209303
कानपुर देहातः किसी काम जाने की बात कहकर घर से निकली महिला हुई लापता, भाई ने थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के भवरपुर गांव की रहने वाली रचना किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नही लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता न चल सका। इसके बाद रचना के भाई राहुल ने थाने में अपनी बहन के लापता होने की तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में भोपाल डकैती के वांटेड नकाबजन शाहरुख कुरैशी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के बहुचर्चित डकैती कांड में वांटेड एक अंतरराज्यीय नकबजन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भोपाल में करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहा था और जयपुर में किराए का कमरा लेकर अपने साथियों के साथ नई वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान शाहरुख कुरैशी निवासी भोपाल, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शाहरुख शातिर नकबजन है और उसके खिलाफ पहले से करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि 26 दिसंबर 2025 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ भोपाल के एक रिहायशी इलाके में हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।0
0
Report
रामपुर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो टेंपो भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, पाँच घायल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत, भीषण हादसे में एक की मौके पर मौत, 5 लोग घायल, दो घायलों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर; पुलिस जांच में जुटी, रामपुर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो टेंपो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, मामले में पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतक व घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है0
0
Report
जालौन रोडवेज डिपो संविदा परिचालकों ने 20 हजार रिश्वत के आरोप लगाए
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रोडवेज बस डिपो के संविदा परिचालकों ने लगाए रिश्वतखोरी के आरोप, संविदा कर्मचारियों ने डिपो अधिकारी उदय गोयल पर लगाए 20 हजार रिश्वत के गंभीर आरोप, बिना लिखित नोटिस के ड्यूटी से हटाए जाने और दोबारा नियुक्ति के नाम पर 20 हजार रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, परिचालकों ने कई मामलों में अवैध वसूली का भी अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, करीब 27 कर्मचारियों को नौकरी से प्रभावित करने का लगा आरोप, एआरएम से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने का परिचालकों ने लगाया आरोप, पीड़ित परिचालकों ने मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई रोडवेज बस स्टैंड का मामला।0
0
Report
Advertisement
जमीन-जायदाद के लिए पति-पत्नी ने मिलकर दूसरे पति की हत्या, एक साल बाद गिरफ्तारी
Panna, Madhya Pradesh:जमीन बच्चों के नाम नहीं की तो पत्नी ने पहले पति के साथ मिलकर दूसरे पति की हत्या कर दी 11 जुलाई 2025 की घटना, साल भर बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा पुलिस का दावा कि इस एक साल में करीब 8 राज्यो में भेष बदलकर छुपे रहे आरोपी, सूरत से गिरफ्तारी हुई पन्ना के रैपुरा थाना क्षेत्र के नन्नू सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पत्नी अर्चना और उसके पहले पति रामप्रताप को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि पहले पति रामप्रताप से विवाद होने के बाद 02 बच्चों की मां अर्चना सोनी ने मई 2025 में नन्नू सोनी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। अर्चना अपने दूसरे पति नन्नू पर अपनी जमीन-जायदाद अपने बच्चों के नाम करने का दबाव बना रही थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। तंग आकर अर्चना ने अपने पहले पति रामप्रताप के साथ मिलकर नन्नू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 10 और 11 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात रामप्रताप चुपके से नन्नू के घर पहुंचा। अर्चना और रामप्रताप दोनों ने मिलकर सो रहे नन्नू पर लकड़ी की भारी मुगरिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी और बच्चों संग फरार हो गए। दोनों आरोपी 1 साल तक हुलिया बदलकर मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में छिपकर रहते रहे। अंततः सटीक सूचना पर सूरत से दोनों को धर दबोचा。0
0
Report
पन्ना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार, 4.8 लाख चोरी का पर्दाफाश
Panna, Madhya Pradesh:स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कृष्ण कुमार साहू के सूने मकान में 26 जून 2026 को दिनदहाड़े 4.80 लाख की चोरी हुई थी, जिसका पन्ना पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि पुलिस टीम ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और रूट मैपिंग की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना और सागर के गढ़ाकोटा में दबिश देकर अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 शातिर बदमाशों- साजन पारसी, जसबीर सिंह और राजू पटेल को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक अन्य आरोपी हरियाणा निवासी शिवकुमार झा फिलहाल फरार है. पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त फोर्ड फिगो कार, 70,500 नगद और चांदी के कुछ आभूषण बरामद किए हैं. पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं, जिन पर MP, UP, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में चोरी, ATM धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और NDPS के दर्जनों मामले दर्ज हैं. बायट: निवेदिता नायडू (एसपी पन्ना)0
0
Report
देवघर श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक
Deoghar, Jharkhand:देवघर राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए इस बार जिला प्रशासन आधुनिक तकनीक का सहारा लेगा। सूचना भवन सभागार में नगर आयुक्त सुलोचना मीना और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मेला क्षेत्र में तैनात नव-चयनित सूचना सह सहायता कर्मियों और मातृत्व विश्राम गृह के सहयोगी कर्मियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। नगर आयुक्त ने कहा कि सूचना सह सहायता कर्मियों का कार्य केवल बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाना नहीं, बल्कि सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा के साथ हर श्रद्धालु की मदद करना है। उन्होंने बताया कि इस बार सभी सूचना सह सहायता केंद्रों को तकनीकी रूप से आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे बिछड़े कांवरियों की पहचान और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का कार्य पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगा।अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कर्मियों को समयबद्ध, अनुशासित और शालीन व्यवहार के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से मातृत्व विश्राम गृह में तैनात महिला कर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती ने बताया कि मेला क्षेत्र में 34 सूचना सह सहायता केंद्र, चार टोटो तथा 10 मातृत्व विश्राम गृह 24 घंटे संचालित रहेंगे। इन केंद्रों पर महिला श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए डायपर, दूध, बिस्किट और सैनिटरी पैड जैसी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। वहीं, सर्राफ स्कूल स्थित केंद्रीय सूचना केंद्र से विशेष सहायता के तहत श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। बाइट सुलोचना मीना, नगर आयुक्त0
0
Report
Advertisement
रायपुर: 12 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR, अरुण साव का बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर पत्थरबाजी मामले में 12 कांग्रेसी नेताओं पर FIR दर्ज.. कांग्रेस ने अपने नेताओं पर कार्रवाई की आलोचना.. मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान- बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया.. कांग्रेस ने कल जो रवैया अपनाया वो दुर्भाग्यजनक है बीजेपी के आंदोलन के दौरान कांग्रेसियों ने डंडे लहराए.. कांग्रेस पुलिस प्रशासन को धमकाने का काम कर रही है.. इनकी धमकियों से कोई डरने वाला नहीं है.. गुंडे किस पार्टी में है हमने बखूबी देखा है...हर अपराधों के पीछे कांग्रेस के लोग मिलते है.. सड़क हो या सदन कांग्रेसियों का आचरण ऐसा ही है.. सबके आंखों के सामने दिखा कि कल कांग्रेसियों ने कैसी हरकत की .. छग शांति और सद्भावना का गढ़ है.. कांग्रेसियों के आचरण की सजा छग की जनता जरूर देगी.. बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम0
0
Report
रैपुरा में सरकारी जीप से लोगों को कुचलने वाले आरोपी के खिलाफ हंगामा
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में रैपुरा थाना पुलिस की शासकीय जीप लेकर आधा दर्जन को रौंदा, हाट बाजार में उत्पात मचाया, बस से टक्कर के बाद जीप काबू में आ सकी जीप। जीप में फंसी बाइक घसीटी, थाने में लोगों ने हंगामा किया। आरोपी का रैपुरा थाना में आना जाना रहता था। घायलों के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद भी आरोपी धमकाता रहा। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना कस्बे से पुलिस की गंभीर लापरवाही का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। रैपुरा थाना की शासकीय जीप से आरोपी युवक सुखेंद्र बुंदेला पिता रणमत निवासी इमलिया ने हाट बाजार में तेज रफ्तार गाड़ी दौड़ाते हुए जमकर बवाल काटा। बेकाबू रफ्तार पुलिस की कार ने आधा दर्जन से अधिक राहगीरों और वाहनों को रौंद दिया। कटनी तिराहे पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनेक लोगों को टक्कर मारने के बाद यह जीप एक यात्री बस से टकराई और तब जाकर इसके आरोपी चालक को पकड़ा जा सका। इस डरावने हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घायल लोगों के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी धमकाता रहा। इस घटना के बाद थानों में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हुए हैं। और यह बात भी गंभीर है कि शासकीय वाहन की चाबी इस आरोपी तक कैसे पहुंच गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने थाने में घुसकर भारी हंगामा किया और आरोपी को पीटने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने मसक्कत के बाद शांत कराया। घायल व्यक्ति के परिजन0
0
Report
डॉ. शिवजी चौधरी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस: 2500 पौधे लगाने का संकल्प
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया डॉ. शिवजी चौधरी का जन्मदिवस, एक पेड़ माँ के नाम 2500 पौधे लगाने का लिया संकल्प शिक्षाविद, भामाशाह एवं जनसेवक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने अपना जन्मदिवस सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत 2500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। दिनभर आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में नर सेवा, नारायण सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. चौधरी ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में देवदर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपनी कर्मस्थली पहुंचने पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में केक काटा गया तथा साथियों ने 21 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत डॉ. चौधरी ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पुलिस थाना परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने दूनी एवं बंथली गौशालाओं में पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। वहीं, दूनी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा गाड़िया लुहार समाज के बालक-बालिकाओं को ड्रेस एवं फल देकर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। dिनभर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें हजारों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए। जनसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया यह जन्मदिवस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। विभिन्न वर्गों के लोगों ने इसे केवल जन्मदिन का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी महापर्व बताया।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में शहीद जेपी यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना में संसद हमला के दौरान देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद जेपी यादव की 57वीं जयंती पर जेपी यादव पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, पूर्व उपसभापति महेश मेगोतिया, दौलत राम गोयल, शहीद वीरांगना प्रेम यादव, शहीद पुत्र गौरव यादव, महेंद्र मांडीया, कान्हा यादव, कृष्ण मांडीया सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि शहीद जेपी यादव ने संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि जेपी यादव ने न केवल नीमकाथाना बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया गया। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा और उपस्थित लोगों ने "शहीद जेपी यादव अमर रहें" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बाइट: 1 शहीद वीरांगना प्रेम यादव 2 शहीद पुत्र गौरव यादव0
0
Report
कोटा में विपक्षी सांसदों की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मशाल जुलूस
Kota, Rajasthan:विपक्षी सांसदों की हिरासत और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस शालिनी गौतम बोलीं- देश संविधान से चलता है, सत्ता के अहंकार से नहीं पेपर लीक पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि कोटा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार शाम संतोषी नगर चौराहे पर कोटा शहर महिला कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें थामकर केंद्र सरकार की नीतियों और तानाशाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान, पेपर लीक प्रकरणों से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव दानिश अबरार ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और बेरोजगारी से युवा असुरक्षित महसूस कर रहा है। विपक्ष व छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। वहीं, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों और छात्रों पर बल प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण है। देश संविधान से चलता है, सत्ता के अहंकार से नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन जारी रखेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम, पीसीसी महासचिव अनूप ठाकुर, शिवराज गुंजल, जॉन्टी बीरबाल और दीपक नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे。 बाइट शालिनी गौतम कांग्रेस नेत्री0
0
Report
सीकर कोर्ट: जानलेवा हमले के चार भाई को 5-5 साल जेल, 40-40 हजार जुर्माना
Sikar, Rajasthan:सीकर में दो लोगों पर जानलेवा हमले में चार सगे भाइयों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने 40-40 हजार का लगाया जुर्माना सीकर की एडीजे कोर्ट-4 ने दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के करीब पांच साल पुराने मामले में चार सगे भाइयों को दोषी ठहराते हुए 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और प्रत्येक पर 40-40 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के बाद चारों दोषियों को सीकर जिला कारागार भेज दिया गया। लोक अभियोजक धर्मेंद्र कुड़ी ने बताया कि 27 जून 2021 को सांवरमल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे उसका भाई राजू और बजरंग अरिहंत अस्पताल की पहली गली स्थित चौराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान दुलीचंद नायक और उसके बेटों ने लाठियों व सरियों से हमला कर दिया। हमले में राजू के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि बजरंग के हाथ में चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद एडीजे कोर्ट-4 के न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार मीणा ने आरोपी राकेश कुमार, पवन कुमार, कृष्णा उर्फ सोनू और सुनील कुमार, निवासी मोहल्ला नायकान को दोषी करार देते हुए 5-5 साल के कारावास और 40-40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता हरीश शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने घटना के चार दिन बाद पीड़ितों के खिलाफ भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 16 गवाह और 39 दस्तावेज अदालत में पेश किए। इसके साथ ही पुलिस द्वारा बरामद खून लगे हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।0
0
Report
Advertisement
अनंतनाग में LeT आतंकियों के घर ध्वस्त, पुलिसकर्मी की हत्या के एक दिन बाद
Noida, Uttar Pradesh:Day after Policeman’s killing, houses of two LeT terrorists demolished in Anantnag Authorities on Thursday demolished the houses of two Lashkar-e-Taiba (LeT) terrorists in south Kashmir’s Anantnag district, officials said. Officials told the news agency that the action came a day after terrorists shot dead a police personnel in a firing incident at Lal Chowk in Anantnag on Wednesday. They said the demolished houses belonged to Aadil Thokar, a resident of Guree in Bijbehara and Haroon Ganai, a resident of Hassanpora. “The demolition was part of the ongoing crackdown against terrorists and their support infrastructure in the district,” officials said.0
0
Report
बालिकाओं के लिए ऑनलाइन क्लास से महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ी
Tonk, Rajasthan:देवली (टोंक) कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सरकारी और निजी कॉलेजों में बालिकाओं के लिए ऑनलाइन वर्चुअल क्लास का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना था। वर्चुअल क्लास के दौरान बालिकाओं को 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, राजकोप सिटिजन ऐप के विभिन्न फीचर्स के बारे में भी बताया गया और एक इमरजेंसी कॉल का लाइव डेमो करके दिखाया गया। बालिकाओं को यह सलाह दी गई कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत उचित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। साइबर अपराध की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में एएसआई अंजना चौधरी, हेड कांस्टेबल रजिया बानो, महिला कांस्टेबल नीलम, महिला कांस्टेबल सुनीता, महिला कांस्टेबल गायत्री और आशा ने सहयोग किया। उन्होंने बालिकाओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी भी प्रदान की।0
0
Report
लांपुवा में पुलिस चौकी उद्घाटन: खाटूश्यामजी मार्ग पर सुरक्षा का नया दौर
Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर श्याम भक्तों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लांपुवा गांव में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक राजेश जांगिड़ तथा खाटूश्यामजी थानाधिकारी इन्द्राज मरोड़िया ने उद्घाटन पर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नायक ने कहा कि खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं का आवागमन वर्षभर रहता है; चौकी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। चौकी में एक सब इंस्पेक्टर, एक सरकारी वाहन और एक-पाँच का पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा; सब इंस्पेक्टर दुलाराम सैनी चौकी प्रभारी होंगे। चौकी रींगस थाना के अधीन संचालित होगी; अधिकार क्षेत्र में ग्राम पंचायत लांपुवा, तपीपल्या, आभावास, चौमूं पुरोहितान और दादिया रामपुरा शामिल हैं। इससे इन गांवों के लोगों को तेज़ और आसान पुलिस सेवाएं मिलेंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने न्याय और सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
