डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने राजपुर पीएचसी में देखे मरीज
Rajpur, Uttar Pradesh:राजपुर कानपुर देहात- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शनिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने निरीक्षण किया,उन्होंने दवा का रख रखाव व अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई तथा डिलीवरी कक्ष, जच्चा-बच्चा कछ,साफ सफाई के साथ गरम कंबल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वहीं दवा खाना एवं ओपीडी का निरीक्षण किया जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने 10 मरीजों को देखा.बुखार से पीड़ित 3 मरीजों की खून की जांच कराई जिसके बाद दी। तथा शुरुआत सर्दी में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने की सलाह दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहरसा में आँगनबाड़ी जमीन चिन्हित पर दो पक्षों में मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ आँगनबाड़ी के लिए जमीन चिन्हित करने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई, मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पुरी घटना बिहरा थाना क्षेत्र के आरन मध्य विद्यालय के समीप की है. इधर दोनों पक्षों के बीच हो रहे मारपीट की घटना शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों पक्षों के बीच किस तरह मारपीट हो रही कुछ लोग लात घूसों से तो कुछ लोग हाँथो में ईंट लेकर एक दूसरे को बुरी तरह मार रहे हैं. मारपीट की घटना में घायल हुए एक पक्ष के पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरन गांव के मध्य विद्यालय के समीप आँगनबारी केंद्र खोलने के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा था, इसी दौरान उसी स्कूल के सारीरिक शिक्षक गौतम, देवराज कुमार, अमरेंद्र कुमार, रतनेश कुमार सहित अन्य लोग आए और यह कहने लगे कि इस जमीन पर आँगन बारी केंद्र नही खुलेगा चूंकि यह हमारी जमीन है जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर सभी लोग मारपीट करने लगे. पीड़ित लोगों का कहना है कि मारपीट करने वालों में पूर्व RJD के विधायक अरुण के पुत्र व सादे लिबास में बॉडीगार्ड शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष से घायल अमरेंद्र कुमार ने रंगदारी नही देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.दिल्ली प्रोटेस्ट: राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में दिखीं नेहा बोरा
New Delhi, Delhi:राहुल गांधी बाराखंबा रोड पर पहुंचे, बस में सबसे आगे की सीट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठे हैं राहुल
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, तेजस्वी यादव, नेहा बोरा, योगेन्द्र यादव एक ही बस में है।
बाराखंबा रोड से मार्च मंडी हाउस की ओर निकल रहा है।
