209101
तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत
Akbarpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार का दिखा कहर टैंकर बाइक की आमने-सामने भिंड़त बाइक सवार की मौके पर मौत बाइक सवार शादी समारोह से घर जा रहा था। वापस उल्टा दिशा से आ रहे रिलांयस टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत बनकर उल्टा दिशा में दौड़ते है रिलायंस डीजल टैंकर टैंकर उल्टी दिशा में आने की वजह से होते हादसे, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजीकरण नवीनीकरण न होने पर राज डायग्नोस्टिक सेंटर सील, संचालकों में हड़कंप
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित राज डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनियमितताएं मिलने पर सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी वीरेंद्र आर्या ने राज डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सेंटर के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं होने की बात सामने आई। इसके अलावा पंजीकरण में दर्ज चिकित्सक भी नौकरी छोड़ चुके थे। इसके बावजूद सेंटर का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर को सील कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे जांच केंद्रों के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है।0
0
Report
सीतामढ़ी में शराब तस्करी के बड़े मामले: 1350 लीटर नेपाली सौफी बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरसंड डायल 112 पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गश्ती के दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में बुरी तरह जख्मी पिकअप चालक को भी पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है। पूरा मामला सुरसंड थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव का है। डायल 112 पर मिली गुप्त सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि एक ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पिकअप के भीतर चालक जख्मी और बेहोशी की हालत में फंसा हुआ था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले जख्मी ड्राइवर को गाड़ी से निकाला और तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप वैन की तलाशी ली, तो उसमें से 30 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखी गई कुल 1350 लीटर नेपाली सौफी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप और अवैध शराब को जब्त कर लिया है और उसे थाने ले आई है। इलाज के दौरान जख्मी चालक की पहचान सीतामढ़ी जिला के मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल वार्ड नंबर 27 निवासी मो. निजाम के रूप में हुई है।0
0
Report
नवरात्र पर फारबिसगंज के मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भक्तों की भीड़
Forbesganj, Bihar:नवरात्र के पावन मौके पर अररिया के फारबिसगंज प्रखंड के शहवाजपुर स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां छिन्नमस्तिका के शरीर का मध्य भाग इसी जगह पर है और मस्तक झारखंड के रजरप्पा में तो कमर से नीचे का हिस्सा नेपाल के मां शखरा स्थान में है। मंदिर के पुजारी बताते हुए यहां देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं का आना होता है और माता के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मन्नत मांगते हैं वो जरूर पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
Tilak row: Why honoring women as goddesses challenges Sanatan culture?
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर, मध्य प्रदेश: जिस देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है, वहां तिलक लगाने पर आपत्ति जताए जाने के संदर्भ में हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज कहते हैं, "यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सनातन संस्कृति वाले हमारे देश में, जहां महिलाओं को 'नारायणी' मानकर देवी के रूप में पूजा जाता है, वहां किसी को तिलक लगाने से दिक्कत हो या वे इस पर कोई टिप्पणी करें। यह दिखाता है कि स्थिति कितनी दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिए बस यही कहा जा सकता है कि यह उस कहावत जैसा है—'मुंह में राम, बगल में छुरी'।0
0
Report
बागेश्वर यात्रा ने बुंदेलखंड में हिंदू एकता और नशा मुक्त संदेश गूंजाया
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर, मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड क्षेत्र के पांच जिलों से होकर गुजरी 500 किलोमीटर लंबी 'सनातन हिंदू एकता यात्रा' बागेश्वर धाम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी महिलाएं 'बुर्के' के पीछे छिपकर न रह जाएं। इसके बजाय, वे दुर्गा या काली की तरह सशक्त बनें—हो सकता कि वे IPS या IAS अधिकारी भी बनें। हमारी इस रथ यात्रा का यही उद्देश्य था। इसका एक और मकसद हिंदू समाज को एकजुट करना और बुंदेलखंड को नशा मुक्त बनाना था। हमने सोचा कि पूरे देश को जगाने से पहले, हमें अपने घर और अपने क्षेत्र को जगाना चाहिए। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं.."0
0
Report
गोरिया गांव की बेटी जीतू का उत्तर प्रदेश पुलिस मैं सिपाही के पद पर चयन परिवार में खुशी
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी जीतू का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन होने से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। माता-पिता ने बेटी को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर खुशी जाहिर की। जीतू के पिता ब्रज किशोर दीक्षित खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता विमला गृहिणी हैं। छह बहनों में तीसरे नंबर की जीतू का एक भाई भी है। पिता ने बताया कि रामगंगा नदी की धारा में उनका घर समा गया था, जिसके बाद 10 साल पहले परिवार सवायजपुर आकर बस गया। संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जीतू ने पढ़ाई जारी रखी। जीतू ने सवायजपुर में पढ़ाई की और यहीं रहकर उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी की। कुछ समय शहर में कोचिंग भी की। मेहनत और लगन से मिली इस सफलता पर परिवार गौरवान्वित है। जीतू का सपना आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनने का है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनी है।0
0
Report
Advertisement
बागेश्वर धाम के संत: नशा जिंदगी बर्बाद, बुंदेलखंड के पाँच ज़िलों में जागरुकता यात्रा
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, टीका कोई फोबिया नहीं "अगर तिलक मिट या फीका पड़ जाए, तो सनातन धर्म का क्या होगा?... जो लोग तिलक देखकर ऐसी बातें कहते हैं, उन्हें हिंदुत्व से 'फोबिया' (डर) है, और लोगों को उनके बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए." छतरपुर, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, "युवाओं के लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि नशा ज़िंदगी बर्बाद कर देता है, और इसने सचमुच कई घर तबाह कर दिए हैं। हमारे बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी हाल ही में ज़हरीली शराब पीने से लगभग 47 लोगों की मौत हो गई है। इसी वजह से हमने बुंदेलखंड के सभी पाँच ज़िलों में यह यात्रा निकालने का संकल्प लिया है, क्योंकि समाज में बदलाव और सुधार विचारों से ही आते हैं। जब विचार बदलते हैं, तो समाज बदलता है, और जब समाज बदलता है, तो राष्ट्र बदलता है."0
0
Report
बागेश्वर ने कहा: तिलक से फोबिया नहीं, बुंदेलखंड में नशे से मौत
Noida, Uttar Pradesh:छतरपुर, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, टीका कोई फोबिया नहीं "अगर तिलक मिट या फीका पड़ जाए, तो सनातन धर्म का क्या होगा?... जो लोग तिलक देखकर ऐसी बातें कहते हैं, उन्हें हिंदुत्व से 'फोबिया' (डर) है, और लोगों को उनके बयानों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।" छतरपुर, मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, "युवाओं के लिए यह समझना बहुत ज़रूरी है कि नशा ज़िंदगी बर्बाद कर देता है, और इसने सचमुच कई घर तबाह कर दिए हैं। हमारे बुंदेलखंड क्षेत्र में अभी हाल ही में ज़हरीली शराब पीने से लगभग 47 लोगों की मौत हो गई है। इसी वजह से हमने बुंदेलखंड के सभी पाँच ज़िलों में यह यात्रा निकालने का संकल्प लिया है, क्योंकि समाज में बदलाव और सुधार विचारों से ही आते हैं। जब विचार बदलते हैं, तो समाज बदलता है, और जब समाज बदलता है, तो राष्ट्र बदलता है।"0
0
Report
नैनी (प्रयागराज) में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, स्वरूप रानी अस्पताल में कराया
Prayagraj, Uttar Pradesh:नैनी (प्रयागराज) स्थित नए पुल के पास रीवा रोड और मिर्जापुर रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे (नैनी चौराहा) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर पर सूचना दिए जाने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके पश्चात एंबुलेंस (108) की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल (SRN Hospital) में भर्ती कराया। घायल की पहचान: घायल व्यक्ति के बारे में अब तक विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार वह शंकरगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यक्ति के परिजनों का पता लगाने और मामले की अग्रिम जांच की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट: सौरभ यादव संवाददाताPinewz: Saurabh Yadav स्थान: प्रयागराज0
0
Report
Advertisement
हर्ष महाजन ने चमेरा-चरण दो परियोजना के तहत विकास कार्यों का किया शुभारम्भ
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने वीरवार को चमेरा-चरण दो जल विद्युत परियोजना के दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया और क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर हर्ष महाजन ने दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मोबाइल थेरेपी वैन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में 15 लाख रुपये की लागत से विकसित बुनियादी सुविधाओं का उद्घाटन किया। सांसद ने राख गांव में सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कार्य करवाने की घोषणा की। इसके अलावा बग्गा गांव में सड़क निर्माण कार्यों के बारे में भी घोषण की गई। दौरे के दौरान कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राख गांव की आवश्यकताओं, प्रस्तावित संरक्षण कार्यों और उनकी कार्ययोजना पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद हर्ष महाजन ने चमेरा-दो विद्युत परियोजना में विकसित किए जा रहे इरावती वाटिका का उद्घाटन किया। उनके इस दौरे में ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर सेवाओं और स्थानीय जरूरतों से जुड़े कार्यों पर जोर दिया गया।0
0
Report
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना: नए जिलों से वोटबैंक साधने का आरोप
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:लोकेशन मंडी : स्लग : नए जिलों के गठन पर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर निशाना, बोले - चुनावी साल में जनता को गुमराह करने का नया शगूफा कहा - पिछली गारंटियां पूरी नहीं हुईं, अब नई घोषणाओं से ध्यान भटकाने में जुटी सरकार सरकारी हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल और कचरा प्रबंधन को लेकर भी उठाए सवाल एंकर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू पिछली चुनावी गारंटियां पूरी करने में विफल रहे हैं और अब नए जिलों के गठन जैसे मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। मंडी में एक निजी कंपनी के शोरूम के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जनहित में नए प्रशासनिक जिलों का गठन करना चाहती थी, तो इस दिशा में कार्यकाल की शुरुआत में ही कदम उठाए जाने चाहिए थे। चुनावी वर्ष नजदीक आने पर इस तरह के मुद्दे उठाना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि देश में जनगणना की प्रक्रिया के बीच प्रशासनिक और राजस्व सीमाओं से जुड़े प्रतिबंधों को ध्यान में रखना जरूरी है। भाजपा इस विषय पर पार्टी स्तर पर चर्चा करने के बाद अपना आधिकारिक पक्ष रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों के परिणामों से सरकार की नीतियों को लेकर जनता की नाराजगी सामने आई है। उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार अब नई घोषणाओं के जरिए अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता पहले किए गए वादों का हिसाब चाहती है। सोना महापात्रा की टिप्पणी को लेकर भी घेरा जयराम ठाकुर ने पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के दावों और जमीनी स्थिति के बीच अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर कचरे के ढेर और प्रभावी वेस्ट मैनेजमेंट की कमी से हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से टैक्स वसूलने के साथ-साथ राजस्व का इस्तेमाल सड़कों, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और कचरा निष्पादन की व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकारी हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री की राजनीतिक गतिविधियों और सरकारी हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का ध्यान प्रदेश के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के बजाय दिल्ली में राजनीतिक गतिविधियों पर अधिक केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल जनहित और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए तथा उनके उपयोग में वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को नई घोषणाएं करने से पहले अपनी पुरानी गारंटियों और वादों का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी। बाइट : जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री0
0
Report
NSUI के कार्यकर्ताओं का संसद सड़क थाना के बाहर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: NSUI WORKERS PROTEST OUTSIDE PARLIAMENT STREET POLICE STATION / VISUALS0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस वायरल, मर्यादा पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रामलीला जैसे धार्मिक आयोजन के मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नाराजगी देखने को मिल रही है। धार्मिक मंच पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला बीजपुर थाना क्षेत्र के बखरिहवा बाजार का है, जहां वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और रामलीला कमेटी के लोगों को भी इस तरह की गतिविधियों को लेकर हिदायत दी गई है।\n\nधार्मिक आयोजन, Ramleela का मंच और भोजपुरी गानों पर डांस का वायरल वीडियो सोनभद्र के बखरिहवा बाजार से सामने आए इस वीडियो ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संगठनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है। वीडियो में रामलीला मंच पर भोजपुरी गानों पर डांस होता दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की जी मीडिया स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक मंच पर इस तरह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।\n\nमामले को लेकर क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां पहुंचकर टीम मामले की पड़ताल में जुटी है। रामलीला कमेटी के लोगों को भी हिदायत दी गई है कि धार्मिक आयोजन के मंच पर इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की जा सकती है।\n\nअब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में सामने आ रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बांदा में युवक की डंडे से हत्या, शव दरवाज़े पर फेंका; आरोपी गिरफ्तार
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक युवक की डंडे से पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद मृतक के शव को दरवाजे में फेंक कर हत्या रूपी अपने साथी के साथ फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि थाना पैलानी क्षेत्र के ग्राम पैलानी डेरा निवासी आलोक पुत्र सरजू प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष को गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलुवा द्वारा डंडे से मारपीट की गई जिससे चोट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई और मोहल्ले के ही राजा भैया उर्फ राजा पुत्र खिलावन के सहयोग से शव को उसके दरवाजे पर फेक दिया गया। सूचना पर उच्चाधिकारीगण सहित स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट आदि टीम द्वारा मौके मुआयना कर साक्ष्यों का संकलन किया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की गई। प्राप्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नामजद दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
पाटन चौराहे पर स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर, मां-बेटी समेत तीन की मौत
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़-जयपुर हाईवे पर पाटन चौराहे के पास भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बेकाबू स्लीपर कोच बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बाइक को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हरमाड़ा निवासी भागचंद जाट और फलौदा निवासी लाडा देवी व हंसा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतकों में मां-बेटी के साथ उनका एक रिश्तेदार भी शामिल था। हादसे की सूचना मिलते ही बांदरसिंधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की। हादसे के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। तीनों मृतकों के शव किशनगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
