209101
Kanpur Dehat - जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Akbarpur, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
24 घंटे में चोरी का खुलासा: द्वारका छावला से दो शातिर गिरफ्तार, आभूषण बरामद
New Delhi, Delhi:स्टोरी : द्वारका जिले के छावला थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 24 घंटों में खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन, लड्डू गोपाल की प्रतिमा समेत चोरी का कीमती सामान बरामद किया गया। वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू होते ही टीम ने स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और घटनास्थल व आसपास के इलाकों की 12 घंटे से अधिक की CCTV फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर एक सोने की अंगूठी, सोने के झुमके, चांदी की पायल, बिछुए, मंगलसूत्र, चेन, नथ, नोकिया मोबाइल, पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति और चांदी की दो बांसुरियां बरामद की गईं। इसके अलावा अपराध में इस्तेमाल की गई हीरो एक्सट्रीम बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।0
0
Report
खेत मालिक और ठेकेदारों के खिलाफ FIR, खुला बोरवेल हादसे की लापरवाही सामने
Ambala, Haryana:अंबाला के धनयोड़ा गांव में 4 साल के मासूम निरवैर की बोरवेल में गिरने से मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खेत मालिक और दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि मासूम निरवैर खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए जिला पुलिस, एनडीआरएफ , एसडीआरएस और सेना की टीमों ने घंटों तक साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन बोरवेल में पानी होने और तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे को जिंदा नहीं बचाया जा सका। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि यह बोरवेल पूरी तरह से खुला हुआ था। पुराना बोरवेल फेल होने के बाद पास में ही नया बोरवेल करवा लिया गया था, लेकिन पुराने बोरवेल को बिना ढके और बिना किसी चेतावनी बोर्ड के वैसे ही छोड़ दिया गया। इसी बड़ी लापरवाही के चलते मासूम निरवैर की जान चली गई। एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक बच्चे के परिवार की शिकायत पर सदर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत खेत मालिक और दो ठेकेदारों, जिन्होंने खेत को ठेके पर लिया था, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
संजय निषाद बोले: मोदी सरकार रोजगार गारंटी के कड़े कानूनों से ग्रामीण विकास सुनिश्चित करेगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। ग्रामीण गरीबों के लिए NREGA योजना बनाई गई, जो बाद में MGNREGA बनी लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी और गरीबों को विकास का लाभ नहीं मिल पाया। इसीलिए प्रधानमंत्री ने कड़े कानून बनाए, जिनके तहत अगर सरकार मजदूरों को काम नहीं दे पाती है, तो उन्हें मुआवजा देना अनिवार्य है... अब ग्रामीण गरीबों को रोजगार मिलेगा और गांवों का विकास होगा। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं कि गांव आत्मनिर्भर बनें और उनमें रोजगार के अवसर पैदा हों।"0
0
Report
Advertisement
सारंग का बड़ा हमला: कांग्रेस पर तथ्यहीन आरोप, गुटबाज़ी उजागर
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगाती है कांग्रेस के लोगों ने ही दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल कह दिया कांग्रेस सिर्फ जनता को गुमराह करती आई है कांग्रेस की गुटबाजी और उसकी आंतरिक कलह पूरी तरह जमीन पर उतर आई है। बाइट मंत्री विश्वास सारंग0
0
Report
हाईवे कुछ देर के लिए बंद, JCB से रास्ता साफ, यातायात सुचारू हुआ
Jammu, कुछ देर हाईवे बंद रहने के बाद रस्ते को JCB से क्लियर किया गया। अब सुचारू रूप से रास्ता शुरू हो चुका है।0
0
Report
SYL नहर में डूबे रोहित का शव बरामद, खोज टीम ने पुलिस को सौंपा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के समीप नहर से मिला 11वीं कक्षा के छात्र रोहित का शव, 3 दिन पहले नहाते हुए डूबा था रोहित, गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकाल कर सौंपা पुलिस को कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र में रविवार को SYL नहर में नहाते हुए 11वीं कक्षा का छात्र रोहित डूब गया था। जिसके बाद गोताखोर परगट सिंह और एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान कर रही थी। वहीं बीती रात कुरुक्षेत्र के गांव किरमच के समीप नहर से रोहित का शव नहर से गोताखोर परगट सिंह ने निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। रोहित (18) पुत्र रनवीर सिंह निवासी गांव मानपुर बसोली, जिला बदायूं (यूपी) का रहने वाला था। हाल ही में रोहित 10वीं क्लास पास कर चुका था और अपने मामा के घर गर्मी की छुट्टियों में रहने के लिए आया हुआ था。 गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि लगातार कई दिनों से रोहित का सर्च अभियान नहर में चल रहा था और बीती रात उन्होंने रोहित के शव को किरमच के पास से नहर से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि नहर में नहाने के लिए किसी को भी न जाने दे, क्योंकि आमतौर पर गर्मी के दिनों में बहुत सारे लोग नहाते वक्त नहर में डूब जाते हैं。 बाईट:- गोताखोर परगट सिंह0
0
Report
Advertisement
नजफगढ़ रोड के शोरूम में तड़के भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कई घंटों बाद काबू पाया
New Delhi, Delhi:नजफगढ़ रोड के शोरूम में तड़के भीषण आग लगी। आग सुबह करीब 4 बजे लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की इमारतों में आग फैलने से रोका जा सका। दमकल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और लगातार प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद रेलवे यार्ड से अवैध मजार हटाने पर प्रशासन की कार्रवाई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:आज की बड़ा अपडेट फर्रुखाबाद से — एक हफ्ते पहले ज़ी मीडिया ने प्राथमिकता से दिखाई थी रेलवे की ज़मीन पर बनी मजार की खबर, और अब प्रशासन ने उस मजार को हटा दिया। रेलवे व जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान में यार्ड में बनी यह मजार ध्वस्त कर दी गई। ज़ी मीडिया की प्राथमिक कवरेज़ के बाद प्रशासन सबक सीखते हुए एक्शन में आया। फर्रुखाबाद रेलवे यार्ड में 25 साल से बनी यह मजार आज सुबह ध्वस्त कर दी गई। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे की जमीन पर अनधिकृत निर्माण को हटाने के आदेश के तहत की गई। '25 साल पुरानी मजार', 'रेलवे जमीन', 'प्रशासनिक कार प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि यह अनधिकृत कब्जा था और कई शिकायतों के बाद कार्रवाई अनिवार्य हो गई।' यह जमीन रेलवे की है, और लंबे समय से यहां अवैध निर्माण था — आज उसे हटाया गया। जिला प्रशासन के सूत्र: "कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है। किसी को विशेष तरीक़े से निशाना नहीं बनाया गया।" हिंदूवादी नेताओं ने मजार हटाए जाने को 'जीत' बताया है। वहीं विपक्षी और कुछ समुदायों में नाराज़गी भी देखी गई है। स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह स्थानीय प्रशासन की सक्रियता का परिणाम है।" "ये कार्रवाई ज़ी मीडिया की प्राथमिक रिपोर्टिंग के बाद हुई, जिससे यह साफ़ संदेश मिला कि मीडिया कवरेज़ के प्रभाव से प्रशासन कार्रवाई करने के लिए प्रेरित हुआ। सोशल मीडिया और स्थानीय दबाव ने भी भूमिका निभाई।"0
0
Report
अमृतसर एक्सप्रेस के डब्बे से धुआँ: जलगांव स्टेशन पर ट्रेन 25 मिनट रुकी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव अमृतसर एक्सप्रेसच्या एका डब्या खाली चाकानजीक धूर निघाल्याची घटना घडली.. अमृतसर एक्सप्रेस सकाळी जळगाव रेल्वे स्थानकावर आल्यानंतर एका डब्याच्या चакाखाली धूर निघत असल्याचा प्रकार लक्षात आला प्रकार लक्षात आल्यावर रेल्वेच्या कर्मचाऱ्यांनी तत्काळ सुरक्षेच्या उपायोजना केल्यानंतर परिस्थिती नियंत्रणात आली.. घटनेमुळे 25 मिनिटं एक्सप्रेस जळगाव रेल्वे स्थानकावर थांबून होती, परिस्थिती नियंत्रण आल्यानंतर एक्सप्रेस पुढच्या प्रवासासाठी मार्गस्थ झाला रेल्वेच्या चाकांजवळ असलेल्या ब्रेक सिस्टीम मधील अतिरिक्त दर्शन आणि अति उष्णतेमुळे धूर निघाल्याची शक्यता व्यक्त केली जात आहे..0
0
Report
Advertisement
NHM कर्मचारियों का वेतन संकट: रांची के अस्पताल के बाहर प्रदर्शन, जल्द भुगतान का आश्वासन
Ranchi, Jharkhand:लगातार 4 से 5 महीनों से मानदेय नहीं मिलने के विरोध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मियों ने रांची सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड में हजारों NHM और आउटसोर्सिंग कर्मी लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। रांची सदर अस्पताल में करीब 200 कर्मचारी प्रभावित हैं, जबकि पूरे राज्य में इनकी संख्या लगभग 15 हजार बताई जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी सिविल सर्जन (डीएस) से बातचीत हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे NHM प्रबंधन से बात कर वेतन भुगतान में देरी के कारणों की जानकारी लेंगे और जल्द समाधान का प्रयास करेंगे। इस आश्वासन के बाद फिलहाल कर्मचारी अपने काम पर लौट गए हैं। हालांकि कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। यदि जल्द वेतन भुगतान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती है, तो वे पहले संबंधित अधिकारियों से दोबारा बातचीत करेंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो कार्य बहिष्कार सहित आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल NHM कर्मी हड़ताल पर नहीं हैं और अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं।0
0
Report
जीतू पटवारी के सवाल पर दिग्विजय सिंह उठकर चले गए; कमेटी हंगामा
Bhopal, Madhya Pradesh:पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में हुए घटनाक्रम को लेकर जब जीतू पटवारी दिग्विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो वो उठकर कर चले गए0
0
Report
देवकली स्कूल में छात्रा परीक्षा के दौरान बेहोश, मिर्गी के दौरे के शक
Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवकली में वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्षा 10 की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि निधि कुमारी परीक्षा देने आई थी। उसी दौरान वाशरूम जाने के क्रम में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़ी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई की और एम्बुलेंस के जरिये अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुँचाया। अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बच्ची अर्धचेतन अवस्था में लाया गया थी; जाँच में उसके सभी मुख्य लक्षण सामान्य पाए गए। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि छात्रा पहले से मिर्गी के दौरे आने की बीमारी से पीड़ित है और यह घटना उसी का परिणाम हो सकती है। गले पर निशान होने की अफवाह को भी खारिज किया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नियंत्रण में बताई गई और उसे उच्च केंद्र रेफर किया गया ताकि अधिक विस्तृत जाँच (जैसे EEG) की जा सके। फिलहाल स्थिति स्थिर है।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौत, तीन घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में खेत में धान लगाने गए लोगों पर कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली; 2 की मौत, 3 का निजी अस्पताल में इलाज जारी. जानकारी के मुताबिक खेत में धान लगाने गए थे, तभी तेज बारिश के चलते पेड़ की साइड में खड़े हो गए थे. अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में 20 वर्षीय युवती विनीता और 35 वर्षीय संतराम की मौत हो गई. खेत में काम कर रहे बाकी लोग और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी पांचों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के लिए. अस्पताल में 2 को मृत घोषित किया गया जबकि 3 को इलाज के लिए भर्ती किया गया. गंभीर हालत देखकर निजी अस्पताल से भी हायर सेंटर रेफर किए गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में गम का माहौल बना रहा. मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांगन वाली मैनाठेर का पूरा मामला.0
0
Report
अमरोहा: चोरी के आरोप पर घर में घुसे युवक की पिटाई, वायरल वीडियो
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में एक युवक कथित तौर पर चोरी की नीयत से एक घर में घुस गया। घर के लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद लोगों ने युवक को कपड़े से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का लाइव वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
पुरानी दिल्ली के सदर बाजार में दीवार हटाने पर हिन्दू-मुस्लिम विवाद तेज
New Delhi, Delhi:दीवार को लेकर तनाव हिंदू पक्ष में। आक्रोश पुरानी दिल्ली के सदर बाजार की गली लोटन जाट मैं इन दोनों दीवार को लेकर विवाद हिंदू पक्ष ने दीवार हटाने का कर रहे हैं विरोध लोगों का कहना की दीवार हटाने से बिगड़ सकता है भाईचारा पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में इन दोनों एक दीवार को लेकर काफी विवाद शुरू हो गया है यहाँ पर एक बिल्डर के द्वारा बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें बिल्डर दीवार हटाकर यहां से रास्ता निकालना चाहता है वही हिंदू पक्ष इसका विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं हिंदू पक्ष का कहना है कि यहाँ पर प्राचीन मंदिर है जो 100 साल से भी ज्यादा पुराना है ऐसे में अगर यह दीवार हटती है और यहां से रास्ता निकलता है तो यहां से सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है हिंदू पक्ष अभी दीवार को लेकर लगातार विरोध करता हुआ नजर आ रहा है हालाँकि कुछ मुस्लिम स्थानीय लोग भी यहाँ से दीवार हटाने का विरोध करते हुए नजर आए उनका कहना है कि यह दीवार नहीं हटनी चाहिए और यहाँ से रास्ता नहीं होना चाहिए अगर रास्ता बनता है तो कहीं ना कहीं माहौल खराब होगा हिंदू पक्ष ने साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर हम इस दीवार हटाकर रास्ता नहीं बनने देंगे क्योंकि इससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी अगर यह रास्ता बनता है क्योंकि सामने मंदिर है प्राचीन हमें इस गली से आने-जाने में कोई आपत्ति नहीं है किसी की भी लेकिन अगर यह दीवार हटके रास्ता बनता है तो हम इसका विरोध करेंगे लोगों ने जमकर नारेबाजी भी करी0
0
Report
Advertisement
