209115
Kanpur Dehat - तहसील समाधान दिवस पर आई 95 शिकायतें, 5 का हुआ निस्तारण
Rajpur, Uttar Pradesh:सिकंदरा उपजिलाधिकारी शालिनी उत्तम की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ. जिसमें 95 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें राजस्व 50, पुलिस 15 ,विकास 17, विद्युत 4, सहित शेष अन्य रही, जिसमें 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से संबंधित आई. इस मौके पर तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ,क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे. एसडीएम सिकंदरा शालिनी उत्तम ने सभी शिकायतों का समस पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म केस: चार आरोपी, लड़की को बंधक बनाकर हत्या
Noida, Uttar Pradesh:वो 4 लोग थे . मैंने कुछ है किया , वो मैंने नहीं देखा , मेरे से लेकर चले गए लड़की को , मुझे डराया , धमकाया , पैसे लेने के लिए लड़की को बंधक बनाना था उन लोगो ने , पहले से प्लान था , अनंदा था बाकी और थे , बच्ची अकेली थी , सड़क से उठाया , पत्थर से मारकर हत्या किया , अनंदा ने हत्या की और उसके बाद तालाब में फेंक दिया .मेरा नाम प्रभास मंडल .0
0
Report
पांचना बांध से एक साथ पानी निकासी शुरू, PDN लिफ्ट परियोजनाओं के शुभारंभ
Karauli, Rajasthan:पांचना बांध से पानी निकासी शुरू हुई: तीन दिशाओं में गंभीर नदी और नहरों में पानी छोड़ा गया। करौली जिला के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नई PDN आधारित लिफ्ट परियोजनाओं तथा गुड़ला- पांचना लिफ्ट परियोजना के PDN सिस्टम रीमॉडलिंग का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 61 करोड़ रुपये लागत आने की बात कही गई। पहली बार बांध से एक साथ तीनों दिशाओं में पानी निकासी शुरू होने से कई गांवों में सिंचाई पहुंचाने की उम्मीद है। पांचना बांध की कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर (लगभग 2100 MCFT) है और इसके माध्यम से 35 गांवों की लगभग 9,985 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। 2005 के बाद से निरंतर पानी नहीं छोड़ा जा रहा था, जिससे किसानों के बीच दशकों से चल रहा विवाद समाप्त होने की उम्मीद है।0
0
Report
संभल में न्यू लाइफ मेटरनिटी सेंटर सील; फायर सेफ्टी के उल्लंघन पर कार्रवाही
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह की न्यू लाइफ मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर पर बड़ी कार्रवाई। फायर सेफ्टी की अनदेखी और फर्जीवाड़े के मामले में हॉस्पिटल सील। हॉस्पिटल संचालक डॉ सरताज हिरासत में लिया गया। फायर सेफ्टी के इंतजामों को दरकिनार कर बेसमेंट में संचालित किया जा रहा था हॉस्पिटल। ऑफिस के स्वीकृत नक्शे पर 4 मंजिला हॉस्पिटल चल रहा था; फायर NOC भी नहीं मिली। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर सरताज की मेडिकल डिग्री भी शक के दायरे में। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह के आदेश पर पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक डा सरताज को हिरासत में लिया; हॉस्पिटल को सील किया गया। बाइट सुधीर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट संभल0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज के सदर अस्पताल में निरीक्षण: बुनियादी ढांचे में गैप नोट, त्वरित मरम्मत निर्देश
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया उन्होंने सभी वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली आज सोमवार दोपहर डीएम समीर सौरभ सदर अस्पताल पहुँचे जहाँ अस्पताल का निरीक्षण किया डीएम ने बताया कि आज मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया इमरजेंसी, ओपीडी, ब्लड बैंक, डायलिसिस सहित सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ गैप मिला है जिसे नोट कराया गया है बिल्डिंग मेंटेनेंस पीरियड में है तो एजेंसी के द्वारा मरमती करा लिया जायेगा न्यूज़ चला था कि पैनल गिर गया था जिसकी जांच की गई पेनल के ऊपर प्लास्टिक फेंकने के कारण पाइप चौक हो गया था पानी का दबाव ज्यादा होने से पैनल गिरा जो रिपेयर कर लिया गया है जो समस्या है उसको नोट किया गया है जल्द ही सबका समाधान किया जायेगा0
0
Report
हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पर्यटन और युवा कार्य पर अहम निर्णय लिए
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक किया।0
0
Report
रायबरेली पुलिस ने चलती बाइक से मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली पुलिस ने चलती बाइक से मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक 3 जुलाई को डीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों को रोककर मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम सरोज उर्फ अजय, विजय पासी और आशीष पासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।0
0
Report
Advertisement
मऊ के जर्जर तमसा पुल पर योगी को ज्ञापन, नया पुल की मांग तेज
Mau, Uttar Pradesh:मऊ ब्रेकिंग मऊ में नए पुल के निर्माण को लेकर उठी मांग, हिंदू जागरण समिति ने सौंपा ज्ञापन भीटी स्थित तमसा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया पत्र! कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट रामबाबू को सौंपा मांग पत्र दशकों पुराना और जर्जर हो चुका है भीटी तमसा नदी का पुल" – राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह पुल की खराब स्थिति से कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना, आम जनता में भारी चिंता! यह पुल सिर्फ मऊ ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कई जिलों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है! रोजाना हजारों छात्र, व्यापारी, किसान और प्रशासनिक अधिकारी इसी जर्जर पुल से करते हैं आवागमन! बढ़ते ट्रैफिक के दबाव से पुल की स्थिति हुई और भी चिंताजनक – एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) सुरक्षा को ध्यान में रखकर तत्काल नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया हो शुरू" – अमित वर्मा (प्रांतीय मंत्री) --- योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध, मऊ के इस पुल को भी दे प्राथमिकता – मनीष सिंह (जिलाध्यक्ष) व रोशन सोनी (नगर अध्यक्ष) नए पुल से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति! वर्तमान पुल की तकनीकी जांच हो और नए पुल के लिए तुरंत बजट स्वीकृत किया जाए बाइट राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत सिंह हिंदू जागरण समिति0
0
Report
आजमगढ़ में विदेश नौकरी के नाम पर फर्जी परमिट बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, इंटरनेट से डाउनलोड टेम्पलेट में एडिटिंग कर तैयार करता था फर्जी परमिट, पुराने संपर्कों के जरिए बेरोजगार युवाओं को बनाता था शिकार। आजमगढ़ जिले के साइबर सेल एवं सिधारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो फर्जी मालदीव वर्क परमिट, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 200 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर जिले की पुलिस ने आमजन से अपील किया कि विदेश में नौकरी, वीजा अथवा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति अथवा एजेंसी के झांसे में न आयें। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में साइबर ठगी के जड़ में वार के तहत साइबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त संदिग्ध बैंक खातों एवं एटीएम हॉटस्पॉट की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर यादव ढाबा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश यादव, निवासी हैदराबाद छतवारा, थाना सिधारी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इंटरनेट से मालदीव का मूल वर्क परमिट डाउनलोड कर मोबाइल में सुरक्षित रखता था और उसमें एडिटिंग कर विभिन्न लोगों के नाम से फर्जी वर्क परमिट तैयार करता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप अथवा प्रिंट कॉपी के माध्यम से दस्तावेज भेजकर लोगों से धनराशि वसूलता था। पुलिस को उसके मोबाइल से मालदीव के आर्थिक विकास मंत्रालय का वर्क परमिट टेम्पलेट भी मिला है, जिसका उपयोग वह फर्जी दस्तावेज तैयार करने में करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले मुंबई में मर्चेंट नेवी से जुड़े कार्य में था। वहीं बने पुराने संपर्कों का लाभ उठाकर वह विभिन्न राज्यों के रोजगार की तलाश कर रहे श्रमिकों और युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देता था। आकर्षक वेतन और नौकरी का लालच देकर वह उनसे किस्तों में रुपये ऐंठता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपनी भाभी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर यूनियन बैंक में खाता खुलवाया था। समन्वय पोर्टल पर जांच के दौरान इस खाते के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के एक शिकायतकर्ता की साइबर ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता से विदेश भेजने के नाम पर 35 हजार रुपये तय किये गए थे, जिनमें से 21 हजार रुपये लेकर आरोपी ने फर्जी वर्क परमिट उपलब्ध कराया था। पुलिस आरोपी के अन्य पीड़ितों, बैंक खातों, सहयोगियों और पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है तथा पूछताछ में अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा धारा 66C सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
ममता बनर्जी के घर के बाहर हाउस अरेस्ट पर टीएमसी नेताओं की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): TMC MP ABHISHEK BANERJEE ARRIVES AT MAMATA BANERJEE RESIDENCE FOR MEETING/VISUALS/DOLA SEN (TMC) & PRATIMA MONDAL (TMC)S/B कोलकाता: TMC सांसद डोला सेन ने कहा, "हमारी नेता ममता बनर्जी को कल से हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने अकेले बारुईपुर जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बिना किसी वजह के रोक दिया गया। आज, हम दो विधायकों, दो सांसदों और नागरिक समाज के सदस्यों के एक समूह ने पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की। हमने उन्हें ममता बनर्जी का पक्ष बताया। दीदी उनके साथ हैं; उन्होंने फ़ोन पर दीदी से बात भी की है।"0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी के पूर्व सैनिक के घर धमाके की वजह गैस लीकेज बताई गई; जांच जारी
Rewari, Haryana:24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ रिटायर सूबेदार के घर ब्लास्ट का कारण स्पष्ट... रेवाड़ी डीएसपी बोले प्रारंभिक जांच में ब्लास्ट का कारण हो सकता है PNGगैस लीकेज...... पीएनजी टीम ने अपनी गैस लाइनों को सुरक्षित करार दिया .... तनु 90% से ज्यादा झुलसी, क्रिटिकल हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती.... एसएफएल रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारण का होगा खुलासा.... यह पुलिस और पीएनजी कंपनी अधिकारियों के दावों के कारण पेचीदा बना गया है... बता दें कि रविवार शाम को हुए धमाके में मकान मालिक सतबीर चौहान, उनकी बेटी तन्नु, पड़ोसी सीआरपीएफ जवान जयभगवान और छोटी बच्ची खुशी झुलस गई थी। रविवार शाम को हुए इस विस्फोट के बाद घर में रखे गैस सिलेंडर, प्रेस, फ्रीज और अन्य सामान सुरक्षित मिला। कल से लगातार जांच टीमें जांच के लिए पहुंच रही हैं। सोमवार को पीएनजी की दो टीमें जांच के लिए पहुंची। एक टीम सुबह पहुंची और दूसरी टीम दोपहर को दूसरी टीम पहुंची। हादसे के बाद मकान रविवार रात को बंद कर दिया था। पुलिसकर्मी मकान की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। धमाके के बाद मकान के शीशे-खिड़की, दरवाजे टूट गए थे। घर में रखें 3 गैस सिलेंडर, फ्रीज और पीएनजी के लिए लगाई गई गैस की पाइप लाइन सब सुरक्षित हैं। जिससे धमाका कैसे हुआ यह सभी के लिए रहस्य बना हुआ है。0
0
Report
मुंबई में चक्रवात जैसे हालात: सचिन अहीर ने सुरक्षा措施 की जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: राज्य विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर कहते हैं, 'हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और शहर को सुरक्षित रखने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। प्रशासन ने हमें बताया कि हवा की गति बहुत तेज़ थी—मानो मुंबई में कोई चक्रवात आया हो। नतीजतन, हमने देखा कि कई पेड़ और कुछ जर्जर इमारतें गिर गई हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां आए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम जानना चाहते हैं कि प्रशासन क्या एहतियाती कदम उठाने की योजना बना रहा है और वे कैसे सुनिश्चित करेंगे कि मुंबई के लोगों को कोई असुविधा न हो। आज स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं...हमने प्रशासन को स्थिति पर कड़ी नज़र रखने और मुंबई व महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है…0
0
Report
ग़ाज़ियाबाद से मेरठ तक QR कोड धारा: दुकानदारों ने पहचान छिपाई, असिस्टेंट बोला-बैनर लगवा लेंगे
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ZEE NEWS की टीम ने ग़ाज़ियाबाद से मेरठ तक QR Qode धारा को लेकर पड़ताल की इसमें कई दुकानदारों ने अपनी पहचान छिपायी हुई है जिसको लेकर टीम ने पड़ताल की KJN juice center को लेकर कैमरे पर दुकानदार का असिस्टेंट घबरा गया। वो बोल रहा है कि हम बैनर लगवा लेंगे0
0
Report
Advertisement
राजगीर के गर्म कुंड सूखने से चिंता, अवैध निर्माण जलधाराओं को खत्म कर रहा प्रभाव
Patna, Bihar:राजगीर के पवित्र गर्म जलकुंड अब सूख गए हैं। ऐतिहासिक महत्व वाले गर्म जलकुंड के आसपास हो रहे लगातार निर्माण के कारण जलधाराएँ सूख रही है और इस कारण इस पवित्र कुंडों का भविष्य समाप्त हो रहा है। राजगीर क्षेत्र में कुल 22 गर्म जलकुंड और 52 जल धाराएं रही हैं। लेकिन इनमें से आठ गर्म कुंड की जल धारा अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। राजगीर की पहाड़ियों के क्षेत्रों में वनों की कटाई, विकास के नाम पर तेज़ी से हो रहा निर्माण कार्य गर्म कुंड के अस्तित्व पर गंभीर खतरा खड़ा कर दिया है। व्यास कुंड , गंगा-यमुना कुंड अनंत कुंड के साथ सप्त ऋषि कुंड में कम होती जल धारा राजगीर वासियों को डरा रही है। पांडु पोखर में बोरिंग होने के बाद व्यास कुंड और गंगा-जमना कुंड की धाराएं सूख गयीं। कभी गंगा-यमुना कुंड की धाराएं सबसे तेज़ हुआ करती थीं, लेकिन पांडु पोखर में बोरिंग होने के बाद गंगा जमुना कुंड में आने वाले जल स्रोत सूख गए। विरोध के बावजूद इलाके में कई बोरवेल बनाये गए, जिस वजह से गर्म जल कुंड सूख गए। भूमिगत जल ही गर्म होकर सतह पर झरने के रूप में बाहर आता था जो अब बोरवेल की वजह से बंद हो गये। व्यास कुंड में ऋषि व्यास की प्रतिमा और व्यास मुख तो है पर व्यास मुख से निकलने वाली जल धारा बन्द है। श्रद्धालु नहीं आते क्योंकि यहां गर्म जल का स्रोत ही नहीं है और ना ही जल धारा आती है। मीरा देवी ने प्रशासन को कई बार लिखा पर सुनवाई नहीं हुई। गंगा जमुना कुंड में जल स्रोत बंद होने के बाद श्रद्धालु नहीं आते लिहाजा कुंड का गेट बंद रहता है। गेट खोलकर देखने परInside कुंड में एक बूंद जल भी नहीं मिली। अनंत कुंड के जल स्रोत के बारे में कहा गया था कि यह अनंत है, लेकिन आज कुंड की दुर्दशा हैरान कर देती है। नलके का पाइप जल धारा के पीछे लगाकर भ्रम फैलाया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को धोखा दिया गया। सप्त ऋषि कुंड के क्षेत्र में ऋषि भारद्वाज से लेकर ऋषि गौत्तम तक के नाम पर बने कुंड में जल धारा सूख चुकी है या सूखने के कगार पर है, वहीं श्रद्धालु स्नान कर लेते हैं। कई ऐतिहासिक मोमेंट्स के कारण राजगीर में ASI से परमिशन आवश्यक है, जरासंध का चबूतरा से लेकर स्वर्ण भंडार के बीच निर्माण पर रोक है, पर गर्म जल कुंड और जरासंध के चबूतरा से 80 मीटर दूरी पर सभी कंस्ट्रक्शन हो रहे हैं जिससे जल कुंड पर असर पड़ा है। सरकार का विकासकार्य लोहा की जाली से बंद क्षेत्र में चल रहा है जहां बड़े बुलडोजर काम कर रहे हैं और लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। स्थानीय लोग कहते हैं कि राजगीर में विकास का यह नाटक पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों से छेड़छाड़ घातक हो रहा है। गर्म जल कुंड बंद हो रहे हैं जो विनाश के प्रतीक हैं। राजगीर के तापीय जल कुंड लगभग 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के होते हैं और इन्हें रोगनाशक और शुद्धिकारी माना जाता है, पर इन कुंडों की धाराएं हाल के समय में बंद हो गईं हैं जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ी है।0
0
Report
Delhi HC के समक्ष Google: हर वीडियो मॉनिटर नहीं, रिकॉर्डिंग रोकना मुश्किल
Noida, Uttar Pradesh:गूगल का दिल्ली HC में जवाब, यूट्यूब पर हर वीडियो की निगरानी मुमकिन नहीं गूगल ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि उसके लिए यह पता लगा पाना نامुमकिन है कि किसी ने ऑनलाइन अदालत की कार्यवाही का वीडियो बिना इजाजत रिकॉर्ड करने के बाद उसे यूट्यूब पर अपलोड किया है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को यह निर्देश देना कि वे ऐसी रिकॉर्डिंग दोबारा अपलोड होने से रोकें, कानूनी और तकनीकी रूप से संभव नहीं है। गूگل ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में कहा है कि वीडियो की रिकॉर्डिंग यूट्यूब पर नहीं होती, बल्कि बाहर की जाती है। इसलिए वह यह तय नहीं कर सकता कि किसी वीडियो में अदालत की कार्यवाही दिखाई गई है या नहीं, रिकॉर्डिंग की अनुमति ली गई थी या नहीं, या वह वीडियो किसी कानून का उल्लंघन करता है या नहीं। गूगल ने कहा है कि भारत में अलग-अलग अदालतों के नियम भी अलग-अलग हैं। ऐसी स्थिति में वह पहले से अपने प्लेटफॉर्म की निगरानी करके बिना अनुमति रिकॉर्ड किए गए वीडियो को दोबारा अपलोड होने से नहीं रोक सकता। गूगल ने कहा है कि यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर घंटे लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। ऐसे में उसके लिए यह पता लगाना نامुमकिन है कि कौन-सा वीडियो अदालत की बिना अनुमति की गई रिकॉर्डिंग है और कौन-सा कानून का उल्लंघन करता है। गूगल का कहना है कि कानून के अनुसार उसकी जिम्मेदारी केवल उन वीडियो को हटाने की है, जिन्हें कोर्ट किसी खास URL (लिंक) के साथ कानून का उल्लंघन करने वाला घोषित करे। भारतीय कानून सोशल मीडिया कंपनियों से यह उम्मीद नहीं करता कि वे खुद फैसला करें कि किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा अपलोड किया गया कंटेंट सही है या गलत। यह फैसला केवल सक्षम अदालत ही कर सकती है。 गूगल ने यह हलफनामा वकील वैभव सिंह की याचिका के जवाब में दाखिल किया है। वैभव सिंह ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जिन्होंने अरविन्द केजरीवाल के जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। दरअसल, अरविन्द केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में जस्टिस शर्मा से खुद को सुनवाई से अलग करने की मांग की थी। सुनवाई के तुरंत बाद अदालत की कार्यवाही के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। वैभव सिंह ने अपनी याचिका में यह भी मांग की कि कोर्ट सोशल मीडिया कंपनियों को निर्देश दे कि वे अदालत की बिना अनुमति रिकॉर्ड की गई कार्यवाही के वीडियो दोबारा ऑनलाइन आने से रोकें।0
0
Report
NHAI शिलांग डायरेक्टर सहित 3 गिरफ्तार: 13.38 करोड़ बिल के बदले 12 लाख रिश्वत
New Delhi, Delhi:13.38 करोड़ का बिल पास कराने के लिए 12 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, NHAI के शिलांग प्रोजेक्ट डायरेक्टर गिरफ्तार...\n\nCBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में (NHAI) के शिलांग प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।\n\nCBI ने इस मामले में 1 जुलाई 2026 को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। आरोप है कि NHAI, शिलांग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने शिकायतकर्ता का 13.38 करोड़ रुपये का बकाया बिल प्रोसेस करने के बदले 12 लाख रुपये की रिश्वत माँगी।\n\nजाँच एजेंसी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने पहले 4 लाख रुपये एडवांस रिश्वत देने को कहा और शिकायतकर्ता को यह रकम गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को सौंपने का निर्देश दिया। बाद में उस व्यक्ति ने पैसे दूसरे निजी व्यक्ति को देने के लिए कहा।\n\nCBI ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।\n\nइसके बाद CBI ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दोनों निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी भी ली है।\n\nCBI ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और रिश्वतखोरी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।\n\nगिरफ्तार आरोपियों के नाम आनंद सिंह चौहान, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, NHAI, शिलांग\n\nपुनीत अग्रवाल और मनीष अग्रवाल नाम के प्राइवेट लोग है।0
0
Report
Advertisement
