209303
Kanpur Dehat - जमीन हड़पने की कोशिश: प्रेम कुमार ने चार लोगों पर लगाया गंभीर आरोप
Rura, Uttar Pradesh:रूरा थाना क्षेत्र के दम्मू पुरवा गांव के रहने वाले प्रेम कुमार ने चार लोगों पर जबरन जमीन लेने का प्रयास किया गया. पीड़ित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की कुछ बोलने पर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने लगते है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरोहा में जमीनी विवाद: महिलाओं पर चाकू और लोहे से हमला CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तलवार शाह में महिलाओं पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला, CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत अमरोहा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के तलवार शाह में दबंगों पर महिलाओं के साथ मारपीट करने और चाकू व लोहे की रॉड से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में महिलाओं को निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों की पूरी करतूत घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब मामले को लेकर चर्चा ka विषय बना हुआ है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।0
0
Report
देवास खातेगांव में शराब माफिया के खौफनाक हादसे, TI दिलीप पुरी की मौत
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया की खौफनाक करतूत: टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा; मौके पर मौत, SP के TI को सलामी दी. देवास जिले में देर रात शराब तस्करी की सूचना पर ट्रक का पीछा कर रही पुलिस टीम के साथ बड़ी घटना हो गई. हरदा से गुजरात की ओर जा रहे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक चालक ने कुचल दिया. ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, देवास SP आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमें बनाई थीं. इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस को सूचना मिली थी अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है. पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी और आगे नाकाबंदी भी की गई थी.0
0
Report
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत विद्युत भवन में ऊर्जा बचत दिवस आयोजित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत आज विद्युत भवन में ऊर्जा बचत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की बिजली कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ लेकर दैनिक जीवन में ऊर्जा के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 1 से 7 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विद्युत भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा के महत्व को समझाना और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऊर्जा की बचत को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। साथ ही बिजली के अनावश्यक उपयोग को रोकने, ऊर्जा संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। इस दौरान ऊर्जा संरक्षण को भविष्य की जरूरत बताते हुए आमजन से भी बिजली की बचत के लिए जागरूक रहने की अपील की गई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ऊर्जा बचत के छोटे-छोटे प्रयासों को अपनाकर सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के आयोजन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: रेस्टोरेंट में बटर के बदले वेजिटेबल फैट स्प्रेड, लाइसेंस निलंबित
Ujjain, Madhya Pradesh:बटर के नाम पर वेजिटेबल फैट स्प्रेड का इस्तेमाल, किचन में मिली गंदगी और खराब स्टोरेज व्यवस्था; बासी दाल-चावल मौके पर नष्ट करवाए। उज्जैन। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग की टीम ने होटल सॉलिटेर स्थित माखन भोग रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट की किचन में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा के अनुसार, टीम ने सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच निरीक्षण किया। यह वह समय होता है, जब रेस्टोरेंट में खाना बनाने की तैयारी चलती है। किचन में डीप फ्रीजर के अंदर रखी दाल और चावल मिले। पूछताछ में कर्मचारियों ने बताया कि ये खाना एक दिन पुराना है। इसे अब तक क्यों रखा गया था, इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद बासी दाल और चावल को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। निरीक्षण के दौरान रोटी और चपाती पर लगाने के लिए रखे गए बटर की भी जांच की गई। इसमें असली बटर की जगह वेजिटेबल फैट स्प्रेड मिला। यानी बटर के नाम पर वेजिटेबल ऑयल से बने फैट स्प्रेड का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसमें बटर का फ्लेवर होता है। इसके अलावा तेल की गुणवत्ता पर भी संदेह होने पर उसका नमूना लिया गया। विभाग ने बटर, तेल और पनीर के सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। किचन में साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। सब्जियां रखने वाले स्टोर के पास लोहे का ढक्कन लगा हुआ था। जब अधिकारियों ने इसे खुलवाकर देखा तो नीचे फूड वेस्ट चैम्बर मिला। अधिकारियों के अनुसार, खाद्य सामग्री रखने की जगह के पास इस तरह का वेस्ट चैम्बर होना साफ-सफाई और स्वास्थ्य के लिहाज से उचित नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि रेस्टोरेंट में मिली अनियमितताओं और साफ-सफाई की खराब व्यवस्था को देखते हुए तत्काल प्रभाव से लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है। जब तक रेस्टोरेंट प्रबंधन सभी कमियों को दूर नहीं करता और व्यवस्था में सुधार नहीं करता, तब तक लाइसेंस सस्पेंड रहेगा।0
0
Report
दानिश आज़ाद अंसारी बोले- विपक्ष ग्राउंड पर उतरे तो यूपी के विकास दिखेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "...सपा के नेता अगर ग्राउंड पर जाएंगे तो उन्हें उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे दिखेंगे, उत्तर प्रदेश के हर जनपद में मेडिकल कॉलेज दिखेंगे, उन्हें उत्तर प्रदेश के नेशनल और इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिखते, समाजवादी पार्टी के नेता अगर ग्राउंड पर जाते तो उन्हें हर जनपद में कानून-व्यवस्था की अच्छी व्यवस्था दिखती लेकिन ये लोग घरों से नहीं निकलते...वो अगर बाहर निकलेंगे तो देखेंगे कि आज उत्तर प्रदेश विकास का प्रदेश बना है, उन्नति और समृद्धि का प्रदेश बना है...0
0
Report
बच्चों में हिंसा और अपराधी प्रवृत्ति बढ़ने से समाज में चिंता बढ़ी
Ratlam, Madhya Pradesh:बच्चों में हिंसा और आपराधिक प्रवृत्ति की बढ़ती मंदिकता को लेकर लोगों का कहना है कि सबसे बड़ा कारण मोबाइल है, इसके बाद घर का माहौल, संयुक्त परिवार की कमी, बाहरी दुनिया की चमक-धाम; टीवी पर क्राइम से जुड़े प्रोग्राम भी बच्चों में हिंसा की भावना बढ़ा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
बिहार के समृद्ध उपभोक्ताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के संपन्न बिजली उपभोक्ताओं से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि आर्थिक रूप से सक्षम लोग चाहें तो हर महीने मिलने वाली 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ सकते हैं. मुख्यमंत्री ने ऐसे उपभोक्ताओं से सब्सिडी के बराबर राशि सरकार को दान करने का भी आग्रह किया है. उनका कहना है कि इस पैसे का इस्तेमाल बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जा सकता है. सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बिहार के लोगों से आग्रह करता हूँ कि आज लगभग 1 करोड़ 92 लाख लोगों को बिजली कनेक्शन में हम 125 यूनिट बिजली सब्सिडी देते हैं. जो सक्षम लोग हैं, इनकम टैक्स पेयर हैं, हम जरूर आग्रह करेंगे बिहार के मंत्री होने की हैसियत से, क्योंकि बिजली में 23 हजार करोड़ का सब्सिडी पूरे देश में कोई नहीं देता है. उत्तर प्रदेश हमारे दुगुना आबादी वाला बड़ा राज्य है, वहां मात्र 6 हजार करोड़ रुपया सब्सिडी दिया जाता है, लेकिन हम बिहार में 23 हजार करोड़ देते हैं. इसलिए मैं आग्रह करना चाहता हूं बिहार के लोगों से, बिहार के समृद्ध लोगों से कि आपको जो बिजली में सुविधा मिलती है 125 यूनिट, वो सरकार को डोनेट करना शुरू कीजिए जिससे बिहार के शिक्षा जगत में काम करने का मौका मिल सके।0
0
Report
डीडवाना में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी, मतदान प्रक्रिया शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज बागड़ कॉलेज मैदान में पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया और कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए। पेट्रोल पंप से अस्पताल चौराहे तक, शीतलकुंड और पुलिस थाने की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की। तीसरे चरण में जिले की पांच पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। जिले की 130 ग्राम पंचायतों के 545 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच सदस्य और दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 3 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे, जबकि 5 नवंबर को वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा।0
0
Report
दुमका में छठ महापर्व के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था पर समन्वय बैठक
Dumka, Jharkhand:दुमका समाहरणालय सभागार में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक की गई। बैठक में सीओ, थाना प्रभारी, नगर परिषद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इसमें छठ महापर्व को देखते हुए शहर की स्वच्छता, बिजली व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को छठ घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और घाटों पर आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को करने का निर्देश दिया गया। वहीं दीपावली को देखते हुए खाद्य सामग्री के साथ-साथ मिठाई दुकान में खाद्य विभाग द्वारा जाँच कर शुद्धता का जाँच करने का निर्देश दिया गया वही पटाका दुकानदारों को दुमका के गांधी मैदान में दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।0
0
Report
Advertisement
महादेव ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर की वतन वापसी: CM साय बोले—'CBI की बड़ी सफलता, जल्द होंगे
Raipur, Chhattisgarh:महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को बधाई दी। दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में उन्होंने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीबीआई लगातार प्रयासरत थी। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जा रहा है। जांच में अब सट्टेबाजी नेटवर्क, बेनामी खातों और मददगारों के बड़े राज़ खुलने की उम्मीद है। Mahadev App Kingpin Saurabh Chandrakar Extradited: CM Vishnu Deo Sai Terms It a Huge Win for CBI, Hints at Major Revelations0
0
Report
हाथरस हादसा: मौत के एक घंटे बाद 100 वर्षीय जमीला बेगम जिंदा, परिवार हैरान
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- मौत के एक घंटे बाद 100 वर्षीय महिला जिंदा कब्रिस्तान ले जाते समय जिंदा हुईं जमीला बेगम सांसें दोबारा चलने से परिजन, ग्रामीण हुए हैरान करीब एक महीने से चलने-फिरने में असमर्थ थीं मौत के करीब एक घंटे बाद जिंदा, घरवाले खुश सहपऊ के मोहल्ला बनियाना का अनोखा मामला सहपऊ कस्बा में रविवार सुबह मोहल्ला बनियाना निवासी 100 वर्षीय जमीला बेगम पत्नी सूखे खां की मौत हो गई। मौत होने के करीब 1 घंटे बाद जब उनको नहला कर कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी करने में उनके परिजन जुटे हुए थे अचानक उनकी सांस चलने लगी। कुछ नाते रिश्तेदार भी उनके घर आ चुके थे अन्य नाते रिश्तेदारों के आने का इंतजार था जमीला बेगम की तीनों लड़कियां और उनके दामाद आ गए थे। जमीला बेगम की सांस दोबारा चलने लगी तो सभी आश्चर्यचकित होने लगे उन्हें चारपाई पर लिटा दिया। जमीला बेगम के टिम्मा खां, भूरा खां एवं करुआ खां तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र टिम्मा ने बताया कि रविवार सुबह अचानक उनकी मां की मौत हो गई थी वह करीब 1 महीने से चलने फिरने से लाचार थी इसलिए चारपाई पर लेटी हुई थी । उन्होंने उनकी मौत की सूचना सभी नाते रिश्तेदारों को दे दी थी वह भी आने लगे थे। वह उनका नहलाकर और अन्य रस्में में पूरी कर रहे थे अचानक उनकी सांस पुनः चलने लगी। हम सभी के के साथ घर में आए नाते रिश्तेदार भी आश्चर्य में पड़ गए। उनके मुख से केवल यही शब्द निकल रहा था कि कत्ल की रात है। मरकर बुजुर्ग महिला का पुनः जीवित होना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है。0
0
Report
हमीरपुर बाजार में बंदरों के आतंक से व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बंदरों के आतंक से परेशान व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन, व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताई बंदरों की समस्या, बीते 2 दिन पहले बाजार में बंदरों ने महिलाओं सहित 4 लोगों को काटकर किया था घायल, कटखने बंदरों के भय से लोगों का बाजार में आना जाना दुश्वार, बंदरों के भय के कारण व्यापार प्रभावित होने की आशंका के चलते जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे व्यापारी, जिला मुख्यालय के सुभाष बाज़ार का मामला।0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी में अहोई अष्टमी के दिन 14 माह के मासूम की डूबकर मौत
Charkhi Dadri, Haryana:अहोई अष्टमी पर जिस मां ने मांगी संतान की लंबी उम्र, उसी की गोद से उठ गया 14 माह का मासूम पानी से भरी बाल्टी बनी काल, दो बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत; मां सदमे में, परिवार में पसरा मातम चरखी दादरी अहोई अष्टमी का दिन, जब माताएं अपनी संतानों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर भगवान से खुशियों की दुआ मांगती हैं, उसी दिन चरखी दादरी के कबीर नगर में एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए मातम में बदल गईं। वार्ड नंबर 12 में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 14 माह के मासूम कौशल की दर्दनाक मौत हो गई। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां टीनू देवी सदमे में हैं और घर में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल है। खेलते-खेलते मौत के करीब पहुंच गया मासूम जानकारी के अनुसार, टीनू देवी घर में सप्लाई का पानी भरने के बाद अपने घरेलू काम में जुटी हुई थीं। इसी दौरान उनका 14 माह का बेटा कौशल अपनी दो बहनों के साथ घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और झुकने के दौरान मुंह के बल बाल्टी में गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब बहन की नजर भाई पर पड़ी तो उसने तुरंत मां को इसकी सूचना दी। परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार की उम्मीदें और खुशियां अस्पताल में मिली इस खबर के साथ ही दम तोड़ गईं। अहोई अष्टमी पर उजड़ गई मां की दुनिया जिस दिन मां अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, उसी दिन अपने कलेजे के टुकड़े को खो देने का दर्द टीनू देवी के लिए असहनीय बन गया। दो बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा और अपनों को खोने का गम पसरा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई मखन सिंह ने बताया कि बच्चे का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। विजुअल--- चरखी दादरी नागरिक hospital में पहुंचे मृतक बच्चे के परिजन बाइट-- राजकुमार मृतक बच्चे का चाचा बाइट-- मक्खन सिंह सब इंस्पेक्टर0
0
Report
रामेश्वर मीणा बोले: 10 दिनों में विकास शुरू, तालाब जीर्णोद्धार और सड़क निर्माण प्राथमिकता
Dudu, Rajasthan:दूदू - दिलीप चौधरी माधोराजपुरा (जयपुर) गांव की सरकार चुनने के लिए ग्रामीणों में हैं जोश, दावेदार ने चुनाव परिणाम के दस दिन बाद ही विकास कार्यों की शुरुआत का किया दावा। सरपंच बनने के दावेदार ग्रामीणों से पंचायती कर ले रहे हैं विकास के लिए संकल्प। माधोराजपुरा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत चांदमा कला के सरपंच प्रत्याशी रामेश्वर मीणा जिला परिषद सदस्य के चुनाव को ठुकरा कर लड़ रहे हैं सरपंची का चुनाव。 जयपुर में कई पंचायत समिति में तीसरे चरण में है सरपंच के चुनाव। ग्रामीणों ने जी मीडिया के माध्यम से सरपंच के दावेदार से विकास कार्यों के लिए कराया संकल्प। तालाब के जीर्णोद्धार और गांवों में सड़क निर्माण की है पहली प्राथमिकता。0
0
Report
सवाई माधोपुर में तृतीय चरण के मतदान के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, 498 केंद्र
Sawai Madhopur, Rajasthan:हेडलाईन-पंचायतीराज चुनाव-2026, तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कल 03 नवम्बर को, 498 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 35 हजार 677 मतदाता करेंगे मतदान। एंकर-पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में तृतीय चरण का मतदान कल मंगलवार 3 नवम्बर को होगा, जिसके लिए आज जिला मुख्यालय के साहुनगर नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान सामग्री देकर सभी पोलिंग पार्टियों को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया। पंचायतीराज संस्थाओं के तृतीय चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर एवं खण्डार के मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले की बामनवास, मलारना डूंगर, खण्डार एवं बौंली पंचायत समिति की 145 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद की 16 सीटों के लिए एवं पंचायत समिति की 82 सीटों एवं ग्राम पंचायतों के 1379 वार्डों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में तृतीय चरण में होने वाले मतदान में 4 लाख 35 हजार 677 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2 लाख 32 हजार 267 पुरुष तथा 2 लाख 3 हजार 410 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 498 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। वहीं 5 नवम्बर को पंच-सरपंच के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान सामग्री देकर पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन तंत्र पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण में खण्डार, मलारना डूंगर, बामनवास एवं बौंली पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल 3 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं पंच एंव सरपंच के लिए 5 नवम्बर को और उप सरपंच के लिए 6 नवम्बर, जिला प्रमुख के लिए 25 नवम्बर और उप जिला प्रमुख के लिए 26 नवम्बर को प्रधान के लिए 27 नवम्बर एवं उप प्रधान के लिए 28 नवम्बर को चुनाव होगा। जिला निर्वाचन विभाग के मुताबिक तृतीय चरण में शामिल कुल 82 पंचायत समितियों में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बामनवास सबसे आगे है। यहां 156 मतदान केंद्रों पर 70 हजार 898 पुरुष तथा 61 हजार 372 महिला सहित कुल 1 लाख 32 हजार 270 मतदाता हैं। वहीं मलारना डूंगर पंचायत समिति में 102 मतदान केन्द्रों पर 45 हजार 106 पुरूष एवं 39 हजार 818 महिला सहित कुल 84 हजार 924 मतदाता शामिल है। इसी प्रकार खण्डार पंचायत समिति में 134 मतदान केन्द्रों पर 63 हजार 232 पुरूष एवं 55 हजार 679 महिला सहित कुल 1 लाख 18 हजार 911 मतदाता है। बौंली पंचायत समिति में 106 मतदान केंद्रों पर 53 हजार 31 पुरूष एवं 46 हजार 541 महिला सहित कुल 99 हजार 572 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तृतीय चरण में जिला परिषद के 31 वार्डों के लिए 90 प्रत्याशी के बीच मुकाबला हैं। वहीं पंचायत समिति सदस्य के 80 निर्वाचन क्षेत्रों में 245 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें बामनवास पंचायत समिति के 23 वार्डो में 70 प्रत्याशी, बौंली के 19 वार्डो में 67 प्रत्याशी, खण्डार के 23 वार्डो में 67 और मलारना डूंगर के 15 वार्डो में 41 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मलारना डूगर पंचायत समिति के वार्ड 10 व 11 में निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चूने गये हैं। कल होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बात कल होने वाले मतदान को लेकर पुलिस की सभी तैयारियां पूरी हैं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों को चिन्हित कर लिए गए हैं। 68 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों ओर एक चार का हथियार बंद पुलिस जाब्ता तैनात रखा गया है, इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट लगातार पोलिंग बूथों के दौरे पर रहेंगे, रिजर्व में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी रखा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर काम लिया जा सकेगा, आज शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंच जायेगी और कल सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।0
0
Report
Advertisement
