209303
Kanpur Dehat: रुरा थाना क्षेत्र के अजयीपुरवा गांव की महिला की लापता होने की शिकायत दर्ज
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के अजयीपुरवा गांव की निवासी महिला आरती किसी काम से घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस मामले में महिला के पति वीरेंद्र ने अपनी पत्नी के लापता होने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज
Moradabad, Uttar Pradesh:दरोगा सहित कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरियाणा के पानीपत निवासी पूर्व सरपंच के भतीजे को हिरासत में लेकर मुकदमे से बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने के मामले में नजीबाबाद थाने में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि रकम नहीं देने पर गंभीर मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। पानीपत के गांव पत्थरगढ़ निवासी अमजद मजीदी पुत्र मौ. हारून ने नजीबाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11/12 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे चार लोग उसके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को बिजनौर पुलिसकर्मी बताते हुए भतीजे हमजा पुत्र कौसर को एक हत्या के प्रयास और जंगल में लकड़ी काटने के मुकदमे में वांछित बताया। आरोप है कि इनमें कुलवीर सिंह नाम का दरोगा वर्दी में था, जबकि गौरव, विजयपाल और उपेंद्र सादे कपड़ों में थे। अमजद का कहना है कि उसने अपने भाई के माध्यम से हमजा को बुलवाया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे अपनी निजी कार में बैठाकर ले जाने लगे। वह भी उनके साथ थाना सनौली पहुंचा। वहां उसने दरोगा से भतीजे को निर्दाेष बताते हुए पूछताछ के लिए बुलाने पर पेश करने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि इसके बाद यूपी की सीमा में कैराना से पहले एक सड़क पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोक दी। वहां विजयपाल ने हमजा को छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे। अमजद ने 10-20 हजार रुपये खर्च के तौर पर देने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पांच लाख की मांग दोहराई। रकम नहीं देने पर सुबह सात बजे तक साहनपुर चौकी पहुंचने को कहा और ऐसा नहीं करने पर हमजा को जेल भेजने की धमकी दी। अमजद के मुतातिक वह सुबह अपने साथियों के साथ साहनपुर पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि दरोगा कुलवीर सिंह ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर विजयपाल का नंबर दिया। करीब साढ़े दस बजे विजयपाल, गौरव और उपेंद्र चौकी पहुंचे और फिर पांच लाख रुपये मांगे। रकम नहीं देने पर हमजा को ऐसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिल सकेगी। अमजद ने आरोप लगाया कि उसके साथी नौशाद ने पूरी बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसने गुरूवार को पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर दरोगा समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।0
0
Report
बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट का वीडियो वायरल बसेड़ी। पंचायत चुनाव के बीच बसेड़ी उपखंड के बौरेली गांव में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग हाथों में लाठियां लेकर भागते-दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों के बीच लात-घूंसों से मारपीट होती हुई भी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी, इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार चुनावी प्रचार के दौरान कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
अररिया में युवक की गोली से मौत, एक आरोपी पकड़ा गया
Forbesganj, Bihar:अररिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना अररिया नगर थानाक्षेत्र के जीरो माईल की है जहाँ आपसी विवाद में युवक के माथे में गोली मार दी गई जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपियों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अररिया डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुकी है0
0
Report
Advertisement
देवास के नेमावर में नर्मदा पुल पर युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास के नेमावर में नर्मदा पुराने ब्रिज के पहले पिलर के पास गिरने से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूनम पिता गेंदालाल करोले (उम्र लगभग 30 वर्ष), निवासी बड़नगर, हरदा के पास के रूप में बताई जा रही है. घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल नेमावर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेमावर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल युवक के ब्रिज से गिरने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Ajmer में 20 वर्षों से घूम रहे बांग्लादेशी परिवार डिटेन, कई शहरों में काम करने की पुष्टि
Ajmer, Rajasthan:भारत में अवैध रूप से बांग्लादेशियों की घुसपैठ थमने का नाम नहीं ले रही। अजमेर में जिला पुलिस की स्पेशल टीम, खुफिया विभाग और दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुए लगभग 20 वर्षों से भारत के अनेक महानगरों में खानाबदोश जीवन जीते आ रहे एक बांग्लादेशी परिवार को डिटेन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दरगाह क्षेत्र में पिछले लंबे समय से घूम रहे वृद्ध पति पत्नी और उनके तीन बच्चों को दस्तयाब किया गया है। परिवार साल 2007 में भारत की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर मद्रास, मुम्बई, दिल्ली सहित कई शहरों में काम मजदूरी करते हुए अजमेर में आ बसा था। सूचना पर इस परिवार के बारे में सत्यता की जांच में मामले का खुलासा हुआ। अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा बांग्लादेशियों को डिटेन किया जा चुका है। डिटेन किये परिवार को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
कटनी जेल से तीन आरोपी फरार; एक घंटे में गिरफ्तारी, पुलिस तलाश में
Katni, Madhya Pradesh:कटनी ब्रेकिंग - कटनी जेल के गेट से 3 आरोपी हुए फरार - एक आरोपी को 1 घंटे बाद किया गया अरेस्ट - माधवनगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को जेल के पीछे से किया गया अरेस्ट - दो आरोपी हथकड़ी समेत अभी भी है फरार - माधवनगर की पुलिस 2 आरोपियों की कर रही तलाश में जुटी हुई है - 170 धारा के तहत जेल भेज गया था 3 आरोपियों को - बहोरीबंद थाना क्षेत्र से अरेस्ट हुए थे आरोपी。0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की पिटाई, पूछताछ शुरू
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर\n\nसूरजपुर में बच्चा चोरी की अफवाह पर दो युवकों की जमकर पिटाई,,\n\nफेरी लगाने पहुंचे दो चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेरा,,\n\nबच्चों को चॉकलेट-बिस्किट देने के बाद फैली बच्चा चोरी की अफवाह,,\n\nबाइक सवार युवकों पर बच्चों के अपहरण की कोशिश का आरोप,,\n\nमारपीट के बाद ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले,,\n\nजयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली गांव का मामला,,\n\nपुलिस जांच में जुटी,,0
0
Report
बारात के दौरान हर्ष फायरिंग: दूल्हे के भाई की लाइसेंसी बंदूक से दो घायल
Gazipur, Uttar Pradesh:बारात की खुशियां मातम में बदलीं, सेना के हवलदार की हर्ष फायरिंग से दो युवक घायल, पुलिस ने बंदूक समेत दबोचा मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव में 12/13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात में हुई फायरिंग की घटना दूल्हे के भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं, पर लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग करने का आरोप बंदूक से निकले छर्रे लगने से 20 वर्षीय सौरभ की कमर और 18 वर्षीय टिंकू का हाथ हुआ जख्मी दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, पुलिस के अनुसार दोनों की हालत सामान्य पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी DBBL बंदूक कब्जे में ली, मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है गाजीपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने दो युवकों को अस्पताल पहुंचा दिया! खुशियों के माहौल में चली बंदूक से निकले छर्रों ने दो युवकों को घायल कर दिया। मामला मरदह थाना क्षेत्र के दुरकुसी गांव का है, जहां 12/ 13 नवंबर की मध्यरात्रि बारात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे का भाई मनोज, जो भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात है, अपनी लाइसेंसी 12 बोर की DBBL बंदूक से कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायरिंग कर रहा था।0
0
Report
उन्नाव हत्या मामले में परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग तेज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव : हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा。 बीच रोड पर शव रखकर मृतक नीरज के परिजनों ने किया हंगामा。 कल देर शाम गंगाघाट कोतवाली के मरहला चौराहे के पास तालाब से मिला नीरज का शव हुआ था बरामद。 पुलिस इसे हादसा मान रही जबकि मृतक का पिता दोस्तों पर हत्या का लगा रहे आरोप。 मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बना रहे मृतक के परिजन。 गंगाघाट कोतवाली के मरहला चौराहे स्थित तालाब का मामला。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा मुठभड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और आभूषण बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाशों से हुई मुठभेड़, घरों में चोरी करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, एक बदमाश साजिद उर्फ टिचकले पैर में गोली लगने से घायल, दूसरा आरोपी रिजवान उर्फ काले कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, आरवी नॉर्थलैंड के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, चोरी की बाइक और सोने-चांदी के आभूषण बरामद, आरोपियों ने नया गांव बसंतपुर और सूरजपुर विहार कॉलोनी में बंद मकानों में चोरी की वारदात कबूली, दादरी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
इलाज की कमी से तीन साल की बच्ची की मौत, अस्पताल गेट पर ताला
Balrampur, Uttar Pradesh:इलाज के अभाव में तीन वर्षीय मासूम की मौत! सीएचसी के गेट पर लटका रहा ताला, डॉक्टर की तलाश में बिलखता रहा पिता हरैया सतघरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली का वीडियो वायरल, 20 और 33 सेकंड के तीन वीडियो में महिला ने अस्पताल में किसी के मौजूद न होने का किया दावा बलरामपुर जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वायरल हुए दो वीडियो ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हरैया सतघरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति के बीच तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल की बदहाली से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें महिला अस्पताल में किसी के मौजूद नहीं होने की बात कहती सुनाई दे रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 6:10 बजे नेवलगंज निवासी अनुराग मिश्रा अपनी तीन वर्षीय बेटी की तबीयत बिगड़ने पर बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लटका था और मौके पर कोई डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बेटी की बिगड़ती हालत देखकर पिता डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाने के लिए काफी देर तक गुहार लगाते रहे। वह रोते-बिलखते अपनी बच्ची को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तत्काल उपचार नहीं मिल सका। इसी दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना से जुड़े वायरल वीडियो में अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति का दावा किया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा अधीक्षक सुजीत पांडे का कहना है स्टाफ कमी के चलते वहां पर इमरजेंसी सुविधा नहीं चलती है. जानकारी मिलने के बाद मैंने डॉक्टर को भेजा था लेकिन वहां पर कोई मौजूद नहीं था.0
0
Report
झज्जर: नोटरी प्रवीण कादयान रिश्वत मामले में गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग खेवट पढ़वाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत लेते नोटरी प्रवीण कादयान गिरफ्तार। शिकायतकर्ता मनीष ने विजिलेंस को दी थी शिकायत, तहसीलदार रीडर से सेटिंग के आरोप। विजिलेंस कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात। शिकायतकर्ता मनीष पुत्र कपूर, निवासी गांव छोछी, बेरी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। आरोप है कि मनीष के दो भाइयों की खेवट पढ़वाने के नाम पर ₹20 हजार रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए प्रवीण कादयान को रिश्वत लेते पकड़ा। खेवट पढ़वाने के मामले में तहसीलदार के रीडर से सेटिंग होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद झज्जर स्थित विजिलेंस कार्यालय के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मामले की कार्रवाई के दौरान कुछ वकीलों के विजिलेंस कार्यालय पहुंचने की सूचना भी सामने आई है। विजिलेंस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर: छठ पूजा के लिए प्रशासन एक्शन मोड, CM के आगमन की तैयारी तेज
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट. लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर यमुनानगर में तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। इस बार छठ पर्व को लेकर प्रशासन पहले के मुकाबले ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। इसकी खास वजह है हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का छठ पूजा के अवसर पर यमुनानगर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों ने कमर कस ली है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यमुनानगर की तस्वीरें, जहां छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां दिखाई देने लगी हैं। नगर निगम की टीमें घाटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, लाइटिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। अलग-अलग विभागों के अधिकारी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें। अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए। कुल मिलाकर इस बार छठ महापर्व को लेकर यमुनानगर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। लेकिन असली परीक्षा छठ पूजा के दिन होगी, जब हजारों श्रद्धालु घाटों पर पहुंचेंगे। ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन अपनी तैयारियों को कितनी अच्छी तरह धरातल पर उतार पाता है।0
0
Report
बालेसर तिंवरी रोड पर कारों की भिडंत, चार घायल, जोधपुर रेफर
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर तिंवरी रोड़ पर बालेसर दुर्गावंता गांव की सरहद में दो कारों की आमने सामने की टक्कर में दोनो कारों में सवार चार जन घायल हो गये हैं। निजी वाहन की सहायता से बालेसर सीएचसी लाये गये, जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्ब्यूलेंस 108 की सहायता से जोधपुर रैफर किया गया। घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे बालेसर से बिराई गांव की तरफ जा रही एक कार सामने से आ रही दूसरी कार के साथ आमने सामने की टक्कर हुई। बेलवा की तरफ से आ रही कार में सवार बालेसर निवासी जगदीशप्रसाद सिंह लखानी पुत्र शंकरराम लखानी उम्र 45 साल घायल हो गये, वह अकेले थे। बालेसर से तिंवरी की तरफ जा रही कार में सवार पूर्व सरपंच भवंरदान चारण, उपसरपंच मनोहरसिंह भाटी निवासी खुडियाला उम्र 48 साल, और बिराई निवासी शेषदान चारण उम्र 50 साल चारों घायल। वहां से गुजर रहे वाहन चालक चारों घायलों को लेकर बालेसर सीएचसी आये जहाँ पर डा. नकताराम कुमावत, नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों घायलों को एम्ब्यूलेंस 108 की सहायता से जोधपुर रैफर किया। वही हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बालेसर थाना से हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश डूडी सीएचसी पहुंचे घायलांना जोधपुर भिजवाये इसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो वाहनों को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया।0
0
Report
पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद नांता थाने के बाहर प्रदर्शन
Kota, Rajasthan:पत्थर मंडी में चाकूबाजी के बाद थाने के बाहर हंगामा प्रदर्शन, लोगों ने लगाया असामाजिक तत्वों पर परेशान करने का आरोप, नान्ता CI ने घटना को बताया द्विपक्षीय झगड़ा, चाकूबाजी की घटना को नकारा, चाकूबाजी की वारदात के बाद नांता थाने के बाहर हंगामा हो गया, लोग थाने के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की पत्थर मंडी में चाकूबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। नाराज लोग थाने के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि मंडी क्षेत्र में असामाजिक तत्व आए दिन लोगों को परेशान करते हैं। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी घनश्याम के हाथ और पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। लोगों ने एक नाबालिग सहित अन्य व्यक्ति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
