209301
कानपुर देहातः परसद्दापुर गांव में फांसी के फंदे पर लटक कर युवक ने दे दी जान
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के परसद्दापुर गांव में एक युवक ने कटहल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल में किराये के मकान में JE की मौत से इलाके में हड़कम्प
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभل । किराए के आवास में बिजली विभाग के जेई के मृत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी। कमरे में फर्श पर पड़ा मिला जे ई का शब .. रोजाना की तरह जे ई के दिखाई न देने पर मकान मालिक के कमरे का खुलवाकर देखने पर हुई जानकारी । मैनपुरी जनपद के रहने वाले थे जे ई राम नरेश यादव .. 1 महीने पहले संभल जनपद में पोस्टिंग हुई थी । पुलिस ने मृतक जे ई के परिजनों को सूचना के बाद शब को मोर्चरी में रखवाया ... अग्रिम कार्यवाही के लिए मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है पुलिस । हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के सिरसी का मामला ।0
0
Report
हनुमानगढ़ के टीब्बी थाना में अवैध हेरोइन तस्करी: हिस्ट्रीशीटर शेर खान गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : टिब्बी थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध हेरोइन, हिस्ट्रीशीटर शेर खान उर्फ शेरू 23.97 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार,आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज,शेर खान उर्फ शेरू के खिलाफ राजस्थान-हरियाणा के विभिन्न थानों में करीब 40 मामले पहले से है दर्ज,पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की शुरू0
0
Report
धौलपुर के ट्रांसफॉर्मर बेल खतरे: डिस्कॉम से तुरंत सफाई की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - विद्युत ट्रांसफार्मरों पर चढ़ी लापरवाही की बेल, हादसे का इंतजार कर रहा डिस्कॉम धौलपुर शहर में बारिश के बाद डिस्कॉम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के कई विद्युत ट्रांसफार्मर अनावश्यक बेलों और घनी झाड़ियों से पूरी तरह ढक गए हैं। गुरुद्वारा रोड, राना गार्डन के सामने, पुरानी नगर परिषद, एमसीएच हॉस्पिटल केमुख्य द्वार और गंगा बाई की बगीची के पास लगे ट्रांसफार्मरों पर बेलें चढ़ी हुई हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफार्मर पर बेल उगने से कई तरह के नुकसान होते हैं। पहला, बेल में नमी होने से वह करंट की सुचालक बन जाती है और बारिश में पूरा पौधा करंट वाला हो जाता है, जिससे पास से गुजरने वाले लोगों और पशुओं के चिपकने का खतरा रहता है। दूसरा, बेल HT-LT लाइन और बुशिंग पर लिपटने से शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। तीसरा, झाड़ियों से अर्थिंग पिट ढक जाने से लीकेज करंट जमीन में नहीं जाता और ट्रांसफार्मर की बॉडी करंट मारने लगती है। इसके अलावा सूखी बेलों में चिंगारी से आग लगने का डर भी बना रहता है। मेंटेनेंस के दौरान लाइनमैन को फॉल्ट ढूंढने में भी परेशानी आती है। लोगों ने डिस्कॉम से तत्काल सफाई और कटाई की मांग की है0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग हिंदू नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला, युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर किया रेप, पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नर्सिंग हॉम से जुड़े संबंध के बाद इंटर कॉलेज में हुआ रेप, सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रामलीला टिल्ले पर की बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव व मंत्री कपिल देव बैठक में पहुंचे, स्वामी यशवीर महाराज व हिंदू संगठन के नेता नरेंद्र पँवार पहुँचे, आरोपियों पर संजीव ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, पीड़ित परिवार के साथ स्थानीय महिलाएं और पुरुष बैठक में मौजूद, नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले का मामला。0
0
Report
पानीपत में तीन दिन में खुले नाले बंद नहीं हुए तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
Panipat, Haryana:LOCATION 2C APP PANIPAT STORY BY RAKESH BHAYANA निगम का बड़ा एक्शन तीन दिन में खुले नाले बंद करो वरना ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट निगम कमिश्नर और मेयर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा तीन दिन में नाले बंद करने का अल्टीमेटम खुले कट और गहरे गड्ढों को तुरंत बंद کرنے के आदेश, लापरवाही पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी पानीपत। वार्ड-3 में खुले और गहरे नाले में महिला के गिरने की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर डॉ. पंकज यादव शनिवार को निगम अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेयर कोमल सैनी भी मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़े निर्देश जारी करते हुए तीन दिन के भीतर खुले नालों और खतरनाक कट को बंद करने का अल्टीमेटम दिया। आदेशों की अवहेलना होने पर संबंधित कंपनी पर भारी जुर्माना लगाने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई。 कमिश्नर ने मौके पर जेसीबी बुलाकर नालों की सफाई का काम भी शुरू कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी खुले कट, गहरे गड्ढे और नाले हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। जरूरत के अनुसार प्री-कास्ट स्लैब या अन्य मजबूत व्यवस्था कराकर सभी स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो। डॉ. पंकज यादव ने कहा कि यह इलाका बेहद घनी आबादी वाला है और यहां करीब दस-दस फीट गहरे नाले हैं, जिनकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी दूर करने के लिए काम शुरू किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान कुछ असुविधा होना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि काम के दौरान लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहने के कारण भी दिक्कतें आ रही हैं। कमिश्नर ने कहा कि अवैध डेयरियों द्वारा सीवर कनेक्शन दोबारा जोड़ना भी बड़ी समस्या है। निगम पहले भी सीलिंग अभियान चला चुका है और अब दोबारा अवैध डेयरियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर तीनों ठेकेदारों को बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि बचा हुआ करीब 100 मीटर का काम निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो भारी जुर्माना और ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी。 मेयर बोलीं- लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास मेयर कोमल सैनी ने कहा कि लोगों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि क्षेत्र के लोगों को काम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह समस्या वास्तविक है。 उन्होंने कहा कि यहां सीवर लाइन डालने के साथ नालों की सफाई का काम चल रहा है। नाले लंबे समय से ब्लॉक थे। इसके साथ ही सड़क निर्माण का टेंडर भी हो चुका है। सीवर और नालों का काम पूरा होते ही सीसी रोड बनाने का काम शुरू किया जाएगा。 महिला के नाले में गिरने की घटना को मेयर ने बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है और निगम का प्रयास है कि काम जल्द से जल्द पूरा कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने बताया कि कमिश्नर और निगम अधिकारी ठेकेदार से लगातार काम की रिपोर्ट ले रहे हैं और हर तीसरे दिन स्थिति की समीक्षा की जा रही है। हादसे के बाद सवाल भी, कार्रवाई भी वार्ड-3 में महिला के गहरे नाले में गिरने की घटना ने निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगम प्रशासन ने खुले नालों और खतरनाक स्थानों को बंद करने के आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत कब मिलेगी, इसकी स्पष्ट समयसीमा अभी सामने नहीं आई है। लोगों की नजर अब इस बात पर है कि तीन दिन के अल्टीमेटम के बाद निगम वास्तव में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है। बाइट डॉ पंकज यादव कमिश्नर बाइट कोमल सैनी मेयर0
0
Report
बरगवां अमलाई नगर परिषद ने मंदिरों को टैक्स नोटिस भेज दिया: भगवान भी शामिल?
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर के बरगवां (अमलाई) नगर परिषद की बदहाल व्यवस्था के बीच टूटी सड़कों और बूंद बूंद पानी के अभाव की कहानी सामने आ रही है। नगर परिषद ने अब टैक्स वसूलने के लिए भगवान के दर पर पहुंचने का दावा किया है और सार्वजनिक मंदिरों को टैक्स नोटिस जारी कर दिया है। परिषद ने कहा कि भक्तों को मिलने वाली सुविधाएं मंदिरों को भी मिल रही हैं। स्थापना के चार साल पूरे होने के बावजूद परिषद स्थानीय नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पा रही है, जबकि उसका पूरा ध्यान टैक्स वसूलने पर है। सवाल उठता है कि जो परिषद इंसानों को सुविधाएं नहीं दे पा रही, वह मंदिरों से टैक्स क्यों मांग रही है? क्या नगर परिषद भगवान हनुमान जी के मंदिर से टैक्स वसूल कर अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करेगी?0
0
Report
Advertisement
DMRC बना भारत का पहला मेट्रो संगठन ISO 55001:2024 प्रमाणित
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली, 23.08.2026 DMRC ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 55001:2024 प्रमाणन हासिल कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। DMRC भारत का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे परिसंपत्ति प्रबंधन के इस नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप प्रमाणित किया गया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाणन नहीं, बल्कि मेट्रो परिसंपत्तियों के प्रबंधन में रोकथाम आधारित अनुरक्षण से आगे बढ़कर रणनीतिक, जोखिम-आधारित और जीवन-चक्र आधारित परिसंपत्ति प्रबंधन की दिशा में DMRC की महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। ISO 55001:2024 के तहत परिसंपत्तियों का प्रबंधन केवल उनके अनुरक्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि प्रदर्शन, जोखिम, लागत और दीर्घकालिक जीवन-चक्र को संगठन के समग्र उद्देश्यों के साथ जोड़कर किया जाता है। इससे परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता एवं उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक लागत-प्रभावशीलता में भी सहायता मिलती है। DMRC ने यह प्रमाणन रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। इसके लिए Strategic Asset Management Plan (SAMP) को मजबूत करने, परिसंपत्ति प्रबंधन के उद्देश्यों को संगठनात्मक प्राथमिकताओं से जोड़ने, जोखिम आकलन एवं जीवन-चक्र नियंत्रणों को सुदृढ़ करने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवस्था की निरंतर निगरानी KPIs, ऑडिट और प्रबंधन समीक्षा के माध्यम से की जा रही है। DMRC मुंबई मेट्रो लाइन-3 के 33.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर, जो कोलाबा, बांद्रा और SEEPZ को जोड़ता है, के परिचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहा है। इसके अंतर्गत रोलिंग स्टॉक, ट्रैक्शन, सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन, स्टेशन, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रैक और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अनेक महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों का सुरक्षित एवं कुशल प्रबंधन शामिल है। ISO 55001:2024 प्रमाणन के साथ DMRC ने सुरक्षा, विश्वसनीयता, दक्षता और स्थायित्व के अपने मूल उद्देश्यों को परिसंपत्ति प्रबंधन की एक वैश्विक रूप से मान्य प्रणाली के साथ और मजबूती से जोड़ा है। यह उपलब्धि भारत के शहरी रेल क्षेत्र में वैज्ञानिक, संरचित और जीवन-चक्र आधारित परिसंपत्ति प्रबंधन के लिए एक नया benchmark स्थापित करती है। साथ ही, यह DMRC की उस क्षमता को भी प्रदर्शित करती है जिसके माध्यम से वह देश के विभिन्न शहरों में विश्वस्तरीय मेट्रो O&M एवं परिसंपत्ति प्रबंधन विशेषज्ञता उपलब्ध करा सकता है।0
0
Report
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े; सरकार ने सतर्कता बढ़ाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं. दिल्ली में इन्फ्लूएंजा ए के अब तक 2,392 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले मिले हैं. बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. सरकार का कहना है कि अस्पतालों में डॉक्टर, बेड और दवाइयों की कोई कमी नहीं है. दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है और मरीजों को इलाज देने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग और अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि स्वाइन फ्लू को फैलने से रोका जा सके.0
0
Report
कानपुर में भाजपा आयोग सदस्य अशोक कुमार के घर चोरी, 15 लाख का माल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य के सूने घर में चोरी, करीब 15 लाख का माल पार सुदर्शन हाउसिंग सोसायटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अशोक कुमार के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और दो कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। अशोक कुमार आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे。 घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई。 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की。 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
बलिया के रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मानदेय और बीमा बड़ा लाभ
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम के तहत लगभग 6000 रसोइयों को कार्ड वितरित किए गए। ट्रांसपोर्ट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि रसोइयों को मानदेय पहले ₹2000 था, जिसे बढ़ाकर ₹3000 किया गया है। ड्रेस के लिए ₹500 मिलते थे, उसे ₹1000 कर दिया गया। कैशलेस चिकित्सा सुविधा के साथ ही दुर्घटना बीमा के तहत ₹2 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। योगी सरकार का उद्देश्य रसोइयों का जीवन स्तर बेहतर बनाना है。0
0
Report
गुजरात में शराबबंदी पर विपक्षी नेता तुषार चौधरी का बड़ा बयान, होम डिलीवरी का आरोप
Valsad, Gujarat:ભાવનગર ખાતે થયેલા લઠ્ઠાકાંડ મુદ્દે વિરોધ પક્ષ નેતાનું મોટું નિવેદન ગુજરાતમાં દારૂબંધી માત્ર કાગળ પર વિરોધ પક્ષના નેતા તુષાર ચૌધરીના સરકાર પર આકરા પ્રહાર દારૂ ભગવાન જેવો, పోలీసને દેખાતો નથી પણ બધે જ હાજર છે': તુષાર ચૌધરી દારૂની હોમ ડિલિવરી! 'લોકેશન આપો અને માલ پہنچઈ જશે', ગુજરાતમાં દારૂના વેચાણ પર कांग्रेसના ગંભીર આક્ષેપ. પોલીસ અને વહીવટી તંત્ર બધું જ જાણે છે રાજ્યમાં ખુલ્લેઆમ વેચાય છે દારૂ : તુષાર ચૌધરીનો બાઈટ તુષાર ચૌધરી વિરોધ પક્ષ નેતા0
0
Report
दुमका में JMM ने खान-खनन संशोधन बिल के खिलाफ आर-पार लड़ाई का ऐलान किया
Dumka, Jharkhand:दुमका, झारखण्ड: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ आर-पार लड़ाई के लिए तैयारी में जुट गया है. जमो केंद्र समिति के आदेश पर सभी प्रखंडों में बैठक कर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी के अनुसार आने वाले समय में आंदोलन भी किया जाएगा. दुमका जिले के कमेटी की बैठक में इस बिल का विरोध जताया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह बिल गरीब तबके पर असर डालेगा, छोटी-छोटी योजनाएं प्रभावित होंगी और विस्थापन होगा. जमीन जा रही है; हमारा विरोध कतई बर्दाश्त नहीं होगा. केंद्र समिति के निर्देश मिलने पर रेल रोको या चक्का जाम आदि कदम उठाने की तैयारी है. शिबा बास्की जिला अध्यक्ष जे.एम.एम.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश के बाद द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव, यातायात प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शहर में बारिश के बाद द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास जलभराव हुआ。0
0
Report
INS Sudarshini Lisbon में पहुँची: Lokayan 26 के तहत ओसीयन ट्रिप का धमाकेदार आगाज़
Noida, Uttar Pradesh:The Indian Navy’s sail training ship, INS Sudarshini, arrived at Lisbon, Portugal, on 22 Aug 26, as part of her ongoing Lokayan 26 transoceanic expedition. The three-masted barque made a grand entry through the Tagus River, showcasing traditional sailing and seamanship skills. During the port call, the ship’s crew and trainees will participate in professional exchanges, cross-deck visits, and cultural engagements with Portuguese naval leadership, local authorities, and the Indian diaspora.0
0
Report
कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, बरेली में हेलमेट वितरण कर दिया गया सुरक्षा का संदेश"
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न मार्गों से गुजर रहे हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िएं दोपहिया वाहनों से भी यात्रा कर रहे हैं। उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बरेली प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विशेष पहल की। इसी क्रम में आज बरेली के मंडलायुक्त शम्भू कुमार ने बाइक से यात्रा करने वाले कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। इस अवसर पर कांवड़ियों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सबसे महत्वपूर्ण साधन है। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पूरी यात्रा के दौरान हेलमेट अवश्य पहनें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें और लापरवाही से वाहन न चलाएं0
0
Report
Advertisement
