209302
Jalihapur- बैंक से रुपए निकालने आए बुजुर्ग की हुई मृत्यु
Jalihapur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झींझक कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में एक 84 वर्ष के बुजुर्ग अपने खाते से रुपए निकालने पहुंचे थे, यहां बुजुर्ग काफी देर तक खड़े रहे और अचानक जमीन पर गिर पड़े जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई परिजनों को खबर लगते ही कोहराम मच गया,आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने काफी देर तक बुजुर्ग को खड़ा रखा जिससे उनकी मृत्यु हो गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरी; इस्तीफे की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में फुआरा चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज और सांसद राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम संघमित्रा गौतम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने 6 प्रमुख माँगें रखी हैं, जिनमें NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जाँच, पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जाँच, बेरोजगारों को रोज़गार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा: ATS के साथ तीन स्तर की तैनाती
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज एसएसपी अभिनंदन ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, ट्रैफिक वार्डन्स, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) और डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। एसएसपी अभिनन्दन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। वहीं 4 अगस्त को चहलूम का पर्व भी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सभी स्वयंसेवकों के अनुभव साझा किए गए और उन्हें भीड़ प्रबंधन्, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्थायी पुलिस चौकियों पर एसपीओ और ट्रैफिक वार्डन्स की तैनाती की जाएगी, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिए लगभग तीन कंपनियां पीएसी, आरएएफ, जनपद पुलिस के अलावा बाहरी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। पूरे कांवड़ मार्ग पर एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की यूनिट भी तैनात रहेगी, जो संभावित आतंकी गतिविधियों और संवेदनशील इनपुट पर नजर रखेगी। इसके अलावा विभिन्न खुफिया एजेंसियों से लगातार इंटेलिजेंस इनपुट लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
बद्रीनाथ मंदिर में बिना जेब कुर्ता प्रथा पर पुजारियों का सख्त विरोध
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली/ उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के महालक्ष्मी मंदिर के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे अपमानक बताया है और साफ इनकार कर दिया है। दिनेश डिमरी ने कहा कि ऐसा फैसला पुजारियों की गरिमा के खिलाफ है और चेतावनी दी कि यदि ऐसा निर्णय लागू किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह नियम बीकेटीसी अपने कर्मचारियों पर लागू करे, जो भगवान बद्रीनाथ के चढ़ावे की गिनती करते हैं। पुजारियों या तीर्थ पुरोहितों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो कार्रवाई उन्हीं पर होनी चाहिए। पुजारियों को इस तरह अपमानित करना गलत है। बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में एसआईटी अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। CCTV फुटेज में दोनों को नोटों की गड्डियां जेब में छिपाते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद सख्ती से बिना जेब वाले कुर्ते का प्रस्ताव सामने आया था, लेकिन पुजारियों ने इसके खिलाफ एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यह नियम बीकेटीसी के कर्मचारियों पर ही लागू किया जाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
अमेठी में पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ा; 15 मोटरसाइकिलें बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी मिली सफलता। गौरीगंज, जामो और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे है शामिल। आरोपी पहले विभिन्न इलाकों से करते थे बाइक चोरी। इसके बाद चोरी की बाइक कबाड़ी को बेच दी जाती थी, जहां उन्हें खोलकर इंजन, चेसिस, टायर और अन्य पुर्जे अलग-अलग कर कानपुर में बेचा जाता था। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की की घोषणा।0
0
Report
शाजापुर में मोटरसाइकिल चोरी: आरोपी विकास गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के बीच कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने 20 जुलाई को बेरछा थाना क्षेत्र के रुलकी स्थित कंजर डेरे में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने पांच बाइक चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने आरोपी से पांच चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेंगी। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि आरोपी से पांच चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 5 गिरफ्तार, विक्रमजीत सिंह शामिल
Noida, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रुपईडीहा चेकपोस्ट के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक वाहन में सवार होकर नेपाल की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान उनके पास कथित तौर पर वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार लोगों में पंजाब के रूपनगर निवासी विक्रमजीत सिंह भी शामिल बताया जा रहा है। विक्रमजीत सिंह 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में लंबे समय से वांछित बताया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, विक्रमजीत सिंह कथित तौर पर नेपाल में फर्जी पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर छिपा हुआ था। वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों भी शामिल है, जो मोगा, पंजाब का मूल निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। मनवीर सिंह की अमेरिकी नागरिक पत्नी और बच्ची के पास वैध दस्तावेज होने के कारण उन्हें इमिग्रेशन नियमों के तहत भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मामले में वाहन के चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिले के किसी अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है。0
0
Report
Advertisement
पांजी गांव में बिजली समस्या पर ग्रामीण SDM से समाधान मांग, आंदोलन चेतावनी
Damoh, Madhya Pradesh:बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों ने एसडीएम से कहा समस्या का समाधान करा दो नहीं तो आयेंगे सड़को पर.. दमोह जिले के पांजी गांव में कई महीनों से बिजली आपूर्ति ठीक न होने से ग्रामीण नाराज नजर आ रहे हैं और उन्होंने सड़क पर आकर आंदोलन की चेतावनी दी है। तेंदूखेड़ा शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांजी में किसी भी ग्रामीण का एक रुपए भी बिल बकाया नहीं है। बिजली विभाग ने तीन ट्रांसफार्मर भी यहाँ लगा रखे हैं लेकिन कई दिनों तक बिजली गुल रहती है और जब सप्लाई शुरू होती है तो वोल्टेज की समस्या रहती है; ऐसे में कई घरों के टीवी फ्रिज कूलर पंखे सहित दूसरे उपकरण खराब हो चुके हैं और गांव वालों का लाखों का नुकसान हो चुका है। आज बड़ी संख्या में यहां के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर जल्दी समस्या समाधान की मांग की है और न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद एसडीएम ने तुरंत बिजली अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सुधार कार्य का भरोसा दिया है।0
0
Report
NEET धांधली के विरोध में बक्सर-पटना प्रदर्शन, छात्रों ने इस्तीफे की मांग की
Buxar, Bihar:बक्सर में NEET परीक्षा में धांधली और पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों का आरोप था कि NEET परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए। जिससे अंबेडकर चौक के आसपास कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि मौके पर तैनात police प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और यातायात को सामान्य कराने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
रेत माफिया और नायब तहसीलदार के बीच विवाद, घर में घुसकर मारपीट
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत के खेल में पैसों के लेनदेन को लेकर रेत माफिया और नायब तहसीलदार के बीच हुआ विवाद नौबत मारपीट तक आई, दरअसल यह पूरा मामला जिले के बल्देवगढ़ कस्बे का है, जहां स्थानीय रेत माफिया छोटू राजा जो की प्रशासन की मिलीभगत से कस्बे में रेत का काम करता है, आरोप है की वह महीने की 5 हजार रुपये की रिश्वत की राशि हर माह अधिकारियों को देता है और इस माह वह रिश्वत की राशि पहुचाने में 2 दिन लेट हो गया, जिससे नाराज तहसीलदार अपने स्टाफ व नायब तहसीलदार के साथ शाम 7 बजे मेरे घर पहुंचे और मेरे बारे में पूछताछ की, जब घरवालों ने बताया की मैं घर पर नहीं हु तो ये लोग जबरिया मेरे घर मे घुस गए और मेरे परिवार में मेरी माँ, बहिन व भाभी के साथ इन लोगों ने जमकर मारपीट की, मारपीट में मेरी बृद्ध माँ गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वही इस पूरे मामले में बल्देवगढ़ नायब तहसीलदार का कहना है की जब रेत माफिया छोटू राजा अवैध रेत का ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, जिसका हम पीछा करते हुए छोटू राजा के घर तक पहुंचे तो इन लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया जिसमे मेरे ड्राइवर का सिर फट गया और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिसकी बल्देवगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है की थाना बल्देवगढ में मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है और शासकीय कार्य में बाधा मारपीट और तोड़फोड़ की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है, पर रेत का यह अवैध खेल वह भी प्रशासन की नाक के नीचे बिना अधिकारियों की मिलीभगत के संभव नही है।0
0
Report
Advertisement
भुज में बिजली शॉर्ट सर्किट से गौवंश की मौत, CCTV पोल के पास घटना
Sadhara, Gujarat:કચ્છ : ભુજમાં વીજ શૉર્ટ સર્કિટથી ગૌવંશનું મોત ભુજના ભીડનાકા ની બાજુમાં ઘાસચારો માર્કેટની સામે સીસીટીવી કેમેરાના પોલમાં શોર્ટ સર્કિટ થતા એક બળદનું મૃત્યુ સીસીટીવી કેમેરાનાં પોલમાં શોર્ટ સર્કિટ થતા જીવદયા પ્રેમીઓમાં અરેરાટી અન્ય અકસ્માતમાં જાનહાની ના થાય, નગરપાલિકાએ એ થાંભલાને કોર્ડ કર્યુ0
0
Report
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भूख हड़ताल
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - जगदलपुर में कांग्रेस की छात्र संगठन इकाई NSUI और यूथ कांग्रेस ने NEET के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, एसबीआई चौक में कांग्रेस के युवा पार्षद और पूर्व छात्र नेता अपने साथियों के साथ दो दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं, नगर निगम के पार्षद लोकेश चौधरी और युवा कांग्रेस नेता अंकित सिंह ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आए पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा दिया है, भूख हड़ताल पर बैठे नेताओं का दावा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और मानसिक दबाव के कारण कई छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। बाइट 1 - लोकेश चौधरी , युवा पार्षद बाइट 2 - अंकित सिंह , पूर्व NSUI अध्यक्ष।0
0
Report
नीट पेपर ली�क विरोध के दौरान बिहार में सुरक्षा बल हाई अलर्ट
Gaya, Bihar:प्रदर्शनकारियो से निपटने के लिए गया पुलिस तैयार, प्रदर्शनकारियो से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की अपील, शांतिपूर्ण तरीके से करते अपना प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों को सीधी चेतावनी, दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी के द्वारा जारी धरना प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जाहिर कर रहे है। वहीं छात्रों के इस बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के सभी जिलों के जिला पुलिस मुख्यालय को आदेश दिया गया था जिसके बाद गया जिला भी हाई अलर्ट है और प्रदर्शन कारियो से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। वहीं शहर में विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए और असामाजिक तत्वों को संदेश देने के लिए विशेष सुरक्षा बलों के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया और ड्रोन व कैमरे से भी निगरानी किया जा रहा है ताकि किसी भी सरकारी या गैरसरकारी संपति को नुकसान नही पहुँचाया जा सके। वहीं छात्रों के इस आंदोलन को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि हमलोग ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हालांकि प्रशासन अभी कई संगठनों से कोचिंग संस्थानों से बात कर रहे है और उनको बताया गया है कि प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करें और ऐतिहात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है की किसी पब्लिक प्रोपर्टी को क्षति नही हो।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में प्रॉपर्टी डीलर आग से मौत, हत्या की धाराओं में FIR दर्ज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक प्रॉपर्टी डीलर आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले दिए गए बयान में उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी और उसके भाई पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए घटना को आत्मदाह बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है और मृतक की बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उन्नाव शहर कोतवाली के कल्याणी देवी मोहल्ले के खजुरिहा बाग नई बस्ती की है। यहाँ के रहने वाले हृदेश कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहली पत्नी राजनी का वर्ष 2023 में निधन हो गया था; पहली पत्नी से उनकी एक बेटी सोनम है। पत्नी के निधन के बाद उन्होंने रानू नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। रानू को संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी; डेढ़ बिस्वा प्लॉट की 12 लाख रुपये की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन रजिस्ट्री की तैयारी के दौरान विवाद बढ़ गया. हृदेश बाथरूम गए तो उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। मौत से पहले बयान में उन्होंने अपनी पत्नी रानू और उसके भाई पर आग लगाने का आरोप लगाया। सोनम ने भी अपनी तहरीर में सौतेली मां और उसके रिश्तेदारों पर संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया। रानू ने कहा कि हृदेश ने आत्मदाह किया और घर से निकलते समय वह और उसका भाई भी झुलसे। रानू ने यह भी दावा किया कि हृदेश के किसी अन्य महिला से संबंध थे और इसी कारण विवाद रहता था। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था, परन्तु मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई है। मृत्यु पूर्व बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नौगांव सादात में बाइक टक्कर के बाद युवक पर भारी मारपीट, CCTV में कैद
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha जिले के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में बाइक टकराने का विरोध युवक को पड़ा भारी! युवक को बीच सड़क पर पीटा, मारपीट की घटना CCTV में कैद अमरोहा जनपद के नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव बिलनी में मामूली विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी मोहम्मद दानिश का आरोप है कि वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर नौगांव सादात थाना पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहारनपुर में पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर से उठी छात्र आंदोलन की चिंगारी अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर तक पहुंच गई है. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रामलीला मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर 'पेपर लीक बंद करो', 'शिक्षा पर हमला बंद करो' और 'छात्र एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की. साथ ही सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और छात्र आंदोलनों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई. एसएफआई के जिला संयोजक बलवीर गौतम ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बर्बर व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक किया जाएगा. वहीं छात्रा इकरा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे युवाओं में गहरा आक्रोश है. उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पूरे मामले में जवाब देने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
