209115
Kanpur Dehat: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कार्रवाई, ARTO ने किया सीज
Shahjhanpur, Uttar Pradesh:ARTO प्रशासन ने ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मुगल मार्ग पर ओवरलोड ईंट लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर एआरटीओ सोमलता यादव ने उन्हें सीज कर दिया और सट्टी थाने में खड़ा कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों में हड़कंप मच गया है। ARTO ने बताया कि मुगल मार्ग पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं, जिसमें जानें भी जा चुकी हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ के थानेदार पर बदसूलुकी का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दारोगा का बाइक सवार युवकों से बदसूलुकी का वीडियो वायरल। चेकिंग के नाम पर दारोगा धर्मपाल ने युवकों से बदसूलुकी की। बदसूलुकी का वीडियो बनाने पर दारोगा धर्मपाल ने युवकों को पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने दारोगा को लाइन हाजिर किया। मडराक थाने में तैनात दारोगा धर्मपाल सिंह को लाइन हाजिर किया गया। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास का मामला।0
0
Report
पंचकूला के लिए कांग्रेस का खास घोषणापत्र: स्मार्ट सिटी और पारदर्शिता की दिशा
Panchkula, Haryana:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस का विशेष घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर विधायक चंद्र मोहन, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज एवं जिला अध्यक्ष संजय चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र जारी करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह दस्तावेज़ केवल वादों का संग्रह नहीं, बल्कि पंचकूला के समग्र और योजनाबद्ध विकास का एक ठोस रोडमैप है, जिसे शहर की वास्तविक समस्याओं और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में पंचकूला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने, सड़कों और गलियों का पुनर्निर्माण, कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने तथा पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान करने जैसे अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही मल्टीलेवल पार्किंग, फ्री पार्किंग, सोलर सिटी का निर्माण और शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का संकल्प लिया गया है। घोषणा पत्र में RWA के साथ बेहतर तालमेल, सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने, व्यावसायिक क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व जरूरतमंदों के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित करने का भी वादा किया गया है। राव नरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं—जैसे बिजली, पानी, सड़क और स्वच्छता—सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी, वाई-फाई सुविधा, साइबर हब, बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता सेवाओं के साथ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण व रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अधूरे विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा और नगर निगम में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र पंचकूला के विकास की नई दिशा तय करेगा और शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास और जवाबदेही की राजनीति को मजबूत करेंayas0
0
Report
ओंकारेश्वर में नाव सुरक्षा पर कड़ा नियंत्रण, बरगी हादसे के बाद अलर्ट
Khandwa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बरगी बांध में क्रूज हादसे के बाद नदियों, बांधो और बड़े जल स्रोतों में क्रूज और नाव संचालन को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। खंडवा के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में भी नर्मदा नदी में नाव संचालकों को कठोर हिदायत दी गई है। हालांकि जिला प्रशासन ने पहले से ही यहां नौ नावों में सवार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तगड़ा मेकैनिज्म बनाया है। जिसकी लगातार निगरानी की जाती है और कड़ाई से पालन भी करवाया जाता है यही कारण है कि यहां नाव हादसा में कमी आई है। यह है ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के किनारों पर बने हुए घाट। इन घाटों पर श्रद्धालुओं को मंदिर तक ले जाने और ओमकार पर्वत की परिक्रमा करवाने के लिए नाव का संचालन होता है। नदी के किनारे और नदी के बीच में भी होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम के सदस्य मौजूद रहते हैं। यह लोग लगातार निगरानी करते हैं कि किस नाव वाले ने कितने श्रद्धालु बैठाए हैं क्या इन श्रद्धालुओं ने लाइफ जैकेट पहना है या नहीं और यदि नहीं पहना है तो उसकी सूचना घाट पर मौजूद कंट्रोल रूम को दी जाती है। तुरंत ही उसे नाव वाले के खिलाफ चेतावनी और एक्शन लिया जाता है। आप भी देखिए किस तरह से नाव के नंबर और उसमें बैठी सवारी के बारे में घाट पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के सदस्य निगरानी रख रहे हैं। दिनेश जगताप घाट पर मौजूद होमगार्ड सैनिक यह है ओंकारेश्वर में चलने वाली प्रत्येक नाव,उसके नाविक और नाव की कंडीशन के बारे में पूरा डेटाबेस इकट्ठा किया गया। उनके नंबर, नाव संचालन करने वालों के नाम पते नोट करवा। इन नाविकों के पास जितने भी लाइफ जैकेट थे उन्हें परखा गया और पुराने लाइफ जैकेट को बदल दिया गया। घाट के अलावा नदी में भी एसडीआरएफ के सदस्य मौजूद रहते हैं। जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू करते हैं। यही कारण है कि पिछले साल भर में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुछ छोटे-मोटे हादसे हुए भी थे जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया।0
0
Report
Advertisement
देहरादून के सहसपुर में 179 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट देहरादून, सहसपुर के थाना क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में 179 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। सभावाला क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी 22 वर्षीय अबूजर रामपुर गांव, सहसपुर के निवासी हैं। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट और NDPS के मामले सहित 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।0
0
Report
जयपुर: कैफे संचालक से रंगदारी मांगने पर बदमाशों ने हाथ तोड़ा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर में एक कैफे संचालक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। थार गाड़ी से आए बदमाशों ने विरोध करने पर मारपीट की। लोहे की रॉड से वार कर हाथ तोड़ डाला। शिप्रापथ थाने में पीड़ित युवक ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।मानसरोवर के एसएफएस निवासी अंकित चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एसएफएस मानसरोवर में क्राउड नाम से कैफे चलाता है। आरोप है कि 9 अप्रैल की रात करीब 12 बजे कैफे पर लवीष जैन अपने दो-तीन साथियों के साथ आया। कैफे के अंदर घुसकर धमकाया कि अगर तुझे कैफे चलाना है तो रोज के 1 से 2 हजार रुपए रंगदारी देनी पड़ेगी। अगर तूने रंगदारी नहीं दी तो तेरे हाथ-पैर तोड़ दूंगा। विरोध कर रंगदारी देने से मना कर दिया। 29 अप्रैल को लवीष जैन अपनी थार गाड़ी से अपने दो-तीन साथियों के साथ कैफे पर आया। कैफे से बाहर बुलाते ही लवीष ने धमकाया- तुझे रंगदारी देनी ही पड़ेगी। मना करने पर कहा- अभी मैं तेरा इलाज करता हूं। इतना कहते ही एक बदमाश ने पकड़ लिया। लबिष ने थार गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर मारपीट करना शुरू कर दिया। शरीर पर जगह-जगह हमला कर दाहिने हाथ को तोड़ दिया। रंगदारी के लिए हमला कर बदमाश सोने की चेन तोड़कर ले गए। शिप्रापथ थाने में पीड़ित ने गुरुवार को रंगदारी के लिए मारपीट करने की FIR दर्ज करवाई है।0
0
Report
आबादी के बीच गैस एजेंसी संचालक के कब्जे से अवैध सिलेंडर बरामद, छापेमारी हड़कंप
Farrukhabad, Uttar Pradesh:आबादी के बीच गैस एजेंसी संचालन से दहशत, छापेमारी में दर्जनों सिलेंडर बरामद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ क्षेत्र के भूसामंडी मोहल्ले में आबादी के बीच इस गैस एजेंसी में बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था जिससे आसपास रहने वाले लोग आग के गोले पर जिंदगी जीने को मजबूर हैं मोहल्लेवासियों का कहना है कि घनी आबादी के बीच इस तरह गैस सिलेंडरों का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने से एजेंसी लगातार संचालित होती रही शुक्रवार को मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब जिलापूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की छापे के दौरान एजेंसी के पड़ोस में स्थित मूलचंद्र यादव के मकान से 4 छोटे, 12 घरेलू और 8 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों में कुछ भरे हुए थे जबकि कुछ खाली थे और इन्हें अवैध रूप से ब्लैक में बेचा जा रहा था छापेमारी टीम में एआरओ अनिल कुमार, इंस्पेक्टर नेहा गुप्ता, अमित चौधरी और वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस गैस एजेंसी के कारण पूरे इलाके में हमेशा खतरा बना रहता है उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस मामले में जिलापूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बरामद सिलेंडरों की जांच की जा रही है और गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी फिलहाल छापेमारी के बाद प्रशासन हरकत में जरूर आया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही इतने समय तक कैसे जारी रही0
0
Report
Advertisement
हरियाणा की उद्योग नीति से निवेशकों को मिल रहा तगड़ा प्रोत्साहन
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री का संबोधन छठे पातशाह श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी कि इस पावन धरा को नमन- मुख्यमंत्री मंडी गोबिंदगढ़ को स्टील टाउन ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है इसे स्टील टाउन ऑफ़ इंडिया बनाने में आप जैसे उद्योगपतियों और कारोबारीयों का ही है योगदान- मुख्यमंत्री हरियाणा में उद्योगों के लिए नीतियों को सरल बनाया और सिंगल विंडो सिस्टम किया लागू इसी का परिणाम के हरियाणा आज बन चुका है निवेशकों की पहली पसंद- मुख्यमंत्री पंजाब में उद्योगपति कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं जैसे बिजली संकट, लॉ एंड ऑर्डर की समस्या व नीतिगत अस्थिरता आज देश में अगर कोई नेतृत्व उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है तो वह है प्रधानमंत्री का नेतृत्व- मुख्यमंत्री लेकिन कुछ राज्य सरकारें है राजनीति में है उलझी और विकास की बजाय टकराव की करती है राजनीति देश का माहौल अब बदल रहा है, वोट जाति या धर्म के आधार पर नहीं बल्कि विकास के आधार पर पड़ता है- मुख्यमंत्री लोग अब ऐसी सरकार चाहते हैं जो उद्योगों को सुरक्षा दे, निवेश को बढ़ावा दे और युवाओं को रोजगार दे हमने हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस का इको- सिस्टम बनाया- मुख्यमंत्री हमने हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020 बनाई जिसके तहत उद्यमियों को 400 करोड रुपए से अधिक की दी जा चुकी वित्तीय सहायता हरियाणा एमएसएमई नीति प्लग एंड प्ले अपनी तरह की पहली नीति, इस योजना के तहत कुल 64 परियोजनाओं को दी जा चुकी है मंजूरी केंद्र सरकार की MSE&CDP योजना के अलावा हमने हरियाणा राज्य मिनी क्लस्टर विकास योजना भी की शुरू इन दोनों के तहत राज्य में 48 एमएसएमई क्लस्टरों में 170 करोड रुपए की योजनाओं पर चल रहा है काम हरियाणा में कारोबार करने में आसानी के लिए 48 विभागों के 1100 से अधिक गैर जरूरी नियमों को किया गया समाप्त निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल बनाई निवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु लैंड विजिबिलिटी सर्टिफिकेट व्यवस्था की जाएगी शुरू, निवेशकों को मिलेगा 45 दिनों के भीतर डिजिटल प्रमाण पत्र- मुख्यमंत्री प्रदेश में पहली बार केवल एमएसएमई के लिए होगा Reverse Buyer and Seller Meet का आयोजन- मुख्यमंत्री राजनीति का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं बल्कि प्रदेश का विकास करना होना चाहिए- मुख्यमंत्री0
0
Report
कानपुर में कक्षा चौथी की छात्रा से दुष्कर्म; आरोपी टेलर गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पड़ोसी ने पान मसाला मांगने बहाने से कमरे में ले जाकर किया रेप हरबंश मोहाल में पड़ोसी ने कक्षा चार की छात्रा को बहाने घर बुलाकर पड़ोसी रेप किया। घटना के बाद बच्ची ने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी । पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत हरबंश मोहाल पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता के police को बताया कि अनुसार उनकी 10 साल बेटी kaclass चार की छात्रा है। बेटी घर के पास की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 55 साल के टेलर देवराज सैनी ने बेटी से पान मसाला मंगाया। आरोप है कि जब बेटी उसे मसाला देने पहुंची तो वह बहाने से घर के अंदर ले गया। जिसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी बेटी घर पहुंची तो पत्नी ने उससे कारण पूछा, जिस पर बेटी ने आपबीती बताई। तत्काल पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत हरबंश मोहाल पुलिस से की। एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है。0
0
Report
कानपुर देहात के निजी अस्पताल में गलत इलाज से मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात रसूलाबाद में मानक विहीन प्राइवेट अस्पताल बन रहे मौत के सौदागर प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा दम परिजनों का आरोप गलत उपचार से गई महिला की जान मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया हंगामा पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी घटना के बाद अस्पताल संचालक व डॉक्टर मौके से हुए फरार स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से दर्जनों मानक विहीन प्राइवेट अस्पताल हो रहे रसूलाबाद क्षेत्र में धडल्ले से संचालित जिम्मेदार मौन पूरा मामला रसूलाबाद कस्बे के बिषधन रोड पर स्थित श्री हंस हॉस्पिटल का0
0
Report
Advertisement
एटा में बाइक-मैक्स पिकअप दुर्घटना, दादी-नाती की दर्दनाक मौत
Etah, Uttar Pradesh:एटा में बाइक और मैक्स पिकअप की हुई जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार दादी - नाती की हुई दर्दनाक मौत, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, जानकारी के अनुसार मृतक नाती दादी को लेकर कुरावली से लौटकर रामपुर घनश्यामपुर आ रहे थे, तभी हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक युवक के घर अखंड रामायण पाठ का कार्यक्रम चल रहा, पुलिस ने मैक्स पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लेकर भेजा थाने, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना मलावन क्षेत्र के छछैना गांव के पास पूरा मामला。0
0
Report
यावल के चारमळी में जल जीवन मिशन के दावे खोखले, आदिवासी पानी के लिए भटक रहे
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव , यावल भारताला स्वातंत्र्य मिळूनही अध्यातही यावल तालुक्याचे चारमळी या गावाला अनेक सुविधा सुविधा उपलब्ध नाही. अतिशय भयभीत करणारे ही गावाची विशेष कथा एक थेंबळ पाण्याचा संघर्ष. चार मंत्र्यांच्या जिल्ह्यात आदिवासी बांधवांचे पिण्याच्या पाण्यासाठी हाल जल जीवन मिशन योजना फक्त कागदावरच... केंद्रीय महिला व बालविकास राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांच्या मतदारसंघातील यावल तालुक्यातील चादमळी येथील आदिवासी पाड्यावर पाण्याची भीषण टंचाई निर्माण झाली आहे. महिला आणि ग्रामस्थांना दररोज दऱ्या-खोऱ्यातून जीव मुठीत धरून पाण्याचा एक थेंब मिळवण्यासाठी वणवण फिरावे लागत आहे. भर उन्हाळ्यात तब्बल ४५ अंश सेल्सिअस तापमानात पाण्यासाठी होणारी ही धावपळ अत्यंत भयावह आहे. दरम्यान, जळगाव जिल्ह्याचेच महाराष्ट्राचे पाणीपुरवठा मंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या जिल्ह्यातच ‘हर घर नल’ योजनेचा पर्दाफाश होत असल्याचा आरोप स्थानिकांकडून केला जात आहे. या योजनेसाठी सुमारे ६० लाख रुपयाचा निधी खर्च झाल्याची नोंद असून गावात फलक लावून भूमिपूजनही करण्यात आले. मात्र प्रत्यक्षात गावकऱ्यांच्या घरी नळाद्वारे पाणी पोहोचलेले नाही. आदिवासी बांधव निसर्गाशी सुसंगत जीवन जगत आपली संस्कृती जपून आहेत. मात्र आधुनिक तंत्रज्ञान आणि योजनांची मोठी जाहिरात होत असतानाही त्यांना आजही पाण्याच्या एका थेंबासाठी जंगल-दऱ्यांतून भटकंती करावी लागत आहे, हे वास्तव प्रशासनाच्या दाव्यांवर प्रश्नचिन्ह उभे करत आहे. या परिस्थितीची पडताळणी करण्यासाठी झी २४ तास ची टीम थेट दरी-खोऱ्यातील या आदिवासी पाड्यावर पोहोचली. आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी ग्रामस्थांशी संवाद साधताना पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे महिलांना आणि कुटुंबांना दररोज मोठ्या संकटाला सामोरे जावे लागत असल्याचे स्पष्ट झाले. २०२३ पासून योजना मंजूर होऊन काम सुरू झाले होते. मात्र अद्यापहि काम पूर्ण झालेली नाहीत. दोन ते तीन किलोमीटर पायपिट करून गावकऱ्यांना आपली तहान भागवावी लागत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आला आहे. एकीकडे कागदावर योजना पूर्ण झाल्याचे दाखवले जात असताना दुसरीकडे प्रत्यक्षात गावकऱ्यांची पाण्यासाठीची वणवण थांबलेली नाही. त्यामुळे प्रशासनाने तातडीने या भागातील परिस्थितीची दखल घेऊन ठोस उपाययोजना कराव्यात, अशी मागणी स्थानिकांकडून होत आहे.0
0
Report
DM की सख्त कार्रवाई के साथ ग्राम प्रधानों को निर्देश—ब्लैक मार्केटिंग पर रोक
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ग्राम प्रधानों को DM का सख्त संदेश, ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अनिवार्य आडिटोरियम में आयोजित ग्राम प्रधानों की बड़ी कार्यशाला, DM अनुपम शुक्ला का सख्त रुख डीएम ने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का दिया स्पष्ट निर्देश फर्टिलाइजर ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भूमि विवादों को गांव स्तर पर ही निपटाने का आदेश गौ-आश्रय स्थलों के बेहतर संचालन और पशु तस्करी पर नजर रखने के निर्देश हर ग्राम पंचायत में प्रधानों से खेल मैदान बनाने किया आह्वान स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं को जोड़ने पर दिया विशेष जोर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित गाजीपुर में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। ग्राम प्रधानों को साफ संदेश दिया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना ही होगा। दरअसल जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज गाजीपुर के ऑडिटोरियम हाल में सभी विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां फॉर्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत सचिवालय संचालन, स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिला सशक्तिकरण और फैमिली आईडी जैसे अहम मुद्दों पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान डीएम ने साफ कहा कि जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर कोई ब्लैक मार्केटिंग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों को भूमि विवादों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि ग्राम स्तर पर ही बैठक कर लेखपाल से पैमाइश कर विवादों का निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को भटकना न पड़े। गौ-आश्रय स्थलों को लेकर भी डीएम सख्त नजर आए। निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने और उनकी बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही पशु तस्करी पर नजर रखने को भी कहा गया।डीएम ने हर ग्राम पंचायत में खेल के मैदान विकसित करने का आह्वान किया और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका बताई। कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है, और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। बैठक के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
बढ़ते कर्ज के दबाव में खुदकुशी: युवक ने दी आत्महत्या
Jaunpur, Uttar Pradesh:बढ़ते कर्ज से परेशान फांसी लगाकर की आत्महत्या0
0
Report
बांदा के किसान ने जैविक खाद से 45 इंच की ककड़ी पैदा की, वर्ल्ड रिकॉर्ड दावेदारी
Banda, Uttar Pradesh:बांदा जिले के अतर्रा तहसील के अनथुवा गांव के निवासी बच्चीलाल जोक ने अपने 600 वर्ग फीट ग्रीनहाउस में जैविक खाद के इस्तेमाल से 45 इंच लंबी ककड़ी बना दी है। किसी प्रकार के केमिकल खाद या दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। किसान ने इसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने की दावेदारी की है और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इसकी साइज और जानकारी प्रस्तुत की है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है। अभी तक किसी अधिकारी या टीम के जांच के बारे में जानकारी नहीं मिली है।0
0
Report
कौशांबी में रेलवे कर्मचारियों द्वारा शव घसीटने का VIDEO सामने, संवेदनहीनता पर सवाल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रेलवे कर्मचारियों की संवेदनहीनता का वीडियो सामने आया है...यहां रेलवे ट्रैक पर पड़े एक शव को कर्मचारी घसीटते नजर आए फिलहाल रेलवे कर्मियों की हरकत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
