209312
कानपुर देहात : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Murlipur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आशीष बाइक से पुखरायां बजार जा रहा था. तभी रास्ते में पटेल चौक के निकट एक अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया . जिसके बाद बाइक सवार युवक घायल हो गया , राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया . जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यातायात माह : वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर
Moradabad, Uttar Pradesh:यातायात माह के तहत पीलीकोठी चौराहे पर वाहनों में लगाए रिफ्लेक्टर मुरादाबाद में यातायात माह के तहत यातायात पुलिस और फिनेसको परिवार की ओर से पीलीकोठी चौराहे पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहनों, विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा और लोडिंग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। अधिकारियों ने बताया कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। रिफ्लेक्टर लगे होने से दूर से ही वाहन दिखाई दे जाते हैं और हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर वाहन चालकों से सेफ ड्राइविंग की अपील की गई और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस ने कहा कि यातायात माह के दौरान लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़े और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।0
0
Report
हापुड़ -सिंभावली में कार टक्कर के बाद युवक पर तावमतोड़ फायरिंग
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में मामूली कार टक्कर ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर हुए विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी ने युवक परमजीत को गोली मार दी जानकारी के अनुसार, पहले कार की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कलवा त्यागी ने तमंचे से परमजीत पर फायर कर दिया। गोली लगते ही परमजीत खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा आसपास के लोगों ने घायल परमजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी कलवा त्यागी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
सुलताना में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान पर हमला, लाखों के आभूषण चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना़ थाना क्षेत्र में पुलिस पस्त, चोर मस्त! सुलताना थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें इस बार चोरों ने सोलाना गांव में ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना श्री एमपी ज्वेलर्स से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी 17-18 ग्राम सोना, ढाई किलो तक चांदी और 30 हजार नकदी पार शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस पस्त और चोर मस्त नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस की नाकामी के बीच चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार चोरों ने सोलाना गांव में एक ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शातिर चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।जानकारी के अनुसार सोलाना निवासी महेश कुमार जांगिड़ की गांव में श्री एमपी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। रात अज्ञात चोर दुकान में घुसे और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी उखाड़ ली। पीड़ित दुकानदार महेश कुमार जांगिड़ ने सुलताना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार चोर दुकान से करीब 17 से 18 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। इनमें नथ, मादलिया, कान की बालियों की जोड़ी और नाक के कांटे सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।इसके अलावा चोर करीब सवा दो से ढाई किलो वजन के चांदी के आभूषण भी ले गए। इनमें 26 जोड़ी पाजेब, गले का मंगलसूत्र, हाथों की अंगूठियां, पैरों की मच्छी की जोड़ियां, गले की चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं। दुकान के गल्ले में रखी करीब 25 से 30 हजार रुपए की नकदी भी चोरों ने पार कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा चोरी हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला; बारिश से ठंड बढ़ी, येलो अलर्ट जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं उदयपुरवाटी, चिड़ावा उपखंड में बदला मौसम का मिजाज बदले मौसम के मिजाज के बाद हुई बारिश बारिश के बाद चली हवाओं ने करवाया हल्की सर्दी का अहसास बारिश रबी की फसलों के लिए हैं फायदेमंद आगामी दिनों में जिले में बढ़ेगा सर्दी का असर झुंझुनूं जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। उदयपुरवाटी और चिड़ावा उपखंड क्षेत्र में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने रविवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है। चिड़ावा के साथ डांगर, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, श्योपुरा, बास गोदारा, इस्माइलपुर, नरहड़ और देवरोड़ सहित कई गांवों में बारिश हुई है। बारिश के बाद चली हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अभी रबी फसलों की बुआई का दौर जारी है, जबकि कई जगह फसल बोई जा चुकी है। ऐसे में बारिश की बूंदें रबी की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। आगामी दिनों में जिले में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।0
0
Report
खाद टोकन के लिए किसानों की लंबी कतार, Uniyara में भारी भीड़
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक)\nउनियारा में किसानों को खाद के लिए लगना पडा लाइनों में,\nखाद टोकन मिलने की सूचना पर किसान पहुंचे विधालय परिसर और लगना पडा लाइनों में,\nखाद के लिए किसानों को लाइन में खडे होकर करनी पडी बडी माथापच्ची,\nसुबह से ही राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विधालय में खाद टोकन के लिए बडी संख्या में पहुंचे किसान0
0
Report
जसपुर वायरल वीडियो से सियासत गर्म, आदेश चौहान-शैलेंद्र सिंघल के बयानों में घमासान
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में वायरल वीडियो को लेकर सियासी घमासान, विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल आमने-सामने। जसपुर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच विवाद के बाद एक वायरल वीडियो ने सियासत माहौल गरमा दिया है। बीते दिनों जसपुर मंडी परिसर में किसानों और पूर्व विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद किसानों ने पूर्व विधायक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। किसानों के समर्थन में जसपुर विधायक आदेश चौहान दो दिन पहले कोतवाली पहुंचे थे और कार्रवाई न होने से नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा, जिसके बाद विधायक ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन इसके बाद विधायक आदेश चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद जसपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है और अब इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आखिर वायरल वीडियो पर विधायक आदेश चौहान ने क्या सफाई दी और पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने क्या प्रतिक्रिया दी? सुनिए दोनों नेताओं का पूरा बयान।0
0
Report
Advertisement
सासाराम के बेदा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा का खास महत्व
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। छठ व्रत के दौरान सूर्य उपासना का अपना ही महत्व है। सासाराम के बेदा स्थित सूर्य मंदिर में छठ के दौरान छठ व्रती पूजा अर्चना करती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य को अर्ध देने के बाद महिलाएं सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करती है। जिससे उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती है। सासाराम के बेदा में भी भगवान भास्कर की अद्भुत प्रतिमा अवस्थित है। इस परिसर में एक तालाब भी है। जहां व्रती छठ करती हैं, वैदिक मंत्र उच्चारण से यहां सूर्य की पूजा होती है। बता दे कि सूर्य को साक्षात देव की संज्ञा दी गई है, जो प्रतिदिन लोगों को दर्शन देते हैं। छठ व्रत के दौरान इस सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना का विशेष महत्व है।0
0
Report
भोपाल के जहांगीराबाद में गौकशी-गौमांस तस्करी के आरोप, प्रदर्शन तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गौकशी और गौ मांस तस्करी का मामला। बजरंग दल और VHP के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रात को 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी, उसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो 7 से 8 गोवंश के अवशेष मिले। जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हमला किया। गौ मांस तस्करों पर रासुका लगाने की मांग0
0
Report
सासाराम: पिपरी पुल पर अज्ञात वाहन ने युवक की मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम करण उपाध्याय था, जो बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि कल देर शाम वह दिनारा के भलुनी भवानी धाम जा रहा था। क्योंकि वहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का कार्यक्रम था। बताया जाता है कि वो पवन सिंह का फैन था तथा सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पिपरी पुल के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे करण उपाध्याय की मौत हो गई। वह विश्वनाथ उपाध्याय का पुत्र था। नटवार थाना की पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है।0
0
Report
Advertisement
दिनारा में पवन सिंह का जलवा, भीड़ के बीच भक्तिमय प्रस्तुति ने छा गया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिनारा के भलुनी भवानी धाम में मां भलुनी भवानी महोत्सव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा देखने को मिला। जहां उन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान पवन सिंह को देखने और सुनने के लिए उनके समर्थकों की भीड़ उमर पड़ी। युवाओं के जोश को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। बता दे की पहली बार दिनारा में मां भलुनी भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया। ये पूरी तरह राजकीय कार्यक्रम था। कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक पर एक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। लेकिन देर शाम पहुंचे पवन सिंह ने अपने प्रस्तुति से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों के साथ उन्होंने अपने कई लोकप्रिय और चर्चित जीत भी गए। इससे पहले एमएलसी व गायक पवन सिंह को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान दिनारा के विधायक आलोक सिंह भी उपस्थित हुए।0
0
Report
झारखंड स्थापना दिवस पर जलस्रोत साफ सफाई के साथ रन फॉर क्लीननेस का संदेश
Deoghar, Jharkhand:झारखंड स्थापना दिवस एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर क्लीननेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने इनडोर स्टेडियम से जलसार तालाब तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए जलसार तालाब परिसर में साफ-सफाई भी की गई। मौके पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस एवं छठ पर्व को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दौड़ के साथ स्वच्छता को जोड़ने का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति की पूजा का महापर्व है, जिसमें सूर्य भगवान की आराधना की जाती है। ऐसे में पवित्रता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। वहीं एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि सभी ने वर्षभर में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए योगदान देने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि देश, राज्य और शहर जितना स्वच्छ रहेगा, लोग उतने ही स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने जलसार तालाब घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।0
0
Report
कानपुर के बिठूर में छठी मंजिल से गिरकर कारोबारी की संदिग्ध मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:तेल से पैर फिसलने की कहानी पर परिजनों ने उठाए सवाल चैट डिलीट होने और डोंट कम मैसेज से गहराया संदेह बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर शनिवार दोपहर शहर के प्रतिष्ठित कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के 22 वर्षीय इकलौते बेटे संभव खंडेलवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कौशलपुरी के आरके नगर निवासी और गुरू पेपर हाउस के संचालक विशाल खंडेलवाल के व्यापार में हाथ बंटाने वाला संभव दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी कार से किसी मित्र से मिलने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन तीन बजे उसके ही फोन से किसी ने कॉल कर उसके बालकनी से गिरने और पारस अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी ओर अपार्टमेंट के टावर-टू की छठी मंजिल पर रहने वाले मेटल कारोबारी के परिवार में मौजूद लड़की के मामा ने पुलिस को इसे एक हादसा बताते हुए कहा कि मुंबई से बीसीए कर रही उनकी 18 वर्षीय भांजी दिवाली पर घर आई हुई थी और संभव अक्सर उससे मिलने आता था। शनिवार दोपहर जब घर में केवल मामा, भांजी और छोटा भांजा मौजूद थे और वे कॉफी पीने जाने की योजना बना रहे थे, तभी छोटे भांजे के साथ वॉलीबॉल खेलते समय गेंद बालकनी की ओर गई और उसे पकड़ने दौड़े संभव का पैर वहां रखे दिवाली के दीये से फैले तेल पर फिसल गया, जिससे वह नीचे जा गिरा। हालांकि संभव के परिजनों ने इस कहानी को खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि मृतक के दाहिने पैर में रगड़ के अलावा कमर, पीठ और हाथ पर खरोंच के निशान हैं। उसके और लड़की के बीच हुई चैट का डेटा भी डिलीट कर दिया गया है, और दोपहर करीब दो बजे लड़की ने उसे डोंट कम का आखिरी मैसेज भी भेजा था। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मथुरा में ट्रक भिड़ंत: 19 वर्षीय युवक की मौत, जाजमपट्टी के पास हादसा
Mathura, Uttar Pradesh:सड़क हादसा: जाजमपट्टी के पास दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत (मथुरा)। थाना मगोर्रा क्षेत्र के जाजमपट्टी के पास रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे भरतपुर की ओर जा रहे दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई。 मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुभा पोहिया पुत्र जगन पोहिया, निवासी पश्चिम बंगाल, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे में शामिल एक ट्रक संख्या TG15T1601 को चालक ताहिर राशिद पुत्र रशीद, निवासी हैदराबाद, तेलंगाना चला रहा था। वहीं दूसरा ट्रक संख्या UP21DT5383 मुरादाबाद से राजस्थान की ओर जा रहा था, जिसे शोभित पुत्र बृजपाल, निवासी बिलारी, मुरादाबाद चला रहा था。 दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में युवक की जान चली गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारणों और अन्य कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
आगरा में दलित सम्मेलन के दौरान सपाइयों ने पोस्टर फाड़े
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के विशाल दलित सम्मेलन से पहले राजनीति शुरू. सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टरों को सपाइयों ने फाड़ा. खंभे पर चढ़कर सपाइयों ने सभी विवादित पोस्टर फाड़े. अखिलेश और आज़म खान के पुराने बयानों ज़िक्र कर लगाए गए थे पोस्टर. सपा कार्यकर्ताओं के पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल. सपा कार्यकर्ता रिंकू यादव, विपिन आशु और राघवेंद्र ठाकुर आदि ने फाड़े पोस्टर.0
0
Report
पिथौरागढ़ में लीगेसी वेस्ट प्लांट से शहर का कूड़ा निस्तारण और पार्क निर्माण
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ जनपद के नैनीपाताल मैं लगा था कूड़े का अम्बार, नगर निगम नें कूड़े के पहाड़ से निजात दिलाने के लिए की सुन्दर पहल आदि कैलाश ओम पर्वत जाने वाले यात्री यहीं से होकर गुजरते हैं, कूड़े का अंबार होने से यात्रियों को कूड़े की दुर्गंध का सामना नैनी पाल से लगे हुए तीन -चार गांव लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने के लिए मांगस्थानी ग्रामीण का आरोप है कि कूड़े के डंपिंग जोन की वजह से पूरे गांव में दुर्गंध आती है और का गंभीर बीमारियों से ग्रामीण ग्रस्त हैंकूड़ा निस्तारण होते ही इसी जगह बनेगा एक सुंदर पार्क जिसका आनंद ले सकेंगे आदि कैलाश ओम पर्वत के श्रद्धालु और यात्रीगणएमआरएफ (Material Recovery Facility (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर नैनी पातल में नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल और मुख्य नगर आयुक्त दीपक सैनी के द्वारा एमआरएफ सेंटर का भूमि पूजन कर किया लिगेसी वेस्ट प्लांट का सुभारम्भ, वर्षों पुराना कूड़े का देर अब हटकर बनेगा एक सुंदर पर्यटन के लिए पार्कपिथौरागढ़ नगर को डस्टबिन फ्री जनपद बनाने की तैयारीपूरा जनपद का ग्रामीण से लेकर नगरी क्षेत्र का 25 से 30 मेट्रिक टन कूड़ा आता है नैनी पातल कूड़ा डंपिंग जोन में, ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे हैं डंपिंग जोन को यहां से हटाने की मांगपिथौरागढ़ में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू, गीले कूड़े से बनेगी खाद और सूखे कूड़े से होगी कमाईएक साल में शहर को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य, रोजाना 30 टन कूड़े का होगा वैज्ञानिक निस्तारणपिथौरागढ़ शहर को कूड़े की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नैनीपातल ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थापित लीगेसी वेस्ट प्लांट का महापौर कल्पना देवलाल ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी सहित निगम के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।प्लांट के शुभारंभ के बाद महापौर ने निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्लांट के नियमित संचालन से शहर से निकलने वाले कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा। साथ ही नगर निगम ने पिथौरागढ़ को एक वर्ष के भीतर कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैनगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि नगर निगम के 40 वार्डों से प्रतिदिन लगभग 28 से 30 टन कूड़ा एकत्रित होता है। प्लांट में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से जैविक खाद तैयार होगी, जबकि सूखे कूड़े को छांटकर बेचने की व्यवस्था की जाएगी। इससे नगर निगम को अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगीउन्होंने बताया कि एमआरएफ सेंटर में ट्रॉमल मशीन के माध्यम से कूड़े का पृथक्करण और प्रसंस्करण किया जाएगा। इससे पिछले कई वर्षों से बनी लीगेसी वेस्ट की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगीअब देखना होगा कि नगर निगम की यह पहल धरातल पर कितनी प्रभावी साबित होती है और पिथौरागढ़ शहर को कूड़े की समस्या से कब तक वास्तविक राहत मिल पाती है।बाइट मुख्य नगर आयुक्त IAS दीपक सैनीबाइट मेयर कल्पना देवलाल0
0
Report
Advertisement
