209303
Kanpur Dahat-अलीगढ़ निवासी मासूम भटकता हुआ पहुंचा रुरा थाने, थाना प्रभारी ने संबंधित थाने में दी सूचना
Rura, Uttar Pradesh:अलीगढ़ निवासी मासूम योगेश भटकते हुए रुरा थाने पहुंच गया।वहीं थाना प्रभारी ने मासूम से उसके बारे में जानकारी ली।वहीं थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मासूम से जानकारी कर संबंधित थाने को उसके बारे में सूचना दी है। ताकि उसके घरवाले उसे जल्द से जल्द अपने पास लेकर चले जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं-मंडावा हाईवे पर 13 वर्षीय मासूम की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं-मंडावा हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से 13 वर्षीय मासूम की मौत अंसारी कॉलोनी निवासी रेहान की हादसे में गई जान दोस्त के साथ हाईवे तक पहुंचा था मासूम हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस झुंझुनूं-मंडावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी गोपाल ढाका और शहर कोतवाल श्रवण मील पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंसारी कॉलोनी निवासी रेहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेहान अपने एक दोस्त के साथ खेलते-खेलते हाईवे तक पहुंच गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालक अचानक सड़क पार करने लगा, तभी तेज गति से आ रहे वाहन चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों के अनुसार वाहन काले रंग की किआ कार थी, जिस पर हरियाणा नंबर अंकित था, हालांकि पूरा नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फरार वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
एनएच 52 पर ट्रैक्टर टक्कर से बाइक सवार की मौत; शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया
Churu, Rajasthan:ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एनएच 52 पर हादसा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. कोतवाली थाना क्षेत्र में एनएच 52 पर ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार 53 वर्षीय बजरंग सिंह की मौत हो गई. घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने घायल को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे कोतवाली थाना के एसआई हंसराज गुर्जर ने शव को मोर्चरी में रखवाया. रविवार को मृतक के भाई संपति सिंह की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.0
0
Report
बांदा Encounter: किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार, एजाज घायल
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एजाज नाम के आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। विगत 24 जुलाई को बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। किशोरी अपने नानी के घर जाने के लिए निकली थी; ई-रिक्शा चालक नरेश ने उसे अपने ई रिक्शा में बैठा लिया और अपने साथी एजाज को बुला लिया। देर शाम किशोरी को सुनसान जगह पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया गया। एजाज के हाथ में काटकर भागते हुए वह एक ढाबे में पहुंची; इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एसओजी ने दोनों आरोपियों को जंगल की दिशा में देखकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया, एजाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी; जवाबी फायरिंग में एजाज घायल हुआ, वहीं अन्य आरोपी आजाद को गोली लगी।0
0
Report
Advertisement
पीएम की मन की बात: हर महीने नागरिकों को प्रेरणा और कारगिल दिवस से शुरुआत
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रदेश महामंत्री , प्रदेश प्रवक्ता सहित पार्टी नेताओं ने पीएम के मन की बात को सुना । बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा, हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम अपने नागरिकों को देश में जो सफलतम कार्यों के निर्माण के लिए नागरिक आगे बढ़ रहे हैं उनके उदाहरणों के साथ देश को प्रेरणा देने का काम करते हैं। बिना किसी राजनीतिक कारणों के किसी राजनेता का इतने लंबे समय तक जनता से सीधा संवाद का विश्व कीर्तिमान भी है। पीएम ने अपने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत कारगिल दिवस से किया बाइट..अमर बाउरी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी बाइट...गणेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी0
0
Report
कल्याणपुर खास में तीन दिन से बिजली गुल, धरने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत के कल्याणपुर गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले धरने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार ने बताया कि गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के करीब पांच घंटे बाद देर रात बिजली विभाग के अधिकारियों गांव पहुंचे और खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक बिजली गुल रहने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया था। धरने के बाद विभाग की कार्रवाई से आखिरकार गांव में बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी। विकास खंड ललौरी खेड़ा के अंतर्गत आने वाले रामलीला कॉलोनी बिजली हैडल के गांव कल्याणपुर खास का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। बाइट: कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार0
0
Report
रामनगर लव जिहाद केस: 16 वर्षीय छात्रा के साथ जंगल में छेड़छाड़, आरोपी की तलाश तेज
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर कोतवाली में लव जिहाद का मामला आया सामने, पुलिस ने मुकदमा दर्ज. विजय कश्यप Location-रामनगर एंकर.-नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा को एक विशेष समुदाय के शादीशुदा व्यक्ति कथित तौर पर कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और उसके साथ गलत कार्य किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि मामलों में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. तहरीर के मुताबिक, रामनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला की करीब 16 वर्षीय पुत्री रामनगर के एक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है, आरोप है कि करीब एक माह पहले रामनगर क्षेत्र निवासी एक विशेष समुदाय का शादीशुदा व्यक्ति इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए छात्रा से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था, छात्रा द्वारा शुरुआत में जवाब नहीं देने के बाद आरोपी कथित तौर पर उसका पीछा करने लगा और मैसेज के माध्यम से बातचीत करने लगा. 24 जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे छात्रा कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए घर से निकली थी, इसके बाद वह अपनी सहेली के घर चली गई,करीब सात बजे सहेली उसे उसके घर के पास छोड़कर वापस लौट गई, आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में एक सफेद रंग की कार छात्रा के सामने आकर रुकी, जिसमें दो युवक सवार थे, कार में बैठे एक युवक ने अपना नाम बताने के साथ छात्रा को कार में बैठने के लिए कहा, विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठा लिया. तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कार को रामनगर के एक क्षेत्र में पे जाकर एक सुनसान स्थान पर रोका गया, जहां आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती की, मौका मिलने पर छात्रा कार से निकलकर जंगल की ओर भाग गई और स्थानीय लोगों की मदद से अपने घर पहुंची, जहां उसने परिजनों को पूरी घटना बताई. मामले में कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि धारा 173 BNSS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. मामले में भाजपा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती के मुताबिक, हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कथित तौर पर बालिका को लेकर रामनगर कोतवाली पहुंची, उन्होंने बताया कि बालिका ने अपने साथ पिछले कुछ दिनों से गलत होने की बात कही है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. भूपेंद्र सिंह खाती ने दावा किया कि पुलिस की ओर से उन्हें बताया गया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
शामली पुलिस की बड़ी सफलता, CEIR पोर्टल की मदद से 119 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जनपद शामली पुलिस ने सर्विलांस सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 119 खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक एन. पी सिह के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के सभी थानों की टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। आपको बता दे पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री एन. पी सिह ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। इस अवसर पर एसपी ने सर्विलांस सेल और सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग से आमजन के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस दिलाना संभव हो रहा है। पुलिस अधीक्षक एन. पी सिह ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो बिना देरी किए अपने नजदीकी थाने में सूचना दें अथवा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
AIIA और IIT दिल्ली का MoU पांच साल के लिए नवीनीकृत, आयुर्वेद-वैज्ञानिक साझेदारी तेज
New Delhi, Delhi:अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) नई दिल्ली ने IIT दिल्ली के साथ अनुसंधान और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (MoU) को अगले 5 वर्षों के लिए नवीनीकृत (रिन्यू) कर लिया है। यह समझौता नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 'सौश्रुतम् 2026' के समापन समारोह के दौरान किया गया। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा और शल्य चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक तकनीकी नवाचारों के साथ जोड़ना तथा उन्हें वैज्ञानिक मान्यता दिलाना है। दोनों संस्थान मिलकर आयुर्वेद के सिद्धांतों, हर्बल फॉर्मूलेशन और अंतःविषय अनुसंधान पर संयुक्त परियोजनाएं संचालित करेंगे। वही इस पर जानकारी देते हुए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक प्रो. वैध प्रदीप कुमार प्रजापति ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के साथ IIT दिल्ली के साथ MoU रेन्यूअल हुआ है पहले भी हम लोग 5 से 10 प्रोजेक्ट साथ मिलकर काम किए थे. जिसमें से 8 प्रोजेक्ट कंप्लीट हो गए हैं. अभी 10 प्रोजेक्ट हमारे पाइपलाइन में है. जो इस एम ओ यू के तहत उस प्रोजेक्ट को भी जल्दी कंट्रीब्यूट कर सकेंगे. और भी जो डिपार्टमेंट में हमें जरूरी होता है टेक्नोलॉजी की या इनफॉर्मेशन की जो साइंटिफिक बैकग्राउंड की वह हमें IIT दिल्ली से मिल जाता है. और इसके माध्यम से हम अपने रिसर्च वर्क को और ऊपर तक ले जा सकते हैं. और इससे अच्छे पब्लिकेशन हो जाते हैं. अगर रिसर्च अच्छे पब्लिकेशन होंगे तो उसका रिजल्ट भी बेहतर होता है. और इसका फायदा हमें और हमारे बच्चों को सबसे ज्यादा मिलता है. साथ ही साथ तीन पेटेंट हम ऑलरेडी साइन कर चुके हैं. जिनके ग्रांट होने की सिचुएशन में है. पांच पेटेंट पाइपलाइन है जो पेटेंट हमें मिल जाएंगे उसका इम्पैक्ट भी आएगा उसका शेयरिंग भी होती है जैसे की कोई पेटेंट हमारा अच्छा होता है तो उसे पेटेंट पर हमारा 50-50 पार्टनरशिप भी हो जाती है. और नहीं हुई तो भी नॉलेज शेयरिंग तो होता ही है. तो इसलिए IIT के साथ MoU होना एक बहुत बड़ी बात है. सभी लोग हम लोग मिलकर काम कर रहे हैं साइंटिस्ट अगर ट्रेडिशनल नॉलेज के लिए सोचने लगे तो यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात होती है. क्योंकि देखिए नॉलेज तो हमारे पास था लेकिन उसे साइंटिफिकली बढ़ाने के लिए हमें IIT का साथ चाहिए था जो हमें मिल रहा है. और हम दोनों मिलकर इसमें कम कर रहे हैं. यह आयुर्वेद संस्थान को साइंटिफिकली बहुत बढ़ावा मिलेगा जो यहां के छात्रों और पेशेंट के लिए भी हेल्पफुल होगा.0
0
Report
मण्डला में बाघ संरक्षण सप्ताह की जागरूकता रैली, लोगों से संरक्षण का आह्वान
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - बाघ संरक्षण सप्ताह के तहत निकली जागरूकता रैली मण्डला में बाघ संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कान्हा टाइगर रिजर्व और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को बाघों के संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया गया। तस्वीरों में नजर आ रही ये जागरूकता रैली, जिसमें शामिल हैं स्कूली छात्र-छात्राएं, आमजन और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी। रैली के जरिए बाघ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों से बाघों और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग की अपील की गई। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ गांवों और शहरों में भी बाघ संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। क्योंकि बाघ सिर्फ जंगल की शान नहीं... बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन के लिए बेहद जरूरी हैं।0
0
Report
Advertisement
खड़ी यात्री बस को पीछे से ट्रक ने टक्कर दी, एक की मौत, 18 घायल
Seoni, Madhya Pradesh:खड़ी बस को ट्रक में पीछे से मारी टक्कर एक की मौत 18 घायल सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर रविवार की सुबह 7:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया सिरमंगनी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर मार दी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हुए हैं घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका जबलपुर में उपचार चल रहा है भोपाल से मंडला जा रही थी यात्री बस इस हादसे में सिवनी के कहानी में रहने वाले देवेंद्र पटेल की मौत हो गई और 18 लोग घायल है सिविल अस्पताल लखनादौन में ले जाया गया था जिन में पांच लोगों को गंभीर चोट होने के कारण जबलपुर रेफर कर दिया गया है अन्य घायलों का इलाज लखनादौन में चल रहा है0
0
Report
ट्यूबवेल चालू करते समय करंट से युवक की मौत, गांव में मातम
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट लगने से एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह दुखद घटना सुबह के समय हुई, जब युवक अपने खेत पर गया था और वहां लगे ट्यूबवेल का स्विच ऑन करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और वे खेत पहुंचे, जहां वह जमीन पर बेसुध हालत में मिला। यह भयानक मंज़र देखकर परिवार में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं इस अचानक हुए हादसे से पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ट्यूबवेल के स्विच या बिजली की लाइन में करंट उतरने की वजह से यह हादसा हुआ है, और पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है。0
0
Report
Mehbooba Mufti का Jauhar University पर बयान: युवाओं ने hate के खिलाफ एकजुटता दिखाई
Aram Pora, Ganderbal, PDP chief Mehbooba Mufti posts, "Destroying an institution of learning like Jauhar University displays nothing but hatred and vengeance. Yogi should take a lesson from Jantar Mantar and see how the youth of this country are rejecting the politics of hate and division. Stand with the protesting students."0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में जलभराव से कब्रिस्तान मार्ग बदहाल, जनाजे की गरिमा मुश्किल
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कंधों पर जनाजा, नीचे पानी का दरिया! गाजीपुर के बारा गांव में जलभराव ने छीनी अंतिम सफर की गरिमा, डीएम ने लिया संज्ञान भदौरा ब्लॉक के बारा गांव में कब्रिस्तान मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच जनाजा ले जाने को मजबूर हुए लोग शकीला बेगम के जनाजे के दौरान सामने आईं व्यवस्था की दर्दनाक तस्वीरें ग्रामीण बोले— वर्षों से अधूरा पड़ा नाला बनी जलभराव की बड़ी वजह विकास के दावों पर उठे सवाल, स्थायी समाधान की उठी मांग डीएम अनुपम शुक्ला ने लिया संज्ञान, प्रशासक प्रधान से रिपोर्ट तलब 2026-27 की कार्ययोजना में प्रस्ताव शामिल कर स्थायी समाधान का दिया आश्वासन गाजीपुर में विकास के दावों के भीतर एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। भदौरा ब्लॉक के बारा गांव में कब्रिस्तान जाने वाला रास्ता बारिश के पानी से लबालब है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों जनाजे तक को पानी और कीचड़ के बीच से ले जाने पर मजबूर हैं। ये जनाजे ले जाने की तस्वीर वायरल हुई हैं। वायरल तस्वीरों के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्थायी समाधान की बात कही है। दरअसल यह तस्वीरें गाजीपुर के भदौरा ब्लॉक के बारा गांव की हैं, जहां कब्रिस्तान जाने वाला मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण आम लोगों का चलना मुश्किल है, लेकिन सबसे दर्दनाक स्थिति तब बनती है, जब इसी रास्ते से जनाजा कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में स्वर्गीय रफअत खां की 64 वर्षीय पत्नी शकीला बेगम का जनाजा इसी पानी से भरे रास्ते से कब्रिस्तान तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों को कंधों पर जनाजा उठाकर घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। जनाजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने पूरे इलाके की बदहाल तस्वीर सामने रख दी थी। ग्रामीणों का कहना है कि रेवतीपुर-बारा मार्ग पर वर्षों से अधूरा पड़ा नाला ही इस समस्या की सबसे बड़ी वजह है। हर बरसात में सड़क डूब जाती है और कब्रिस्तान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के विकास के दावों के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका। जब मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिलने के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बारा गांव के प्रशासक प्रधान से बात कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में प्रस्ताव शामिल करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि जनपद के कई इलाकों से जलभराव की शिकायतें जनता दर्शन और आईजीआरएस के माध्यम से भी मिल रही हैं。 बाइट- अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर शहीद पार्क में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज 27 वे कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को याद करते हुए उनके परिवारों को और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ऊर्जा मंत्री एके शर्मा मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रही। पूर्व सैनिक व शहीदों के परिजनों ने कहा कि हर साल उन्हें यहां पर सम्मानित किया जाता है इसके लिए सरकार का धन्यवाद हमारे बच्चों ने देश के लिए अपनी जान दी उनको याद करना हमारे लिए गौरवान्वित करने जैसा है। बाइट - ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बाइट - सुषमा खर्कवाल मेयर बाइट - परिजन0
0
Report
अरनोद में 136वीं मन की बात का सामूहिक श्रवण, मंत्री मीणा ने जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पंचायत समिति के साधारण सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पंचायत समिति परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार नितिन मेरावत, विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के साथ संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करना रहा।0
0
Report
Advertisement
