209310
kanpur dehat-संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बहाबलपुर गांव में बिजली का टूटा पोल दे रहा हादसे को दावत
Bahbalpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात की संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बहाबलपुर गांव में बिजली का टूटा पोल दे रहा हादसे को दावत, जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत के बाद नहीं बदला गया बिजली का टूटा खंबा, बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हो सकता है बड़ा हादसा
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा मंडल कारा में छठ पूजा धूम, बंदियों ने आस्था के साथ किया व्रत
Saharsa, Bihar:एंकर - लोक आस्था का महापर्व सहरसा मंडल कारा में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व को लेकर मंडल कारा में बंद बंदियों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है. मंडल कारा के भीतर पूरे नियम निष्ठा के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है. इसबार जेल के भीतर कुल 16 पुरुष बंदियों और कुल 15 महिला बंदियों द्वारा छठ व्रत किया जा रहा है. इस अवसर पर जेल प्रशासन द्वारा सभी के लिए सूप, दौरा, नारियल, वस्त्र और पूजा सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है, अर्घ्य देने के लिए पुरुष और महिला बंदियों के अपने अपने खंड में विशेष पूजा घाट का निर्माण कराया गया है, जेल प्रशासन द्वारा सभी व्रतियों के आस्था का सम्मान करते हुए पूजा संपन्न करने में सभी प्रकार का सहयोग प्रदान किया जा रहा है. सहरसा मंडल कारा अधीक्षक निरंजन पंडित से खास बातचीत की Zee Media संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
कटनी के पालीवाल मार्बल खदान में ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, पत्नी के आरोप
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में स्थित पालीवाल मार्बल में ऑपरेटर पद पर कार्यरत एक मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई. परिजनों के मुताबिक मृतक युवक का शव चोरी छिपे जिला चिकित्सालय ले आए. मृतक युवक विनोद कुशवाह की पत्नी रत्ना कुशवाह ने बताया कि उसका पति मार्बल में कंपनी में काम करता था, और कई घंटे बाद किसी अन्य से हमें पता चला कि तुम्हारा पति का एक्सीडेंट हो गया. वही मृतक की पत्नी ने कई आरोप लगाए हैं.0
0
Report
ऋषिकेश में ब्रेक फेल बस बेकाबू होकर दीवार से टकराई; ओवरलोडिंग के कारणों की जांच जारी
Bahara Boj, Uttarakhand:ऋषिकेश में बच्चों से भरी एक बस के ब्रेक फेल हो गए... जिसकी बस बेकाबू हो गई और दीवार से जा टकराई... हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई... लेकिन सवाल यह है कि जिस बस पर पहले ही ओवरलोडिंग का चालान हो चुका था, तो उसकी सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी? फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग के सामने हादसे के कारणों की जांच अहम है...0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में छठ महापर्व: सुरक्षा, यातायात डायवर्शन से भीड़ नियंत्रण
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छठ महापर्व को लेकर बिलासपुर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 15 और 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है। छठ महापर्व पर सूर्य उपासना के लिए शहर के विभिन्न छठ घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात डायवर्शन लागू किया है। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे और भीड़ के कारण किसी तरह की अव्यवस्था निर्मित न हो। छठ घाट क्षेत्र में व्रतधारियों के आवागमन के लिए विशेष पैदल मार्ग निर्धारित किया गया है, वहीं वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं। यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे छठ घाटों के आसपास सड़क पर अपने वाहन खड़े न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग और मार्ग की व्यवस्था की गई है। यातायात डायवर्शन और पार्किंग से संबंधित डायग्राम सोशल मीडिया और प्रेस मीडिया के माध्यम से पहले ही साझा किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।0
0
Report
दुर्गावती पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन के साथ बुजुर्ग तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:हेडिंग - दुर्गावती में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम हेरोइन बरामद एनएच-19 पर डहला मोड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने वृद्ध तस्कर को दबोचा, बाजार में कीमत करीब 45 लाख。 वियो - कैमूर जिले की दुर्गावती थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए 300 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ एक वृद्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्णा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। । उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 से 45 लाख रुपये आंकी गई है。 डीएसपी गोपाल कृष्णा के अनुसार दुर्गावती थाना को गुप्त सूचना मिली कि डहला मोड़ के पास एक वृद्ध व्यक्ति अवैध रूप से हेरोइन बेच रहा है। सूचना का सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन हुआ। टीम ने एनएच-19 किनारे स्थित एक चाय दुकान के बगल में घेराबंदी की, जहां लाल कपड़े पहने और हाथ में सफेद झोला लिए बैठे वृद्ध ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों ने उसे दबोच लिया。 पकड़े गए आरोपित की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम महेसुआ निवासी तथा वर्तमान में वार्ड नंबर 20, अहिरान मोहल्ला (भभुआ) में रह रहे मुराहु प्रजापति (पिता गोपी प्रजापति) के रूप में हुई है। स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में जब उसके सफेद झोले की तलाशी ली गई, तो अंदर रखे काले रंग के प्लास्टिक पॉलीथीन से 300 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध दुर्गावती थाना कांड संख्या 505/26, धारा 8(C)/21(c) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपित का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं था, हालांकि उसके बारे में पहले भी सूचनाएं मिलती रही थीं। पुलिस अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。 बाइट - गोपाल कृष्णा ,डीएसपी मोहनिया0
0
Report
मालाखेड़ी के मंगलमय परिसर में आधी रात चोरी, नकाबपोश लाखों के आभूषण-नकदी लेकर फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मालाखेड़ी स्थित मंगलमय परिसर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई। रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने कॉलोनी के तीन मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घरों में प्रवेश किया। बदमाशों ने संजय गौर के दो मकानों और सामने रहने वाले गोविंद गौर के घर को निशाना बनाया। इसी दौरान रात करीब 3 बजे संजय गौर परिवार के साथ घर लौटे। मकान के बाहर दो संदिग्ध युवकों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर कॉलोनी के रहवासी बाहर निकल आए और भाग रहे बदमाशों में से दो को पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए।0
0
Report
Advertisement
PM जनमन अभियान से PVTG परिवारों के जीवन में विकास की नई राह खुली
Kawardha, Chhattisgarh:पिछड़े और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जनमन अभियान नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ में वनांचल और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास जारी है। अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के आवास, गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन विकास कार्यों से वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने वाले जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है। अब बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन देकर आत्मनिर्भर बनना है। राज्य सरकार के प्रयासों से वनांचल में विकास की नई तस्वीर उभर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है。0
0
Report
*थाना समाधान दिवस में डीआइजी ने सुनी शिकायतें*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार ने इटियाथोक थाने में शिकायतों को सुना।इस दौरान डीआईजी अशोक कुमार ने जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ शिकायतों के निस्तारण पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अतः पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें। किसी भी शिकायत का निस्तारण मात्र औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच के आधार पर शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए किया जाए।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी आवंटित बीट में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। लापरवाही परिलक्षित होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
रतलाम के कुएं में महिला और बच्चों के शव: हत्या के आरोपों के बीच जांच जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के मीनाखेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... यहां कुएं से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। कुएं में बच्चों के शव होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए तीनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि शायद किसी की सांसें बची हों, इसलिए उन्हें तत्काल निजी अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 26 वर्षीय महिला दया, उसकी 7 वर्षीय बेटी दक्षु और 4 वर्षीय बेटा अरविंद शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जावरा लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। तीन मौतों के पीछे आखिर क्या वजह रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू, 10 नवम्बर से टोकन जारी
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होने जा रही है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 नवंबर से ही टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कल सुबह से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसी कड़ी में जी मीडिया की टीम ने बीजाभाठ धान खरीदी केंद्र पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया, जहां खरीदी को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, धान की गुणवत्ता जांच और व्यवस्थित तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जी मीडिया से चर्चा करते हुए अपर कलेक्टर ने बताया कि जिले की 140 समितियों के अंतर्गत 157 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें से 127 केंद्रों में पहले दिन ही धान खरीदी की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि 15 नवंबर से खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।0
0
Report
बलरामपुर में छठ महापर्व का दूसरा दिन, छठ व्रती सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर छठ महापर्व के दूसरे दिन आज छठव्रतियों ने सेंदुर नदी के तट पर बने छठ घाट में की पूजा अर्चना छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ देकर की पूजा अर्चना बड़ी संख्या में छठ व्रती पहुँची छठ घाट समिति द्वारा निर्धारित घाट में अपने अपने स्थानों पर छठ व्रतियों ने दीपक जलाकर की पूजा अर्चना आज छठ व्रतियों के घर मे बनेगा मीठा भोजन बलरामपुर जिला मुख्यालय के सेंदुर नदी के तट पर मनाया जा रहा है छठ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है ,,कल छठ व्रती छठ घाट में आकर करेगी पूजा अर्चना0
0
Report
निम्बाहेड़ा में पंचायत चुनाव: एसडीएम ने बूथ निरीक्षण किया, 55% मतदान तक पहुंचा
Begun, Rajasthan:#निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। मतदान के दौरान उपखंड अधिकारी विकास पंचोली और तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने फाचर और मांगरोल के बूथों पर पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम विकास पंचोली ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक निम्बाहेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 55 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। ईवीएम मशीनें भी सुचारू रूप से काम कर रही हैं। अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। एसडीएम ने मतदाताओं से शाम 6 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की。0
0
Report
Advertisement
निम्बी कलां में सरपंच चुनाव की ग्रामीणों में तेज दावेदारी
Didwana, Rajasthan:पंचायत राज चुनाव के चतुर्थ चरण में अब गांव-गांव चुनावी माहौल नजर आने लगा है। डीडवाना-कुचामन जिले के निम्बी कलां में भी सरपंच चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। गांव की गलियों से लेकर चौपालों तक चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं और हर तरफ अपने-अपने दावेदारों को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा देखने को मिल रही है। कहीं विकास के कामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो कहीं आने वाले पांच साल के लिए गांव की प्राथमिकताओं पर मंथन हो रहा है। कौन सा प्रत्याशी गांव की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है और किसे ग्रामीण अपना समर्थन देंगे, इसे लेकर चुनावी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। इन्हीं चुनावी चर्चाओं और ग्रामीणों की नब्ज टटोलने के लिए Zee Media की टीम पहुंची निम्बी कलां, जहां ग्रामीणों से बातचीत कर जाना गांव का चुनावी मूड और क्या हैं इस बार के प्रमुख चुनावी मुद्दे。0
0
Report
होण्डा सिटी कार में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किलो अवैध गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: अहरौरा पुलिस ने होण्डा सिटी कार की डिग्गी में छिपाकर ले जाए जा रहे 44 किलो अवैध गांजे के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त कार और 3 मोबाइल फोन भी बरामद। NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेजा गया।0
0
Report
अलवर में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिवंगत जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी
Sonkhar Rural, Rajasthan:अलवर। राजस्थान सरकार में मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शनिवार को अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान राठौड़ भावुक नजर आए। उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के व्यक्तित्व, कार्यशैली, जनसेवा और विधानसभा में उनके साथ बिताए पलों को याद किया। राठौड़ ने कहा कि बहुत कम ऐसे जनप्रतिनिधि होते हैं, जिनमें अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता होती है। जसवंत यादव ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का सम्मान अर्जित किया। राठौड़ ने बताया कि उद्योग मंत्री रहने के बाद विधायक के रूप में भी जसवंत यादव विधानसभा में लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते थे। उनके सवालों और क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर अधिकारियों को विशेष गंभीरता बरतने के निर्देश दिए जाते थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में पूछे गए जसवंत यादव के अंतिम सवाल से जुड़ा एक भावुक संस्मरण भी साझा किया। राठौड़ ने बताया कि एक बार उन्होंने जसवंत यादव से कहा था कि आपकी आवाज हमेशा बुलंद रहती है, फिर अब कमजोर क्यों पड़ रही है? इस पर बाद में जसवंत यादव ने बताया था कि इसी बातचीत के बाद उन्होंने स्वास्थ्य जांच कराई, जिसमें उन्हें अपनी बीमारी का पता चला। राठौड़ ने कहा कि जसवंत यादव जीवनभर पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ काम करते रहे। अंतिम समय में भी उन्होंने अपने परिवार को आगे की परिस्थितियों के लिए तैयार रहने की बात बताई थी। उनका साहस, जीवनशैली और सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणादायक है। भावुक संदेश देते हुए राठौड़ ने कहा कि जाना तो सभी को है, लेकिन जीवन ऐसा होना चाहिए कि व्यक्ति एक वीर की तरह विदा हो। इसके लिए व्यक्तित्व का निर्माण करना पड़ता है। हमें आत्ममंथन करना चाहिए कि हम हर दिन किस तरह जी रहे हैं, क्या कर रहे हैं और हमारी सोच कैसी है। बाइट(statewide) राज्यवर्धन सिंह मंत्री... उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत सिंह यादव का जीवन, उनका संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण और साहस हम सभी के लिए एक मिसाल है।0
0
Report
Advertisement
