कानपुर देहातः अज्ञात वाहन ने हमीरपुर जिले के निवासी को मारी टक्कर, मौत
Bahbalpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में गुरुवार को करीब 2 बजे हमीरपुर जनपद के जरिया निवासी गोविंद की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा ले गई जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह किसी वाहन से पीतमपुर फ्लाई ओवर पर उतरा और इटावा जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 20 आईपीएस के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
