icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209115
Mohd TasleemMohd TasleemFollow6 Feb 2025, 04:38 pm

Kanpur Dehat - पानी टंकी से दो लाख रुपए के 15 सोलर पैनल चोरी

Rajpur, Uttar Pradesh:

राजपुर थाना क्षेत्र के डाढ़ापुर प्रधान दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के मजरा देवनपुर गांव मे जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य कराया गया था. टंकी संचालन के लिए टंकी परिसर मे 42 सोलर पैनल लगवाये गए थे. बीते बुधवार की रात्रि को टंकी में तैनात देवनपुर निवासी ऑपरेटर सुरेंद्र सिंह गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में गया था तभी अज्ञात चोरो ने टंकी परिसर में 15 सोलर पैनल चुरा लिए । गुरुवार की सुबह जब ऑपरेटर पानी छोड़ने गया तो देखा परिसर मे लगे 15 सोलर पैनल जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है. थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगा जलस्तर में दो दिनों से भारी वृद्धि किसानो की चिंता बढ़ी

Manoj KumarManoj KumarFollowJust now
Khandwari, Uttar Pradesh:*गंगा जलस्तर में भारी वृद्धि तटवर्तीय इलाके में लोगों की धड़कनें तेज* चहनिया। क्षेत्र में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसको लेकर तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कनें तेज हो गयी है इस पास के क्षेत्रों में गंगा का पानी घुसना शुरू हो हो गया। 17 अगस्त से लेकर आज 19 अगस्त को लगातार बढ़ता हुआ पानी लगभग 13 फीट तक पहुंच गया है।हाला की आज 11बजे के बाद पानी रूका हैं जिसका कारण क्षेत्रों में पानी का फैलना बताया जा रहा है। कैली ,भूपौली,महरखा,पख्खोपुर डेरवा,महडौरा, बलुआ सरवन जुड़ा, टांडा कला, हसनपुर,तिरंगा वा,नादी निधौरा, आदि गांव के तटवर्ती इलाके में पानी घुसना शुरू हो गया है जिसको लेकर तटवर्ती इलाके के लोगों में चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही है। इसी तरह से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब किसानों के खेत में गंगा का पानी घुसेगा और काफी नुकसान होने की संभावना है
0
0
Report

महराजगंज में सड़क हादसे के बाद चार युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया रास्ता जाम

Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के दमकी में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार चारों युवक तेज़ रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए थे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी आक्रोश का माहौल है। हादसे से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आज महराजगंज-निचलौल मार्ग के बरोहिया के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुख्य सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के लिए उचित क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं
0
0
Report
Advertisement

पटना में राजद मार्च: राजभवन की ओर सुरक्षा चाकचौबंद, भारी पुलिस तैनाती

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--राजद की ओर से बुधवार को राजभवन मार्च निकाला जा रहा है। मार्च को लेकर पटना के डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। डाक बंगला चौराहे पर एसपी, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राजद कार्यकर्ताओं का मार्च जेपी गोलंबर से शुरू होकर डाक बंगला चौराहे के रास्ते राजभवन की ओर जाएगा। इसे देखते हुए डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई है। मार्च के रूट में पड़ने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। विधि व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report

खिसोरा में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, गांव में मातम

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा खिसोरा में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,,, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा का मामला,, रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोया था युवक,सुबह कमरे से गायब मिला, परिजनों ने आसपास शुरू की तलाश खेत के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला उदय कुमार कश्यप का शव शव के पास मिला मोबाइल फोन, घटना की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई युवक ने यह कदम क्यों उठाया, कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की परिस्थितियां होंगी स्पष्ट घटना से परिवार सदमे में, गांव में पसरा मातम。
0
0
Report
Advertisement

चारधाम यात्रा सुरक्षित, बद्रीनाथ-हेमकुण्ड साहिब में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़

Karnaprayag, Uttarakhand:उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और श्री हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी है। मौसम की दुश्वारियों के बीच बद्रीनाथ धाम और हेमकुण्ड साहिब में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बीओ 1 / 18 अगस्त के आंकड़े बताते हैं कि अकेले श्री बद्रीनाथ धाम में एक ही दिन में 3,510 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही इस सीजन में बद्रीनाथ धाम दर्शन करने वाले कुल यात्रियों का आंकड़ा 16 लाख 45 हजार को पार कर चुका है। वहीं, पवित्र श्री हेमकुण्ड साहिब में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 18 अगस्त को 3,165 यात्रियों ने हेमकुण्ड साहिब में मथा टेका। इस यात्रा सीजन में अब तक कुल 2,61,793 श्रद्धालु यहां दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक दोनों ही धामों में यात्रा बिल्कुल सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बाईट / सेवा सिंह प्रबन्धक गोविंद घाट गुरुद्वारा कमेटी
0
0
Report

नौकरी के नाम पर 2 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने का दिया था झांसा, नौकरी के नाम पर आवेदक से ₹2 लाख लेकर की धोखाधड़ी, शिकायत जांच के बाद भाटापारा शहर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी विरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी गामिनी साहू पर मामला दर्ज, पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन आवेदन की पावती समेत जुटाए अहम साक्ष्य, पूछताछ में आरोपियों द्वारा नौकरी के नाम पर ₹2 लाख लेने की बात स्वीकार करने का पुलिस का दावा, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत कार्रवाई, गिरफ्तार दंपत्ति को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में भाटापारा शहर पुलिस की कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement

डीएम के औचक निरीक्षण में सीएचसी सलेमपुर में अनुपस्थित मिले चिकित्सक

ASAmit SinghFollow5m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया और भर्ती गर्भवती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने हाल में हुए प्रसव के बाद नवजात शिशुओं और माताओं के टीकाकरण कार्ड की जांच की तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को निर्देश दिया कि वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों के दौरान गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण कार्ड में आवश्यक जांच एवं टीकाकरण से संबंधित सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिशु मृत्यु दर (IMR) और मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुल्तानपुर दौरे पर; राखी बंधवाते बहनें, 7.78 करोड़ विकास कार्य आधारशिला

Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज सुल्तानपुर दौरे पर रहेंगे। बिरला सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित लाडली बहना रक्षाबंधन उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बहनें बिरला की कलाई पर राखी बांधेंगी। इस अवसर पर सुल्तानपुर नगर में स्वीकृत 7 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। बिरला के सुल्तानपुर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह है और उनके स्वागत के लिए दर्जनों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल प्रतिनिधि नरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिरला के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद की उम्मीद है।
0
0
Report

बोकारो के चीरा चास में पुरानी विवाद की मारपीट, एक व्यक्ति घायल

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चीरा चास में पुराना विवाद की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में चोट लगी है जिसका इलाज बोकारो सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल गौतम झा ने कहा कि वह चीरा चास थाना क्षेत्र के वास्तु विहार फेज वन में रहते हैं, जहां आज कुछ लोग लाठी, डंडा, लोहा और रॉड के साथ आए और अचानक हमला कर दिया; आरोपियों के पास चाकू भी था जिससे मेरे सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्होंने कहा कि जिसने भी रोकने की कोशिश की, उसपर भी हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों को सजा मिले। पुलिस को भी सूचित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top