209303
कानपुर देहातः शीतलहर के चलते बढ़ी गलन, घरों में रहने को मजबूर हुए लोग, राहगीरों ने लिया अलाव का सहारा
Rura, Uttar Pradesh:आज गुरुवार को सुबह से शीत लहर के चलते गलन और ठंड बढ़ गई। शीत लहर में गलन बढ़ने के चलते कस्बा रुरा में लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं इतनी गलन में राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बड़खल झील की बदहाली: गंदा पानी-जलकुंभी से पर्यटन योजना सवालों के घेरे में
Faridabad, Haryana:सुनो सरकार फरीदाबाद की बड़खल झील की मौजूदा स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर पहुंची हमारी टीम ने झील परिसर का जायजा लिया तो जगह-जगह गंदगी, जलकुंभी और गंदा पानी दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झील में गंदा पानी जमा होने के कारण आसपास के इलाके में बदबू फैल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस बड़खल झील को खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और यहां साफ पानी उपलब्ध कराने के दावे किए गए थे, उसकी मौजूदा तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। झील के आसपास कई जगह अव्यवस्था दिखाई दे रही है और बनाए गए कुछ सेट भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार की नाकामी के चलते बड़खल झील और यहां बनाए जा रहे नमो घाट का काम अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से झील में साफ पानी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए गए थे, लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है。 पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि यदि झील में सीवर का गंदा पानी और गंदगी ही जमा रहनी है तो करोड़ों रुपये की परियोजना का उद्देश्य क्या है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से झील की सफाई, गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। अब सवाल यह है कि बड़खल झील की बदहाल स्थिति कब सुधरेगी झील में सीवर का पानी आने से कब रोक लगेगी और नमो घाट समेत अधूरे पड़े कार्यों को कब पूरा किया जाएगा? स्थानीय लोगों को अब मौजूदा विधायक दिनेश अदलखा और सरकार की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
हिसार के पटेल नगर में रंगदारी के आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार बरामद
Hisar, Haryana:हिसार के पटेल नगर में रंगदारी (पैसे न देने) की रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों व तेजधार हथियारों से हमला, तोड़फोड़ और स्कूटी क्षतिग्रस्त करने वाले 5 मुख्य आरोपियों को पीएलए पुलिस चौकी टीम ने महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, असामाजिक तत्वों और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस बल की कड़ी निगरानी में तमाम आरोपियों को पटेल नगर की उन्हीं गलियों में पैदल घुमाकर लोगों के सामने परेड कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने साफ चेतावनी दी है कि गुंडागर्दी, अवैध वसूली और कानून हाथ में लेने वालों पर इसी तरह सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
फरीदाबाद में MCF अधिकारी पर गाली-गलौच, Neeraj Sharma के बोलों से sियासी घमासान
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग MCF अधिकारी द्वारा पार्षद को गाली देने का मामला तूल पकड़ रहा है पूर्व विधायक नीरज शर्मा की सार्वजनिक मंच पर कैमरे के सामने फिसली जुबान बीजेपी नेताओं द्वारा बिहारियों को ‘कलेजे का टुकड़ा’ बताए जाने पर नीरज शर्मा हुए बेकाबू नीरज शर्मा ने कहा, बिहारियों को कलेजे का टुकड़ा बताने वाले ही भद्दी गालियां देकर कर रहे हैं उनका अपमान बयान के दौरान नीरज शर्मा ने सार्वजनिक तौर पर गालियों का किया जिक्र MCF अधिकारी के कथित गाली-गलौज मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज नीरज शर्मा के बयान के बाद फरीदाबाद की सियासत में बढ़ा विवाद0
0
Report
Advertisement
तितरम गांव में अवैध मकान ध्वस्त, नशा तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई
Panchkula, Haryana:हरियाणा सरकार की नशे और अपराध के खिलाफ प्रभावी नीति के तहत कैथल के गांव तितरम में नशा तस्करी के मामलों में आरोपी अनिल के अवैध रूप से निर्मित मकान को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। आरोपी के विरुद्ध जिला कैथल में नशा तस्करी से संबंधित करीब 8 मामले दर्ज हैं। - डीजीपी अजय सिंघल ने दिए अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने प्रदेशभर में अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ उनके नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रखते हुए तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीजीपी के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा पुलिस अपराध तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रखेंगे। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन की कार्रवाई प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा गांव तितरम में आरोपी के मकान के निर्माण की जांच की गई। जांच में निर्माण बिना वैध अनुमति के किया जाना पाया गया। प्रशासन द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि में स्वयं निर्माण नहीं हटाए जाने पर जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से जेसीबी की सहायता से उक्त निर्माण को ध्वस्त कर दिया जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति द्वारा नशे की तस्करी, बिक्री या आपूर्ति की जा रही है अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सूचना के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ मिलकर नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।0
0
Report
जालौन: चार माह बाद शादीशुदा महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार माह पहले हुई थी ज्योति की शादी, ससुराल में कमरे में लटका मिला शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के हांसा गांव का मामला।0
0
Report
मथुरा में लव जिहाद के विरोध पर ग्रामीणों ने धरना दिया, पुलिस बल तैनात
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में लव जिहाद के एक कथित मामले को लेकर भारी जनआक्रोश देखने को मिला है। घटना के विरोध में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में बसोंती गांव के दर्जनों ग्रामीण मुखराई पहुंचे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों और ग्रामीणों के आरोपी के गांव में एकत्र होने से इलाके में हड़कंप मच गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों और स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि लव जिहाद जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप गांव में बढ़ते तनाव और ग्रामीणों के जुटने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों और स्वामी सच्चिदानंद महाराज को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराने और मामले में वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन देने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
अंबाला में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप से सेवा संकल्प की मिसाल
Ambala, Haryana:अंबाला शहर में सेवा संकल्प कार्यक्रम एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर अक्षिता सैनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया। अंबाला शहर में आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल, अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के जरिए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को याद करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने सबसे पहले समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी विचारधारा के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं और भाजपा का संगठन भी अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का अर्थ है कि पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और विकास का लाभ पहुंचे। असीम गोयल, पूर्व मंत्री ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को याद करते हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, इस एक महीने के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। आज विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। यह लोगों के काम आएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब जाने पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के मुद्दे पर पलटवार करते हुए असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े और जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव और आम जनता से जुड़ने का अंदाज़ ऐसा है कि हर व्यक्ति उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानता है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और ज़मीनी पकड़ से कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं को तकलीफ हो रही है और उनके पेट में दर्द है।0
0
Report
पानीपत में सेवा संकल्प: 3100 पौधे और महा सफाई अभियान की तैयारी
Panipat, Haryana:पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पानीपत में शुक्रवार को 3100 पौधे लगाए गए। फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान मेयर कोमल सैनी, नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसी के तहत फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में 3100 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र है, ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगने से क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को मेयर कोमल सैनी का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। मियावाकी तकनीक से विकसित होगा मिनी फॉरेस्ट नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि फ्लाइंग क्लब क्षेत्र में पहले गंदगी पड़ी रहती थी, जिसे साफ करवाने के बाद यहां करीब 2500 से 3000 पौधे लगाने की योजना है। पौधरोपण मियावाकी तकनीक से किया जा रहा है और पौधों के बीच करीब एक मीटर की दूरी रखी जा रही है। दूसरे चरण में इस स्थान को घने वन के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसमें झाड़ियां और अन्य पौधे भी लगाए जाएंगे। पौधों की देखभाल के लिए निगम की ओर से 26 मालियों की नियुक्ति की गई है। जरूरत के अनुसार प्रत्येक वार्ड में माली की संख्या बढ़ाने की भी बात कही गई है। 2 अक्टूबर के महा सफाई अभियान की तैयारी तेज वहीं, 2 अक्टूबर को प्रस्तावित महा सफाई अभियान को लेकर भी प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 3000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सफाई मित्रों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि गांव-गांव तक स्वच्छता अभियान पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अभियान में भाग लेने वाले लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और इसके बाद जनभागीदारी के आंकड़ों का आकलन किया जाएगा। नमो सेवा पोर्टल से सेवा गतिविधियों को मिलेगा संगठित रूप हेल्पलाइन-बिंदुओं के माध्यम से सेवा कार्यों को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। पोर्टल पर डॉक्टरों और अन्य सेवा भाव रखने वाले लोगों को पंजीकृत किया जाएगा, जिसके बाद स्थानीय इकाइयों के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर, एनीमिया जांच, स्वास्थ्य जागरूकता सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद मुक्त हरियाणा के संकल्प के तहत अब तक करीब 1000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनके आईडी कार्ड तैयार किए जा रहे हैं और स्थानीय इकाइयों के सहयोग से पात्र लोगों के मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी। हर वार्ड में होगी प्रतियोगिता नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि 2 अक्टूबर के सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में प्रतियोगिताएं आयोजित करने और जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर अभियान को प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पानीपतवासियों से महा सफाई अभियान से जुड़ने और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग देने की अपील की।0
0
Report
चरखी दादरी में बाजरे की सरकारी खरीद शेड्यूल जारी न होने से किसान चिंतित
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। हरियाणा में बाजरे की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन चरखी दादरी जिले में बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल अब तक जारी नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में करीब 50 फीसदी बाजरे की फसल कट चुकी है और किसान फसल लेकर मंडियों तक पहुंचने लगे हैं। सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को निजी व्यापारियों के हाथों कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि एक तरफ फसल तैयार होकर मंडी में पहुंच चुकी है, दूसरी तरफ सरकारी खरीद का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। ऐसे में उन्हें अपनी मेहनत की फसल औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। किसानों ने सवाल उठाया कि सरकारी खरीद में देरी से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा? किसानों के सामने अब केवल बाजरे की बिक्री का संकट नहीं है। 1 अक्टूबर के बाद अगली फसल की बिजाई की तैयारी भी करनी है। खाद, बीज, पानी, जुताई और अन्य कृषि खर्च के लिए किसानों को पैसों की जरूरत है। किसानों का कहना है कि यदि बाजरे की फसल समय पर उचित दाम पर नहीं बिकी तो अगली फसल की तैयारी और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने सरकार से मांग की है कि बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जल्द जारी किया जाए और खरीद प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल کا उचित मूल्य मिल सके। मंडी में फसल के ढेर, आवारा पशुओं का खतरा सरकारी खरीद शुरू नहीं होने का असर मंडी परिसर में भी दिखाई दे रहा है। किसान बाजरे की फसल मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं और जगह-जगह बाजरे के ढेर लगे हुए हैं। इन ढेरों के आसपास आवारा पशु मुंह मारते नजर आ रहे हैं, जिससे किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान पहले ही खरीद में देरी से परेशान हैं और अब मंडी में फसल की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं। मार्केट कमेटी ने तैयारियां पूरी कीं, शेड्यूल का इंतजार मार्केट कमेटी सचिव विद्यासागर ने बताया कि चरखी दादरी मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक सरकारी खरीद का शेड्यूल या पत्र जारी नहीं हुआ है। शेड्यूल जारी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खरीद शुरू की जाएगी। फिलहाल किसानों की नजर सरकार के खरीद शेड्यूल पर टिकी है। फसल खेत से मंडी तक पहुंच चुकी है, लेकिन सरकारी खरीद का इंतजार किसानों की परेशानी लगातार बढ़ा रहा है।0
0
Report
Advertisement
शैलजा ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी आंदोलन किए जाने पर कहा, "हम पूरे देश और प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आपने देखा, जिस तरह से खुलासा हुआ है, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जो बातें आई हैं। चुनाव आयोग को जिस ढंग से कार्य करना चाहिए, वो नहीं हो रहा। कोई यूनैनिमटी (unanimity) वहां पर है नहीं और निष्पक्ष नहीं हैं..."0
0
Report
जगदलपुर में भारी बारिश से बाढ़, SDRF ने 5 लोगों की बचाई जान; रेल मार्ग रद्द
ब्रेकिंग जगदलपुर इंद्रावती नदी के किनारे बसे तोमर फार्म हाउस हुआ जलमग्न, बाढ़ में फंसे 5 लोग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRD, मोटर बोट की मदद से बाढ़ में फंसे 5 लोगों का किया गया रेस्क्यू, SDRF के दल ने बाढ़ में फंसे लोगों की बचाई जान जगदलपुर भारी बारिश बनी आपात, केके रेल लाईन पर मालवा गिरने से सभी ट्रेन रद्द, मालिगुड़ा छत्रिपुत के बीच रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड, जगदलपुर में रेल सेवाएं हुई बाधित, जगदलपुर से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाले सभी ट्रेनें रद्द, जगदलपुर राउलकेला एक्सप्रेस, भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस भी की गई रद्द ।0
0
Report
रवि किशन की PDA रथ यात्रा: राहुल गांधी बेचैन, अखिलेश कांग्रेस पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: SP की PDA रथ यात्रा पर BJP सांसद रवि किशन कहते हैं, "रथ कहीं से भी शुरू हो सकता है, किसी के घर से भी, लेकिन सबको लगता है कि राहुल गांधी जी भी बेचैन हो गए हैं क्योंकि अखिलेश यादव जी कांग्रेस के बचे-खुचे वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। अब उनकी राजनीति देखिए। वे क्या कर रहे हैं, यह सिर्फ़ वे और भगवान ही जानते हैं। हमारी राजनीति BJP की राजनीति है। हमारा ध्यान इस बात पर है कि हम पूर्वांचल की सभी सीटें कैसे जीतें और जिन सीटों पर हम कमज़ोर हैं, वहां और ज़्यादा मेहनत कैसे करें। हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं। उनका रथ कहीं भी जा सकता है, उन्हें जहां जाना है, जाने दें। अगर उनका रथ पाकिस्तान तक भी चला जाए, तो भी हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता।0
0
Report
Advertisement
MP में राजस्थान रोडवेज की एंट्री लौट आई, ग्वालियर से चार बसों के साथ शुरू
Jaipur, Rajasthan:मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजस्थान रोडवेज की बसों की एंट्री हो गई है. सार्वजनिक परिवहन के साधनों के निजीकरण के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन नहीं हो पाया था. अब ग्वालियर से राजस्थान के अलग-अलग शहरों के लिए चार बसों के साथ शुरुआत की गई है. अब एक दर्जन रूटों पर बसें चलेंगी. MD पुरुषोत्तम शर्मा के प्रयास लाए रंग. मध्यप्रदेश में एक बार फिर बस संचालन के लिए योजना तैयार की गई. MD पुरुषोत्तम शर्मा ने धौलपुर मुख्य प्रबंधक को जिम्मेदारी सौंपी. ग्वालियर के नए ISBT बस स्टैंड से बसें शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई. निजी बस संचालक परेशान नहीं करें, इसके लिए प्रशासन की मदद ली गई. ग्वालियर, मुरैना के कलक्टर-एसपी से मदद लेकर बसों का संचालन शुरू किया. गुरुवार से ग्वालियर ISBT से 4 बसों के साथ शुरुआत की गई. ग्वालियर से जयपुर, सोनागिर-महावीरजी, ग्वालियर-आगरा, ग्वालियर-अलीगढ़ की बसें शुरू हुई. जल्द ही ग्वालियर से कैला देवी हिंडौन, ग्वालियर से दिल्ली, ग्वालियर से धौलपुर बसें चलेंगी. मध्यप्रदेश को लेकर अब राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने एग्रेसिव रणनीति बनाई है. रोडवेज प्रशासन अब मध्यप्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से बस संचालन शुरू करेगा. जल्द ही इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झांसी, रतलाम, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, शिवपुरी और नीमच के लिए बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. दिसंबर माह तक नई खरीदी हुई और अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ेगी. कुछ बसें खासतौर पर मध्यप्रदेश के शहरों के लिए रिजर्व की जाएंगी. पिछले करीब 12 साल से निजीकरण के चलते राजस्थान रोडवेज की बसों के लिए परेशानी हो रही थी. रोडवेज प्रशासन एक-एक कर अलग-अलग शहरों से बसें शुरू करेगा. केकड़ी से उज्जैन, केकड़ी से इंदौर और सीकर से उज्जैन जैसे कुछ रूटों पर भी परमिट लेने की तैयारी कर रहा है.0
0
Report
मुरादाबाद में 17वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, कुल 21 तेंदुए रेस्क्यू
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे वन विभाग के पिंजरे ने कैद हुआ एक और खूंखार तेंदुआ, देर रात वन विभाग के पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, वन विभाग ने किया 17 वां व्यस्क तेंदुआ रेस्क्यू, अब तक वन विभाग ने कुल 21 तेंदुए रेस्क्यू किए है जिसमे 17 जीवित तेंदुए , 1 शावक एवं 3 मृत तेंदुओ के मिले शव शामिल, आज कांठ तहसील के ग्राम कासमपुर मे लगे पिंजरे मे कैद हुआ तेंदुआ, बता दें अभी और भी कई तेंदुए ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र मे होने की जताई जा रही आशंका, वन विभाग की टीम ने तेंदुए कों गांव से रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी, अब तक 4 लोगो कों मौत के घाट एवं 2 दर्जन से अधिक लोगो कों घायल कर चुके तेंदुए, वन विभाग की कई टीमें रोजाना लगातार गांवो और जंगलो मे तेन्दुओ कों ट्रेस करने के अभियान मे जुटी, जिले प्रशासन एवं वन विभाग ने संवेदनशील गांवो मे तेन्दुओ कों पकड़ने के लिए 46 पिंजरे भी लगाए है, मुरादाबाद के तहसील ठाकुरद्वारा के ग्राम कासमपुर का पूरा मामला।0
0
Report
बैतूल: गणेश विसर्जन सुरक्षा के साथ 400 से अधिक पुलिस जवान तैनात
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में भगवान गणेश की विदाई पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है जिसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। बैतूल शहर में गणेश विसर्जन के लिए चार स्थानों पर व्यवस्था की गई है। माचना एनीकेट में भी सुरक्षा इंतजामों के बीच श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश विसर्जन और चल समारोह को देखते हुए बैतूल शहर में 400 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए छिंदवाड़ा से एक बटालियन भी बुलाई गई है। पुलिस ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए पूरे शहर और विसर्जन मार्ग पर नजर रख रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं बारिश कम होने के चलते इस बार प्राकृतिक जलस्रोतों के बजाय कृत्रिम विसर्जन कुंडों में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। हमलापुर और फिल्टर प्लांट के पास इन कुंडों का निर्माण किया गया है। आज बैतूल शहर में गणेश प्रतिमाओं की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी और ढोल-बाजों के साथ गणपति बप्पा की विदाई होगी। माहौल भक्तिमय है और प्रशासन की नजर सुरक्षा व्यवस्था पर बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
