209301
सरकारी जलाशय मिर्जा तालाब में अवैध मिट्टी खनन,जिला अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Balharamau, Uttar Pradesh:कानपुर देहात सरकारी जलाशय मिर्जा तालाब में अवैध मिट्टी खनन अवैध मिट्टी खनन मामले में जिला प्रशासन सख्त DM से मिट्टी खनन की हुई शिकायत, जांच के आदेश जिलाधिकारी ने जांच के लिए टीम का गठन किया ADM प्रशासन के नेतृत्व में टीम गठित 48 घंटे में जांच पूरी कर रिपोर्ट करने के सख्त आदेश आरोप- मिट्टी खनन कर कस्बे के प्राईवेट प्लॉटों में बेंचा खनन अधिकारी अर्जुन कुमार से कई बार हुई शिकायत शिकायत के बावजूद खनन अधिकारी ने नहीं की कार्रवाई तहसील अकबरपुर के कस्बा में है सरकारी जलाशय मिर्जा तालाब0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाली के खेतरली गांव में फूड पॉइजनिंग से 11 सदस्य बीमार, इलाज जारी
Pali, Rajasthan:बाली क्षेत्र के खेतरली गांव में फूड पॉइजनिंग का मामला फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 11 सदस्य हुए बीमार, भोजन करने के बाद सभी को अचानक हुई उल्टी-दस्त की शिकायत, सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग टीम मौके पर, इसके पश्चात सभी 11 मरीजों को ले जाया बेड़ा अस्पताल, डॉ. सुमेर सिंह राव के नेतृत्व में चिकित्सकों ने किया तत्काल उपचार शुरू, चार मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बाली रेफर किया गया, हालांकि फिलहाल सभी मरीजों की तबियत में है सुधार0
0
Report
अलवर के तहला में 3 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला; जयपुर रेफर, जांच शुरू
Rajgarh, Rajasthan:अलवर में 3 साल के मासूम पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर टहला (अलवर)। टहला थाना क्षेत्र के आसन घाटड़ा गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल बच्चे को परिजन गंभीर हालत में टहला के चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टहला पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में आसन घाटड़ा निवासी दिलखुश स्वामी ने टहला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उसके भाई ने बताया कि उसके दूसरे भाई के तीन वर्षीय पुत्र अभिकांत उर्फ लवली को किसी ने घर के पास पटक दिया है। जब बच्चे को देखा गया तो उसके सिर, नाक और गाल पर धारदार हथियार से कट जैसे निशान थे, साथ ही गला दबाने के भी संकेत मिले। परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
जयपुर में निर्जला एकादशी पर अमृत सेवा अभियान से 2.5 लाख लोगों को राहत
Jaipur, Rajasthan:निर्जला एकादशी पर इस बार जयपुर में सेवा का स्वरूप पहले से अधिक व्यापक नजर आएगा। जयपुर नगर निगम 25 जून को ‘अमृत सेवा अभियान’ के तहत शहरभर में 108 स्थानों पर प्याऊ और सेवा शिविर लगाएगा। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के साथ-साथ जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर शर्बत, ठंडाई, शिकंजी, जूस, छाछ और फलाहार का वितरण किया जाएगा। अभियान के तहत एक ही दिन में करीब 2.50 लाख लोगों तक सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं www.amritseva.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं या जारी किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं। पंजीकरण और स्थान आवंटन के बाद नगर निगम की ओर से कैनोपी, टेबल, कुर्सियां, पंखे, फ्रंट ब्रांडिंग बैनर तथा सामान्य स्वच्छता संबंधी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सेवा शिविरों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। नगर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में निगम की ओर से सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जबकि अन्य स्थानों पर जनसहयोग से सेवा शिविर संचालित होंगे। निगम ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा है कि निर्जला एकादशी को सेवा, सहयोग और जनभागीदारी के महाउत्सव के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिलने के साथ समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की संस्कृति को भी मजबूती मिल सके।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान आवास मंडल ने कई आवासीय योजनाओं के वित्तीय प्रावधान मंजूर किए
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक में आवास विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक एवं परियोजना समिति की 176वी बैठक मंडल मुख्यालय में आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आवासीय विकास, आधारभूत संरचना विस्तार तथा जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि बोर्ड बैठक में उदयपुर की पानेरियों की मादड़ी आवासीय योजना में एलआईजी श्रेणी के 144 जी3 फ्लैट्स के निर्माण कार्य हेतु 16.91 करोड़ रुपये तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 160 जी3 फ्लैट्स के निर्माण कार्य हेतु 14.82 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय swikee (स्वीकृति) प्रदान की गई। वहीं, बाड़मेर-लंगेरा आवासीय योजना, जोधपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 80 तथा अल्प आय वर्ग के 120 आवासों के निर्माण कार्य के लिए 14.84 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय swikee को भी अनुमोदन दिया गया। इसी के साथ ही परियोजना समिति की 176वीं बैठक भी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों में आवासीय एवं सामुदायिक अधोसंरचना के विस्तार से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत प्रताप नगर योजना, जयपुर के सेक्टर-22 स्थित सामुदायिक केंद्र के संशोधित मानचित्र को अनुमोदित किया गया। अलवर की ने.ई.बी. विस्तार आवासीय योजना के सेक्टर-06 में ग्रुप हाउसिंग हेतु एमआईजी-1 तथा एलआईजी श्रेणी के कुल 64 फ्लैट्स के नियोजन को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार जयपुर की इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना के सेक्टर-09 में ग्रुप हाउसिंग हेतु आरक्षित ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी के पुनर्गठन के उपरांत एमआईजी-बी श्रेणी के 176 फ्लैट्स के भवन मानचित्र को अनुमोदित किया गया। आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल ने बैठक में लिए गए निर्णयों की समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल की संपत्तियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सीमांकन, साइनेज स्थापना तथा फेंसिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर भी बल दिया।0
0
Report
राजस्थान आवासन मंडल के बोर्ड ने 255 प्रस्तावों की मंजूरी, शहरों में नए फ्लैट्स
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी उदयपुर में 304 ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी फ्लैट्स निर्माण को वित्तीय स्वीकृति उदयपुर की पानेरियों की मादड़ी योजना में 31 करोड़ रुपये से अधिक के आवासीय कार्य स्वीकृत बाड़मेर-लंगेरा आवासीय योजना में 200 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए 14.84 करोड़ रुपये के आवास निर्माण प्रस्ताव को अनुमोदन जयपुर प्रताप नगर सामुदायिक केंद्र के संशोधित मानचित्र को मिली स्वीकृति अलवर एनईबी विस्तार योजना में 64 नए फ्लैट्स के नियोजन को हरी झंडी इंदिरा गांधी नगर, जयपुर में 176 एमआईजी-बी फ्लैट्स के भवन मानचित्र अनुमोदित आवासीय एवं सामुदायिक अधोसंरचना विस्तार के कई प्रस्तावों पर मुहर आवासन मंडल की परियोजना समिति की 176वीं बैठक में विकास कार्यों को गति सीमांकन, साइनेज और फेंसिंग कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बोर्ड एवं परियोजना समिति की बैठक0
0
Report
महाराजगंज में शराबी ने गाली दी, चप्पलों से जमकर पिटाई वायरल वीडियो
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के सदर कस्बे में शराब के नशे में धुत एक युवक ने गाली दी। इसका बदला लेते हुए एक युवक ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना बस स्टेशन के पास मजार गली के सामने की है, जहां नशे में धुत युवक गाली गलौज कर बवाल मचा रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसे भी गाली दे दी, जिससे नाराज होकर उसने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ जुट गई और वीडियो बनने के बाद मौके पर शांत कराया गया। शराबी युवक की माँ मौके से उसे पकड़ कर घर ले गईं।0
0
Report
Advertisement
कानपुर देहात के जसवापुर में तालाब के पास मिला मोर्टार, हड़कंप मचा
Jalaun, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के जसवापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तालाब के पास मोर्टार मिला. फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है0
0
Report
10 मिनट में मदद नहीं मिली: जयपुर के सरकारी अस्पताल पर बड़ा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:जिंदगी और मौत के बीच जूझती प्रसूता सिस्टम का 10 मिनट का इंतजार 8 माह की गर्भवती महिला गंभीर हालत में जनाना अस्पताल से SMS रेफर वेंटिलेटर सपोर्ट पर पहुंची प्रसूता को इमरजेंसी गेट पर 10 मिनट तक नहीं मिली मदद ऑक्सीजन सिलेंडर और वार्ड बॉय का इंतजार करती रही जिंदगी रेजिडेंट डॉक्टर एम्बू बैग से मरीज की सांसें बचाने में जुटे रहे परिजनों का सब्र टूटा और इमरजेंसी के बाहर हंगामा प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल आखिर गंभीर मरीज के पहुंचने से पहले क्यों नहीं थी कोई तैयारी? जनाना अस्पताल में ICU और वेंटिलेटर सुविधा होने के बावजूद SMS क्यों किया गया रेफर? स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनशीलता और समन्वय पर बड़ा सवाल0
0
Report
4 साल के मयंक मिश्रा हत्या केस: फरार आरोपी जयदीप सिंह गिरफ्तार
Raipur, Chhattisgarh:4 साल के मासूम की हत्या के मामले में फरार आरोपी जयदीप सिंह गिरफ्तार. घटना के करीब 7 महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल. आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कबूला. आमानाका थाना पुलिस की कार्रवाई. 4 साल के मासूम मयंक मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात आई सामने.....0
0
Report
Advertisement
युवती आत्महत्या मामले में पादरी हरभजन सिंह गिरफ्तार, 2 दिन की रिमांड
Kapurthala, Punjab:युवती की आत्महत्या मामले में नामजद पादरी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा गया गांव रायपुर राजपूता में हुई थी घटना कपूरथला जिले के गांव रायपुर राजपूता में चार दिन पहले एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे। परिजनों ने पादरी पर लगाए गंभीर आरोप मृतका की माता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पादरी हरभजन सिंह लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उस पर गलत नजर रखता था। परिवार ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। शिकायत में कहा गया कि इसी मानसिक परेशानी के कारण युवती ने यह कदम उठाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला परिवार की शिकायत के आधार पर थाना सुभानपुर में एफआईआर नंबर 125 दर्ज की गई। मामले की जांच नडाला पुलिस द्वारा शुरू की गई और आरोपों की पड़ताल की गई। आरोपी पादरी को किया गिरफ्तार जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा के निर्देशों तथा डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह की निगरानी में नडाला पुलिस ने मामले में नामजद पादरी हरभजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से मिला दो दिन का रिमांड गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने कही यह बात चौकी इंचार्ज नडाला बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
दिल्ली RK पुरम में MG Comet इलेक्ट्रिक कार में आग लगी, दमकल ने आग पर पाया काबू
Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम में MG Comet इलेक्ट्रिक कार में आग लगी. मौके पर दमकल की गाड़ी आग बुझाने पहुंची. लोकेशन: RK पुरम. एंकर: दक्षिण पश्चिम जिले के RK पुरम क्षेत्र में MG Comet इलेक्ट्रिक कार में आग लगी. कार ड्राइवर बाल-बाल बचा. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग के कारणों और घटनाक्रम की जांच में फायर कर्मी और पुलिस जुटी हैं.0
0
Report
ऑपरेशन दहन: गाजियाबाद पुलिस ने 20 करोड़ से अधिक मादक पदार्थ-nष्ट किए
Ghaziabad, Uttar Pradesh:नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए 20 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण कर दिया। एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि 63 मुकदमों से संबंधित 16 हजार 378 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है, जिनमें चरस, गांजा, डोडा, स्मैक, हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां, नशीला पाउडर तथा कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान थाना नंदग्राम के मालखाने में वर्षों से जमा 15 हजार 735 लीटर कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप का भी विनिष्टीकरण किया गया, जो इस अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। पुलिस के अनुसार न्यायालय की अनुमति, विभागीय स्वीकृति और संबंधित एजेंसियों की अनापत्ति प्राप्त होने के बाद उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हापुड़ स्थित अधिकृत बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। वहीं 4 किलो से अधिक अफीम को नष्ट करने के बजाय सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना भेजा जा रहा है, जहां इसका उपयोग औषधि निर्माण में किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन दहन न केवल नशे के कारोबार पर बड़ी चोट है, बल्कि थानों के मालखानों में वर्षों से जमा संवेदनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण और उन्हें व्यवस्थित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।0
0
Report
Advertisement
दहेज हत्या व उत्पीड़न के मामले में युवक को गिरफ्तार किया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशारतगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या एवं दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। वादी सूरजपाल पुत्र बेनीराम, निवासी ग्राम फिरोजापुर थाना भमोरा, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री जावित्री देवी को उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपी अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। तहरीर के अनुसार, मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने कथित रूप से जावित्री देवी को विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही शिकायत करने पर वादी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विशारतगंज में संबंधित धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे, सिद्धार्थनगर में किसानों के लिए कृषि संकल्प अभियान शुरू
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान एवं विशेष सघन खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड बर्डपुर नंबर 6 के माधवपुर गांव के पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सहित कृषि विभाग के अधिकारियों और भारी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस चौपाल में किसानों को उन्नत खेती करने और अपने खेतों को अधिक उपजाऊ बनाने के गुरु सिखाए गए। साथ ही 6 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र और पांच किसानों को बाजरा का मिनी किट भी दिया गया। कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूरे हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 12 वर्ष का सिर्फ कार्यकाल नहीं है बल्कि बिना थके बिना रुके देश के सबसे अधिक कार्यकाल का रिकॉर्ड भी बनाया है। हम उनको शुभकामनाएं देते हुए उनके भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें बधाई देते हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली उसके बाद ही उन्होंने किसानों से कहा था कि भारत एक विकसित देश तभी बनेगा जब किसान अपनी उपज बढ़ाएंगे अपने खेतों को बचाएंगे और जैविक खाद का प्रयोग कर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उपज बढ़ाने के लिए साइंटिफिक खेती की तरफ किसानो को जागरूक किया और हर स्तर से किसानों की समस्याओं का समाधान किया। जागरूकता का ये कार्यक्रम लगातार चल रहा है और आज इसी कड़ी में यहां कृषि विभाग द्वारा इस चौपाल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस तरह का पहली बार कार्यक्रम चल रहा है जिसमें किसानों को इतनी बड़ी मात्रा में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने खेतों के स्वाइल का परीक्षण कराएं और जैविक खाद का प्रयोग करते हुए वही चीज उसमें खेती करे जिसके लिए वह जमीन उपयुक्त हो।0
0
Report
हमीरपुर में पीएम पद का रिकॉर्ड, विशेष पूजा-भंडारे और मोदी के लिए प्रार्थना
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया रिकॉर्ड बनने पर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की ओर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजा अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और देश के विकास के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिला मुख्यालय के अकिल तिराहे के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भंडारे और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।0
0
Report
Advertisement
