209310
Kanpur dehat: पशुबाड़े से डेढ़ लाख कीमत के पशु किए चोरी, पुलिस ने किया अरेस्ट
Khanpur Dilwal, Uttar Pradesh:मंगलपुर थानाक्षेत्र के किशौरा गांव निवासी रामपाल फौजी का गढ़िया पृथ्वी में पशुबाड़ा है, बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दो भैंस और एक पड़वा करीब डेढ़ लाख के पशु चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने कंचौसी रोड से नीरज तिवारी पुत्र जवाहरलाल निवासी तिर्वा कन्नौज और शोएब पुत्र अजमेरी निवासी चौबेपुर कानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रधानमंत्री ने पचपदरा में पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-हक्वि-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया
Kota, Rajasthan:प्रधानमंत्री ने पचपदरा से राष्ट्र को समर्पित की रिफाइनरी पचपदरा से सीधा प्रसारण कोटा में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुआ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कार्यक्रम में रहे मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालोतरा के पचपदरा में भारत की प्रथम ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित कर दिया। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड तथा राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित 9 एमएमटीपीए क्षमता वाली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स 79 हजार 459 करोड़ के निवेश से स्थापित की गई है। इस अवसर पर विभिन्न जिलों में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पचपदरा से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिआम ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में किया गया। जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिलावर ने कहा कि इस रिफाइनरी के स्थापित होने के बाद 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा। इसके साथ ही यमुना जल समझौते के बाद शेखावाटी और आसपास के 75 लाख लोगों को यमुना का पानी मिलेगा। वही अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के बंद होने को लेकर दिलावर ने कहा कि कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दे। जहां पर छात्रों की संख्या कम होगी वहां स्कूल को बंद करना ही पड़ेगा।0
0
Report
जयपुर में सड़क सुरक्षा अभियान: 175 मॉडिफाइड साइलेंसर और 250 बंपर-हॉर्न ध्वस्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सड़क सुरक्षा के लिए बुलडोजर एक्शन , 175 मॉडिफाइड साइलेंसर और 250 बंपर-प्रेशर हॉर्न पर चलाया रोडरोलर जयपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विशेष अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान जब्त किए गए 175 मॉडिफाइड बाइक साइलेंसर तथा 250 अवैध बंपर और प्रेशर हॉर्न को रोड रोलर से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नियम तोड़ने वालों के साथ-साथ अवैध मॉडिफिकेशन करने वाले दुकानदारों और मैकेनिकों को भी कड़ा संदेश देना है। पुलिस लगातार मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न, अवैध स्टील बंपर और अन्य गैरकानूनी बदलाव वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला रही है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे बदलाव ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ाते हैं और वाहन की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में भारी जुर्माना, वाहन जब्त करने और अवैध मॉडिफिकेशन करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन नहीं कराने की अपील की है।0
0
Report
खिवांदी राजकीय विद्यालय को शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम से पहचाना जाएगा
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर, पाली शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा के नाम पर होगा खिवांदी स्कूल राज्य सरकार ने सुमेरपुर उपखंड के खिवांदी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम भारतीय वायुसेना के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की स्मृति में रखने की मंजूरी दे दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब विद्यालय का नाम शहीद ऋषिराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिवांदी, तहसील सुमेरपुर, जिला पाली होगा। फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा 9 जुलाई 2025 को चूरू जिले के राजलदेसर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के जगुआर लड़ाकू विमान हादसे में शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर का पैतृक गांव खिवांदी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। तब ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय का नाम उनके नाम पर रखने की मांग उठाई थी। सरकार की स्वीकृति के बाद गांव में खुशी का माहौल है। शहीद के पिता जसवंत सिंह देवड़ा ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय शहीद के बलिदान का सच्चा सम्मान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने शहीद के पिता को आदेश की प्रति सौंपी। पूरे क्षेत्र में इस निर्णय की सराहना हो रही है。0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर की युवती से रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर निकाह दबाव
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एक युवती का आरोप है कि पहले उसके साथ रेप हुआ, फिर अश्लील वीडियो बनाए गए... और अब उन्हें वायरल करने की धमकी देकर जबरन निकाह का दबाव बनाया जा रहा है... आरोप गंभीर हैं, लेकिन पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी.. अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई होती है..0
0
Report
अयोध्या में 53वां श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ शुरू, रामराज्य का सपना साकार
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में 53वां श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। दर्शन भवन में देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ यह महायज्ञ संरक्षण स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सान्निध्य में किया गया। हजारों माताओं ने भी वहाँ भाग लिया; वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और कुमारी पूजन के साथ परिसर भक्तिमय हो गया। मान्यता है कि श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन से देश में सुख-समृद्धि और शांति की वृद्धि होती है। महायज्ञ में संत कमल नयन दास जी महाराज, संत राघव आचार्य जी महाराज, संत स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी आदि वरिष्ठ संतों की उपस्थिति रही और उन्होंने देश और समाज के कल्याण की कामना की। माता ललिता से प्रार्थना है कि भारत तीव्र गति से आगे बढ़े; 2014 के बाद भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi के नेतृत्व में देश सनातन मूल्यों के साथ विकास पथ पर है। आज गौ माता की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है और सरकार गौ, गंगा और गीता की सुरक्षा के लिए गंभीरता से काम कर रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन और गौ विरोधी विपक्ष के विरुद्ध देश में बातचीत और एकता की आवश्यकता है। रामराज्य का सपना अयोध्या से साकार हो रहा है, गरीब कल्याण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति ही रामराज्य की पहचान है। कार्यक्रम में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भाग लिया और महायज्ञ में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।0
0
Report
घोटाला आरोप गलत: जीतू पटवारी पर वीर भारत न्यास के मामले में मानहानि नोटिस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वीर भारत न्यास के अधिवक्ता हरीश मेहता की प्रेसवार्ता पीसीसी जीतू पटवारी ने वीर भारत न्यास पर 500 करोड़ के घोटाले का आरोप झूठे है जीतू पटवारी को वीर भारत न्यास की तरफ से मानहानि का नोटिस दिया है श्रीराम तिवारी की छवि खराब करने की कोशिश की गई है जीतू पटवारी 7 दिन के अंदर श्रीराम तिवारी से माफी मांगे श्रीराम तिवारी ने जीवन भर सत्य के साथ काम किया है जीतू पटवारी पर 5 करोड़ के मानहानि का नोटिस दिया गया वीर भारत न्यास को लेकर हमारे साथ सभी तथ्य है जिसने लांछन लगाया है उन के ऊपर कानूनी कारवाही कर रहे है जीतू पटवारी ने छवि खराब करने की कोशिश की है वीर भारत न्यास शासकीय न्यास है जिसके अध्यक्ष हमेशा से सीएम होते है भले ही वो किसी भी दल के हो 500 करोड़ की जिस जमीन की बात कर रहे है वो संग्रहालय के लिए दी गई है यह संग्रहालय बनाने की घोषणा राज्यपाल ने विधानसभा सदन में दी गई थी यह जानकारी 2 वर्ष पूर्व ही सार्वजनिक पोर्टल पर थी यह जमीन एमपी सरकार के सांस्कृतिक विभाग को दिया गया है यह एक रुपये में जमीन देने की अफवाह उठा रहे है जो पूरी तरह गलत है इस आरोप का खंडन कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता ने लगाए है0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर युवक का शव, GRP ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र : रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव, सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा एलएनजेपी अस्पताल। कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर हादसे की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और लाइन क्लियर करवाई। जांच के दौरान ट्रैक के पास युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। जीआरपी की जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पिहोवा निवासी 37 वर्षीय चिराग के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन सदमे की वजह से बयान देने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचते ही पता चला कि वंदे भारत के नीचे आने से उनकी मौत हुई है। अभी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
झज्जर में एचटेट पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, सुरक्षा हाई अलर्ट
Jhajjar, Haryana:झज्जर में कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया एचटेट पेपर। 200 पुलिस कर्मचारियों ने सुरक्षा की संभाली हुई थी कमान। 5:30 परीक्षा खत्म हुई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने बताया मुश्किल तो कुछ ने बताया आसान पेपर। सरकार की व्यवस्थाओं को बताया अच्छा। कल दो शिफ्टों में होगा एचटेट का पेपर। कल और 200 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा की संभालेंगे कमान। सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज बस का किया गया इंतजाम। छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और ले जाने की की गई व्यवस्था।0
0
Report
सासाराम में होटल से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, ओटीपी से खाते उड़ाने धंधा
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से कई मोबाइल बरामद हुए हैं। जिसके माध्यम से यह लोगों के बैंक खातों से पैसा उड़ा देते थे। साथ ही भोले भाले लोगों के बैंक खातों में पैसा मंगवाते थे। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पास स्थित आशीर्वाद होटल में पुलिस ने छापा मारकर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों का तार तेलंगाना से जुड़ा हुआ है। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी आदित्य राज मास्टरमाइंड है; जो भभुआ का रहने वाला है। इसके अलावा रोहतास जिला के ही बघेला का रहने वाला अमन कुमार पटेल, नोखा के सलेमपुर का रहने वाला रवि कुमार वर्मा तथा धनकाढ़ा का रहने वाला आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया गया है। लोगों को साइबर फ्रॉड के तहत मोबाइल पर लिंक भेज कर तथा ओटीपी की जानकारी लेकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाना लेना इन लोगों का काम था। साथ ही यह लोग सामान्य लोगों के खाता का उपयोग करते थे। जिसमें साइबर ठगी का पैसा मंगवाया जाता है। इसके लिए खाताधारक को 2.5% कमीशन भी देता था। ऐसे कई खाताधारकों की चिन्हित किया गया है।0
0
Report
Advertisement
मोकामा नगर परिषद के तीन अधिकारी शराब पीकर अभद्र टिप्पणी के आरोप में जेल भेजे गए
Barh, Bihar:मोकामा थाना में एक महिला सिपाही के साथ शराब पीकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मोकामा नगर परिषद के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक महिला सिपाही थाना में ड्यूटी के लिए हाल में आई थी, जिन्हें कमरे के अभाव में नगर परिषद की बिल्डिंग के बगल में रहने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान नगर परिषद में कार्यरत तीन अधिकारी (सौरभ कुमार (लेखपाल), गोपाल कुमार (आवास परियोजना पदाधिकारी) और राधेश्याम कुमार (जेई) के द्वारा महिला सिपाही पर अभद्र टिप्पणी की गई। वे सभी अधिकारी नगर परिषद क्षेत्र में ही शराब का सेवन कर रहे थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अब सवाल है कि थाना से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित नगर परिषद कार्यालय में शराब कहां से लाई गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मोकामा थाना के आसपास बड़ी मात्रा में शराब की खेप लाई जाती है।0
0
Report
प्रिंस खान से धमकी: निरसा विधायक ने निष्पक्ष जांच की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से जान से मारने की कथित धमकी मिलने के बाद निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने निरसा थाना में लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में उन्होंने गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ-साथ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो का भी नाम शामिल किया है। मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने आरोप लगाया कि जब भी सांसद ढुल्लू महतो किसी राजनीतिक या अन्य विवाद में घिरते हैं, तब प्रिंस खान सक्रिय हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि सांसद की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के महज 48 घंटे के भीतर उन्हें धमकी दिलाई गई, ताकि वे ढुल्लू महतो के खिलाफ बोलना बंद कर दें। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी कृष्णा अग्रवाल, सरयू राय और रागिनी सिंह को इसी तरह धमकियां दिलाई गई थीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। निरसा विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताई है。0
0
Report
देवास से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: गुजरात ATS ने सतर्कता बढ़ाई
Indore, Madhya Pradesh:देवास से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार होने के बाद गुजरात एटीएस की टीम उन्हें गुजरात ले गई है इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी का बड़ा बयान सामने आया है देवास के साथ खंडवा, महिदपुर से भी कई संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया हैं यह वह क्षेत्र है जो सिमी के क्रियाशील क्षेत्र है सिमी जब से प्रतिबंधित हुआ है तब से यह लोग अंडरग्राउंड किसी न किसी संगठन से मिले हुए हैं जिसकी जानकारी लोकल पुलिस को भी थी और दिल्ली में भी थी इसके बाद कार्रवाई की गई है इंदौर के पास में ही संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका पर कैलाश विजयवर्गी ने कहा यह लोग होते ही साजिशकर्ता है, हालांकि टीम की निगाहें हर तरफ है.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में चूड़ियों की होलसेल दुकान से लाखों की चोरी, CCTV नहीं खुली
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में चूड़ियों की होलसेल दुकान में लाखों की चोरी बस डिपो के पास दुकान को चोरों ने बनाया निशाना दुकान के ताले तोड़कर नकदी लेकर फरार हुए चोर रात में बिजली बंद होने से CCTV में कैद नहीं हुए चोर सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस झुंझुनूं शहर में बस डिपो के पास स्थित एक चूड़ियों की होलसेल दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।दुकान मालिक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि वे रोजाना की तरह रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। चोर दुकान के पास खाली पड़े प्लॉट में घुसे और वहां बनी सीढ़ियों के रास्ते बेसमेंट तक पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। दुकानदार के अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन शॉर्ट सर्किट के डर से रात में बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। इसी का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बाइट : मोहम्मद हनीफ, दुकान मालिक0
0
Report
चानौत के पेयजल धरने पर सैलजा का समर्थन, कांग्रेस का घोटालों पर हमला
Bhiwani, Haryana:हांसी चानौत के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा चानौत गांव में पेयजल की मांग को लेकर चल रहे धरने को आज कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा का समर्थन मिला। धरनास्थल पर पहुंचीं सांसद ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मांग को जायज बताते हुए कहा कि कांग्रेस गांव के साथ मजबूती से खड़ी है। चानौत गांव को पानी दिलाकर रहेगी। चानौत गांव में चल रहे धरने के दौरान कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में घोटालों की सरकार चल रही है और हर ईंट के नीचे घोटाला छिपा हुआ है। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए सभी कथित घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा और उनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश समेत हरियाणा में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं。 कुमारी सैलजा ने कहा कि राजनीति करना उनका धर्म है और जनता के मुद्दों को उठाना उनकी जिम्मेदारी है। कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां-जहां पहले गलतियाँ हुई होंगी, उन्हें भी सुधारा जाएगा। उनका कहना था कि जनता के हित में बेहतर शासन और जवाबदेही सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता होगी。 सैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार खुद को डबल इंजन सरकार, विकसित भारत और विश्वगुरु की बात करती है, उसे गांवों की मूलभूत समस्याओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चानौत के लोग आज भी पेयजल के लिए तरस रहे हैं, जबकि गांव के पास से पाइपलाइन गुजर रही है। टी-पॉइंट बनाया गया और बाद में उसे हटा दिया गया। ये कैसा खेल खेला जा रहा है。 उन्होंने कहा कि ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन उनके साथ लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुईं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं, फिर भी सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। सांसद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार और प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोई समानांतर व्यवस्था काम कर रही है, जहां रातोंरात फैसले लिए जाते हैं और उनकी जवाबदेही तय नहीं होती。 राजस्थान को पानी दिए जाने के मुद्दे पर सैलजा ने कहा कि उन्हें राजस्थान से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सबसे पहले हरियाणा के लोगों की जरूरतें पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा के लोग ही पीने के पानी के लिए परेशान हैं तो सरकार की प्राथमिकता अपने प्रदेश के नागरिक होने चाहिए。 उन्होंने यह भी कहा कि यदि दो मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है तो यह सरकार की विफलता है। सरकार काम करने की बजाय लोगों को बार-बार आश्वासन देकर समय बर्बाद कर रही है। टी-पॉइंट हटाए जाने के मामले पर सैलजा ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी मर्जी से ऐसा कदम नहीं उठा सकता। उन्होंने इसे प्रशासनिक जवाबदेही का गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि गांव की पानी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए और इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय ग्रामीणों को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए।0
0
Report
गजरौला में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के 23 पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
Gajraula, Uttar Pradesh:शनिवार को गजरौला में मीडिया से वार्ता में भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) में शामिल रहे चंद्रपाल सिंह ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि संगठन अपने मूल और वास्तविक किसान हितों के उद्देश्यों के मार्ग से पूरी तरह भटक चुका है।0
0
Report
Advertisement
