Kanpur Dehat: थाना समाधान दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी, थाना अध्यक्ष करते रहे फरियादियों का इंतजार
Rajpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के राजपुर थाना समाधान दिवस पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे लेकिन दोपहर 2 बजे तक कोई भी फरियादी नहीं पहुंचा। बीते दिनों रमऊ गांव में युवक ने अपनी जान ले ली थी। थाना पुलिस को मृतक की पत्नी, भाई और चाचा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। उनका कहना है कि यूसुफ ने आवेश में आकर यह कदम उठाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
