209302
कानपुर देहातः पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कल आयेंगे पैतृक गांव
Jhinjhak, Uttar Pradesh:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कल कानपुर देहात अपने पैतृक गांव आयेंगे। रामनाथ कोविंद डेरापुर तहसील क्षेत्र के परौख गांव में जय प्रकाश नारायण विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्णिमा चौहान हत्या केस: गैंगस्टर लिंक और सुपारी किलिंग का खुलासा
Sakti, सक्ती पुलिस ने पूर्णिमा चौहान हत्या मामले में अनोखे राज खोले हैं, मामला पूरी तरह से फिल्मी लगता है, जिसमें हत्यारे अपने आपको लारेंस बिश्नोई गैंग से संबंध बताते थे, एवं पंजाबी फिल्म शूटर से सीखकर युवती की हत्या को अंजाम दिया था, आरोपी पत्नी ने अपने पोस्ट आफिस बैंक खाते की जमा राशि निकालकर सुपारी किलिंग के लिए किस्त दिया था, पुलिस ने मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतका का रायगढ़ जिले के देल्लारी निवासी मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध को लेकर मुरलीशंकर और उसकी पत्नी चंपा चौहान के बीच लगातार विवाद होता था। चंपा चौहान ने स्वीकार किया कि उसने अपने पति के साथ मिलकर पूर्णिमा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। झारखंड में हत्या एवं हत्या के प्रयास मामले में जमानत पर लौटे राजेन्द्र महंत को युवती की हत्या के लिए चार लाख रुपये में सुपारी दी गयी। सौदे के पोस्ट आफिस बैंक खाते से राशि निकाल कर पहली किस्त दो लाख रुपये दिए गए। मुख्य शूटर राजेन्द्र महंत ने अपने साथी गौरीशंकर सिदार, सुनील महंत, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार 26 जून को गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत मोटर साइकिल से जोंगरा पहुंचे, जहाँ गौरीशंकर ने पिस्तौल से पूर्णिमा पर गोली चला दी। घटना के बाद दोनों आरोपी पहले से उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिल से फरार हो गए। हत्या के बाद आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिप गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र महंत को झारखंड के जमशेदपुर तथा गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया। इसके बाद छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, घटनास्थल से मिले तीन खाली खोखे, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक तथा सुपारी की रकम में से बची 72 हजार नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में चंपा चौहान, मुरलीशंकर चौहान, सुनील महंत, गौरीशंकर सिदार, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, राजेन्द्र महंत, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत शामिल हैं।0
0
Report
ब्रजराज अस्पताल में एमसीबी बॉक्स शॉर्ट सर्किट से टला बड़ा हादसा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- ब्रजराज हॉस्पिटल की बिल्डिंग के एमसीबी बॉक्स में हुआ शॉर्ट सर्किट, एमसीबी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से अस्पताल में मची अफरातफरी, स्टॉफ की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टला, शार्ट सर्किट के बाद मरीजों को पास की बिल्डिंग में किया गया शिफ्ट, अस्पताल में आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा, अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्रजराज टावर 2 में किया गया शिफ्ट, सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजराज अस्पताल का मामला।0
0
Report
मैनपुरी के हादसे में कोयला लदा ट्रक हादसा, चालक गंभीर घायल, हाईवे पर जाम
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में फिर सड़क हादसा आड़े चल रहे ट्रक से भिड़ा कोयले से लदा ट्रक गंभीर हालत में डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया चालक गंभीर घायल चालक और परिचालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती सड़क हादसे के दौरान नेशनल हाइवे पर लगा कई किलोमीटर लम्बा जाम अनपरा से गाजियाबाद जा रहा था कोयले से भरा ट्रक बेवर थाना क्षेत्र के कानपुर दिल्ली नेशनल हाईवे की घटना0
0
Report
Advertisement
करनाल में बरसात के दौरान सड़क मरम्मत, विधायक ने कार्रवाई का भरोसा जताया
Karnal, Haryana:करनाल में बरसात में एक सड़क का रिपेयरिंग का काम, पश्चिमी यमुनार नहर के नज़दीक सड़क का रिपेयरिंग का काम, बारिश में मजदूर दिख रहे हैं, बारिश में चलते काम ने उठाए कई सवाल. भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा जो भी संबंधित दोषी होगा सारी जानकारी लेकर उपायुक्त एक्शन लेगे, मैंने मामला उनके संज्ञान में डाल दिया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. बरसात में सड़क रिपेयरिंग मामले को लेकर करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने कहा मैं चंडीगढ़ में अभी वापसी आ रहा था, कुछ वीडियो मेरे सामने आए हैं उसे देखने के बाद मैंने तुरंत जिला उपायुक्त को भेजी है. जगमोहन आनंद ने कहा मामले में जो भी संबंधित दोषी होगा जिला उपायुक्त उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे, विधायक ने कहा जांच का विषय है बरसात एक दम अचानक आई है वो पेच लगा रहे थे या नहीं सड़क बना रहे थे इसके बारे में जानकारी लेकर उपायुक्त तुरंत एक्शन लेंगे. विधायक ने कहा मैं ठेकेदार का पक्ष नहीं ले रहा लेकिन कारण क्या थे उन कारणों की जांच उपायुक्त करेंगे, एनएचआईए की और से सड़क निर्माण कार्य शायद किया जा रहा था, सड़क बारिश से पहले बनी या उसके बाद बनी जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
उचाना विधायक के दरबार में वेतन बढ़ोतरी से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में उत्साह
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके मासिक वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी कर दी है। अब सफाई कर्मचारियों को ₹16 हजार की बजाय ₹18 हजार 100 रुपये वेतन मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। कर्मचारियों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब परिवार का पालन-पोषण पहले से आसान होगा। वहीं उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने जींद रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। सरकार के फैसले के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों बाद उनकी मेहनत का सम्मान हुआ है। उनका कहना है कि गांवों को स्वच्छ रखने के लिए वे हर मौसम में मेहनत करते हैं और अब वेतन बढ़ने से परिवार को आर्थिक राहत मिलेगी। कर्मचारियों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। सफाई कर्मचारी प्रमोद ने बताया कि पहले उन्हें मात्र ₹8000 वेतन मिलता था। इसके बाद सरकार ने वेतन बढ़ाकर ₹16000 किया और अब ₹2100 की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर ₹18100 कर दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई राशि से महंगाई के दौर में परिवार चलाना आसान होगा और कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा। इधर, जींद के रेस्ट हाउस में उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि हर वादा निभाने کا काम करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी भी उसी संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार 36 बिरादरी के हित में समान रूप से कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास, कर्मचारियों के हित और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।0
0
Report
IDFC First Bank फ्रॉड मामले में IAS अधिकारी प्रदीप कुमार डागर कोर्ट में पेश
Panchkula, Haryana:पंचकूला, हरियाणा。 Panchkula में CBI ने IDFC First Bank फ्रॉड मामले में IAS अधिकारी प्रदीप कुमार डागर को अदालत में पेश किया। उनकी दो दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया । यह मामला IDFC First Bank से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड की जांच से संबंधित है, जिसमें आरोप है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सरकारी खाते से धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसिया इस पूरे वित्तीय लेन-देन और कथित अनियमितताओं की गहराई से जांच कर रही हैं। वहीं मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अदालत के निर्देशों और जांच की प्रगति पर निर्भर करेगी。0
0
Report
Advertisement
मुंबई के अँधेरी में 61 वर्षीय व्यक्ति मैनहोल में गिरा, रेस्क्यू जारी
Mumbai, Maharashtra:मुंबई में अँधेरी में एक 61 साल का शख्स मैनहोल में गिर गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन चला रही है।0
0
Report
सुबोध राय के अवैध शराब केस पर राजद का दावा: राजनीति नहीं होनी चाहिए
Ranchi, Jharkhand:रांची बिहार से पूर्व एमएलसी और राजद नेता सुबोध राय की अवैध शराब मामले में गिरफ्तारी पर झारखंड राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा राजद नेता पूर्व एमएलसी सुबोध राय पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए ! राजद अध्यक्ष लालू यादव जी के साथ तस्वीर प्रकाशित हुआ है यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं है ! राजद के तमाम नेता और कार्यकर्ता लालूजी के दिल में है और उनके साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते हैं ! तस्वीर पर सवाल उठान ओछी राजनीति है0
0
Report
रेहान मिंया ने किया आत्मसमर्पण, गया के नाबालिग यौन उत्पीड़न केस में पुलिस को बड़ी सफलता
Gaya, Bihar:दर्जनों युवती के अस्मिता से खेलने वाला मुख्य आरोपी रेहान मिंया ने किया आत्मसमर्पण, एसएसपी सुशील कुमार ने की खबर की पुष्टि। गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में दर्जनों नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी रेहान मिंया ने पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी दूसरे शहर भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस के बढ़ते दबिश को लेकर उसने खुद ही पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वंही इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले का मुख्य अभियुक्त मो.रेहान की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।दिल्ली,इलाहाबाद से लेकर जहां जहां उसकी सूचना मिली थी छापेमारी की गई। पटना के फुलवारी शरीफ थाना में मुख्य आरोपी मो.रेहान ने आत्मसमर्पण किया है। गया पुलिस की टीम मो रेहान को गया लाने के लिए रवाना हो गई है। वहां से लाकर गया कोर्ट में पेश किया जाएगा। दरसअल पूरा मामला बांकेबाजार थाना क्षेत्र का है। जब 29 जून को बांके बाजार थाना में पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत देकर मामला को दर्ज कराया गया था और आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई थी। वंही गया पुलिस के बढ़ते दबिश और लगातार छापेमारी को लेकर मुख्य आरोपी मो रेहान मिंया में खुद ही पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है और अब देखना यह है कि मुख्य आरोपी मो रेहान मियां से पुलिस के पूछताछ में क्या क्या खुलासा होता है।0
0
Report
Advertisement
ब्रजराज हॉस्पिटल में बड़ा हादसा होने से टला,एमसीवी बॉक्स में हुआ शॉर्ट सर्किट
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- ब्रजराज हॉस्पिटल में बड़ा हादसा होने से टला, सड़कों दिख रहे इन्हीं स्ट्रेचर पर रखकर मरीजों को पास की बिल्डिंग में किया गया शिफ्ट, ब्रजराज हॉस्पिटल में एमसीवी बॉक्स में हुआ शॉर्ट सर्किट, दर्जनों महिला मरीजों और पुरुष मरीजों को सांस लेने हुई भारी दिक्कत - उसके बाद ब्रजराज हॉस्पिटल ने दूसरी बिल्डिंग में मरीजों को शिफ्ट किया, बेसमेंट में हुए शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के अंदर भरने लगा धुंआ, अस्पताल के अंदर धुआं भरता देख मरीजो में मचा अफरा तफरी का माहौल, प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से हो सकता था बड़ा हादसा, फायर एग्जिट का कोई दूसरा रास्ता नहीं फिर भी दी गई एनओसी , अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्रजराज टावर 2 में किया गया शिफ्ट, सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजराज अस्पताल का मामला ।0
0
Report
विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा दौरा: आश्रम-पूजा और स्वागत समारोह
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जांजगीर के खोखरा हेलीपेड पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया, हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे चांपा के सौंठी आश्रम पहुंचे और सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की, मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, गौ माता की पूजा कर गुड़, फल और chारा खिलाया तथा आश्रम की वृद्ध महिलाओं का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौंठी आश्रम का किया अवलोकन, साथ में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, निर्मल सिन्हा,गुरु खुशवंत साहब है मौजूद इसके बाद मुख्यमंत्री बम्हनीडीह आईटीआई ग्राउंड में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए,0
0
Report
बेंगलूरु मदापट्टना पत्थर खदान हादसे: बिहार के प्रवासी मजदूरों की दुखद मौत
Patna, Bihar:बेंगलूरु के दक्षिण तालुक स्थित मदापट्टना की पत्थर खदान में हुए भीषण हादसे में बिहार के प्रवासी श्रमिक भाइयों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। ॐ शांति।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के शामगढ़ में युवक रेलवे टावर चढ़ा, पुलिस ने नीचे उतारा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर के शामगढ़ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवक रेलवे के टावर पर चढ़ गया, युवक को टावर पर चढ़ना देखकर नीचे भीड़ लग गई, मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने समझा इसके बाद युवक को नीचे उतारा गया बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते गुस्सा होकर युवा टावर पर चढ़ गया था0
0
Report
जालौन में सर्वोच्च न्यायालय के 'समाधान समारोह' में सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निस्तारण,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी सर्वोच्च न्यायालय के 'समाधान समारोह' में सुलह-समझौते से होगा लंबित मामलों का निस्तारण, 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा विशेष अभियान* *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने जनपदवासियों से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शाम्भवी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को "समाधान समारोह" का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष पहल का उद्देश्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराना है। सचिव ने बताया कि जिन पक्षकारों की पत्रावली माननीय सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है और वे आपसी सहमति से अपने वाद का निस्तारण कराना चाहते हैं, वे समाधान समारोह के लिए अपनी पत्रावली चिन्हित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं अथवा अपने विद्वान अधिवक्ता के माध्यम से भी पत्रावली चिन्हित करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान समारोह न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे समय न्यायिक प्रक्रिया की बचत के साथ दोनों पक्षों को आपसी सहमति से न्याय प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। सचिव शाम्भवी ने जनपदवासियों से अपील की कि जिनके मामले माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा समय रहते अपनी पत्रावलियों को समाधान समारोह के लिए चिन्हित कराकर सुलह-समझौते के माध्यम से अपने वादों के निस्तारण की प्रक्रिया में सहभागी बनें।0
0
Report
दांतारामगढ़ में विकसित भारत जी राम जी योजना का ब्लॉक-स्तर पर शुभारंभ
Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़, सीकर विकसित भारत की राम जी योजना का पंचायत स्तर पर शुभारंभ, ब्लॉक स्तरीय जन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर किया शुभारंभ, धौलासरी पंचायत के गुवारड़ी गांव में आयोजित हुआ जन सम्मेलन कार्यक्रम, एसडीएम, बीडीओ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, वीबी जी राम जी योजना के बारे में आमजन को दी जानकारी, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने इस योजना में लागू किए गए कार्यों की दी जानकारी, मानसून में सभी से पौधारोपण करने का किया आह्वान, दांतारामगढ़। मनरेगा योजना की जगह 1 जुलाई से लागू की गई विकसित भारत जी राम जी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन दांतारामगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धौलासरी के गुवारड़ी गांव में किया गया। शमशान भूमि में आयोजित जन सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम अमृता खंडेलवाल, बीडीओ रामनिवास झाझडिया, भाजपा नेता गजानंद कुमावत, प्रधान प्रतिनिधि प्रभु सिंह शेखावत, उप प्रधान प्रतिनिधि राजेश चेजारा, प्रशासक गिरधारी लाल यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर जन सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अमृता खंडेलवाल कहा कि भारत में काफी लंबे समय से चल रही 100 दिन की रोजगार गारंटी मनरेगा योजना की जगह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विकसित भारत जी राम जी योजना में अब 125 दिन की रोजगार गारंटी होगी और साठ दिवस की अवकाश और इस योजना के तहत 318 तरह के कार्य होंगे जिनमें 107 कार्य जल संरक्षण के होंगे। अब इस योजना के तहत पक्के कार्य किए जाएंगे जो कि आमजन के दैनिक जीवन में उपयोगी होंगे। विकास अधिकारी रामनिवास झाझडिया ने बताया कि वीबी जी राम जी योजना में पूर्ण पारदर्शिता और जन उपयोगी कार्य किए जाएंगे जिससे इस योजना से जुड़े मजदूरों के साथ-साथ आम जन को भी लाभ मिलेगा। भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने भारत सरकार द्वारा लागू की गई इस योजना को सशक्त योजना बताते हुए कहा कि इस योजना के तहत आने वाले मजदूर को 281 रुपए की जगह 300 रुपए की मजदूरी मिलेगी इसके साथ ही अब इस योजना में किए गए कार्य लंबे समय तक जन उपयोग में समर्पित होंगे। परीावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से प्रकृति को हरा भरा और शुद्ध बनाने के लिए शुरू किए गए पौधारोपण अभियान के तहत इस मानसून में भी पौधारोपण अभियान शुरू हो चुका है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए और अपने और अपने बच्चों के आने वाले भविष्य को बचाना चाहिए। पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हमारा जीवन रहेगा पेड़ रहेंगे तो हम रहेंगे इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करके उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य सांवर मल खोरा, नगर पालिका दांता के उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मंढ़ा, मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद, मंच संचालक पी.डी कुमावत सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामीण, स्काउट व स्कूल के बच्चें मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
