209101
कानपुरः हाइवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक सहित तीन घायल
Akbarpur, Uttar Pradesh:घाटमपुर क्षेत्र के धरमपुर बंबा में हाइवे किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार ट्रक पीछे से जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक समेत तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पतारा सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को घर भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने पीएनसी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से किनारे करवाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांदरबल में आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के निर्माण के लिए सरकार ने मंजूरी दी
Aram Pora, Ganderbal, Jammu Kashmir United Movement President and former MLA Ganderbal Sheikh Ishfaq Jabbar has welcomed the government’s approval for the construction of a modern Multi-Purpose Indoor Sports Hall in Ganderbal at an estimated cost of ₹6.17 crore. Jabbar said the proposed facility will provide local youth and sports enthusiasts with better opportunities to participate in sports activities. He appealed to the government to select a centrally located site in the district to ensure easy accessibility, adequate transport facilities and convenience for local as well as visiting players. He said an accessible location would help ensure maximum benefit for the youth and contribute to the successful implementation of the project.0
0
Report
जम्मू-कश्मीर सरकार ने गंदरबल में 6.17 करोड़ रुपए की इनडोर खेल हॉल मंजूर किया
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir Government, headed by Chief Minister Omar Abdullah, has accorded administrative approval for the construction of a modern Multi-Purpose Indoor Sports Hall (60m × 40m) at Ganderbal at an estimated cost of Rs 6.17 crore. The facility will be equipped with modern sporting amenities and provide quality infrastructure for young athletes, enabling them to hone their skills and pursue sporting excellence, officials said. The project is aimed at nurturing local sporting talent and strengthening the sports ecosystem in the district, while providing a platform for athletes to train and participate in various sporting activities, they said.0
0
Report
महादेव मिश्र में खिड़की से शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का 2,500 रुपये जुर्माना
Balrampur, Uttar Pradesh:महादेव मिश्र में समय से पहले खिड़की से शराब बिक्री, ओवररेटिंग मामले पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, ₹2500 का हुआ जुर्माना बलरामपुर सदर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव मिश्र में संचालित देसी शराब की दुकान पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान निर्धारित समय से पहले ही खोलकर खिड़की के जरिए शराब की बिक्री की जा रही थी। इसके साथ ही ग्राहकों से निर्धारित कीमत से 10 से 20 रुपये तक अधिक वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई। मामले से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर पहली बार 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। स्थानीय क्षेत्र अधिकारी रामधनी वर्मा ने बताया कि दुकान के संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं। शिकायतों और सामने आए मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लगाया गया 2,500 रुपये का जुर्माना दुकान संचालक को जमा करना होगा। इसके अलावा दो और बार जुर्माना होने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।0
0
Report
Advertisement
461 करोड़ का सहायक अनुदान: अनुदानित स्कूलों व महाविद्यालयों के लिए खुशखबरी
Noida, Uttar Pradesh:वित्त रहित विद्यालय -महाविद्यालय के लिए खुशखबरी शिक्षक एवं साक्षकेत्तर कर्मियों के भुगतान हेतु अनुदानित विद्यालयो एवं महाविद्यालयों के लिए कुल ₹ 461 करोड़ का सहायक अनुदान निर्गत किया गया हैं शिक्षकों,कर्मियों एवम संस्थानों के हित निरंतर प्रयास- उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य0
0
Report
रायबरेली में कोडीन युक्त सीरप के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लागू
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली कोडीन कफ सीरप के आरोपियों के खिलाफ लगा गैंगेस्टर एक्ट खीरों थाने की पुलिस ने लगाया गैंगेस्टर प्रभारी निरीक्षक खीरों संतोष सिंह की तहरीर पर आरोपी दिवाकर और प्रियांशु के खिलाफ लगा गैंगेस्टर कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री मामले मे नवम्बर 2025 में दोनों के खिलाफ तत्कालीन औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने दर्ज कराया था मुकदमा0
0
Report
खासमहल जमीन के अतिक्रमण हटाने के बाद योगेंद्र साव का सरकार पर हमला, कांग्रेस हलचल
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। कैंटोनमेंट मौजा की खासमहल जमीन से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के बाद हजारीबाग की सियासत में एक बार फिर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के बयान को लेकर हलचल तेज हो गई है। 18 सितंबर को जिला प्रशासन ने करीब 50 डिसमिल खासमहल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। कार्रवाई के बाद योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की। योगेंद्र साव का खासमहल की उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से दावा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन के स्तर पर आम लोगों तथा विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई के खिलाफ वे चुप नहीं बैठेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।0
0
Report
Advertisement
मछली मारने के विवाद में गोली, पंकज सहनी गंभीर हालत में अस्पताल
Chapra, Bihar:मछली मारने को लेकर विवाद में चली गोली, पंकज सहनी गंभीर रूप से घायल मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की सूचना है। गोली लगने से पंकज सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।परिजनों के अनुसार, पंकज सहनी अपने एक दोस्त के साथ मछली मारने के लिए गए थे। इसी दौरान वहांकुछ दबंग किस्म के लोगों से मछली मारने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति ने पंकज सहनी को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घायल पंकज सहनी को लेकर मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि पंकज सहनी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस गोली चलने के वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में लापरवाह ड्राइवर ने मासूम बच्ची पर कार चढ़ाई
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा — लापरवाह कार ड्राइवर ने बच्ची पर चढ़ा दी कार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-चाई-4 आदर्श विहार सोसाइटी का मामला, कार चालक ने स्कूल जा रही मासूम पर चढ़ाई कार, बच्ची के पैर में फ्रैक्चर की सूचना, घटना CCTV में हुई कैद, पुलिस ने मामले में लिया संज्ञान, जांच कर कार्रवाई में जुटी पुलिस, बीटा 2 थाना सेक्टर की घटना0
0
Report
एमडीसी की कार्रवाही सिर्फ दिखावा? अवैध इमारतों में भ्रष्टाचार का खेल उजागर
New Delhi, Delhi:जर्जर और अवैध इमारतों कार्यवाही महज दिखावा कार्यवाही के नाम पर झोंक रहा है लोगों की आँखों में धूल सत्य निकेतन की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम सभी 12 जोन (पूरी दिल्ली ) में लगातार अवैध और जर्जर इमारतों पर कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बड़ा सवाल यह है ये जो कार्यवाही की जा रही है वो एक महज लोगों की आँखों में धूल झोंकना तो नहीं ऐसा हम इसलिए क्यों कह रहे वो इसलिए कि मोरी गेट के राम बाजार में अशोक गली में आप खुद देख कर हैरान रह जायेंगे कि यहां इस इमारत में एमसीडी की तरफ से डेंजर बिल्डिंग का नोटिस चिपका है लेकिन यहां निर्माण का काम चल रहा है अब सवाल तो बड़ा ये ही है कि एक तरफ एमसीडी की तरफ से डेंजर बिल्डिंग का नोटिस चिपका है वहीं इस इमारत में निर्माण चल रहा है ऐसे में कोई हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा दिल्ली नगर निगम को महा करप्ट डिपारमेंट ऐसे ही नहीं बोला जाता देख लिए एक तरफ जर्जर और अवैध निर्माण पर कार्रवाई हो रही है हथोड़ा चल रहा है वहीं दूसरी तरफ अवैध निर्माण भी जा रही है भ्रष्टाचार का एक बड़ा खेल यहां पर भी एमसीडी में नजर आ रहा है0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के इंडिया बार में हुड़दंग, पुलिस ने दर्जनों युवकों को हिरासत में लिया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- इंडिया बार में शराबियों ने काटा हुड़दंग, कई को पुलिस ने हिरासत में लिया, सूचना पर पहुँची पुलिस से भी हुड़दंगाइयों ने की बदसूलुकी, हुड़दंगाइयों को फटकार मारते हुए ASP श्रष्टि जैन का भी वीडियो आया सामने, आधा दर्जन से अधिक हुड़दंगाई युवकों को पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुँचाया, गांधी पार्क थाना इलाके के इंडिया बार पुराने बस स्टैंड का मामला.0
0
Report
सतना: पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के पास बंद मकान में शव मिलने से सनसनी
Satna, Madhya Pradesh:Satna। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पशुपतिनाथ मंदिर के पास शुक्रवार रात सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान के अंदर तखत पर 3 से 4 दिन पुराना शव मिला। मृतक की पहचान रमाशंकर गर्ग के रूप में हुई है। शव के आसपास खून के धब्बे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के मजदूरों को दुर्गंध आने पर शक हुआ, सूचना पर पुलिस पहुंची तो बाहर कुंडी लगी थी। अंदर कमरे में तखत पर लाश पड़ी थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया कि मृतक के परिवार के सदस्य बाहर रहते हैं, दो बच्चे बाहर पढ़ाई करते हैं, वारदात के समय वह अकेले थे। बाहर से कुंडी और अंदर लाश मिलने से मामला उलझ गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
नया खानी तिहार: जलनी आया के आशीर्वाद से बस्तर में नई फसल और समृद्धि
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में 'नया खानी' (नवाखाई) तिहार की शुरूआत हो गई है, नवखाई से पूर्व जगदलपुर के घाटकवाली में स्थानीय ग्रामीणों ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इंद्रावती नदी के तट पर एकत्रित होकर एक विशेष सेवा अर्जी का आयोजन किया, इस अवसर पर ग्रामीणों ने जल की देवी, जलनी (माता) आया को श्रद्धापूर्वक सोने की नाव और चांदी का पतवार भेंट की, इस अनोखी भेंट के साथ ही ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और बिना किसी विघ्न-बाधा के नया खानी त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जलनी आया से अनुमति मांगी। आस्था और परंपरा का अनूठा संगम बस्तर के जनजातीय समाज में कृषि और प्रकृति से जुड़े त्यौहारों का विशेष महत्व है। 'नया खानी' तिहार नई फसल के आने की खुशी में मनाया जाता है, जिसमें खेतों से आई नई फसल (धान) का भोग सबसे पहले देवी-देवताओं और पूर्वजों को लगाया जाता है, घाटकवाली गांव की मान्यता के अनुसार, इंद्रावती नदी और उनकी देवी 'जलनी आया' घाटकवाली की जीवनदायिनी हैं, ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि जलनी आया की अनुमति और आशीर्वाद के बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं हो सकता, यही कारण है कि पुरखों से चली आ रही परंपरा अनुसार सोने की नाव और चांदी का पतवार अर्पित कर जलनी आया को प्रसन्न किया गया, ताकि गांव पर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, पारंपरिक अनुष्ठान के दौरान गांव के बैगा, सिरहा, पुजारी और मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इंद्रावती नदी के घाट पर एकत्रित हुए, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच पूजा की रस्में पूरी की गईं।0
0
Report
Advertisement
बेतिया के बरगजवा ग्राम में आग से चार घर जलकर राख, नुकसान लाखों
Bettiah, Bihar:Anchor ____ बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया है घटना नरकटियागंज के बरगजवा गांव की है आगलगी की इस घटना में लाखो की संपति का नुकसान हुआ है दो दर्जन से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हो गई है एक भैंस भी झुलस गई है घर में रखे साइकिल बाइक अनाज कपड़ा बर्तन सबकुछ जलकर खाक हो गया है कड़ी मशक्कत कर फायर बिग्रेड के कर्मी और स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाया पीड़ित शकील मियां हारून मियां जमील मियां और वकील मियां का रो रोकर बुरा हाल है अलाव की चिंगारी से आग लगने की वजह बताई जा रही है चारो परिवार बकरी पालन भी करता था मवेशियों के लिए अलाव जलाया गया था और उसी के चिंगारी से आग पकड़ लिया मौके पर सीओ समन प्रकाश शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है नुकसान का जायजा लिया जा रहा है सीओ समन प्रकाश ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बकरियों की झुलसकर मौत हुई है लाखों की संपति का नुकसान हुआ है पीड़ित परिवारों को तत्काल मुवावजा की राशि उपलब्ध कराई जाएगी0
0
Report
मंडावा में अचेत युवक की मौत: निष्पक्ष जांच की मांग के साथ प्रदर्शन
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा में गोविंदपुरा स्टैंड पर अचेत मिले युवक की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मारपीट कर सड़क पर छोड़ने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। थानाधिकारी के पांच दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण झुंझुनूं जिले के मंडावा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिले युवक की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंडावा थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों के अनुसार, सीकर जिले के दीनवा लाडखानी निवासी मूलचंद गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि मूलचंद के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसे गोविंदपुरा बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में छोड़कर चले गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मूलचंद की मौत के बाद उसकी मां संतोष कुल्हरी, बहनों और अन्य परिजनों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मंडावा थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडावा थानाधिकारी चंद्रभान पुलिस जाब्ते के साथ गोविंदपुरा बस स्टैंडReach हुए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस की ओर से मामले की जांच कर पांच दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? उसके साथ मारपीट हुई थी या नहीं और घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।0
0
Report
टोंक के उनियारा में भारी मशीन लदे ट्रेलर से खंभा टच, बिजली आपूर्ति बाधित
Kota, Rajasthan:बनेठा में बड़ा हादसा टला! ईसरदा डेम कंपनी की भारी मशीन लेकर जा रहा ट्रेलर मुख्य बस स्टैंड पर बिजली के खंभे के ऊपरी हिस्से से टच हुई\n\nहादसे में बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।\n भारी मशीनों के परिवहन में सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल। ग्रामीणों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।\n\nमौके पर बनेठा थाना पुलिस मय जाब्ता पहुंची और स्थिति को संभाला。0
0
Report
Advertisement
