209115
कानपुर देहात-गौरक्षा दल ने कन्या की शादी में दिए 51 हजार रुपए
Rajpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात। गौरक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने बताया कि दुर्गागंज हरदोई में गौरक्षा दल ने धर्मार्थ गेस्ट हाउस को बनाया गया है। जिसमें एक कन्या की शादी गौरक्षा दल ने 51 हजार देकर कराई है। और भी इसी तरह से धर्म के कार्यों का गौरक्षा दल कार्य करता रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाँच राज्यों के चुनाव की तैयारी: कांग्रेस ने वार रूम चेयरपर्सन नियुक्त किए
Noida, Uttar Pradesh:आगामी 5 राज्यों के चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी ने वार रूम के चेयरपर्सन की नियुक्ति की। सचिन यादव यूपी कांग्रेस पार्टी के वार रूम के चेयरपर्सन बनाए गए। Uttarakhand - Shri Krishan Satrod को मिली जिम्मेदारी0
0
Report
राज्यपाल से मुलाकात के बाद CM यादव ने स्थापना दिवस की तैयारी की जानकारी दी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम डॉ मोहन यादव का बयान मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी गई किसान कल्याण वर्ष चल रहा है, इन्हीं योजनाओं के साथ स्थापना दिवस मनाएंगे 15 नवम्बर बिरसा मुंडा जयंती है, धूमधाम से मनाई जाएगी जनजाति वर्ग की बड़ी आबादी मधयप्रदेश में रहती है अगले वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर भी हुई चर्चा हुई राज्यपाल ने सरकार के कामकाज को लेकर उत्साहवर्जन बातें की0
0
Report
तुलेश्वर ग्राम में सरपंच चुनाव: पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं पर वोटिंग शुरू
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। गांव की सरकार चुनने के लिए जोधपुर जिले की छह पंचायत समितियों की 207 ग्राम पंचायतों में sarpanch और वार्ड पंच के चुनाव हो रहे हैं। इनमें 14 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। शेष पदों के लिए शनिवार सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। गांवों में लोकतंत्र के इस उत्सव के बीच मतदाता अपने गांव के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहे हैं। सरपंच कैसा होना चाहिए, उसे क्यों चुना जाए और वह गांव के विकास के लिए क्या करेगा? इन सवालों के जवाब जानने के लिए जी मीडिया की टीम तुलेश्वर गांव पहुंची। यहां सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। तीनों ही उम्मीदवारों ने गांव के विकास को अपना प्रमुख मुद्दा बताते हुए जनता से समर्थन और वोट की अपील की। पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ऐसा होना चाहिए, जो केवल चुनाव के समय वादे नहीं करे, बल्कि जीतने के बाद गांव की समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर काम करे। पेयजल संकट दूर करने के साथ सड़क, चिकित्सा सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने वाले उम्मीदवार को ही वे अपना प्रतिनिधि चुनना चाहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। ऐसे में सरपंच पद के उम्मीदवारों की असली परीक्षा चुनाव जीतने के बाद होगी, जब उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। मतदान के बाद होगा फैसला गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब सभी की नजरें मतदान समाप्त होने के बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हैं। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। इसके बाद साफ हो जाएगा कि तुलेश्वर गांव की कमान किस उम्मीदवार के हाथों में जाएगी और ग्रामीणों ने विकास की जिम्मेदारी किसे सौंपी है।0
0
Report
Advertisement
सशक्त युवा संवाद
Kanpur, Uttar Pradesh:रामा यूनिवर्सिटी में युवा संवाद कार्यक्रम, राज्यसभा 6 स्थित रामा यूनिवर्सिटी के अडोटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने अंगवस्त्र और श्री राम दरबार का प्रतिक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि दिल्ली में युवाओं को बहला-फुसलाकर सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिशों का वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद किया जा रहा है, ताकि युवा जागरूक रहें और किसी भी देशविरोधी या बाहरी शक्ति के बहकावे में आकर इस्तेमाल न हों। उन्होंने युवाओं से देशहित को प्राथमिकता देने की अपील की। वहीं, रामा यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ प्रणव सिंह ने कहा कि देश का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्र-छात्राओं ने सांसद प्रकाश पाल से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व संगठन मंत्री एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केडी त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री जया पाल, क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र तिवारी, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अनूप तिवारी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज कुशवाहा सहित विशाल अवस्थी, राज राठौर, अमित पाल, धीरज सिंह ठाकुर और प्रमोद सिंह राजावत प्रमुख रूप से शामिल रहे।0
0
Report
सaharनपुर से नकली सिक्के बनाने के गिरोह के मास्टरमाइंड मिथिलेश चौरसिया गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी से करोड़ो के नकली सिक्के बनाने के गिरोह सम्बन्धित मिथिलेश चौरसिया हुआ गिरफ्तार। यूपी के सहारनपुर पुलिस ने राजनगर थाना के लड्डुगांव से किया गिरफ्तार। 12 सितम्बर को सहारनपुर पुलिस ने संतोष चौरसिया अभय सिंह सहित 5 शातिर को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। मिथिलेश पर 70 करोड़ रुपये का नकली सिक्के खपाने के अन्तर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। 12 सितम्बर को सहारनपुर में पकड़ी गई थी नकली सिक्के की फैक्ट्री जहां 20 रुपये का नकली सिक्का तैयार किया जाता था। फैक्ट्री से 6 मशीन लाखो का जाली सिक्का सहित अन्य सामग्री बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया अन्तर्राज्यीय गिरोह में कई संदिग्धों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है जाली 20 रुपया का सिक्का तैयार करने में 6 रुपया की सामग्री लगती है और दस से पंद्रह रुपया में खपाने के लिए दिया जाता है। नेपाल बॉर्डर इलाके में ये जाली सिक्का आसानी से खपाया जाता है।0
0
Report
बीजेपी नेता प्रो गौरव वल्लभ के बाइट पर चर्चा बढ़ी
Udaipur, Rajasthan:प्रो गौरव वल्लभ, नेता बीजेपी का बाइट0
0
Report
Advertisement
होमगार्ड पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज और रायफल से हत्या की धमकी देने का आरोप
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पिपरही गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक होमगार्ड पर आए दिन गाली-गलौज करने, दरवाजे पर चढ़कर धमकी देने और रायफल से हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित रामेश्वर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका दावा है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। तहरीर के मुताबिक, गांव निवासी होमगार्ड आए दिन उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित का आरोप है कि डायल 112 पुलिस को सूचना देने और पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद आरोपी का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि उसने गाली-गलौज की और रायफल से जान से मारने की धमकी दी।रामेश्वर सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी गांव के हरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने के मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी आए दिन गांव के किसी न किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करता रहता है। इससे गांव के कई लोग भयभीत हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी के होमगार्ड विभाग में कार्यरत होने के कारण थाने में उसकी पकड़ है, जिसके चलते शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
दिल्ली शिक्षा मंत्री के मामले पर किताबों के टेंडर: पारदर्शिता और आरोपों पर सवाल
New Delhi, Delhi:आशीष सूद शिक्षा मंत्री दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग पर झूठे आरोप लगाए की किताब खरीद में घोटाला हुआ है जो किताब दिखाई गई, कहा गया कि किताब का साइज छोटा कर दिया गया मल्हार किताब को लेकर आरोप लगाए गए गृह विज्ञान किताब को लेकर भी झूठे आरोप लगाए ये किताब 2022 कि छपी हुई किताब है मल्हार किताब 28 रुपए 61 पैसे में खरीदी गई जबकि 65 रुपए में एनसीआरटी बेचती है गृह विज्ञान किताब 55 रुपए में खरीदी गई है एनसीआरटी ने इस वर्ष अपनी किताबें बदली है 17.8.2023 में सेक्रेटरी एजुकेशन ने लिखा था कि सरकार खराब क्वॉलिटी की किताबें छपवाते है एक और पत्र लिखा गया कि काम बहुत खराब हो रहा है दिल्ली सरकार के किताब के टेंडर बेहद ट्रांसपेरेंट तरीके से हुए हैं पिछली सरकार कमिशन में किताबें बेची जाती थी0
0
Report
अलवर में आज पहले चरण के सरपंच और पंच चुनाव के लिए मतदान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अलवर में आज पहले चरण के सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान। जिले की छह पंचायत समितियों के लिए हो रहा मतदान। सरपंच पद के लिए 205 और पंच के लिए 1819 प्रत्याशी मैदान में।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के वित्त मंत्री ने प्रशासनिक सुधार की चिट्ठी लिखी; पोर्टल खुलने की मांग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा , कहा लालफीताशाही खत्म हो, प्रशासनिक जटिलताओं को कम करने का सुझाव दिया पत्र में लिखा आम व कर्मियों के लिए इज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ गवर्नेंस की दिशा में पहल हो वित्त मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सरल और पारदर्शी बनाने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाया प्रत्येक तीन दिनों में एचआरएमएस पोर्टल को 7 दिन के लिए खोलने की सलाह दी वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चिट्ठी के बारे बताया कि आज से कुछ दिन पहले झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी आए थे उन्होंने बताया कि तकरीबन 300 कनीय पुलिस पदाधिकारी ऐसे हैं जिन्होंने पोर्टल पर संपत्ति वर्णी नहीं जमा किया है संगठन का कहना था कि अगर आदेश मिल जाता तो प्रॉपर्टी डिक्लेरेशन जमा कर देते ताकि प्रमोशन में कोई बाधा नहीं होती वित्त मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह खोला जा सकता है इसीलिए कार्मिक सचिव को बुलाया था और पोर्टल खोलने का सचिव ने कह दिया कि पोर्टल नहीं खोल सकते हैं हमने उनसे पोर्टल खोलने पर नुकसान जानना चाहा तो उन्होंने फिर भी मना कर दिया। इसी को लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए तीन वरीय अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है और उम्मीद है कि निष्कर्ष निकलेगा ।0
0
Report
गया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का औपचारिक उद्घाटन, रोजगार और निवेश बढ़ेंगे
Gaya, Bihar:बिहार इंट्रीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे औपचारिक शुभारंभ। गया:- मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में बिहार इंट्रीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे औपचारिक शुभारंभ, शुभारंभ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस औपचारिक शुभारंभ के साथ दक्षिण बिहार में उद्योग का बढ़ावा मिलेगा और आस पास के लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों के साथ एमयू का आदान प्रदान किया जाएगा।इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 का कटेन रेंज होगा। इस कार्यक्रम से बिहार में निवेश के नई संभावना और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है。0
0
Report
दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर अजय चंद्राकर का तंज, एकजुटता पर सवाल
Raipur, Chhattisgarh:दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर का तंज, कहा- गठबंधन में कौन किसके साथ है, यह समझ से परे. अलग-अलग दिन अलग-अलग दल कर रहे हैं प्रदर्शन. विपक्षी दलों के बीच एकजुटता की कमी है छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का दो दिवसीय दौरा, अजय चंद्राकर ने कहा- देश की राजनीति में नामचीन और स्थापित नाम है स्मृति ईरानी. बैठक के जरिए राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगा. निश्चित रूप से सभी तरह के कार्यों में तेजी आएगी कांग्रेस के एक नवंबर से धान खरीदी और खरीदी नहीं होने पर किसानों को त्योहारी सीजन में एडवांस देने की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मांग पर चंद्राकर ने कहा- धान खरीदी करेंगे, यह तय है, कांग्रेस और भूपेश बघेल को चिंता करने की जरूरत नहीं. कांग्रेस ने पांच साल में क्या दिया? क्या सरकार में एडवांस भुगतान देने की ऐसी कोई प्रक्रिया है? कांग्रेस अनावश्यक मुद्दा बनाकर राजनीति करती है0
0
Report
Advertisement
जयपुर चुनाव: निर्दलीयों के समर्थन में भाजपा-सरपंच प्रत्याशी जीत का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर चुनाव निर्दलीयों का समर्थन पार्टियों का BORAJ गाँव में दिखा अनूठा नज़ारा भाजपा ने सरपंच पद उम्मीदवार को दिया समर्थन जबकि कांग्रेस विचारधारा की 4 प्रत्याशी उतरी मैदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने किया जीत का दावा0
0
Report
दिल्ली में बाढ़ से निपटेगी 622 करोड़ की परियोजनाएं, 4.7 किमी दी_wall बननी है
New Delhi, Delhi:दिल्ली में बाढ़ और जलभराव से निपटने के लिए ₹622 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में फ्लड कंट्रोल बोर्ड की 40वीं बैठक आयोजित。 दिल्ली में जल निकासी और बाढ़ प्रबंधन व्यवस्था मजबूत करने के लिए ₹622 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी。 यमुना किनारे 4.7 किलोमीटर लंबी RCC दीवार बनेगी, परियोजना पर ₹99 करोड़ खर्च होंगे。 मैगजीन रोड नाले से ओल्ड रेलवे ब्रिज तक यमुना के संवेदनशील हिस्से में बनेगी दीवार。 यमुना का जलस्तर बढ़ने पर निचले इलाकों को सुरक्षा देने में मिलेगी मदद。 गाद के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए ₹260 करोड़ की तीन बायोमाइनिंग परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी。 नजफगढ़ नाले सहित दिल्ली के प्रमुख नालों से निकलने वाली गाद का वैज्ञानिक प्रसंस्करण और निस्तारण किया जाएगा。 नालों से निकाली गई गाद सड़कों और किनारों पर पड़े रहने की समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर。 बारिश के दौरान गाद दोबारा नालों में पहुंचने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या दूर करने की तैयारी。 बरापुला की तर्ज पर दिल्ली के अन्य नालों के किनारों का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा。 नालों के किनारे पैदल रास्ते, हरित क्षेत्र, पौधारोपण, लाइटिंग और सुरक्षा के लिए फेंसिंग विकसित करने की योजना。 नालों के आसपास के उपेक्षित और अतिक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों को स्वच्छ, सुरक्षित और जनोपयोगी बनाया जाएगा。 बैठक में जलभराव के स्थायी समाधान, ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और मानसून की तैयारियों पर विशेष चर्चा。 मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए。 मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के बयान- नालों की गाद निकालने का कोई मतलब नहीं, अगर वही गाद वापस नालों में पहुंच जाए। बायोमाइनिंग के जरिए गाद का वैज्ञानिक निस्तारण कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। दिल्ली के नाले गंदगी और बदहाली की पहचान नहीं, बल्कि बेहतर शहरी विकास का हिस्सा बनने चाहिए। बरापुला की तर्ज पर दिल्ली के अन्य नालों के किनारों को भी हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा।0
0
Report
संभल के इस मुस्लिम शख्श ने सपा विधायक इकवाल महमूद को लेकर यह क्या कह दिया ?
Chandausi, Uttar Pradesh:यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी पारा दिन व दिन चढ़ रहा है .. वोट बैंक के लिए सियासी नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है .. जनता को लुभाने के लिए विकास के काम गिनाये जा रहे ... लेकिन आगामी चुनाव को लेकर जैसे जैसे सियासी माहौल गरमा रहा है .. जनता भी नेताओं से विकास कार्यों का हिसाब किताब पूछने के मूड में आ चुकी है ... जनता की कुछ ऐसी ही तस्वीर संभल में दिखाई दी ..संभल में सपा के नवाब इकबाल महमूद पिछले 7 बार से विधायक है ..सपा विधायक के 31 साल के विकास कार्यों को लेकर जब स्थानीय मुस्लिम से बात की गई तो ... फटाक से जवाब मिला..सपा विधायक ने तो संभल में विकास के नाम पर लैटरीन तक न बनवाई ...हां सपा विधायक ने अपना और अपने परिवार का जमकर विकास किया .....यह है जनता ।।0
0
Report
Advertisement
