209303
KANPUR DEHAT-अलियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव का है।जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का नाम आयुषी सिंह चौहान पुत्री अखिलेश कुमार उम्र करीब 17 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डीजल टैंकर पलटा, भीड़ डीजल लूटने लगी; पुलिस-हाइड्रा से टैंकर हटाया गया
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाईहातू गांव के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टैंकर से डीजल का रिसाव होने लगा। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और डीजल लूटने की होड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, टैंकर चक्रधरपुर से चाईबासा की ओर से होते हुए चलियामा स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। टैंकर में बड़ी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। बाईहातू गांव के समीप अचानक टैंकर पलट गया और चालक स्टेयरिंग के बीच फंस गया। हालांकि, चालक ने किसी तरह खुद को बाहर निकाला। हादसे में उसे हल्की चोटें आई हैं। टैंकर पलटने और उससे डीजल का रिसाव शुरू होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कई लोग अपने घरों से बाल्टी, डिब्बे, बोतल और अन्य बर्तन लेकर आए और टैंकर से रिस रहे डीजल को भर भर कर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर डीजल लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद चाईबासा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की मौजूदगी में हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को सड़क से हटाया गया। इसके बाद पेट्रोल पंप संगठन के कोऑर्डिनेटर पुनीत सेठिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे बचाव कार्य में सहयोग के लिए मौके पर पहुंचे हैं। टैंकर किन परिस्थितियों में पलटा, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इस घटना ने सड़क दुर्घटनाओं के बाद सामने आने वाली एक गंभीर बदलती सामाजिक प्रवृत्ति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना के समय आम लोगों से उम्मीद होती है कि वे घायल व्यक्ति की मदद करें और राहत-बचाव में सहयोग दें, लेकिन यहां बड़ी संख्या में लोग मदद करने के बजाय टैंकर से डीजल ले जाते नजर आए। हादसे के बाद पीड़ित की मदद के बजाय सामान या ईंधन लूटने की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और टैंकर पलटने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
अजमेर शरीफ में ईद मिलादुन्नबी जुलूस 26 अगस्त को सुबह निकलेगा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ़ के मुस्लिम समाज ने एक राय हो कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को 26 अगस्त को सुबह निकालने का फैसला लिया है। इस सिलसिले में हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह अंजुमन सैय्यद ज़ादगान ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जुलूस और ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम की मजीद जानकारी दी। अंजुमन के सैकेट्री हाजी सैय्यद कलीमुद्दीन चिश्ती ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी का खुसूसी जुलूस 26 अगस्त को सुबह अंदर कोट अढाई दिन के झोपड़े के पास से निकाला जाएगा। वही जुलुस के दरमियान डीजे और बड़ी मोटर गाड़ी के लिए मुमानियत की गई है। जश्ने आमदे रसूल की ख़ुशी में मुस्लिम इलाक़ो समेत गली मोहल्लों में लाइटिंग और सजावट की जा रही है। अजमेर में सूफी इंटरनेशनल तंज़ीम के ज़ेरे अहतेमाम निकाले जाने वाले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे और आतिशबाजी पर पाबंदी आईद की गई है। इस्लाम के पैग़म्बर रह्मातुललिल आलमीन हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि की यौमे विलादत के मौके पर जिला इंतजामिया और पुलिस डिपार्टमेंट की जानिब से भी मुस्लिम समाज को ईद मिलादुन्नबी नबी के मौके पर हर मुमकिन सोहलीयात फ़राहम कराई जाएगी और माकूल इन्तजामी अंजाम दिए जाएंगे। तंज़ीम के कारकुनान के ज़रिए इसी बीच शरीयत के मुताबिक़ साफ सफाई के इंतजाम भी किये जायेंगे।क़दीमी रिवायात के मुताबिक़ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के इखत्ताम के मौके पर सलातो सलाम पेश किया जाएगा और तमाम लोगो मे लंगर और नियाज़ का तबर्रुक तक़सीम किया जाएगा。0
0
Report
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी से मुलाकात की
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir, Shri manoj sinha met Prime Minister narendra modi.0
0
Report
Advertisement
बिजली दर बढ़ोतरी पर आपनी पार्टी का हमला: गरीबों पर महंगाई का नया बोझ
Aram Pora, Ganderbal, Apni Party president Syed Muhammad Altaf Bukhari said, “Only a government that is insensitive towards the problems and grievances of people can think of putting an additional burden on them by increasing power tariffs. At a time when the people are already facing serious challenges like unemployment, rising inflation, and difficulties in the tourism and horticulture sectors, one fails to understand why the authorities have approved an average 6.83% hike in power tariffs for 2026–27. The ruling party had promised 200 units of free electricity and free gas cylinders for domestic use. These promises were made to seek votes from the people. But two years after coming to power, instead of providing relief to people already struggling with hardships, the government has chosen to increase power tariffs. This is deeply disappointing. Apni Party stands firmly with the people in these difficult times. We will strongly raise this issue and oppose the power tariff hike. We will continue to stand with the people and fight against every decision that adds to their hardships.”0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर रोशन आनंद ने छात्रों को आश्वासन दिया
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद सर पहुंचे。 गर्दिबाग में TRE 4 के शिक्षक अभ्यर्थी, BPSC अभ्यर्थी, PHD होल्डर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहाँ पर रौशन आनंद ने पहुंचे कर छात्रों को आश्वासन दिया आप लड़ाई में हम आप के कदम से कदम मिला कर साथ है。 वही रौशन आनंद ने कहा बिहार के हर बहाली बोर्ड में खामियां हैं। सरकार को सुधारने की जरूरत है。 *कहा छात्र 25 तारीख को विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे हम उनके साथ हैं* उन्होंने छात्रों को समर्थन दिया कहा कि छात्र हित में जो होगा मैं वह करूंगा। उनके समर्थन में मैं खड़ा हूं। बाइट — रौशन आनंद, शिक्षक।0
0
Report
कुएं में करंट विरोध के बाद महिला धकेली गई, हालत गंभीर
Shivpuri, Madhya Pradesh:खनियाधाना। शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के बामौरखुर्द गांव में कुएं में करंट डालने के विरोध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुएं में डाले गए करंट के तारों का विरोध करने पर पड़ोसी ने एक महिला को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया। हादसे में रामदेवी अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें कुएं से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति रामेश्वर अहिरवार के मुताबिक, उर परियोजना के कारण उनकी पुरानी जमीन डूब क्षेत्र में चली गई थी, जिसके बाद करीब दो साल पहले उन्होंने बामौरखुर्द में जमीन खरीदकर परिवार के साथ रहना शुरू किया। उनकी जमीन पर बना कुआं परिवार के पानी का मुख्य स्रोत है। आरोप है कि पड़ोसी गोविंद कुएं पर कब्जा करना चाहता है और इससे पहले भी कई बार कुएं में करंट के तार डाले जा चुके हैं। 21 अगस्त को रामदेवी पानी भरने कुएं पर पहुंचीं और उन्होंने करंट के तार डालने का विरोध किया, जिस पर विवाद हुआ और आरोप है कि गोविंद ने उन्हें कुएं में धक्का दे दिया। रामदेवी के कुएं में गिरने के बाद उनके पति के शोर मचाने पर चाचा अर्जुन और ग्यासी अहिरवार मौके पर पहुंचे और महिला को बाहर निकाला। परिजनों के अनुसार, उस समय रामदेवी बेहोशी की हालत में थीं। घटना के बाद महिला ने खनियाधाना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गोविंद परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुएं में करंट के तार डालने, महिला को धक्का देने और पूरे विवाद की वजह से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
शक्कर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस-भाजपा की भिड़ंत: कमीशनखोरी पर आरोप-प्रत्यारोप तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:स्वाद में मीठी शक्कर के लगातार बढ़ते दाम अब सियासी बयानबाजी में कड़वाहट घोल रहे हैं। रतलाम पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा नेता और रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं को चिंदी बताया। शक्कर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां घर का बजट बिगड़ रहा है, वहीं अब इसी मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है।0
0
Report
सिलवानी में 2 गुटों के खूनी संघर्ष, अंतिम संस्कार के बाद युवक पर हमला
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सिलवानी के साईंखेड़ा मे 2 गुटों में खूनी संघर्ष , भाजपा नेता के अंतिम संस्कार से होकर वापस लौट रहे युवक पर हमला। युवक पर हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने स्कॉर्पियो से आए 5,6 लोग लाठी और डंडों के साथ थे लेस। साईखेड़ा निवासी अमन राय पर पर किया गया प्राण घातक हमला। अमन की हालत गंभीर भोपाल में इलाज जारी। सिलवानी पुलिस ने की काउंटर केस की कायमी। रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
जबलपुर में स्कूल जा रही माँ-बेटी पर तेज इनोवा टक्कर, CCTV कैद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज स्कूल जा रही माँ बेटी को तेज रफ्तार इनोवा कार ने मारी टक्कर टक्कर मार कर फरार होती इनोवा कार सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद टक्कर लगने से मामूली रूप से घायल हुए मां बेटी बड़ा हादसा टला सड़क पर पड़ी माँ बेटी की राहगीरों ने की मदद अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी मां थाना आधारताल के रिछाई क्षेत्र का मामला कार चालक की तलाश जारी0
0
Report
Advertisement
नीमताल में बिजली समस्या का समाधान: कैंप से बस स्ट Stand व शिकायतें दूर
Vidisha, Madhya Pradesh:बिजली कंपनी द्वारा समाधान योजना के अंतर्गत नीमताल पर आयोजित किया गया शिविर। बस स्ट Stand नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर किया जा रहा समाधान। गांधी चौक नैनीताल पर कैंप आयोजित हुआ जो नैनीताल के आसपास के क्षेत्र के साथ बस स्टैंड इलाके की समस्याओं को सुनकर उन्हें हल किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि महीने में तीन कैंप जोन स्तर पर लगाए जा रहे हैं, यह इस महीने का तीसरा शिविर है।0
0
Report
बलरामपुर जरवा पुलिस ने फ्रॉड के 4469 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए
Gainsari, Uttar Pradesh:वादी/पीड़ित राकेश कुमार पुत्र राम किशुन निवासी मदरहवा थाना को.जरवा, जनपद बलरामपुर के साथ दिनांक 18/05/2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी की गई। साइबर ठग द्वारा पीड़ित के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से धनराशि अवैध रूप से आहरित कर ली गई। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल *(https://cybercrime.gov.in/)* पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या- 23105260095011है। साइबर हेल्पडेस्क थाना को.जरवा द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी माध्यम से जांच की गई। जांच के दौरान पीड़ित के खाते से निकाली गई धनराशि आरोपी के खातों में होल्ड कराई गई। होल्ड की गई धनराशि के संबंध में माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 4469/- रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए। *साइबर पुलिस टीम:-* 1. थानाध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह 2.उ0नि0श्री महेंद्र नाथ सिंह 3. का0 मुकेश यादव 4. का0 अखिलेश कुमार 5. म0का0 सूबी पटेल जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कर वापस कराई जा सके0
0
Report
महेश्वर से ओंकारेश्वर तक कावड़ यात्रा शुरू, हजारों भक्त नर्मदा जल से रवाना
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर से ओंकारेश्वर तक वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई कावड़ यात्रा । महेश्वर के बीजेपी विधायक राजकुमार मेव की अगुवाई में हजारों कावड़ यात्री नर्मदा का पवित्र जल लेकर हुए रवाना । कावड़ यात्रियों का जगह जगह किया स्वागत। सोमवार को तीसरे दिन ओंकारेश्वर पहुंचेगी कांवड़ यात्रा। करीब 70 किमी की पैदल कावड यात्रा निकलती। जिसने संत समाज एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल होती है। महिष्मती कावड यात्रा के रूप में यह यात्रा महेश्वर से ओंकारेश्वर तक निकलती है यह यात्रा। हरियाली का संदेश देते हुए रास्ते में किया जाएगा पौधारोपण0
0
Report
Advertisement
भोपाल नगर निगम में अधिकारीगण के बीच तीखी नोकझोंक, जूनियर ने दी खुली धमकी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नगर निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोक जूनियर ने अपने सीनियर को दी खुली धमकी AHO बलवीर मालिक ने कहा "में मंत्री की भी नहीं सुनता" जोन 9 नरेला विधानसभा के HO सुमंदर शर्मा को AHO बलवीर मालिक ने दी धमकी निगम मुख्यालय में हो रही थी सभी दरोगा की बैठक बैठक के बाद मुख्यालय के बाहर हुई बहस बलवीर मलिक ने जूता भी निकालने का किया प्रयास, दूसरे ए एचओ ने रोका अपनी जीप में रखे लेटर को दिखा कर कहा, इस्तीफा साथ रखता हूं0
0
Report
जयपुर के 7-आर रिसोर्ट पर फायर NOC नहीं, सीज के साथ कड़ी कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। बिना फायर NOC चल रहा भांकरोटा स्थित 7-आर रिसोर्ट सीज। फायर सेफ्टी को लेकर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। भांकरोटा स्थित 7-आर रिसोर्ट को नगर निगम ने किया सीज। फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं और फायर NOC नहीं मिलने पर कार्रवाई। उपायुक्त फायर के नेतृत्व में भवन निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच। निरीक्षण में रिसोर्ट में आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं मिलीं। रिसोर्ट के पास अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं था। नगर निगम ने 22 जुलाई को पहले ही जारी किया था नोटिस। नोटिस के बावजूद निर्धारित अवधि में नहीं की गई आवश्यक अनुपालना। जन सुरक्षा और संपत्ति की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर जोखिम पाया। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194(7) के तहत कार्रवाई। सीज अवधि में रिसोर्ट का संचालन, प्रवेश या किसी भी गतिविधि पर रोक। सीज तोड़ने या संचालन करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। खसरा नंबर 149, 150, 151, चिमनपुरा, जयसिंहपुरा में कार्रवाई।0
0
Report
सीतापुर में लेखपालों ने एक दिन का कार्य बहिष्कार, अयोध्या कार्रवाई के विरोध में
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में किया गया। लेखपालों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया। इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ जनार्दन को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों और कार्रवाई के विरोध में आवाज उठाई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमकार तिवारी का कहना है कि अयोध्या में की गई कार्रवाई को लेकर संगठन में रोष है। इसी के चलते प्रदेश स्तर पर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। सीतापुर सदर तहसील में भी लेखपालों ने एक दिन कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया।0
0
Report
Advertisement
