209111
कानपुर देहातः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारा टक्कर, पत्नी की मौत
Pukhrayan, Uttar Pradesh:अमरौधा कस्बा के कटरा मोहल्ला निवासी मोहम्मद वासिद ने बताया कि शुक्रवार को बाइक से पत्नी साहबी बेगम के इलाज के लिए कानपुर गए थे। वापस लौटते समय सोम ढाबा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल दंपति को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां डॉक्टर ने सहाबी बेगम को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गैस डिलेवरी के दौरान मारपीट-लूट, सप्लाई रोकने की चेतावनी
Dholpur, Rajasthan:डिलेवरी के दौरान गैस एजेंसी स्टाफ से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ डिलेवरी का कैश भी छीनकर ले गए आरोपी, पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी, भयभीत स्टाफ ने कार्यवाही नहीं होने पर सप्लाई बंद रखने की दी चेतावनी gas agency staff के साथ होम डिलेवरी करते समय झगड़े और मारपीट होने की घटना सामने आई है। घटना सरमथुरा रोड देव गार्डन के पास की बताई गई है। घटना के बाद गैस एजेंसी के स्टाफ ने एजेंसी संचालक के साथ कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है साथ में चेतावनी दी है कि यदि कोई एक्शन नहीं हुआ तो गैस सप्लाई कर्मी सप्लाई बंद कर देंगे। खानपुर गांव निवासी संत कुमार पुत्र जगदीश शर्मा इंडियन गैस एजेंसी पर काम करते हैं। उनकी गाड़ी सरमथुरा रोड पर गैस सप्लाई देने गई थी जिसमें 40 सिलेंडर थे। होम सप्लाई के बाद वापस लौटते समय ठाकुर पाड़ा निवासी संतोष कुमार और किल्ली ठाकुर बाइक से आए और उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपी उनसे 24 सिलेंडर मांगने लगे; संत कुमार ने कहा कि फिलहाल गाड़ी में भरे हुए सिलेंडर नहीं हैं और अगर डायरी/डीएसए नंबर हो तो कल सप्लाई दे दी जाएगी। इसके बाद आरोपी गालियां देने लगे और संत कुमार को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाल लिया, उसकी मारपीट की। साथी स्टाफ ने रोकना चाहा तो धक्का मुक्की हुई। पीड़ित को लाठियों-सरियों से बुरी तरह पीटा गया और गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया गया ताकि दहशत फैले। आरोपियों ने पीड़ित के बैग से गैस रिफिल की नगदी छीन ली और धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर गाड़ी सहित खत्म कर देंगे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गैस एजेंसी संचालक शम्भू दयाल गुप्ता ने बताया कि पूरा स्टाफ भयभीत है और कितना कैश गया है यह बताने के लिए बाकी है; अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गैस सप्लाई का वितरण रोक देंगे।0
0
Report
धौलपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 जेसीबी जब्त
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर अवैध खन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 जेसीबी जब्त कई आरोपी फरार धौलपुर जिले में अवैध खन और प्रतिबंधित चम्बल बजरी के परिवहन पर नकेल कसने के लिए धौलपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसटी टीम और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना सदर क्षेत्र के विश्नोदा और चांदपुर इलाके में छापेमारी कर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध पत्थर खन का पर्दाफाश किया। मौके से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध खन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी प्रेम सिंह, सहायक उप निरीक्षक और थाना सदर थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि विश्नोदा और चांदपुर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पत्थर खन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खन कार्य में प्रयुक्त वाहनों और मशीनरी को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार विश्नोदा की खान से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 जेसीबी मशीन जब्त की गई। वहीं चांदपुर की खान से पत्थर भरकर आ रही 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को दारा सिंह नगर के पास से रोका गया। पुलिस की दबिश की भनक लगते ही अवैध खन में संलिप्त आरोपी ऊबड़-खाबड़ और दुर्गम भू-भाग का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम के रामसहाय कानि., रविन्द्र कानि., भागीरथ कानि., गजेन्द्र सिंह कानि., लोकेन्द्र सिंह कानि., गौतम कानि., रिंकू कानि., देवेन्द्र सिंह चालक और रामेश्वर चालक शामिल रहे। जब्त किए गए सभी वाहनों और मशीनरी को कब्जे में लेकर थाना सदर धौलपुर में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खन, खनिजों के अवैध परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खन या अवैध परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
गुरुग्राम पुलिस ने रिटायर्ड मेजर के आरोप स्पष्ट किया: अलकोमीटर टेस्ट बदले जाने पर रोक
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- पूर्व मेजर के आरोपो पर गुरुग्राम पुलिस का बयान एक बार चालान कटने के बाद अलकोमीटर टेस्ट दोबारा बदलने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं- डीसीपी परिवार के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाना कई जिंदगियों को खतरे में डालने जैसा है -पुलिस रिटायर्ड मेजर के परिवार के साथ कथित बदतमीजी के वायरल वीडियो पर गुरुग्राम पुलिस की सफाई संबंधित पुलिसकर्मियों के बॉडी वॉर्न कैमरा (Body Worn Camera) की फुटेज की गई जांच पुलिस का दावा- रिकॉर्डिंग में अधिकारियों का व्यवहार पूरी तरह मर्यादित और सम्मानजनक मिला पुलिस ने कहा, ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने संयम और पेशेवर तरीके से बातचीत की "किसी एक व्यक्ति को बचाने के लिए गुरुग्राम पुलिस अपनी छवि खराब नहीं करेगी"- डीसीपी मामाले की जांच जारी, सभी पहलुओं और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की हो रही समीक्षा- डीसीपी ट्रैफिक0
0
Report
Advertisement
भोजपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पिता ने ससुराल पर आरोप
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में आज गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के गले पर फंदे का निशान पाया गया है, जिसके कारण परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका, अरूण सिंह के 25 वर्षीया पत्नी रेखा देवी, बड़गांव निवासी थीं। मृतका के पिता उमेश प्रसाद ने जानकारी दी कि तरारी थाना क्षेत्र के वीपिनडिह गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने 2019 में 1 मई को रेखा देवी की शादी अजीमाबाद के कमल कृष्णा प्रसाद के बेटे अर्जुन सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चला आ रहा था। परिवार ने आरोप लगाया है कि पैसे के लिए मृतिका की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। मृतका का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले पर अभी टिप्पणी नहीं की है।0
0
Report
गया में लुटेरी दुल्हन ने शादी के ठीक बाद गहने-कैश लूटे, फरार
Gaya, Bihar:गया से अनोखा मामला: रात 11 बजे शुरू हुई शादी, 2 बजे सिंदूरदान और विदाई से पहले ही 'लुटेरी दुल्हन' ने कर दिया कांड! गया से अनोखा मामला सामने आया है। जहां दुल्हने दूल्हे और उसके परिवार वालों को चमका दिया और गहना, जेवर लेकर फरार हो गई। गया में लुटेरी दुल्हन ने धोखाधड़ी कर हैरान कर दिया है। जिसे सुनकर हर कोई दंग और आश्चर्यचकित है। बेलागंज थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन ने शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक और उसके पूरे परिवार को बुलाकर लाखों रुपये और जेवर लूट लिए । लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की सारी रस्में पूरी कराई, सिंदूरदान हुआ, लेकिन इसके ठीक बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ गहने और कैश लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हा गणेश साव ने बेलागंज थाना में लिखित शिकायत का आवेदन दिया है। इस अनोखी लूट की घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दूल्हा गणेश साव और उसका परिवार शादी के लिए राजस्थान से दो गाड़ियों में सवार होकर बेलागंज के दरियापुर गांव आया था। यहां गांव में लुटेरी दुल्हन ने पूरी योजना बना डाली थी। शादी का पूरा तामझाम तैयार किया गया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश की शादी लक्ष्मी नाम की लड़की से कराई गई। शादी संपन्न के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन लक्ष्मी ने कहा कि वह कपड़े बदलकर आती है। घर के अंदर गई और फिर पीछे के रास्ते से सोने-चांदी के गहने और शादी के लिए दिए गए पैसे समेटकर फरार हो गई। दुल्हन काफी देर तक अंदर से जब कोई वापस नहीं लौटी तो बाहर इंतजार कर रहे दूल्हे और उसके परिवार को शक हुआ। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां सन्नाटा पसरा था और लड़की पक्ष के सभी लोग फरार थे। बताया जा रहा है कि किसी बिचौलिए के चक्कर में हुई इस शादी में लड़के वालों को लड़की के पिता का असली नाम तक नहीं मालूम था। बेलागंज थाना पुलिस ने पीड़ित दूल्हे के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है और लुटेरी दुल्हن की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। घटना सोमवार की है। रात 11 बजे शादी शुरू हुई 2 बजे तक पूरी रस्में हुई और फिर दुल्हन फरार हो गई।0
0
Report
बलौदाबाजार में पुलिस की पिटाई: ग्रामीणों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल
Raipur, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग- सरेराह ग्रामीणों को पीटते पुलिस का वीडियो वायरल. वीडियो में ASI और कांस्टेबल ग्रामीण को पीटते दिख रहे हैं. वीडियो गिधोरी थाने के बलौदा की. अवैध रेत परिवहन को लेकर देर रात गांव के ही दो पक्षों में हुवा था विवाद. मौके पर पहुंची गिधोरी पुलिस ने पत्नी और परिजनों के सामने ही पीड़ित की कर दी जमकर पिटाई. अवैध रुप से रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को रोका था ग्रामीण ने. पुलिस कर्मी ने पूछा तू कलेक्टर है एसपी है या मुख्यमंत्री. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप. A SP ने कसडोल SDOP को माँगा जवाब.0
0
Report
Advertisement
मोदी अब तक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, धामी ने बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नया रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है।0
0
Report
यज्ञ बैनर फाड़ने के विवाद में कुशीनगर में बुजुर्ग की मौत, तनाव फैला
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर में यज्ञ का बैनर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बुजुर्ग की मौत के बाद संवेदनशील मामला बन गया है. परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष का दावा है कि बुजुर्ग की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है. घटना के बाद दो गांवों में तनाव है जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामभजन गिरी, दीप राय टोला बिहार बुजुर्ग के रूप में हुई. चौरा खास थाना क्षेत्र के मंगूरी पट्टी की घटना है. मृतक मंगूरी पट्टी में किराना की दुकान चलाते थे. मंगलवार रात कुछ युवक यज्ञ का बैनर फाड़ने लगे, इसका विरोध करने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इलाके में तनाव फैल गया; पुलिस वरिष्ठ अधिकारी, कई थानों की फोर्स और PAC मौके पर पहुंची. देर रात एसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरे पक्ष ने दावा किया कि मौत मारपीट से नहीं बल्कि बिजली के करंट से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही असल वजह स्पष्ट होगी. अभी मंगूरी पट्टी और बिहार बुजुर्ग दोनों गांवों में तनाव है; पुलिस निगरानी कर रही है और अफवाह रोकने की अपील कर रही है.0
0
Report
फिरोजाबाद में आंधी-गिरने से दीवार गिरने से एक की मौत, छह घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में देर रात तेज आंधी के चलते दो जगह दीवार और लोहे का गेट गिरने से लगभग छह लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना नारखी क्षेत्र के नगला सेमरिया गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार और लोहे का गेट गिरने से एक व्यक्ति दबकर मर गया, उसकी पत्नी रेनू और बेटी करिश्मा गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के समय परिवार बाहर मौजूद था. दूसरे हादसे में रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हुए. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।0
0
Report
Advertisement
पीएम मोदी ने किया इतिहास, 4399 दिन के साथ सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री
Patna, Bihar:प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी। आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू के पास था। वे 4398 दिनों तक इस पद रहे नरेंद्र मोदी का पीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है दरअसल, 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद जवाहर लाल नेहरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। वे 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक कुल 1732 दिन पीएम रहे इसके बाद 1952 में देश में पहला आम चुनाव हुआ कांग्रेस सत्ता में आई इसके बाद नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित पीएम रहे नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार संसद पहुंचे 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर BJP नेता, विधायक, मंत्री पूरे देश मे अपने अपने तरीके से पूजा पाठ कर रहे हैं वही भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा हवन और सुंदरकांड पाठ कर रहे है0
0
Report
उधारी के विवाद में टांगी से हमला, कान कटने वाला मामला; आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। महज 10 हजार रुपये के विवाद में आरोपी ने टांगी से हमला कर पीड़ित का कान काट दिया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित रघुनंदन पाण्डेय ने आरोपी शनि केंवट को मकान निर्माण के लिए 10 हजार रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित का दाहिना कान कट गया। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस हरकत में आई और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान गढ़े
Noida, Uttar Pradesh:सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जानिए कैसे देश में सबसे लम्बे समय तक इलेक्टेड प्राइम मिनिस्टर के रूप में देशसेवा करने वाले श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान गढ़े हैं!0
0
Report
Advertisement
दमोह में तेज बारिश से खुशनुमा मौसम, ओलों की बरसात ने बदला माहौल
Damoh, Madhya Pradesh:रात भर बूंदाबांदी के बाद सुबह हुई तेज बारिश, कई जगह ओले भी गिरे... एंकर/ दमोह में कल शाम से बदले मौसम के मिजाज के बीच जहां रात भर हल्की बूंदाबांदी होती रही तो सुबह से जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। जिले के तेंदूखेड़ा तारादेही और समनापुर इलाके के कई गांव में ओलावृष्टि भी हुई है और इन ओलों की साइज भी बड़ी रही। सामान्य तौर पर इसे मानसून की दस्तक माना जा रहा है।0
0
Report
हिण्डौन सिटी में सचिन पायलट का सकरघटा गांव में स्वागत, मूर्ति अनावरण कार्यक्रम
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी। एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट आज आएंगे सकरघटा गांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की मूर्ति का करेंगे अनावरण, किसान सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे पायलट, रेल मार्ग से 10 बजे हिण्डौन रेलवे स्टेशन पहुंचने का है कार्यक्रम, हिण्डौन से सड़क मार्ग से सकरघटा पहुंचेंगे पायलट, रास्ते में दर्जन स्थानों पर किया जाएगा पायलट का स्वागत, पीसीसी सदस्य शिवप्रताप हरसाना, नरेश गुर्जर सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने लिया रूट व सभा स्थल का जायजा0
0
Report
On Delhi street why cockroach was quickly taken down.
Mumbai, Maharashtra:On Delhi street why cockroach was quickly taken down, was it only anger for NEET paper leak or somewhere else was hit spray ? See report, it can help understand, what is going on in education ministry and why so much of confusion, panic.0
0
Report
Advertisement
