209303
Kanpur Dehat - धनिरामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के धनिरामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका का नाम काजल पुत्री जानमोहम्मद उम्र करीब 16 वर्ष है, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुपौल के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर अश्लील हरकत के आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Bihar:रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग - सरकारी स्कूल में शिक्षक पर लगा छात्रों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्कूल पहुँच किया हंगामा. आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाना ले गई पुलिस. एंकर - सुपौल में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुँच कर हंगामा किया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई है. दरअसल यह मामला पिपरा प्रखंड क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत के मध्य बिद्यालय सखुआ का है, जहां आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा स्कूल में छात्र छात्राओं से अश्लील हरकत किया जाता है, आरोप लगाया गया है कि स्कूल के शिक्षक देवनंदन मेहता द्वारा छोटे छोटे छात्र छात्राओं को गोदी में बैठाकर उसे मोबाईल पर गन्दी वीडिओ दिखाया जाता है, इस दौरान उनके द्वारा गलत हरकत भी की जाती है, जिससे बच्चों में डर का माहौल है. जिसके बाद यह जानकारी मिलते ही गांव के लोगों का गुस्सा भड़क गया है. और सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पहुँच गए, और हंगामा करने लगे, इस बीच घटना की सुचना पिपरा पुलिस को भी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक देव नंदन मेहता को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई है. इस घटना से ग्रामीण काफी गुस्से में है और प्रसाशन से आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. खैर मामला क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. फ लहाल इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि संबंधित आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया, आगे जांच के बाद समुचित कार्यवाही की जाएगी. हालांक क इससे जुड़े कथित आरोपी शिक्षक से भी पक्ष जानने की कोशिश की गई पर उन्होंने अभी कुछ नहीं कहा है. इलाके में चर्चा चल पड़ी है. बाइट - ग्रामीण. बाइट - छात्र छात्राएं. बाइट - सुमन सौरभ, HM, मध्य विद्यालय, सखुआ.0
0
Report
सारण में गंडक नदी बाढ़: प्रशासन मोर्चे पर SDRF-NDRF के साथ बचाव जारी
Chapra, Bihar:सारण में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने से उत्पन्न बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बाढ़ की विभीषिका के बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार खुद मोर्चे पर उतर गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर एसडीआरएफ की टीम के साथ बचाव अभियान का जायजा लिया और खुद रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय नजर आए। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाना है। मकेर में दो स्थानों पर तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा में पानी आसपास के गांवों में फैल गया है। इससे मकेर की सभी पंचायतें और अमनौर की कुछ पंचायतें प्रभावित हुई हैं। बाढ़ का पानी तेजी से परसा की ओर भी बढ़ रहा है। वहीं, पानापुर में भी एक स्थान पर तटबंध टूटने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। अचानक आई इस आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ की दो और एसडीआरएफ की तीन टीमें तैनात की गई हैं। अतिरिक्त एसडीआरएफ टीम में करीब 40 जवान शामिल हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी की मौजूदगी में बचाव दल नावों के सहारे प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए जिले में सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही है। बुधवार को 14 स्थानों पर सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया गया। जरूरत के अनुसार सामुदायिक रसोई की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। मकेर में जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट का वितरण किया गया है। बाढ़ से प्रभावित पशुपालकों को भी आवश्यकता के अनुसार पशु चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पशुओं के सामने चारे का संकट उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से जाने से बचें और प्रशासन एवं बचाव दल के निर्देशों का पालन करें। लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
नालंदा में NDA रैली: सोनिया गांधी के बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार
Nalanda, Bihar:लोकेशन: नालंदा डेस्क: बिहार एंकर:पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में एनडीए गठबंधन की चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को नालंदा विधानसभा क्षेत्र के वियावानी गांव में एनडीए की चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, एमएलसी रीना यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने सोनिया गांधी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी इंडिया गठबंधन की ओर से बिहार में हाई वोल्टेज ड्रामा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब मतदाता सूची को लेकर भी बेबुनियाद बातें कही जा रही हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का कोई प्रमाण है तो उसे जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल की जनता ने ऐसे मुद्दों पर अपना जवाब दिया है। मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु में विपक्ष की सरकार बनने पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए जाते। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से महागठबंधन को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। वहीं सोनिया गांधी की नीतीश कुमार को लेकर की गई टिप्पणी पर श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर रह चुके व्यक्ति को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सोनिया गांधी से बिहार की जनता से माफी मांगने की मांग की और कहा कि बिहार की जनता ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं करेगी। बाइट:श्रवण कुमार मंत्री ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
Advertisement
विक्रमशिला सेतु बंद: मुंगेर में ट्रैफिक जाम के बीच प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए
Munger, Bihar:विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ा वाहनों का दबाव, जाम से निपटने को प्रशासन तैयार ,श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात व्यवस्था मजबूत, फोरलेन पर चेक पोस्ट के साथ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, मुंगेर:भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर अगले तीन महीने तक आवागमन बंद रहने का असर मुंगेर की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। सेतु बंद होने के कारण मुंगेर होकर गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की संभावित समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी पूरी कर ली है। श्रीकृष्ण सेतु पर यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। वहीं, मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद मुंगेर में वाहनों का दबाव बढ़ा है। इसे देखते हुए श्रीकृष्ण सेतु की ओर से आने वाले वाहनों को तेलिया तालाब के समीप आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जा रहा है। भागलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं, पटना की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सफियाबाद-पटना एनएच-80 मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इन दोनों मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार वाहनों का मार्ग बदलने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देना है।जिलाधिकारी ने बताया कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर फिलहाल दो लेन से ही वाहनों का परिचालन कराया जा रहा है। फोरलेन निर्माण का कार्य कई स्थानों पर अभी जारी है। निर्माणाधीन हिस्सों को देखते हुए वाहनों के परिचालन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है。0
0
Report
जयपुर के SMS अस्पताल में 28.6 किलो ट्यूमर सफलतः निकाला गया
Jaipur, Rajasthan:Jaipur SMS अस्पताल में 28.6 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला 59 वर्षीय महिला की करीब 3 घंटे चली जटिल सर्जरी रेטרोपेरिटोनियल सारकोमा का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला ट्यूमर का वजन 28.6 किलोग्राम दर्ज ट्यूमर चिपका था आंत, लिवर, अग्न्याशय, मूत्राशय और बड़ी धमनियों से डॉ. जीवन कांकरिया के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने की सर्जरी RGHS योजना के तहत मरीज का निःशुल्क हुआ इलाज 20 किलो से अधिक के जायंट रेट्रोपेरिटोनियल सारकोमा के मामले बेहद दुर्लभ0
0
Report
सम्राट चौधरी और गडकरी की बिहार सड़क-परिवहन विकास बैठक शुरू
Patna, Bihar:केंद्रीय परिवहन और राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास लोक भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की बैठक शुरू हो चुकी है बिहार में परिवहन और सड़क मार्ग के विकास को लेकर बैठक हो रही है।0
0
Report
Advertisement
टूरिस्ट परमिट के बहाने यात्रियों को ढोती बसें: अम्बाला में इम्पाउंड
Ambala, Haryana:हरियाणा-पंजाब से यूपी और बिहार जाने वाली कुछ बसों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में सवारियां ढोने का मामला सामने आया है। अंबाला शहर में RTA विभाग ने ऐसी ही एक बस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे इंपाउंड किया है। RTA अधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक, बस के पास टूरिस्ट परमिट था, लेकिन इस परमिट पर नियमित रूप से सवारियां नहीं ढोई जा सकतीं। कार्रवाई के दौरान बस में कई नियमों के उल्लंघन भी सामने आए। अंबाला शहर में RTA विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बस को इंपाउंड किया गया। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बस टूरिस्ट परमिट पर संचालित हो रही थी और इस परमिट के तहत सवारियां ढोने की अनुमति नहीं है। विभाग के मुताबिक, बस में सफर कर रही सवारियों को लेकर परमिट नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जांच के दौरान बस के कंडक्टर के पास आवश्यक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। इसके अलावा बस में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाया गया। RTA अधिकारी के अनुसार, बस के संचालन में नियमों के उल्लंघन होने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इन्हीं कारणों के चलते विभाग ने बस को इंपाउंड कर कार्रवाई की है। RTA अधिकारी सुशील कुमार ने यात्रियों से भी अपील की है कि बस में सफर करने से पहले उसके परमिट और अन्य जरूरी जानकारी की जांच जरूर करें। यात्रियों को सुरक्षित बस चुनने के लिए M-Parivahan ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सवाल यह भी है कि अगर नियमों को ताक पर रखकर संचालित की जा रही ऐसी बस के साथ कोई हादसा हो जाए, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? यही वजह है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन नियमों का पालन बेहद जरूरी है। विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे सफर के लिए नियमों के अनुरूप संचालित बसों का ही चयन करें।0
0
Report
राम मंदिर सुरक्षा: कनक भवन में स्नाइपर तैनाती पर मंथन शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या धाम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर राम मंदिर के साथ-साथ शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हनुमानगढ़ी, कनक भवन, नागेश्वर नाथ मंदिर से लेकर सरयू के प्रमुख घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस है। दरअसल, बदलते समय के साथ आतंकी संगठन भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में शासन और पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक और प्रशिक्षित फोर्स से लैस करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कनक भवन की सुरक्षा को लेकर एक अहम योजना पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कनक भवन में स्नाइपर की तैनाती किए जाने के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और स्थानीय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।0
0
Report
अवध बार एसोसिएशन चुनाव: लखनऊ उच्च न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू
Noida, Uttar Pradesh:1901 में स्थापित हुई अवध बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गयी है। लखनऊ उच्च न्यायालय में 29 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और तमाम प्रत्याशी अपना अपना नामांकन दाखिल कर रहे है।आज अलग अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए है।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा: कार ट्रक से पीछे से घुसी, चालक की मौत
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर जनपद में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में पीछे से घुसी हादसे में कार चालक की मौत, उसके तीन साथी घायल काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर मध्यप्रदेश घर लौट रहे थे कार सवार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुटी पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के पास की घटना0
0
Report
कठुआ की फायरिंग में शहीद CISF जवान अंकित पाण्डेय की अंतिम विदाई
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर — कठुआ में शहीद CISF जवान अंकित कुमार पाण्डेय का शव पहुंचा घर, असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पाण्डेय का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, हर आंख हुई नम, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए गांव में जुटने लगी लोगों की भीड़, घर के बाहर शोकाकुल लोगों का लगा जमावड़ा बेटे का पार्थिव शरीर देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, टांडा तहसील के दौलतपुर एकसारा-मठिया गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, कठुआ में CISF कैंप की फायरिंग में शहीद हुए थे अंकित कुमार पाण्डेय, SI से असिस्टेंट कमांडेंट तक का सफर तय कर देश सेवा में थे तैनात शहीद अंकित कुमार पाण्डेय को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब0
0
Report
चंदौली में हवाला लिंक 43 लाख नकद बरामद, जनरल बोगी से युवक पकड़ा गया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - डीडीयू जीआरपी आरपीएफ को मिली बड़ी कामयाबी - चेकिंग के दौरान हवाला से जुड़ा 43 लाख कैश किया बरामद - सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रा कर रहे एक युवक से बरामद किया 43 लाख - 500, 200,100 के नोटों की गड्डी के रूप में बैग में भरा था 43 लाख - पटना से नयी दिल्ली रुपया लेकर जा रहा था युवक - बिहार के गायघाट, मुजफ्फरपुर बिहार का निवासी बताया गया है युवक - बरामद रुपये के संबंध में सीओ जीआरपी ने की हवाला से जुड़े होने की पुष्टि - डीडीयू जंक्सन के प्लेटफार्म संख्या 07 पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में होमगार्ड का शव संदिग्ध अवस्था में मिला, पुलिस जांच शुरू
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में सड़क के किनारे ड्यूटी पर गए होमगार्ड का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। आपको बता दे की तालगांव कोतवाली क्षेत्र में घर से ड्यूटी पर होमगार্ড राजेश कुमार 112 पुलिस ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था लेकिन सुबह घर नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने तलाश की और होमगार्ड का शव सड़क के किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस ने होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
इंडिया गठबंधन बैठक में मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं, मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "इंडिया गठबंधन की मीटिंग में भारत के 30 करोड़ मुसलमान ये उम्मीद लगाए बैठे हुए थे, उम्मीद थी कि मुसलमानों के मुद्दे पर चर्चा होगी, बातचीत की जाएगी, क्योंकि इस वक्त भारत का मुसलमान बहुत सारे मुद्दों से, समस्याओं से जूझ रहा है। मगर अफसोस के साथ ये कहना पड़ रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी वगैरह-वगैरह तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के नेताओं ने जो बातें कहीं, उन्होंने अपनी खुदगर्जी की बात कही, खुद स्वार्थ की बात कही, मगर मुसलमानों के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं की... जिन मुद्दों पर उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन के लोग बातचीत करेंगे, चर्चा करेंगे, मगर किसी ने नहीं किया। मुसलमान तो बिल्कुल इंडिया गठबंधन से गायब था, सिर्फ खुदगर्जी की बातें हुईं। इन लोगों को मुसलमानों का वोट चाहिए, मगर मुसलमानों से हमदर्दी का इजहार नहीं चाहिए, मुसलमानों की समस्याओं से कोई वास्ता, कोई राब्ता-जाब्ता नहीं है, ये लोग खुदगर्ज हैं।0
0
Report
जयपुर के होटल ब्लू शाइन में प्रेम प्रकाश की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu होटल ब्लू शाइन में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश मृतक की पहचान नर्सिंग स्टाफ प्रेम प्रकाश के रूप में हुई बजाज नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई होटल के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव युवक मौत को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मृतक युवक के भाई विक्रम हैं जयपुर शहर में अधिवक्ता इधर बजाज नगर थाने के बाहर अधिवक्ताओं का धरना अधिवक्ताओं ने पुलिस के सामने रखी निष्पक्ष जांच की मांग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठे अधिवक्ता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की मामले की जांच संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस जुटा रही साक्ष्य पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी0
0
Report
Advertisement
