209303
Kanpur dehat - घने कोहरे व ठंड के चलते रेलवे स्टेशन पर अधिक ट्रेनें रहीं लेट
Rura, Uttar Pradesh:शनिवार को घने कोहरे के चलते रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं कई ट्रेनें घंटो लेट रही . ट्रेनों की लेट - लतीफी के कारण ट्रेनों का इंतजार कर रहे सैकड़ों यात्री स्टेशन पर ठिठुरने को मजबूर व परेशान हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली में जन्माष्टमी पर सुरक्षा के कड़े उपाय, पुलिस तैनात
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम - मुगलसराय, दुलहीपुर और पड़ाव में विशेष ट्रैफिक ड्यूटी - कार्यक्रम स्थलों पर पुलिसकर्मियों की लगाई गई ड्यूटी - मिशन शक्ति की महिला टीमें भी लगातार रहेंगी भ्रमणशील - त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के निर्देश - अश्लील नृत्य और आपत्तिजनक कार्यक्रमों पर पूरी तरह प्रतिबंध - कहीं भी ऐसा कार्यक्रम मिला तो पुलिस तत्काल रोक लगाएगी - सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी. बाइट : अरुण कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर, चंदौली.0
0
Report
आरती राव ने विपक्ष पर कटाक्ष किया, बोले भाजपा 2029 तक सत्ता में होगी
Charkhi Dadri, Haryana:मंत्री आरती राव ने विपक्ष पर किया कटाक्ष बोली केवल विरोध के कारण बैठे हैं आज तक विपक्ष में नहीं तो होते सत्ता में विपक्ष द्वारा कांग्रेस की सरकार बनाने के दावे को लेकर बोली स्वास्थ्य मंत्री आरती राव तीन बार हरियाणा में बन चुकी हैं भाजपा सरकार 2029 में भी बनेगी बीजेपी की सरकार स्वास्थ्य मंत्री आरती राव बोली जल्द ही चरखी दादरी में बनने वाला है मेडिकल कॉलेज इससे जनता को मिलेगी अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को संबोधित करते हुए बोली मंत्री आरती राव एक झूठ रहकर राव इंद्रजीत के हाथ मजबूत करने हैं वे दक्षिण हरियाणा की लड़ाई लड़ रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान इशारों में अपनी सरकार को दी चेतावनी बोली दक्षिण हरियाणा अगर सरकार बन सकता है तो सरकार गिरा भी सकता है अगर संगठित रहे तो हमें हर कोई अपना समझेगा अगर संगठित नहीं रहे तो कोई पूछने वाला भी नहीं होगा चरखी दादरी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शुक्रवार को चरखी दादरी पहुंचीं, जहां लोहारू रोड स्थित देहाती ठाठ वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान मंत्री आरती राव ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर बैनर लेकर जाना अलाउड नहीं है, इसी वजह से धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। मंत्री के इस बयान ने विधानसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर सियासी बहस को और गरमा दिया है। विपक्ष जहां इस घटनाक्रम को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है, वहीं आरती राव ने नियमों का हवाला देते हुए विपक्ष के रवैये पर कटाक्ष किया। स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के नेता केवल विरोध के कारण विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो वे आज सत्ता में होते। कांग्रेस द्वारा हरियाणा में अगली सरकार बनाने के दावों पर भी आरती राव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन बार भाजपा की सरकार बन चुकी है और 2029 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। मंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। चरखी दादरी में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज चरखी दादरी के लोगों के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चरखी दादरी में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनने वाला है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है और मेडिकल कॉलेज के बनने से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर कम जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए आरती राव ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति और एकजुटता का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और राव इंद्रजीत के हाथ मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा की लड़ाई राव इंद्रजीत लड़ रहे हैं, इसलिए क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर उनका साथ देना चाहिए। आरती राव ने अपने संबोधन में दक्षिण हरियाणा की राजनीतिक ताकत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर दक्षिण हरियाणा सरकार बना सकता है तो सरकार गिरा भी सकता है। उन्होंने लोगों को संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि यदि दक्षिण हरियाणा के लोग एकजुट रहेंगे तो हर कोई उन्हें अपना समझेगा, लेकिन अगर क्षेत्र संगठित नहीं रहा तो कोई पूछने वाला नहीं होगा। विजुअल--- जन्माष्टमी आयोजित कार्यक्रम में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए स्वागत करते यादव समाज के लोग बाइट-- आरती राव स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार0
0
Report
योगी के मथुरा बयान से राजनीति गर्म, सनातन को लेकर नया विवाद
Noida, Uttar Pradesh:योगी ने मथुरा से कहा है कि सनातन को कोई मिटा नहीं पाया, जिनकी आस्था बाबर और ओरंगजेब में होगी वो आपकी आस्था समझ पाएंगे, ये बाबर के अनुयायी समाज में फिर जहर घोलने जा रहे हैं, इन लोगो को केवल वोट बैंक की चिंता है।0
0
Report
Advertisement
पटना जन्माष्टमी: उप मुख्यमंत्री चौधरी समेत CM सम्राट चौधरी इस्कॉन मंदिर पहुंचे
Patna, Bihar:इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद है। पटना में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस्कॉन मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष धार्मिक आयोजन और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन से भी मुलाकात की。0
0
Report
हिसार के बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी व गुरु जंभेश्वर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Hisar, Haryana:anchor : हिसार के ऐतिहासिक बिश्नोई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गुरु जंभेश्वर भगवान का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया, जहाँ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से बड़ी संख्या में बिश्नोई समाज के श्रद्धालु पहुँचे। इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं, पवित्र श्लोक का पाठ किया और प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा दिए गए पर्यावरण संरक्षण के संदेश पर चलने की प्रेरणा दी और बिश्नोई मंदिर में लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उन्हें एक ऐसा जननायक बताया जो हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते थे और किसी को नाराज नहीं होने देते थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व बीजेपी नेता भव्य बिश्नोई, विधायक रणधीर पनिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाइट: डॉ. अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा0
0
Report
दिल्ली: सुवेंदु अधिकारी के बयान पर सीपीआईएम नेता Salim शिक्षा बचाने की मांग करते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: On Suvendu Adhikari's remarks on school aid over Vande Mataram, CPI(M) West Bengal State Secretary Md Salim says, "...singing a song is merely a pretext; their actual objective is to disrupt education. While a nationwide campaign to save schools is underway, school education in Bengal has been ruined. We had striven for 100% enrollment to ensure that children from poor families and the most marginalised sections could attend school...they are constantly attacking universities, schools, and colleges. These people have no concern for education; they want to completely destroy it... Name even one person from the RSS who sang Vande Mataram or fought in the freedom struggle before independence. Right now, when children need nutritious food and education, they are trying to divert attention away from these pressing issues."0
0
Report
Advertisement
खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति का उल्लास, यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में भादौ मास की अष्टमी याने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समूचे अंचल में भक्ति का उल्लास छाया रहा। शहर में अहिर यादव समाजजनों ने पालकी में लड्डू गोपाल बैठाकर झाकियों के कारवें के साथ शोभायात्रा निकाली जिससे समूचा शहर श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आया। सुबह करीब 11 बजे अहिर यादव समाजजनों ने कुंदा तट स्थित श्री सिद्धी विनायक मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली। पालकी में लड्डू गोपाल की प्रतिमा को विराजित कर शोभायात्रा के रुप में नगर भ्रमण कराया। शोभायात्रा में आम हो या खास सभी शामिल हुए। अश्व सवार युवाओं ने शोभायात्रा की अगुवाई की। यात्रा का जगह- जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में यादव समाजजनों का उत्साह यात्रा में देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा सराफा बाजार, एमजी रोड, टीआईटी काम्पलेक्स, बस स्टेंड, बिस्टान रोड स्थित अनाज मंडी पहुंची, यहां महाआरती के बाद सभा का आयोजन हुआ। सभा में वक्ताओं ने सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान आयोजित भंडारें में समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।0
0
Report
कन्नौज जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेराजाकेट का किया औचक निरीक्षण
Ahamadpur Ra, Uttar Pradesh:*कन्नौज जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेराजाकेट का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तेराजाकेट का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक, आवासीय, भोजन एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय परिसर की टूटी हुई बाउंड्रीवाल तथा चारों ओर घास-फूस एवं झाड़ियों की समुचित सफाई न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाल के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। साथ ही परिसर एवं उसके आसपास उगी झाड़ियों, घास-फूस तथा अनावश्यक वनस्पतियों की तत्काल सफाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय में बालिकाएं आवासीय रूप से रहती हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। झाड़ियों एवं घास-फूस के कारण सांप, बिच्छू अथवा अन्य विषैले जीव-जंतुओं के आने की आशंका बनी रहती है। अतः विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने नियमित रूप से साफ-सफाई एवं परिसर की निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय में 05 स्टाफ एवं 03 रसोइयों के माध्यम से 148 बालिकाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने छात्राओं को समय से भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को स्वयं परखा। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और निर्देश दिए कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान छात्राओं ने भोजन ग्रहण करने से पूर्व मंत्रोच्चारण किया, जिसके उपरांत सभी ने अनुशासनपूर्वक भोजन करना प्रारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके सुरक्षित, स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में किसी भी स्तर पर अव्यवस्था अथवा लापरवाही न हो तथा छात्राओं की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।0
0
Report
अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली —अंकित बालियान के परिवार से मिले मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एंकर -- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद लगातार राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां उनके परिवार से मुलाकात कर रही हैं। इसी कड़ी में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अंकित बालियान के परिवार से मिलने पहुंचे। दोनों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। -- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात के दौरान परिवार का साहस बढ़ाया। इस दौरान मासूम शर्मा ने अंकित बालियान की पत्नी से भी अलग से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि अंकित की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए मासूम शर्मा ने बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जब अपराध बढ़ते हैं तो इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि कलाकारों और अन्य लोगों को समय-समय पर धमकियां भी मिलती रहती हैं। मासूम शर्मा ने बताया कि अन्य साथी भी अंकित के परिवार से मिलने पहुंचे हैं, लेकिन वह पहले शूटिंग और अन्य व्यस्तताओं के कारण नहीं आ पाए थे।मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने संजीव बालियान से बातचीत की थी और उनके साथ परिवार से मिलने आने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का जवान बेटा अगर अचानक चला जाए तो उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। परिवार जिस दर्द से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी हरियाणा में अपराध की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा का आपसी रिश्ता बेहद मजबूत है। दोनों क्षेत्रों की भाषा, संस्कृति और रिश्तेदारियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसलिए जहां भी अपराध बढ़ता है, वहां दुख और चिंता स्वाभाविक है। संजीव बालियान ने कहा कि वह जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपराध से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना उत्तर प्रदेश में हुई है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार से भी परिवार को न्याय और हर संभव मदद दिलाने के लिए बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में सरकार और समाज दोनों के सहयोग की जरूरत है। संजीव बालियान ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को भी पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए। फिलहाल, अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है और राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। बाइट -- मासूम शर्मा ( हरियाणवी सिंगर ) बाइट -- संजीव बालियान ( पूर्व केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Advertisement
पटना जंक्शन के पास 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म केस: पुलिस जांच जारी
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पटना जंक्शन के पास एक होटल में 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने शुक्रवार को परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की कुछ समय पहले एक लड़के से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि लड़के ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी दौरान वह लड़का उससे मिलने पटना सिटी से पहले दानापुर गई थी। वहां होटल नहीं मिलने के बाद दोनों पटना जंक्शन के पास एक होटल पहुंचे। आरोप है कि लड़के ने कमरा लिया और 31 तारीख की रात दोनों वहां रुके। बच्ची ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घर लौटने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। होटल के कमरे की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
कोरबा पुलिस की कड़ी चेतावनी: जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी से पहले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
Korba, Chhattisgarh:एंकर- जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्यौहार से पहले कोरबा पुलिस ने अपराधियों को साफ-साफ चेतावनी दे दी है की त्योहार की आड़ में हुड़दंग किया, कानून तोड़ा या शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस सीधे एक्शन लेगी。 दरअसल त्यौह holidays में शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले के तमाम थाना एवं चौकिया में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिले के हर थाना और चौकी क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और पूर्व में विवाद-हुड़दंग में शामिल रहे लोगों की धरपकड़ कर उन्हें थाने बुलाया गया। करीब 200 लोगों को थाने और चौकियों में बुलाकर पुलिस ने सख्त समझाइश दी। वहीं कोरबा एसपी कार्यालय में करीब 50 लोगों को तलब किया गया, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इन लोगों को दो टूक चेतावनी देते कहा कि जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी में किसी ने विवाद किया, शराब पीकर हुड़दंग मचाया, मारपीट की या आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की कोशिश की... तो पुलिस किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है उन्हें उल्टा लटका के ले जाएगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि जन्माष्टमी या गणेश उत्सव की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहां जा सकता है कि इस बार कोरबा पुलिस ने त्योहार से पहले अपना प्लान साफ कर दिया है की शांति भंग की कोशिश करने वालों पर नजर भी रहेगी और कार्रवाई भी होगी।0
0
Report
चटनियां नदी किनारे गए दोस्तों में से दो डूबे; तीसरे की तलाश जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी चटनियां river में मिले दोनों दोस्तों के शव, पहचान के बाद अस्पताल में मची अफरातफरी. घटनास्थल से साइकिल, बैग और चप्पलें,कपड़ा बरामद, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल. चतरा : बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित चटनियां नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों में से दो की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंश प्रकाश और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ आए तीसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। दरअसल तीनों दोस्त शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल से चटनियां नदी पहुंचे थे। जहां नदी किनारे तीनों ने पास्ता बनाकर खाया। इसके बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। तभी तीनों गहरे पानी में चले गए। आशंका है कि इसी क्रम में दो बच्चों डूब गए, जबकि तीसरे के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले सड़क किनारे एक बच्चे के शव पर पड़ी थी। दूसरा शव नदी किनारे बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल के आसपास तीन साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग, कपड़े समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं मृतकों और लापता तीसरे बच्चे की है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत नहाने के दौरान नदी में डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अब दो दोस्तों के शव मिलने और तीसरे के लापता होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या तीसरा बच्चा भी नदी में डूबा है या नदी से निकलकर चला गया। पुलिस इन दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
खटाजी रिज से पिस्टल, ग्रेनेड और 184 राउंड की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता
Jammu, रियासी के खटाजी रिज घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी terrain वाला इलाका है। यह महोरे बेल्ट राजौरी-पुंछ और उधमपुर के पहाड़ी वन क्षेत्रों से जुड़ता है। इस इलाके का आतंकी इतिहास भी पुराना रहा है। 2009 में कलवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जबकि 2010 में लार और अदबाइस के जंगलों में भी encounters सामने आए। 2022 में कोट बुधन के जंगल से आतंकी ठिकाना बरामद हुआ था। फरवरी 2025 में सिंबली जमसलान जंगल से AK-47 ammunition, grenades और IED batteries मिली थीं। अब खटाजी रिज से pistol, grenade और 184 rounds की बरामदगी ने फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है。0
0
Report
इंदौर में प्रेम विवाह के 25 दिन बाद महिला की हत्या, पति-जेठानी हिरासत में
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर के राऊ इलाके में प्रेम विवाह के महज 25 दिन बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नेहरू नगर में महिला का शव घर के हौज में मिला है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने महिला के पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 वीओ- मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। यहाँ 11 अगस्त को प्रेम विवाह करने वाली वंदना कुशवाह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के हौज में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हौज से शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए मृतका के पति उपेंद्र और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वंदना हौज में पड़ी मिली। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल पुलिस पति और जेठानी से पूछताछ कर रही है。 फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बाइट - राजेश दंडोतिया बाइट - मृतिका के परिजन0
0
Report
जशपुर के जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का अमले ने रेस्क्यू किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का वन अमले ने किया रेस्क्यू, ट्रैक्टर से परिवार के सदस्यों को निकाला गया जंगल में स्थित घर से बाहर, जंगल से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया परिवार को, जंगल में 29 हाथियों के दल से कुछ दूरी पर स्थित घर में फंसा था परिवार, तपकरा वन परिक्षेत्र के सिंगीबहार का मामला।0
0
Report
Advertisement
