209303
अपौना गांव में लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने एक युवक पर की शांतिभंग की कार्यवाही
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव में झगड़ा फसाद हो गया, वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया.वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में राघवेंद्र सिंह नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खड़े बेरिकेटर के पास 25 वर्षीय युवक का शव, दुर्घटना की आशंका
Kalyan, Maharashtra:रस्त्यावर लावलेल्या कमानीत आढळला २५ वर्षीय तरुणाचा मृतदेह. अपघातात गाडीने धडक दिल्याचा प्राथमिक अंदाज. Anchor- कल्याण पश्चिमेच्या निकी नगर भागात रस्त्यावर लावलेल्या कमानीत एका २५ वर्षीय तरुणाचा मृतदेह आढळून आल्याने खळबळ उडाली आहे. सुनील कोली असं अपघातात मृत्यू झालेल्या तरुणाचं नाव आहे. Vo- रस्त्यावरून जात असताना गाडीनं धडक दिल्यामुळे सुनील हा रस्त्याच्या बाजूला लावलेल्या कमानीत फेकला गेल्याचा प्राथमिक अंदाज व्यक्त केला जातोय. सुनील हा सकाळी मॉर्निंग वॉकला गेला होता. त्याच वेळेस हा अपघात झाल्याचं बोललं जातंय.सुनील हा नर्सरी मध्ये काम करत होता. दरम्यान इथून जाणाऱ्या नागरिकांना सुनील हा कमानीत पडल्याचं निदर्शनास आलं .त्यानंतर त्यांनी पोलिसांना याची माहिती दिली. खडकपाडा पोलिसांनी मृतदेह ताब्यात घेतला असून या अपघाताची चौकशी सुरू केलीय.0
0
Report
दशहरे के अवसर पर रावण दहन के बाद दो पक्षों में भारी बवाल, हिरासतें दर्ज
Khargone, Madhya Pradesh:दशहरे के पर्व पर रावण दहन के बाद दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट\n\nपुराने विवाद को लेकर देर रात हुआ हंगामा\n\nसूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेंद्र इंगले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली\n\nभीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग\n\nदेर रात तक चले विवाद के बाद पुलिस ने स्थिति पर पाया काबू\n\nघटना के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया\n\nविवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल\n\nकरही थाना क्षेत्र के पिपल्या बुजुर्ग की देर रात की घटना\nशोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
खूँटी में फादर बैनेदिक बारला पर हमले के विरोध में शहर बंद
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - फादर बैनेदिक बारला पर जानलेवा हमला के विरुद्ध खूंटी बंद । एंकर - खूँटी के रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के फादर और स्कूल शिक्षक फादर बैनेदिक बारला पर जानलेवा हमला के विरुद्ध में आज खूंटी बंद कर दिया गया है। ईसाई समुदाय के लोगों ने खूंटी के भगतसिंह चौक पर जाम करके सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं विधि व्यवस्था और किसी प्रकार का समस्या न हो इसलिए फोर्स भी तैनात हैं। वहीं खूँटी का सड़क अचानक जाम होने से लोगों का आवागमन में काफी समस्या हो गयी है। हालांकि एम्बुलेंस को छोड़ दिया जाता है। ताकि मरीज अस्पताल तक पहुँच सके। वहीं लोगों ने हाथों में स्लोगन पट्टा लिए ईसाई मिशनरियों पर हमला बंद करो, पुलिस प्रशासन हाय हाय, अपराधी को गिरफ्ता र करो जैसे नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं लोगों ने न्याय की मांग की ।0
0
Report
Advertisement
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, समर्थकों से कहा- अब मेरे बीच नहीं हूँ
Patna, Bihar:यदि बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे. नीरज कुमार ने कहा कि अचानक से तबियत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा समर्थकों से अपील करते हैं कि अब काफी कम समय बचा है और आपके बीच हम उपस्थित नहीं है आप सभी लोग मजबूती के साथ खड़े रहे. सभी लोगों के आशीर्वाद से अब स्वस्थ हूँ. भगवती हमको न्याय दी है और आगे भी न्याय मिलेगा. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के अस्पताल जाने को लेकर टिप्पणी की थी उसे पर कहा कि कौन क्या बोलता है उसका अलग विषय है लेकिन अस्पताल और डॉक्टर पब्लिक डोमेन में है. बाइट : नीरज कुमार... MLC jDU0
0
Report
रांची में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारी, प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
Ranchi, Jharkhand:रांची में दुर्गा पूजा के बाद अब प्रतिमा विसर्जन कर मां दुर्गा की होगी विदाई रांची के विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का होगा विसर्जन विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने जारी की गाइडलाइन सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा प्रतिमा विसर्जन विसर्जन के दौरान प्रशासन की रहेगी विशेष निगरानी सुरक्षा के लिहाज से तमाम तालाबों और जलाशयों में एनडीआरएफ टीम की तैनाती0
0
Report
बीजेपी का 136 सीटों का 71+65 प्लान पश्चिमी-बृज क्षेत्र में यूपी की सियासत बदलेगा
Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी का 71+65=136 प्लान, 136 बाइकर्स विस्तारक बृज और वेस्ट क्षेत्र में यूपी को सियासी तौर पर बनाएंगे बेस्ट भारतीय जनता पार्टी 2027 में सत्ता ही hattrick लगाने के लिए हर स्तर पर संगठन को खड़ा कर रही है। पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 71+65=136 प्लान के तहत सांगठनिक जमीन को अभेद्य बनाना है। फिलहाल वेस्ट और बृज यूपी यानी बीजेपी के संगठात्मक हिसाब से पश्चिमी और ब्रज क्षेत्र की 136 सीटों पर अब एक-एक बाइकर्स विस्तारक तैनात किया गया है। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बीजेपी कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसी के चलते हर एक मोर्चे पर बीजेपी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।पश्चिम यूपी और ब्रज क्षेत्र में एक-एक बाइकर्स विस्तारक हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात होना है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बाइकर्स विस्तारक तैनात किया जाएगा जिनकी संख्या 136 होगी।ये विस्तारक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार प्रवास करेंगे और बूथ स्तर पर पार्टी की नींव मजबूत करने का काम करेंगे।बूथ कमेटियों में नई ऊर्जा फूंकने की जिम्मेदारी इन विस्तारकों को सौंपी जाएगी। ये विस्तारक अपने क्षेत्रों में प्रवास कर नियमित बैठकें करेंगे。0
0
Report
Advertisement
शामली के कुडाना में मानसिक रूप से युवक का ड्रामा; पुलिस पर ईंटे बरसीं
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडाना में दो घंटे की हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान एक मानसिक रूप से बीमार युवक इमरान ने घर में उत्पात मचाया। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे। देखते ही युवक का पारा चढ़ गया और उसने घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। फिर वह मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से बरसानी शुरू कर दी ईंटें, जिससे 주변 गली में लोग इधर-उधर हो गए और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह दोनों हाथ उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें छत से ईंटें बरसाने की धमाका जैसी हरकत स्पष्ट दिख रही है। अधिकारियों का कहना है कि उत्पाती युवक करीब दो घंटे तक इस ड्रामे को कर रहा था और ग्रामीण भीड़ मौके पर डटी रही। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पीपलखूंंट में अवैध गांजे की खेती पर सीबीएन का छापा; 34.2 किलोग्राम पौधे बरामद
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2110ZRJ_PRTP_GANJA_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : पीपलखूंट के मुंडीखेड़ा में अवैध गांजे की खेती पर सीबीएन का छापा, 34.200 किलो गांजे के पौधे जब्त, टीम को देखकर संदिग्ध फरार एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में केंद्रीय नार्कोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान यूनिट ने अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। टीम ने मुंडीखेड़ा गांव में कृषि भूमि से कुल 34.200 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए। कार्रवाई के दौरान पौधों की देखभाल कर रहा संदिग्ध टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। सीबीएन को खुफिया सूचना मिली थी कि ग्राम पंचायत सोडलपुर के मुंडीखेड़ा गांव में कृषि भूमि पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद 18 अक्टूबर को सीबीएन प्रतापगढ़ सेल, जिला अफीम अधिकारी प्रतापगढ़-प्रथम और प्रतापगढ़-द्वितीय की संयुक्त टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और सहयोग के लिए स्थानीय पुलिस को भी साथ लिया गया। संयुक्त टीम जब मौके पर पहुंची तो कृषि भूमि पर गांजे के पौधे उगे हुए मिले। वहां मुंडीखेड़ा निवासी बापूलाल पुत्र धीरिया पौधों की देखभाल करता हुआ दिखाई दिया। टीम को देखकर वह पास स्थित तालाब की ओर भाग गया। अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद टीम ने कृषि भूमि का विस्तृत निरीक्षण किया। मौके पर कई गांजे के पौधे उखड़े हुए पाए गए। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पौधों की पहचान कर उनका विधिवत वजन किया गया। कुल 34.200 किलोग्राम गांजे के पौधे बरामद होने पर उन्हें एनडीपीएस एक्ट, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
अलवर की सिलीसेढ़ झील में डूबकर युवक की मौत, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद
Alwar, Rajasthan:अलवर: सिलीसेढ़ झील में पानी में डूबने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद झील में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के डूबने की सूचना अकबरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को झील से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान झारखेड़ा निवासी विकास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
दूदू विधानसभा में बीजेपी- कांग्रेस में कांटे का मुकाबला, बैरवा-नागर की प्रतिष्ठा दांव
Jaipur, Rajasthan:एंकर पंचायत राज चुनाव में दूदू विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की इस चुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर है,तो पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर विधानसभा चुनाव में हुई अपनी करारी हार का हिसाब चुकता करने पर आमादा हैं देखिये ये खास रिपोर्ट दूदू विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समितियों में चुनावी घमासान चरम पर पहुंच चुका है दूदू और मौजमाबाद पंचायत समितियों में गुरूवार को मतदान है,ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत अब फागी पंचायत समिति के अगले चरण में होने वाले चुनाव के लिए झौंक दी है डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद नगरपालिका चुनाव में भाजपा यहाँ दूदू और फागी में अपना बोर्ड नहीं बना पाई है,ऐसे में उपमुख्यमंत्री बैरवा अपनी खोई हुई ताकत को फिर से हासिल करने के मकसद से हर हाल में पंचायत समितियों और जिला परिषद की सीटों पर भाजपा की जीत का परचम फहराना चाहते हैं पंचायत चुनावों को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है जो ये चुनाव जीतेगा,,,उसकी गांवों में पकड़ और मजबूत होती नजर आयेगी जो पार्टी इन चुनावो में हारेगी,उसका ग्राफ गांवों में गिरना तय है ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस के लिए दूदू विधानसभा क्षेत्र में ये चुनाव करो या मरो जैसा है इसलिए बाबूलाल नागर और प्रेम बैरवा चुनावी जीत के लिए दिन रात एक कर ग्रामीण जनता का भरोसा जीतने में जुटे हैं0
0
Report
कबूतर पालक ने लगाई न्याय की गुहार, बोले - क्षेत्र में और भी हैं पालक, कार्रवाई सिर्फ हम पर ही क्यों?
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। शहर में कबूतर पालकों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर एक कबूतर पालक ने न्याय की गुहार लगाई है। पालक का कहना है कि क्षेत्र में वह अकेला नहीं है, कई अन्य लोग भी कबूतर पाल रहे हैं, लेकिन पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई सिर्फ उसी पर की जा रही है। उसने सवाल उठाया कि यदि नियम लागू है तो वह सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए। पीड़ित पालक ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और सभी के साथ एक समान व्यवहार किया जाए। उसने कहा कि वह वर्षों से शौक के तौर पर कबूतर पाल रहा है और बेवजह उसे परेशान किया जा रहा है। रिपोर्ट - मयंक कश्यप, वाराणसी / Z MEDIA0
0
Report
जालौन में बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त पेट्रोल पंप के पास हुआ बड़ा हादसा,
Orai, Uttar Pradesh:बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार हुई क्षतिग्रस्त पेट्रोल पंप के पास हुआ बड़ा हादसा सिरसाकलार थाना क्षेत्र में चालक का संतुलन बिगड़ने से कार बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और खंभे पर लगा ट्रांसफॉर्मर भी टूटकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।0
0
Report
Advertisement
पालम महावीर एन्क्लेव दुर्गापूजा: सुहागिनों ने सिंदूर खेला, पंडाल को सम्मान
New Delhi, Delhi:पालम मे दुर्गा पूजा के बाद सुहागिन महिलाओं सिंदूर खेला खुशियों से झूमी सर्बोजनिन पूजा समिति (पंजीकृत)महावीर एन्क्लेव के एल-ब्लॉक मे दुर्गापूजा के साथ सुहागिन महिलाओं सिंदूर खेला 30साल सेवा करने बाद दुर्गा पूजा समिति महावीर इंक्लेव को दिल्ली मे अच्छा पंडाल का आवर्ड मिला लोकेशन — पालम, दिल्ली एंकर —पालम दिल्ली के महावीर एन्क्लेव में मां दुर्गा की विदाई का नजारा भावुक करने वाला रहा। 30 सालों से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। नौ दिनों तक मां की पूजा-अर्चना के बाद आज भक्तों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। वहीं सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में हिस्सा लेकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि की कामना की अब भक्तों को इंतजार है अगले बरस का, जब मां दुर्गा एक बार फिर अपने भक्तों के बीच आएंगी।खास बात ये रही कि 30 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा आयोजित करने वाली सार्वजनिक पूजा समिति महावीर एन्क्लेव को दिल्ली में बेहतर दुर्गा पूजा पंडाल के लिए सम्मान भी मिला है। समिति के सदस्यों और भक्तों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला。 बाइट — दुर्गा मां भक्त पीटीसी — शरद भारद्वाज0
0
Report
सीतापुर की राधा के बारे में नया खुलासा: पति सुनील ने 2023 में दूसरी शादी कर ली
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में टाईगर श्रॉफ हुए हमले में पर हुए हमले में जिन दो महिलाओं का नाम सामने आया है। उनमें सीतापुर की एक महिला का नाम शामिल है । जिसका नाम राधा है बताया जा रहा है राधा के पास जो पहचान पत्र मिला उसमें राधा पत्नी सुनील निवासी थाना नैमिषारण्य सीतापुर बताया गया है। लेकिन जी मीडिया जब ग्राउंड जीरो पर पहुंचा तो चौंकाने वाला मामला सामने आया। जी मीडिया ने राधा के पति सुनील से जब बात की तो सुनील ने बताया कि 2015 में उसकी शादी राधा से हुई थी लेकिन महज 1 साल बाद ही सुनील और राधा का रिश्ता खत्म हो गया और क्योंकि राधा घरवालों को बिना बताए अचानक कहीं चली गई। फिर वह आज तक वापस नहीं आई लेकिन सुनील ने कानूनी तौर पर राधा से रिश्ते खत्म कर लिए और 2023 में सुनील ने दूसरी शादी कर ली सुनील की दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। फिलहाल ग्रामीणों का भी कहना है कि राधा से सुनील का कोई लेना देना नहीं है वह 10 साल पहले ही अचानक यहां से चली गई थी।0
0
Report
खाद की कालाबाबारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, मंत्री विपुल गोयल
Nuh, Haryana:जिला सचिवालय नूंह में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दो पुराने और 11 नए परिवादों सहित कुल 13 शिकायतों पर सुनवाई की गई। इस दौरान मंत्री ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि अन्य परिवादों को आगामी कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया। बैठक के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएपी खाद की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई मंत्री विपुल गोयल ने जिले में खाद की उपलब्धता और भंडारण की स्थिति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को डीएपी खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता खाद की कालाबाजारी करता है या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी की नियमित जांच के निर्देश सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर भी मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक हाजिरी में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिला उपायुक्त को निर्देश दिए कि वे विभिन्न विभागों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की नियमित जांच करें। यदि जांच के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जवाबदेही के साथ कार्य करें।0
0
Report
Advertisement
