मोदी जी का प्रचार करने गई। मैं तो आपके आशीर्वाद का अभिलाषी हूं। मैं आपको यह बता रहा हूं आज एक अखबार में एक आर्टिकल छपा है मैंने नहीं छुपाया, ना कोई मेरा रिश्तेदार नहीं है। ना मैं कोई किसी को पैसे देता हूं मैं कमजोरों का विरोध नहीं करता हूं मैं आपको बता देना चाहता हूं बहन जी आपका आशीर्वाद से मेरी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी है जो आपको बोलने के लिए भाषण लिख कर देता है वह आपको सही लिखकर नहीं देता है मुझे यहां जनता ने बिठाया है मुझे चुनकर भेजा है। जनता जो चाहेगी उसको वोट देगी उसको जिताएगी 15 दिन में three जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर चुका हूं जो सरकार के खिलाफ मुहिम चल रही है। हमने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जो दिल्ली में बच्चे धरने पर बैठे थे मैंने उनके लिए धरना प्रदर्शन किया0
0
Report
Advertisement
