Kanpur Dehat: CDO ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर की कार्रवाई
Mati Kishunpur, Uttar Pradesh:मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन निर्मला ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जहां मानक विहीन सामग्री का इस्तेमाल पाया गया। उन्होंने बताया कि कार्य मनरेगा के तहत कराया जाना था, लेकिन मास्टर रोल नहीं बनवाया गया। इस पर CDO ने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने एक जांच कमेटी का गठन करते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए। सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र को ढहाने के बाद सभी कार्य मानकों के अनुसार कराए जाने के निर्देश दिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
