209303
घने कोहरे से रुरा स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी, यात्री परेशान
Rura, Uttar Pradesh:सोमवार को घने कोहरे के कारण रुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। ट्रेनों के लेट होने से सैकड़ों यात्री स्टेशन पर ठंड में ठिठुरने और इंतजार करने को मजबूर हो गए। कोहरे की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद हॉस्टल में वार्डन की पिटाई, अभिभावकों ने बनाए भारी दबाव के बावजूद कार्रवाई की मांग
Farrukhabad, Uttar Pradesh:हॉस्टल में बच्चों की पिटाई का आरोप, देर रात स्कूल में हंगामा; पुलिस जांच में जुटी मामला थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास रोड स्थित सीपी इंटरनेशनल स्कूल का है। आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों की वार्डन ने पाइप और डंडे से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और देर रात स्कूल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार का आरोप लगाते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभिभावक आनंद कुमार का कहना है कि उनका भतीजा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। सूचना मिलने पर जब वह स्कूल पहुंचे तो वार्डन बच्चों को डरा-धमकाता मिला। उनका आरोप है कि बच्चों को हॉस्टल में रोककर रखा गया था। बाद में घायल छात्रों को बस से निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया। फतेहगढ़ निवासी व्यापारी सुमित कटियार ने बताया कि उनके दो बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों ने उन्हें बताया कि कई छात्रों के साथ मारपीट की गई। Hospital से लौटे कुछ छात्र लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए, जिससे अभिभावकों का आक्रोश और बढ़ गया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्कूल प्रबंधन ने अपनी सफाई में कहा कि छात्र आपस में झगड़ रहे थे। वार्डन उन्हें छुड़ाने पहुंचे, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने भी बच्चों के साथ मारपीट कर दी। प्रबंधन का दावा है कि किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है और एहतियातन आठ छात्रों को अस्पताल भेजकर उपचार कराया गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद में उन्हें हॉस्टल भेजा, अगर वहीं उनकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगें तो जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।0
0
Report
SC ने प्रदर्शन दौरान पुलिस कार्रवाई पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग ठुकरा दी
Noida, Uttar Pradesh:SC ने प्रदर्शन दौरान पुलिस कार्रवाई पर स्वतः संज्ञान लेने की मांग ठुकरा दी. एक वकील ने CJI की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा था. वकील ने कहा कि उसके पास पुलिस की बर्बर कार्रवाई का वीडियो भी है, वो चाहे तो कोर्ट के सामने पेश कर सकता है. चीफ जस्टिस ने इंकार करते हुए कहा कि हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। अदालत के पास वीडियो देखने के लिए टाइम नहीं है. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया. वकील ने सबूत के तौर पर वीडियो पेश करने का आग्रह किया तो चीफ जस्टिस ने इससे इंकार कर दिया. चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारा वक़्त बर्बाद मत कीजिए. अदालत के पास वीडियो देखने के लिए टाइम नहीं है. HC में आज सुनवाई संभव. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया था. हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अदालत को इन विवाद में मत घसीटिए। लेकिन उम्मीद है कि आज हाई कोर्ट इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है. REP-ARVIND SINGH0
0
Report
कश्मीर घाटी में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
Srinagar, Uttarakhand:Continuous heavy rainfall over the past several days has created a flood-like situation across many parts of the Kashmir Valley, with waterlogging disrupting normal life and raising concerns among residents. The Jhelum River is swelling steadily and is likely to cross the flood warning level in the coming hours if rainfall continues. According to the India Meteorological Department (IMD), moderate to heavy rain is expected across the Valley until this evening, prompting authorities to remain on high alert. Several low-lying areas have witnessed inundation, affecting roads, residential localities, markets, and traffic movement. Disaster management teams and local authorities are closely monitoring the situation and have urged people living near rivers, streams, and vulnerable areas to remain vigilant. Residents have been advised to avoid unnecessary travel, follow official weather advisories, and immediately report any emergency to the concerned authorities. Authorities continue to monitor water levels in the Jhelum and other water bodies as the weather situation develops.0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के मगरोड़ा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. बुधवार को छात्रों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई. पिछले दो से तीन वर्षों से विद्यालय में स्टाफ पूरा नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है. कहा गया कि 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए एक भी शिक्षक उपलब्ध नहीं है. विद्यालय में करीब 170 से 180 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि केवल 8वीं तक की कक्षाओं के लिए पांच शिक्षक कार्यरत हैं. उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है. शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता कर समस्याएं सुनीं. अधिकारियों ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचेगी और आवश्यक कार्रवाई होगी. बाद में छात्रों को शांत कराया गया. विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो प्रदर्शन आगे बढ़ेगा.0
0
Report
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ0
0
Report
दिल्ली के करोल बाग में PG हॉस्टेल में आग, बचाव अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: FIRE BREAKS OUT AT PG ACCOMMODATION, RESCUE OPERATION UNDERWAY AT KAROL BAGH0
0
Report
Advertisement
पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर चक्का जाम, राहुल-प्रियंका गिरफ्तारी के कारण कांग्रेस प्रदर्शन
Sri Ganganagar, Rajasthan:पदमपुर(श्रीगंगानगर) पदमपुर श्रीगंगानगर मार्ग सीसी हैड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम, दिल्ली में लाठी चार्ज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम प्रदर्शन, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात, श्रीकरणपुर MLA रुपिंदर सिंह कुन्रर, सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठे सड़क के बीचों-बीच धरने पर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग,0
0
Report
SC ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई पर तुरंत सुनवाई से इंकार किया
Noida, Uttar Pradesh:हमारा वक्त बर्बाद मत कीजिए', प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर SC ने तत्काल सुनवाई से किया इंकार' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर बर्बर कार्रवाई का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार कर दिया। वकील ने जब सबूत के तौर पर वीडियो पेश करने का आग्रह किया तो चीफ जस्टिस ने इससे इंकार कर दिया। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमारा वक़्त बर्बाद मत कीजिए। अदालत के पास वीडियो को देखने के लिए टाइम नहीं है। वकील ने CJI के सामने मामला रखा वकील नरेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामला रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। वकील ने कहा कि छात्र नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।वो परीक्षा को आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में सुधार की मांग कर रहे है। उन पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की है। वकील ने कहा कि उसके पास वीडियो भी है वो चाहे तो कोर्ट में रख सकता है। चीफ जस्टिस ने इससे इंकार करते हुए वकील से कहा कि हमारा वक़्त बर्बाद मत कीजिए। हमारी कोई दिलचस्पी उन वीडियो में नहीं है। कोर्ट के पास वीडियो देखने के लिए टाइम नहीं है。 HC में आज सुनवाई संभव इससे पहले मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अदालत को इन विवाद में मत घसीტिए। हालांकि उम्मीद है कि आज हाई कोर्ट इससे जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है।0
0
Report
धौलपुर के बाड़ी में बैंक के सामने कार से जाम; 25 चालान
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी- बैंक के सामने सड़क पर खड़ी कार बनी जाम का कारण, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, अभियान में 25 वाहनों पर कार्यवाही। बड़ी। धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पर लावारिस खड़ी की गई एक कार के कारण लंबा जाम लग गया। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। इसी दौरान कार चालक भी मौके पर पहुंच गया और कार्यवाही से बचने का प्रयास किया, लेकिन यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान की कार्यवाही की। ट्रैफिक प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरण एवं वृत्ताधिकारी महेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर में विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महाराज बाग चौराहा, बसेड़ी बस स्टैंड चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने, यातायात बाधित करने तथा अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। ट्रैफिक प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे बैंक, बाजार और अन्य व्यस्त स्थानों पर सड़क पर वाहन खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें। हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी यातायTraffic नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा۔0
0
Report
Advertisement
धरियावद में अस्थायी पुलिस चौकी के लिए सीएलजी बैठक में मांग
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद थाना परिसर में पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बे की कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर ग्रामीणों व सीएलजी सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए तथा कई महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। बैठक में ग्रामीणों ने मुख्य बाजारों और दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े वाहनों, सड़क पर अतिक्रमण एवं तेज गति से दौड़ते दुपहिया वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी ने कहा कि दुकानों के बाहर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुराने बस स्टैंड पर एकत्र होने वाले मजदूरों को सुभाष पार्क के पास स्थानांतरित करने का सुझाव भी दिया गया। ग्रामीणों ने कस्बे की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुराने आबकारी भवन में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग राखी। इस पर पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि उपखंड अधिकारी के माध्यम से उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजा जाएगा। बैठक के दौरान पुलिस उप अधीक्षक ने आमजन से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आसपास किसी भी संदेह या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का भी आह्वान किया। बैठक में कस्बे में बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही का मुद्दा भी उठा। इस पर पुलिस उपाधीक्षक नानालाल सालवी ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। मकान मालिक बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर नहीं रखें। यदि बिना सत्यापन के कोई किराएदार पाया जाता है तो संबंधित मकान मालिक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
निजी स्कूलों में राज शाला संबलन ऐप ने बढ़ाया निरीक्षण बोझ, संशोधन की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं 'राज शाला संबलन' ऐप के विरोध में निजी स्कूल संचालक नवलगढ़ में शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ऐप आधारित निरीक्षण आदेश वापस लेने की मांग वार्षिक या शिकायत आधारित निरीक्षण की मांग निजी विद्यालय संघ ने आदेश में संशोधन की मांग उठाई माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा गैर सरकारी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए 'राज शाला संबलन' मोबाइल ऐप लागू किए जाने के आदेश का निजी विद्यालय संचालकों ने विरोध जताया है। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में निजी शिक्षण संस्थान संघ ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश को वापस लेने अथवा इसमें संशोधन करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि निजी विद्यालय स्ववित्तपोषित संस्थाएं हैं, जिनका संचालन निर्धारित नियमों और मान्यता की शर्तों के अनुसार होता है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर बार-बार मोबाइल ऐप के माध्यम से निरीक्षण करना व्यावहारिक नहीं है। संघ ने बताया कि प्रतिवर्ष सक्षम अधिकारियों द्वारा गैर सरकारी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया जाता है, जिसमें आधारभूत सुविधाएं, स्टाफ, अभिलेख, मान्यता की शर्तों सहित सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जांच पहले ही हो जाती है। ऐसे में उन्हीं बिंदुओं का दोबारा 'राज शाला संबलन' ऐप के माध्यम से नियमित निरीक्षण कार्यों की अनावश्यक पुनरावृत्ति है, जिससे विद्यालयों पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ बढ़ेगा।निजी विद्यालय संचालकों ने मांग की कि यदि निरीक्षण आवश्यक हो तो वह केवल शिकायत आधारित अथवा वार्षिक निरीक्षण तक सीमित रखा जाए। इसके अलावा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि संगठनों से चर्चा कर उनकी आपत्तियों और सुझावों के आधार पर सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक निरीक्षण व्यवस्था लागू की जाए।0
0
Report
GNM छात्रों की रैली: अंगदान जीवनदान बनकर शहर में जागरूकता फैलाए
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर:-शहर में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) के छात्र-छात्राओं द्वारा अंगदान के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर गांधी पार्क तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों से अंगदान के महत्व को समझने और इसे जीवनदान के रूप में अपनाने की अपील की। “अंगदान—जीवनदान” और “मृत्यु के बाद भी किसी को जीवन दें” जैसे नारों से शहर की सड़कों पर जनजागरूकता का संदेश दिया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इस महान कार्य के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों ने बताया कि अंगदान से न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिलता है, बल्कि यह मानवता की सर्वोच्च सेवा का प्रतीक भी है।रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि नर्सिंग पेशे से जुड़े होने के नाते उनका कर्तव्य है कि वे समाज में स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने लोगों से अंगदान के लिए आगे आने की अपील की और बताया कि एक व्यक्ति के अंगदान से कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।गांधी पार्क पहुंचने पर रैली का समापन हुआ, जहां उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवाओं की भागीदारी से इन अभियानों को और बल मिलता है।अंगदान जैसे संवेदनशील विषय पर यह पहल न केवल जागरूकता का संदेश देती है, बल्कि समाज में जीवन के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करती है。0
0
Report
Advertisement
अमरोहा पुलिस ने 192 मोबाइल बरामद कर 38 लाख वापस दिलाए
अमरोहा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद की साइबर सेल टीम ने विभिन्न स्थानों पर खोए और गुम हुए 192 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिए गए। कई दिनों से अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे मोबाइल हाथ में आते ही खिल उठे। लोगों ने अमरोहा पुलिस और साइबर सेल टीम की कार्यशैली की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के कारण उनका कीमती सामान वापस मिल सका। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी ऑनलाइन ठगी या मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।0
0
Report
Om Prakash Rajbhar ने अखिलेश यादव पर शिक्षा-भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar मित्र अखिलेश जी। आप कहां चले गए? पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झुट्ठो गिरफ्तारी कराने महाराज। आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए? आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी, परीक्षा को धंधा बना लिया गया था। आपकी सरकार में हाईस्कूल और 12वीं के प्रश्न पत्र पैसों पर बेच दिए जाते थे। फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट बनाए जाते थे। आपके राज में भ्रष्टाचार का आलम ऐसा था कि यादव और मुस्लिम के अलावा किसी और को नौकरी नहीं मिलती थी। पूरे प्रदेश को आज भी याद है कि सरकारी नौकरी की गाइडलाइन जारी होते ही कैसे चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे। याद कीजिए आपकी सरकार में क्या था शिक्षा का हाल? इतिहास उठाकर देख लीजिए। ‘हाऊ कैन यू रोक...’ वाले धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लॉ करने लगते हैं। मैं गारंटी से कह सकता हूं कि धर्मेंद्र यादव की क्षमता नहीं है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास भी कर लें। इसलिए कह रहा हूं मित्र कि शिक्षा पर आप जैसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मैं गारंटी दे रहा हूं कि आप लोग आंदोलन को लेकर या छात्रों को लेकर कतई ईमानदार नहीं हैं। आप लोग छात्रों-युवाओं को सिर्फ बरगला रहे हैं, उनका इस्तेमाल करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। सिर्फ माहौल को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। देश और प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं। आपका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ सत्ता की कुर्सी है। कयामत तक हम लोग आप पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। महराजा सुहेलदेव की जय, राधे-राधे, जय श्री सीताराम। @yadavakhilesh0
0
Report
NEET पेपर लीक पर विपक्ष-भाजपा में सियासी घमासान, राम मंदिर दान केस चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Sanjay Nishad (UP Cabinet Minister, BJP) on BJP Protest Against Congress/ Rahul Gandhi-Led Protest Over NEET Paper Leak Issue/ Education Minister's Statement on Paper Leak Issue/ PM Narendra Modi's Message on Paper Leak/ AAP's Remarks on Congress Protest/ Mamata Banerjee's Appeal to India Alliance/ Allahabad HC Remarks on Ram Temple Donation Case राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कामों की आलोचना की गई। BJP ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है मुद्दों को संसद के अंदर उठाया जाना चाहिए और उन पर बहस होनी चाहिए, न कि सड़कों पर प्रदर्शन करके। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलেশ यादव जैसे नेताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और आरोप लगाया कि सरकार संसद में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने से बचती है। सरकार का कहना है कि संसदीय प्रक्रियाएं मौजूद हैं और चर्चा सिस्टम के अनुसार ही होगी। शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ममता बनर्जी ने BJP के खिलाफ विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की है। इस कंटेंट में राम मंदिर चंदा घोटाले की निंदा का भी ज़िक्र है, जिसे भारतीय ईमानदारी के पतन का शर्मनाक उदाहरण बताया गया है, और भरोसा दिलाया गया है कि सरकार इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
