209303
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Kanpur dehat - मामूली विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट कर,उसकी उंगली काट दी गई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव के रहने वाले युवक गंगा ने दो लोगों पर बाग में पेड़ के पत्ते काटने से मना करने पर लात घूंसों से मारपीट करने तथा उंगली काटकर घायल करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायती पत्र दिया. वहीं पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए रुरा CHC अस्पताल भेजा. वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि घायल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है, मामले में जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: नारायणी इंटरनेशनल रिजॉर्ट लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित
Kawardha, Chhattisgarh:खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, नारायणी इंटरनेशनल रिसॉर्ट का लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित, बिरयानी सेंटर से 5 किलो रोस्टेड चिकन कराया गया नष्ट कवर्धा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की है। अभिहित अधिकारी मुकेश साहू के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी करने के साथ खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार धृतलहरे एवं फणीभूषण जायसवाल की टीम ने नारायाणी इंटरनेशनल रिज़ॉर्ट का निरीक्षण किया। यहाँ किचन में अस्वच्छता मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत होटल का खाद्य लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। साथ ही सुधार सूचना जारी की गई। मौके से एवरप्लस कॉन्टिनेंटल सॉस और खुले पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसी तरह या-गौसिया बिरयानी सेंटर में भी अनियमितताएं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना जारी की गई। यहां से मटन बिरयानी का नमूना लिया गया। वहीं अखाद्य रंग के उपयोग के कारण 5 किलोग्राम रोस्टेड चिकन मौके पर ही नष्ट कराया गया खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
करौली अग्निशमन केंद्र के पुर्जे जवाब, तीन वाहन कबाड़, वेतन बकाया
Karauli, Rajasthan:करौली शहर और आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने की जिम्मेदारी संभालने वाला करौली अग्निशमन केंद्र खुद अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। केंद्र में संसाधनों की कमी और दमकल वाहनों की बदहाल स्थिति के चलते आग बुझाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। केंद्र पर मौजूद अनुबंधित कार्मिकों ने बताया कि केंद्र में कुल छह अग्निशमन वाहन हैं, जिनमें से तीन लंबे समय से खराब होकर कबाड़ की स्थिति में पहुंच चुके हैं। ऐसे में महज तीन वाहनों के भरोसे अग्निशमन व्यवस्था संचालित हो रही है। इनमें भी एक वाहन में तकनीकी खराबी है। किसी वाहन का नोजल खराब है तो किसी के टायर जवाब दे चुके हैं। वहीं, एक वाहन की अधिकतम रफ्तार महज 20 किलोमीटर प्रति घंटे होने से घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगता है। वाहनों की इस बदहाल स्थिति का असर दूरस्थ इलाकों में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर भी पड़ सकता है। समय पर दमकल वाहन नहीं पहुंचने से आग पर काबू पाने में देरी और नुकसान बढ़ने की आशंका बनी रहती है। वहीं, अग्निशमन केंद्र के अनुबंधित कार्मिक भी वेतन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं। करीब 35 कार्मिकों का पिछले तीन महीने का वेतन बकाया बताया जा रहा है। कार्मिकों का कहना है कि एक ओर सीमित और खराब संसाधनों के बीच काम करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर समय पर वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े अग्निशमन केंद्र की इन समस्याओं का समाधान कब होगा और जिम्मेदार अधिकारी कब तक खराब वाहनों को दुरुस्त करवाकर कार्मिकों को बकाया वेतन दिलाएंगे यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
गुरुग्राम को मिली 71 नई इलेक्ट्रिक बसें, प्रदूषण घटाने की दिशा में बड़ा कदम
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- बढ़ते प्रदूषण के बीच गुरुग्राम को मिली 71 नई इलेक्ट्रिक बसे कुल 100 बसे गुरुग्राम को मिलेगी, अभी फिलहाल 71 बसे पहुची गुरुग्राम जिसमे से 35 का 9 रूटों पर ट्रायल हुआ शुरू बस स्टैंड से पटौदी रेलवे स्टेशन और IMT से द्वारका सेक्टर-21 तक मिलेगी कनेक्टिविटी 25 यात्रियों की क्षमता वाली बसों में सफर के लिए 15 से 35 रुपये तक किराया सेक्टर-10 बस डिपो से हो रहा संचालन सेक्टरों को मेट्रो स्टेशन से जोड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें 150 CNG बसों के बेड़े में 71 इलेक्ट्रिक बसें शामिल, सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा विस्तार 36 बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी, जल्द बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या0
0
Report
Advertisement
अनिल राजभर ने मथुरा चिंतन शिविर से भाजपा की जीत की रणनीति स्पष्ट की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मंत्री अनिल राजभर ने मथुरा में बीजेपी के 'चिंतन शिविर' के आयोजन पर कहा, "हम सब लोग इंतजार कर रहे हैं, हम लोगों का सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने इतना गंभीरता से लिया है। कल से ही हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी वहां उपस्थित हैं। आज श्रद्धेय राष्ट्रीय अध्यक्ष (नितिन नबीन) का भी मार्गदर्शन मिलेगा। जो भी रास्ता बनेगा, हम कार्यकर्ता उस रास्ते पर आगे बढ़कर भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे।"0
0
Report
मौलाना जमाल का बयान: ओवैसी जिन्ना विचारधारा पर चलेंगे तो असफल
Agra, Uttar Pradesh:सहानरपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल का बयान- ओवैसी जिन्ना की विचारधारा पर चल रहे हैं.. अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाब नहीं होंगे..0
0
Report
ओवैसी के जिन्ना विचारधारा पर मौलाना का बयान, मुस्लिम वोटर की बाइट वायरल
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी- सहारनपुर के मौलाना कारी अबरार जमाल का बयान…ओवैसी जिन्ना की विचारधारा पर चल रहे हैं…अगर जिन्ना के रास्ते पर चलेंगे तो कामयाब नहीं होंगे..2 मुस्लिम वोटर्स की बाइट0
0
Report
Advertisement
मंडला में न्यायोत्सव: जागरूकता रैली और मैराथन से जनता को कानूनी सेवाओं की जानकारी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला — न्यायोत्सव के तहत निकली जागरूकता रैली, कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक मंडला में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आमजन को कानूनी अधिकारों और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, न्यायाधीशगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य और अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के जरिए लोगों को संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध है। न्यायोत्सव के माध्यम से कानून की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में न्याय के प्रति विश्वास मजबूत करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
अमृत सरोवर पर छठ पूजा की दिखी भव्य छटा, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पूजन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। विकासखंड परतावल अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा चंद्रौली में नवनिर्मित अमृत सरोवर छठ महापर्व के अवसर पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। सरोवर की सुंदरता और आकर्षक सजावट के बीच छठ व्रती महिलाओं ने अपने-अपने वेदी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व के अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही। अमृत सरोवर का मनमोहक दृश्य और छठ पर्व की धार्मिक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के निर्माण और उसे सुंदर स्वरूप प्रदान करने में ग्राम प्रधान सचिन सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से गांव को एक सुंदर जल संरक्षण स्थल मिला, जो अब धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की इस पहल की सराहना की।0
0
Report
हरदा से सिवनी मालवा जा रही कार तवा कॉलोनी के पास पलटी, चार घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- शहर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। हरदा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार तवा कॉलोनी के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे एक काउंटर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, कार हरदा की ओर से सिवनी मालवा आ रही थी। तवा कॉलोनी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे रखे काउंटर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सहायता से सभी चार घायलों को उपचार के लिए शासकीय सिविल अस्पताल सिवनी मालवा ले जाया गया।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में पॉक्सो कानून पर जनता की राय: क्या बदलाव जरूरी है?
Ratlam, Madhya Pradesh:पॉक्सो कानून के बारे में क्या जानते हैं ?.. क्या लगता है पॉक्सो कानून कितना सक्सेसफुल है या अभी और बदलाव की जरूरत है ? रतलाम मे लोगो की राय, सुनिए क्या खाते है0
0
Report
उन्नाव के पूर्व सांसद ने हनुमान जी से मदद मांगी, हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव - पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अनोखा बयान - हेलीकॉप्टर न उड़ने पर हनुमान जी से की प्रार्थना। पूर्व सांसद ने कहा - कल हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया, परसों भी नहीं उड़ पाया था। पुरवा में कार्यक्रम का वादा किया था, इसलिए रात भर हनुमान जी से 50 बार प्रार्थना की। कहा - हे हनुमान जी, ऐसा मत करना, कुछ कर दो जिससे हेलीकॉप्टर उड़ जाए। सुबह उठते ही मौसम देखा, लड़कों से पूछा तो मौसम साफ बताया गया। बोले - रात में हनुमान जी से बात हो गई थी, जब आप राम जी की मदद कर सकते हैं तो मेरी भी कर दो। हनुमान जी ने मदद कर दी और हम पूर्वजों की जन्मभूमि पर चले आए। हेलीकॉप्टर न उड़ने की वजह AQI और प्रदूषण को बताया कहा - AQI 30 होना चाहिए, लेकिन यहां 330 है, दिल्ली में 350-60 और गोंडा में भी 330 है। AQI बढ़ने की वजह धान की पराली को बताया, कहा - ये 330 पराली ने कर दिया।0
0
Report
अयोध्या के गोशाला में गोपाष्टमी उत्सव, गोपालन और सेवा का संकल्प
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में कार्तिक मास की अष्टमी पर कारसेवकपुरम स्थित श्रीराम गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से गोपूजन किया गया और गायों की आरती उतारकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अशोक सिंघल ने अपने जीवन में राम जन्मभूमि, गौरक्षा, गंगा और वेद संरक्षण के चार प्रमुख संकल्प लिए थे। उन्हीं की प्रेरणा से श्रीराम गौशाला की स्थापना की गई थी。 कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, गौशाला प्रबंधक विजय सिंह बंटी और कारसेवकपुरम प्रभारी उमेश बोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।इस दौरान शरद शर्मा ने कहा कि गाय की पूजा केवल आरती उतारने और माला पहनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि गोपालन और उसकी आजीवन सेवा भी जरूरी है। उन्होंने समाज से अपील की कि दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर बेसहारा न छोड़ें। गाय को माता मानते हैं तो उसकी जिम्मेदारी भी निभाएं।0
0
Report
Advertisement
मथुरा चिंतन बैठक के बाद चुनावी नीति-निर्णय पर जोर: जयवीर सिंह
Noida, Uttar Pradesh:1711ZUP_LKO_MIN_JAIVEER_R लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा की मथुरा में रणनीतिक बैठक पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "...हमारी नीति रीति और कार्यक्रम के लिए इस तरह की चिंतन बैठकें होती रहती हैं, जहां सारे वरिष्ठ लोग बैठ कर आगामी नीतियों, रीतियों, कार्यक्रमों पर चर्चा करते हैं, निर्णय लेने का काम करते हैं। उसी क्रम में कल मथुरा की पावन भूमि पर, कृष्ण जन्म-भूमि पर चिंतन बैठक का आयोजन हुआ था, आज भी है... उसी के क्रम में जो आयोजन हो रहा है, उसमें आगामी चुनाव के दृष्टिगत बात हो, अन्य तमाम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विषय हो, उन सब विषयों पर चर्चा हो रही है। एक सार्थक निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भी महत्वपूर्ण फैसले और नीति-रीति तय करने का काम हो रहा है."0
0
Report
परतावल में कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, आठ घायल; दो की हालत गंभीर
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर रविवार की मध्यरात्रि कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी नीरज वर्मा (45), सोनू (32), गौतम (20), रंजीत (35), अमन (20), प्रमोद (70), तारा (35) और दिलीप कुमार (53) कार से पनियरा से परतावल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर जा रही पिकअप से अशोक स्तंभ के पास उनकी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। टक्कर में कार और पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जोगासर कुआं जीएसएस हादसे में सहायक की मौत, मुआवजा और जांच की मांग
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के जोगासर कुआं जीजीएसएस पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। विद्युत पोल पर लाइन जोड़ने चढ़े अस्थाई विद्युत सहायक मूलाराम प्रजापत की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और प्रजापत समाज में भारी आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि बिना पर्याप्त प्रशिक्षण के मूलाराम को विद्युत पोल पर चढ़ाया गया। वहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि शटडाउन होने के 11 मिनट बाद लाइन में करंट कैसे आया? फिलहाल बाड़मेर जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। परिवार की मांग है कि उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए, मृतक के दो छोटे बच्चों में से एक को सरकारी नौकरी मिले और हादसे की निष्पक्ष जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की جائے। अब देखना होगा कि प्रशासन और विद्युत विभाग पीड़ित परिवार की मांगों पर क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल धरना लगातार जारी हैं0
0
Report
Advertisement
