209310
कानपुर देहातः मदनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे डिवाडर से टकराई बाइक, चालक घायल
Bahbalpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा थाना क्षेत्र मदनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया। घायल की पहचान नीतू निवासी तिर्वा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घायल सिकंदरा की ओर से आ रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीबनवा रोड पर बाइक में अचानक आग, दमकल ने पाया काबू, हादसा टला
Jaipur, Rajasthan:बूंदी बीबनवा रोड पर चलती बाइक में लगी आग, दमकल ने पाया काबूबूंदी के बीबनवा रोड पर अचानक एक बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में फायरमैन राजेंद्र सैनी ने अहम भूमिका निभाई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
भिवाड़ी की उत्तम स्ट्रिप ने इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना ली
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में स्थित उत्तम स्ट्रिप आज इंडस्ट्री सेक्टर में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुकी है। उत्तम स्ट्रिप, गुणवत्ता और भरोसे का ऐसा नाम है, जिसने मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित की है। कंपनी का मुख्य फोकस हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स, आधुनिक तकनीक और ग्राहकों की संतुष्टि पर रहता है। भिवाड़ी जैसे तेजी से विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल हब में, उत्तम स्ट्रिप का योगदान न सिर्फ औद्योगिक विकास में बल्कि रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा रहा है। कंपनी ने अपने कार्यों के माध्यम से यह साबित किया है कि सही सोच, मेहनत और गुणवत्ता के साथ किसी भी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।0
0
Report
कोंडागांव में अवैध गांजे के साथ कार रोककर 53 पैकेट गांजा बरामद
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले मे अवैध गांजा, शराब तस्करी बिक्री व असामाजिक तत्व और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर उड़िसा से रायपुर की ओर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। सूचना पर थाना केशकाल के सामने बेरीकेटिंग कर कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर 53 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण पर विपक्ष एकजुट, डेबिट के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बढ़ा
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महिला आरक्षणासंदर्भात मुख्यमंत्र्यांनी केलेले चॅलेंज सुप्रिया सुळे यांनी स्वीकारलं असून सर्व सत्ताधारी व विरोधी पक्षातील नेत्यांनी समोरासमोर बसून डेबिट घ्यावे अशी आमची सर्वांची इच्छा असून महिला आरक्षणाचा मुद्दा करून डी लिमिटेशन संदर्भात सरकार एकतर्फी निर्णय घेण्याचा प्रयत्न करत आहे त्याबाबत विरोधी पक्षाची भूमिका सरकारने ऐकावी असे वक्तव्य राष्ट्रवादी शरद पवार गटाच्या महिला प्रदेशाध्यक्षा रोहिणी खडसे यांनी केले असून फक्त महिला आरक्षणाचा मुद्दा करून विरोधकांच्या बाबतीत लोकांमध्ये संभ्रम निर्माण करण्याचा प्रयत्न करणे हा सरकारचं दुबळेपणाचे उदाहरण असल्याची टीका रोहिणी खडसे यांनी केली आहे. सरकारच्या काँग्रेस वर टीका करते त्यांच्याच काळात सर्वात जास्त महिलांना नेतृत्वाची संधी मिळाली असल्याचे म्हणत रोहिणी खडसे यांनी सरकारला चिमटा काढला आहे.0
0
Report
लाम्बा-राठौड़ के बयानों से राजस्थान में महिला मुद्दों पर घमासान
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल को लेकर जुबानी जंग हो गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने जयपुर में बीजेपी और नेताओं पर जमकर आरोप लगाए। वहीं बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने लांबा के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया। महिला जनाधार को कम होते हुए देख कर कांग्रेस नेता बौखला गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल के सदन में गिरने के बाद राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने अधिनियम पर बीजेपी की नीयत में खोट बताया, वहीं बीजेपी नेताओं को महिला दुष्कर्म के आरोपी बताया। इसके जवाब में जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझती है, लेकिन आने वाले समय में महिलाएं वोट की चोट से जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और यही वजह है कि कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों में महिलाओं की संख्या बेहद कम दिखाई दे रही है। राठौड़ ने दावा किया कि गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में सिर्फ 20 से 30 महिलाएं पहुंचीं, जबकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में भी 70 से ज्यादा महिलाएं नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इसके उलट सोमवार को हुए बीजेपी के जन आक्रोश पैदल मार्च को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिला है। डीलिमिटेशन यानी सीमांकन के मुद्दे पर भी राखी राठौड़ ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को आपत्ति थी तो पहले ही नारीशक्ति वंदन विधेयक का विरोध करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि 2023 में पारित बिल में पहले जनगणना, फिर सीमांकन और उसके बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया तय है। राठौड़ ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2010 में कांग्रेस राज्यसभा में बिल पास कराने के बावजूद लोकसभा में उसे पेश नहीं कर पाई, जबकि बीजेपी समर्थन देने को तैयार थी। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान महिला अपराध और दुष्कर्म के मामलों में आगे था, जबकि मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। राठौड़ ने कहा कि महिलाओं की सम्मान की बात तो कांग्रेस को राजस्थान में आकर नहीं कहनी चाहिए। कांग्रेस राज में राजस्थान महिला दुष्कर्म के मामले में देश में नम्बर वन रहा। विधानसभा में इनके नेता ने कहा कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। जब इनमें मंत्रियों के बच्चे, विधायक और मंत्रियों के खिलाफ दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। इनमें कुछ तो जेल भी जाकर आ चुके हैं। एक मंत्री के बच्चे के खिलाफ ताे दिल्ली में जाकर जीरो एफआईआर दर्ज हुई। ऐसे में उनको इस तरह की टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। बीजेपी सरकार में किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाता और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
पत्नी की हत्या: पति को उम्रकैद, कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद जिला एवं सेशन न्यायाधीश तनवीर चौधरी ने सुनाया फैसला अभियुक्त पति अपनी पत्नी के साथ शादी के बाद आए दिन करता था मारपीट सिर पर नुकीली चीज से चोट मारकर की थी पत्नी की हत्या कोर्ट ने अभियुक्त पति आत्माराम पर 25 हजार रुपए का लगाया जुर्माना 22 अक्टूबर 2021 रावतसर थाने में हुआ था मुकदमा जुर्माना अदा नहीं करने पर अभियुक्त को भुगतनी होगी 3 माह की अतिरिक्त सजा 22 अक्टूबर 2021 में अराईयांवाली गांव में हुई थी वारदात अभियोजन पक्ष ने 15 गवाह और 44 दस्तावेज किए पेश अपर लोक अभियोजक मनोज शर्मा ने की पैरवी0
0
Report
Advertisement
करौली के मासलपुर के फतेहपुर गांव में शादी समारोह के बीच सूने घर से लाखों के सामान की चोरी
Karauli, Rajasthan:सूने मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए परिवार की सूनी हवेली को निशाना बनाते हुए चोरों ने पांच कमरों के ताले तोड़ डाले और लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फतेहपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि उनका पूरा परिवार करौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। घर खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर हवेली में घुस गए। चोरों ने एक-एक कर पांच कमरों के ताले तोड़े और अंदर रखा कीमती सामान समेट लिया। चोरी गए सामान में पीतल के चार बड़े परात और छह कलश, स्टील की दो बड़ी टंकियां जिनमें घरेलू बर्तन भरे थे, चांदी के आभूषण जिनमें पायल, टीका, नथ और अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर कंबल, चादरें, बैग सहित अन्य सामान भी चुरा लिया। पीड़ित के अनुसार इस वारदात में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार को चोरी की जानकारी अगले दिन दोपहर बाद तब हुई, जब वे घर लौटे और अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में रहता है और उसका सामान भी हवेली में रखा हुआ था, जिसे चोर अपने साथ ले गए। पड़ोसियों ने रात के समय बर्तनों के गिरने की आवाज भी सुनी थी, लेकिन उन्हें चोरी की आशंका नहीं हुई, जिससे चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मासलपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है。0
0
Report
डिवाइडर से टकराई ईको कार, एक की मौत, सात घायल
Sujatpur, Uttar Pradesh:बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा रोड नंबर-4 के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे शादी से लौट रही ईको कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी 30 वर्षीय हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक, हीरालाल सोमवार शाम परिवार और गांव के लोगों के साथ किराये की ईको कार से कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में बहन के देवर की शादी में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान परसा खेड़ा रोड नंबर-4 के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईको में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों की शिनाख्त हाफिजगंज निवासी प्रिंस प्रजापति, फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा निवासी नितिन, संजीव, पंकज, राहुल, मीरगंज निवासी सचिन और औंध निवासी प्रथम कुमार के रूप में हुई। प्रथम कुमार ईको कार चला रहा था और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। हीरालाल अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं और टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भिवाड़ी उद्योगपति प्रवीण लांबा का सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के औद्योगिक और सामाजिक विकास की बात हो, तो कुछ नाम अपने आप ही सामने आ जाते हैं, और उन्हीं में से एक प्रमुख नाम है प्रवीण लांबा का भी आता है। प्रवीण लांबा न केवल एक सफल उद्योग से जुड़े हुए उद्योगपति हैं, बल्कि भिवाड़ी क्षेत्र के विकास, रोजगार और सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। अभी वर्तमान में प्रवीण लांबा भिवाड़ी इंटीग्रेट इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक भी है, जिन्होंने हमेशा उद्योग और समाज के बीच एक बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम किया है, जिससे न सिर्फ औद्योगिक वातावरण मजबूत हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हुए हैं। भिवाड़ी जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में, प्रवीण लांबा का योगदान प्रेरणादायक माना जाता है。0
0
Report
Advertisement
विकासखंडों में मनरेगा कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी, हाथों में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Rath, Uttar Pradesh:हमीरपुर जनपद के गोहांड राठ विकासखंड परिसर में मनरेगा कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। पिछले 10 माह से मानदेय न मिलने और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन पर डटे हुए हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे रोजगार सेवकों ने “मनरेगा एकता जिंदाबाद” और “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया। सभी कर्मचारियों ने दाहिने हाथ में काली पट्टी बांधकर शासन-प्रशासन के प्रति अपना रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से लंबित भुगतान ने उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से डगमगा दिया है। कर्मचारियों ने बताया कि 10 माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और चिकित्सा जैसी आवश्यकताएं प्रभावित हो रही हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। धरना दे रहे कर्मचारियों के अनुसार, प्रदेश स्तर के आह्वान पर 15 अप्रैल को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय को सौंपा गया था। इसमें 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक अनिश्चितकालीन धरने की पूर्व सूचना भी दी गई थी। उसी क्रम में आंदोलन लगातार जारी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कर्मचारियों ने आगे की रणनीति भी स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि 1 मई, मजदूर दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में एक बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। आंदोलनकारी रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।0
0
Report
हाथरस: अंबेडकर पार्क में बौद्ध भिक्षु से मारपीट और अभद्रता, मुकदमा दर्ज
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस): कस्बे के अंबेडकर पार्क में ध्यान-साधना करने वाले बौद्ध भिक्षु भन्ते धम्मवीर के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, 15 अप्रैल की रात पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अश्लील गाने और नृत्य का विरोध करने पर आरोपी विजेंद्र जाटव ने उन पर तमंचा तान दिया, उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।वहीं दूसरे पक्ष विजेंद्र जाटव का कहना है कि उनके खिलाफ लिखाया गया मुकद्दमा झूठा है विजेंद्र जाटव ने कहा कि वह इस घटना के दोरान भंते को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर भी उनके ऊपर झूठा मुकद्दमा दर्ज करा दिया गया l उन्होंने कानून से स्पष्ट जाँच कर न्याय की मांग की है l0
0
Report
लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र मितौली सेंट्रो कर ने मारी साइकिल को टक्कर महिला पुरुष की हालत गंभीर।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।थाना क्षेत्र मितौली में कास्ता के आसपास मार्ग दुर्घटना में एक सेंटरों ने साइकिल से जा रहे महिला पुरुष को टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
HC में संजय पाठक के फोन मामले की अगली सुनवाई 14 मई तय
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस को विधायक संजय पाठक द्वारा फोन करने का मामला.. हाईकोर्ट में विधायक संजय पाठक उपस्थित हुए... संजय पाठक के वकील ने दी दलील गलती से लग गया था फोन हाईकोर्ट ने पूछा आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हुई.. यह दो पार्टियों का युद्ध नहीं है हमने स्वतः संज्ञान लिया: HC हाईकोर्ट ने उनकी उपस्थिति को दर्ज किया लेकिन नहीं की कोई टिप्पणी... हाईकोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप याचिका को किया खारिज लेकिन अदालत को सहयोग करने के दिए निर्देश.. मामले पर अगली सुनवाई 14 मई को होगी अगली सुनवाई.0
0
Report
131वां संविधान संशोधन बिल Lok Sabha में पास नहीं, विपक्ष-हिंदी बेल्ट पर बहस गर्म
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): DIPIKA PANDEY SINGH (JHARKHAND MINISTER) & RAJESH RAM (BIHAR CONGRESS PRESIDENT) ON THE CONSTITUTION (131ST AMENDMENT) BILL FAILS TO PASS IN LOK SABHA/ INDEPENDENT MP FROM PURNEA PAPPU YADAV’S STATEMENT पटना, बिहार: 131वें संविधान संशोधन बिल, 2026 पर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे ने कहा, "प्रधानमंत्री ने अपनी सत्ता सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं का उपयोग किया, विपक्ष ने उन्हें सही जगह बताई है... " पटना: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "जो विधेयक पहले ही पारित है, उसे इस चर्चा में आगे लाया गया... अगर आपको महिलाओं के लिए सीटे बढ़ानी है तो उसे अभी से लागू कर देना चाहिए। जो विधेयक 2023 में पारित हुआ था, उसे चर्चा में क्यों लाया जा रहा है?... बिहार में 20% है और वहीं तमिलनाडु में 4% है। ये लोग हिंदी बेल्ट में सीट बढ़ा रहे हैं..."0
0
Report
सहरसा बस्ती वार्ड 28 की छत पर भीषण आग, स्थानीय लोग बचाने में सफल
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ नगर निगम क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड नम्बर - 28 स्थित एक घर की छत पर अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें देख कर आस पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आग लपटे उठती देखकर आनन फानन में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और फिर आग बुझाने का प्रयास करने लगे. गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया नही तो किसी बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता था. इस दौरान आग की चपेट में आने से छत पर फल रखने वाला दर्जनों कैरेट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो सका है.0
0
Report
Advertisement
