Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209303

भवरपुर : खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

Nov 25, 2024 06:44:37
Rura, Uttar Pradesh

रुरा थाना क्षेत्र के भवरपुर गांव में खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर युवक का शव लटका मिला।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य संकलित किए।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SNShashi Nair
Mar 24, 2026 07:08:01
Hisar, Haryana:हरियाणा में 1 अप्रैल से विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) शुरू होने जा रहा है, लेकिन उसके शुरू होने से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बीजेपी सरकार ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली है। हिसार मैं आयोजित विशेष बैठक में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने जी मीडिया के साथ इस पर विशेष बातचीत की। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि एसआईआर एक तरह से मतदाता सूची का शुद्धिकरण है। जो लोग अब नहीं हैं, उनका नाम काटने की प्रक्रिया है और जो नए लोग आए हैं, उन्हें जोड़ने की प्रक्रिया है। सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि एसआईआर को लेकर भाजपा ने अब तक 19000 से ज्यादा बीएलए 2 नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने वोट चोरी पर कांग्रेस पर पलटवार भी किया। भाजपा नेता सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि कांग्रेस के समय में भी 10 से 11 बार मतदाता सूची का एआईआर हो चुका है。
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Mar 24, 2026 07:07:49
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:लोकेशन मैहर मध्यप्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगे छेड़छाड़ के आरोप , वीडियो आया सामने मैहर के अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिन्हा पर अमरपाटन की एक महिला ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाया हैं।और पीड़ित महिला अमरपाटन थाना पहुँचकर परिजनों के साथ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है。 जानकारी के मुताबिक , जब महिला सुबह सतना से बस मैं बैठ अमरपाटन आ रही थी। तभी रास्ते में भटनवारा के महिला के पास की सीट खाली हुई, तभी आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर उसके पास आकर बैठ गया और कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा。 पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अमरपाटन बस स्टैंड में उतर कर सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जो अब इस मामले का अहम साक्ष्य महिला के पास थे。 पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच शुरू कर , छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में डॉ. आलोक कुमार सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महिला के शिकायत करते समय का वीडियो。
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 07:07:34
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत 24 मार्च को जनपद मऊ में महिला/पुरुष दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुरुष दौड़ के इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक पहुँचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181,1076,1098), और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने दौड़ को रवाना करते हुए कहा, "मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत हमारा उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज में जागरूकता फैलाना भी है। यह बाइक रैली महिला पुलिस कर्मियों की शक्ति और साहस का प्रतीक है, जो समाज को यह संदेश देती है कि महिलाएँ हर क्षेत्र में सक्षम और सशक्त हैं।मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत मऊ पुलिस द्वारा एंटी-रोमियो दस्तों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जायेगी तथा स्कूलों/कॉलेजों/ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को जागरुक किया जायेगा। इस दौरान सभी संबधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 24, 2026 07:05:50
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस भेज कर तलब किया । दरअसल पवन सिंह की कोस्टार अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर इस मामले मे कार्यवाही के लिए शिकायत दी है । हरियाणा महिला आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पवन सिंह ओर अंजलि राघव को आगामी दो अप्रैल को फरीदाबाद में जन सुनवाई के दौरान पेश होने के लिए कहा है दरअसल अंजलि राघव ने कईं महीने पहले लखनऊ के एक कार्यक्रम में पवन सिंह द्वारा खुद को बैड टच किए जाने ओर अब उसका वीडियो अपने सहयोगियों द्वारा जबरदस्ती वायरल करवाने के खिलाफ यह शिकायत दी है। जब महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया से पूछा गया की रैपर सिंगर बादशाह को नोटिस दिए जाने के बाद हाईकोर्ट से उसे राहत मिलने ओर पंचकूला पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर माफी मांगने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह एक बेलेबल ऑफेंस है और उन्होंने यह कहा कि बादशाश ने पुलिस के सामने तो माफी मांगी है लेकिन महिला आयोग से माफी नहीं मांगी बाइट । रेनू भाटिया , चेयरपर्सन , हरियाणा महिला आयोग
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 24, 2026 07:03:15
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में बाइक सवार तीन लोगों ने DCM ने रौंदा, हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, दो बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल, एक लखनऊ रिफर जनपद बाराबंकी निवासी 46 वर्षीय शत्रोहन की हुई मौत जनपद बाराबंकी निवासी 54 अर्जुन लखनऊ रिफर जनपद सीतापुर निवासी 37 वर्षीय परशुराम का बहराइच में इलाज जारी शहर के मरी माता मंदिर वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे तीनों वापसी के वक्त हरदी थाना क्षेत्र के सीतापुर हाइवे पर हुआ हादसा एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया, घायलों का इलाज जारी बहराइच थाना हरदी इलाके के सीतापुर हाइवे का मामला
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Mar 24, 2026 07:02:46
khiri, Uttar Pradesh:यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विभिन्न मुद्दों पर चर्चा है। संजय निषाद के आंसुओं पर अखिलेश यादव के दिए गए बयान को लेकर संजय निषाद ने कहा कि जिस समाज से वादा करके जिनके उत्थान की बात करके हम सत्ता में आए आज अगर उन्हीं के साथ कुछ गलत होगा तो हमारे आंसू तो निकलेंगे ही इस पर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए आज राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो उनकी जिम्मेदारी है कि जो संविधान में हमें हक दिया गया है वह दिलाया जाए केवट माझी मल्लाह को ओबीसी से हटाकर एससी-एसटी में किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री जी ने पत्र लिखा है लेकिन अभी तक कुछ हुआ नहीं इसी को लेकर मेरा दर्द छलक गया। शौकत अली के बयान पर उन्होंने कहा कि यह लोग आपसी सौहार्द बिगड़ने वाले लोग हैं इन पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए पूजा पाल के बयान पर संजय निषाद ने कहा कि वह बिल्कुल सही कह रही हैं अतीक अहमद से सभी पीड़ित थे और इस सरकार ने गुंडे माफियाओं पर लगाम लगाई है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 24, 2026 07:02:35
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सबसे बड़े मंडी से चोरो ने उड़ा लिया 40 हजार मूल्य का तेल। सुरक्षा पर उठा सवाल। व्यापारियों में देखी गई नाराजगी। दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने तेल के पेटियों को उड़ा लिया। दुकानदार सुबह दुकान खोलने पर पता चला। मौके पर पहुंची चास थाना पुलिस। जांच में जुटी। पूरी घटना के बारे में बताते चले कि बोकारो जिले का सबसे बड़ा खाद्य मंडी चास के आईटीआई मोड स्थित कृषि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय सवाल उठ गया जब खाद्य तेल का व्यापार करनेवाले और इस बाजार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल के गोदाम से चोरों ने दुकान के किवाड़ी का ताला तोड़कर 40 हजार मूल्य के खाद्य तेल पर हांथ साफ कर दिया। व्यापारी अनिल गोयल जब दुकान पर पहुंचा और दुकान के किवाड़ी का ताला टूटा हुआ पाया तो भौचक्के रह गया उन्हें अंदेशा हो गया कि दुकान में चोरी की घटना घटी। उन्होंने दुकान के स्टॉक में रखे तेल का मिलान करने लगा तो कई पेटी तेल का गायब मिला। उन्होंने कहा कि करीब 40 हजार मूल्य के तेल पर चोरों ने हाथ साफ किया है और इस घटना को अंजाम देने के समय चार पहिया वाहन का स्तेमाल किया होगा क्योंकि इतनी भारी मात्रा में एक चोरी कर उसे ले जाना पड़ा होगा। उन्होंने इतने बड़े बाजार की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर महीने बाजार समिति के सचिव को सुरक्षा के लिए मोटी रकम दी जाती है लेकिन सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने कहा कि सरकार को हम सभी व्यापारी GST के तौर पर करोड़ों का टैक्स देते है लेकिन सुरक्षा हमे नहीं मिलती है। पुलिस पेट्रोलिंग पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कभी कभी पुलिस की गाड़ी दिख जाती है। बताते चले कि बोकारो जिले का ये सबसे बड़ा मंडी है जहां करोड़ों का व्यापार होता है और पूरे जिले को चास स्थित इस कृषि बाजार से खाद्य सामग्री की सप्लाई होती है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 24, 2026 07:02:16
Sagar, Madhya Pradesh:बेटे की मांगी थी मन्नत, गोद में आया बेटा तो पिता ने लिया बड़ा संकल्प. कहते हैं कि मां सबकी झोली भरती है और दिल से मांगी दुआ कबूल जरूर होती है और जब लोगों को उनका मांगा हुआ मिल जाता है तो वो लोग अपना वचन पूरा भी करते हैं. सागर जिले के देवरी के अभिषेक प्रजापति की मनोकामना पूरी हुई तो उन्होंने बड़ा कठिन संकल्प लिया और बीते दो सालों से वो इस संकल्प को निभा रहे हैं. नवरात्री पर नौ दिनों तक एक जगह पर लेटकर अपने शरीर में जवारे स्थापित कराए हुए हैं. नवरात्र के पहले दिन शरीर पर जवारे स्थापित कराने के बाद अब नवमी को अभिषेक इनका विसर्जन करेंगे. उनका यह संकल्प देखने रोजाना यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. दरअसल अभिषेक ने मातारानी से अपने घर में एक बेटे को मांगा था, शादी के कई सालों बाद भी उनकी पत्नी को बेटा नहीं हुआ था, अभिषेक के घर के पास ही बीजासेन देवी का मंदिर और दिवाला है जहाँ दूर-दूर से लोग आते हैं और नवरात्र में यहां सैकड़ों लोगों के घट खप्पर और जवारे रखे जाते हैं. इन नौ दिनों में यहां की छटा देखने लायक होती है. अभिषेक ने इसी दिवाले में बीजासेन माता के पास अर्जी लगाई और दो साल पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया और परिवार की खुशियां देखते ही बन रही थीं. अभिषेक ने अपनी मन्नत को पाने के बाद माता के दरबार में वचन निभाया और दो सालों से वो ये वादा निभा रहे हैं.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top