209101
अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करों को पकड़ा
Dayalpur, Uttar Pradesh:कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ऑटो और कार में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डिण्डौरी में महिलाओं का धरना: मानदेय बढ़ाने समेत मांगों पर प्रशासन से आवाज़
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में सैकड़ों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन... कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरने पर बैठीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं... जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं मांगों को लेकर पहुंचीं डिण्डौरी... मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन... महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष उठाई आवाज... लंबे समय से मांगों के निराकरण की मांग कर रहीं महिलाएं... कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत परिसर के बाहर धरने के चलते बढ़ी हलचल... मांगों के निराकरण को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन... महिलाओं के समर्थन में पहुंचे आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार, मांगों को बताया जायज0
0
Report
अमरैया पारा की सड़क पर अतिक्रमण: वार्डवासियों ने निगम कार्यालय घेराव कर कार्रवाई की मांग
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के वार्ड क्रमांक 14 अमरैया पारा में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया। अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। मोहल्ले के मुख्य नवधा पंडाल मार्ग पर निजी मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान सड़क पर कॉलम खड़े किए जा रहे हैं, गड्ढे खोदे जा रहे हैं और दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते सार्वजनिक रास्ता संकरा हो रहा है। अतिक्रमण हो रहे मार्ग स्कूल बस, ट्रैक्टर, चारपहिया वाहनों और एंबुलेंस के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में सड़क संकरी होने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना और आपात स्थिति में परेशानी की आशंका भी बढ़ गई है।0
0
Report
गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 3 पिकअप से 6 गौवंश मुक्त कर 6 गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 6 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी ललित निवासी सरवानी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सरवानी-कुलबा मेन रोड पर नाकेबंदी की गई थी। सुबह करीब 5 बजे तीन पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाने और शासकीय वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में तीनों पिकअप से कुल 6 गौवंश बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम महतो, आदित्य महतो, नकुल साहू, रूपेश लहरे, शिवा कुमार साहू और रायगढ़ के सरवानी निवासी राजू सतनामी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों और गौवंशों समेत करीब 17.50 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मामले में बीएनएस की धाराओं 281, 221, 132, 109(1), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंशों की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी की तलाश के साथ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खुशवंत साहेब का डभरा दौरा: 108 डायल एंबुलेंस का उद्घाटन
Sakti, प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिले में दौरा हुआ। जहां उन्होंने डभरा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए डायल 108 वाहन का एक एंबुलेंस लोगों को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाई है। जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब जिले में एकदिवसीय दौरे में थे। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 डायल वाहन की कमी को देखते हुए उन्होंने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के प्रयास किया है, पूर्व के प्राप्त वाहन कबाड़ हो गए थे जहां नई एंबुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के पश्चात डभरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस वाहन की प्राप्ति हुई है।0
0
Report
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, पुराने अनुभव से नई टीम के साथ।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पुराने नेताओं के अनुभव और मौजूदा संगठन की जमीनी स्थिति को लेकर मंथन किया जाएगा, नितिन नवीन के साथ प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और क्षेत्रीय प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सहारनपुर पहुंचने पर ओजपुरा में कार्यकर्ता के यहां भोजन और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद अंबाला रोड स्थित होटल में बैठकों का दौर चलेगा, पहली बैठक में पश्चिमी यूपी के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल होंगे। उनसे पुराने चुनावी अनुभव, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और क्षेत्र की परिस्थितियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी, भाजपा का फोकस बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा पर भी है। नितिन नवीन 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में रहेंगे। मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजकों से संवाद, जबकि सहारनपुर में पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं, सहारनपुर दौरे में पुराने अनुभव, जमीनी फीडबैक और मौजूदा संगठनात्मक तैयारियों को जोड़कर 2027 की रणनीति पर चर्चा होगी।0
0
Report
63 वर्ष बाद भादरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना, मांगीलाल गोयल अध्यक्ष निर्वाचित
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 63 वर्ष बाद भादरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना हनुमानगढ़ जिले में भादरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए सोमवार को मतदान और मतगणना के बाद भाजपा के मांगीलाल गोयल 28 मत लेकर विजय रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र उर्फ लीडर को मात्र 22 मत प्राप्त हुए। पूर्व में कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़े बंदी कर रखी थी और बाड़े बंदी में भाजपा के समर्थकों की संख्या अधिक बताई जा रही थी। दोनों पक्षों में क्रॉस वोटिंग का भय शंका रहा था। कांग्रेस समर्थक पार्षद पूर्व विधायक बलवान पूनिया के साथ मिनी बस में एक साथ मतदान करने पहुंचे, वहीं भाजपा उनके समर्थक पार्षद भाजपा विधायक संजीव बेनीवाल के साथ अलग-अलग मतदान के लिए पहुंचे। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मांगीलाल ने अपने मुहूर्त के हिसाब से 1 बजे कर 51 मिनट पर मतदान किया। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। रिटर्निंग अधिकारी भागीरथ राव ने मांगीलाल गोयल को प्रमाण पत्र देते हुए शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधायक संजीव बेनीवल, पूर्व संसदीय सचिव जयदेव डूडी सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे। भादरा नगर निकाय चुनाव में 63 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है और मांगीलाल गोयल इसके अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मतदान स्तर पर डीवाईएसपी भादरा कुलदीप चारण के नेतृत्व में भारी पुलिस व्यवस्था तैनात रहा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर महापौर चयन: नामांकन वैध, 25 सितम्बर मतदान तय
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नगर निगम में मेयर की कुर्सी के लिए दाखिल चारों नामांकन जांच में सही पाए गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद भाजपा के सुनील कोठारी, कांग्रेस की सुनीता मावर के साथ सुनीता मेटी और दशरथ अटल भी फिलहाल चुनाव मैदान में बने हुए हैं। अब 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद ही मेयर चुनाव के मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ होगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 25 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। नामांकन के दौरान दिलचस्प स्थिति कांग्रेस खेमे में बनी थी। मेयर पद के लिए कांग्रेस से जुड़े तीन पार्षदों सुनीता मावर, सुनीता मेठी और दशरथ अटल ने पर्चे दाखिल किए थे, जबकि भाजपा की ओर से सुनील कोठारी ने नामांकन किया था। कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर सुनीता मावर को सिंबल दिया। ऐसे में नामांकन जांच के दौरान सुनीता मेठी और दशरथ अटल को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माना गया। चारों नामांकन वैध रहने के बाद अब निगाहें नाम वापसी पर टिक गई हैं। नाम वापसी के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे तक का समय है। सुनीता मेठी और दशरथ अटल नाम वापस लेते हैं तो मुकाबला भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता मावर के बीच सीधा रह जाएगा। यदि दोनों या इनमें से कोई एक मैदान में रहता है तो उसी हिसाब से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट हो जाएगी। मेयर का चुनाव सीधे जनता नहीं बल्कि नगर निगम के निर्वाचित 150 पार्षद करेंगे। नगर निगम में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 76 है। मतदान 25 सितंबर को लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। गौरतलब है कि 150 सदस्यीय निगम बोर्ड में बहुमत के लिए 76 पार्षद चाहिए। भाजपा के पास 78 पार्षद हैं, यानी बहुमत से दो अधिक। कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीय 15 हैं। इस कारण 25 सितंबर को होने वाले मतदान में पार्टी संख्या बल के साथ निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी राजनीतिक नजर रहेगी।0
0
Report
headline
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) नोहर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में रोमांचक फैसला: 20-20 मत के बाद लॉटरी से हाजन खातून टाक विजयी हनुमानगढ़ में नोहर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस की ओर से सुमित चाचाण और भाजपा की ओर से खातून टाक आमने-सामने थे। मतदान के दौरान नगरपालिका परिसर और आसपास प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की गई। परिणाम सामने आया तो दोनों प्रत्याशियों को 20-20 मत मिले। दोनों पक्षों के मत बराबर होने के कारण अध्यक्ष पद का फैसला मतदान से नहीं हो सका। इसके बाद नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से निर्णय कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी निकालने के लिए एक छोटी बच्ची को बुलाया गया। बच्ची ने लॉट्री निकाली और इसमें भाजपा प्रत्याशी हाजन खातून टाक के नाम की पर्ची निकली। इसके साथ ही हाजन खातून टाक को नोहर नगरपालिका का अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही टाक समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। वहीं कांग्रेस खेमे में बराबरी के बावजूद लॉटरी से परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने पर मायूसी देखने को मिली। नोहर नगरपालिका अध्यक्ष का यह चुनाव 20-20 के बराबर मुकाबले और लॉटरी से हुए फैसले के कारण लंबे समय तक चर्चा में रहेगा。0
0
Report
दौसा जिले के 11 नगर निकाय कांग्रेस आठ पर जीत भाजपा तीन तक सिमटी
Dausa, Rajasthan:जिले की नगर निकाय प्रमुख चुनाव परिणाम\nदौसा नगर परिषद से कांग्रेस की रेखा गुर्जर बनी सभापति\nलालसोट से कांग्रेस के कपिल पुरोहित सभापति\nरामगढ़ पचवारा नगर पालिका में कांग्रेस के रामफूल मीणा बने चेयरमैन, मंडावरी से कांग्रेस के रामकेश मीणा, सिकराय से भाजपा के कैलाशी बैरवा, भांडारेज से भाजपा की सीमा बंशीवाल, मंडावर से कांग्रेस की अनीता देवी, बांदीकुई से कांग्रेस की विनोद देवी अध्यक्ष बनी, बसवा से कांग्रेस के छोटेलाल गुर्जर, लवाण से कांग्रेस की कैलाशी देवी बनी चेयरमैन\nमहवा में पूर्व में निर्विरोध भाजपा के विनीत बंसल हो चुके निर्वाचित\n\nनगर निकाय प्रमुखों के चुनाव परिणाम के साथ ही दौसा जिले में स्थिति पूरी तरह साफ हो गई जिले की 11 नगर निकायों में से आठ पर कांग्रेस ने कब्जा किया, भाजपा तीन निकायों में सिमट गई; इसकी चर्चा भाजपा की आपसी फूट के कारण हो रही है, जिससे भाजपा का बोर्ड बनना मुश्किल था। दौसा नगर परिषद में कांग्रेस की रेखा गुर्जर सभापति बनीं, लालसोट में कांग्रेस के कपिल पुरोहित जीते, रामगढ़ पचवारा नगर पालिका में कांग्रेस के रामफूल मीणा अध्यक्ष बने, मंडावरी में कांग्रेस के रामकेश मीणा, सिकराय में भाजपा के कैलाशी बैरवा जीत के सेहरा बंधा, भांडारेज में भाजपा की सीमा बंशीवाल अध्यक्ष बनीं, मंडावर में कांग्रेस की अनीता देवी जीत दर्ज करं, बांदीकुई में कांग्रेस की विनोद देवी अध्यक्ष बनीं, बसवा में कांग्रेस के छोटेलाल गुर्जर और लवाण में कांग्रेस की कैलाशी देवी अध्यक्ष बनीं; महवा में पूर्व में भाजपा के विनीत बंसल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी; गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बीते दिनों हुए 32 वर्षीय रामबाबू मौर्य के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा。 कलयुगी पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर रच डाली हत्याकांड को अंजाम देने की साजिश。 कलयुगी पत्नी पुष्पा मौर्या व प्रेमी नीरज मौर्या को पुलिस ने किया गिरफ्तार。 मृतक पति को पहले से ही था अपनी पत्नी के प्रेम संबंध کا शक जिसके कारण आपस में रहती थी नाराज़गी。 मृतक पति को आरोपी नीरज मौर्या का अपने घर आना जाना नहीं था पसंद जिसके चलते पूर्व में भी कई बार हो चुकी है आपसी कहासुनी。 वहीं आरोपी पत्नी ने बालाजी दर्शन जाने का बहाना कर अपने प्रेमी को हत्याकांड को अंजाम देने के लिए अवसर दिया。 जिसके बाद रामबाबू मौर्य को गला रेतकर आरोपी नीरज मौर्या ने उतारा मौत के घाट。 पुलिस ने कलयुगी पत्नी सहित प्रेमी को गिरफ्तार करने के साथ अलाकत्ल भी बरामद किया。 थाना कृष्णानगर क्षेत्र की घटना।0
0
Report
सर्फदंस से इकलौते 13वर्षीय बालक की मौत,मचा कोहराम
Bbrasi, Uttar Pradesh:सर्पदंश से इकलौते पुत्र की मौत। चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक हर्ष यादव की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण,क्षेत्रीय लोग भीड़ जुट गई। संजय यादव का पुत्र हर्ष यादव घर में रखे उपले में छिपे सर्प ने डस लिया। वह वहां पर कुछ काम के लिए गया था । सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पिता संजय यादव, माता सुषमा यादव सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बालक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
हाथरस: 20 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ श्यामपाल गिरफ्तार
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सादाबाद थाना पुलिस ने करीब 20 सालों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर नीरेश उर्फ नीरे उर्फ श्यामपाल को सादाबाद-राया बॉर्डर से गिरफ्तार किया है.... पुलिस के अनुसार आरोपी साल 2006 के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जारी वारंट के बाद से लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था... उसकी गिरफ्तारी पर 18 सितंबर को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था... पुलिस ने सर्विलांस, तकनीकी निगरानी और YAKSH App की मदद से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया.... पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पहचान छिपाकर मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु समेत अलग-अलग भेष धारण करता था... थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर आरोपी हाथरस, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ में दर्ज 45 मुकदमों में नामजद है... उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं... पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया...0
0
Report
Advertisement
कवर्धा के जंगलों में साल बोरर कीट से पेड़ों को खतरा
Kawardha, Chhattisgarh:बेशकिमती साल के पेड़ों पर साल बोरर किट का बढ़ रहा प्रकोप एंकर- कवर्धा में बेशकीमती घने साल जंगलों पर अब साल बोरर कीट का खतरा मंडरा रहा है। चिल्फी से लेकर रेंगाखार और बालाघाट सीमा से लगे वन क्षेत्रों में साल के पेड़ों में कीट के प्रकोप की जानकारी सामने आई है। ये कीट पेड़ के तने में छेद कर अंदर सुरंग बनाता है और ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है। इसका असर पेड़ के अंदर पानी और पोषक तत्वों के संचार पर पड़ता है। यानी बाहर से हरा-भरा दिखने वाला पेड़ अंदर से कमजोर होता जा रहा है।प्रकोप बढ़ा तो साल के पेड़ों के सूखने और बड़े पैमाने पर नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल वन विभाग की तैयारी पर भी उठ रहे हैं।हालांकि वन विभाग का दावा है कि वृक्षों के छाल काटकर नियंत्रण के लिए ट्रैपिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्र के जंगलों में इसका प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।0
0
Report
गाजीपुर पोस्टर वार पर भाजपा बिलकुल स्पष्ट, अखिलेश का अपमान नहीं करेगी पार्टी
Gazipur, Uttar Pradesh:पोस्टर संग्राम पर बीजेपी जिलाध्यक्ष का पलटवार, बोले- अखिलेश यादव का अपमान नहीं करेगा भाजपा, ऐसे पोस्टरों की करते हैं निंदा ओम प्रकाश राय ने कहा- विपक्ष का काम केवल आरोप लगाना, नीतियों पर होनी चाहिए राजनीत पीडीए पर भी साधा निशाना, बोले- जवाब जनता और पीड़ित लोग देंगे गाजीपुर में सियासी पोस्टर वार को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव एक संवैधानिक पद पर हैं और भाजपा किसी भी रूप में उनका अपमान नहीं कर सकती। ओम प्रकाश राय ने कहा कि शहर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और उनकी पार्टी ऐसे कृत्यों की निंदा करती है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल एक-दूसरे की नीतियों और कार्यशैली का विरोध करते हैं, लेकिन व्यक्तिगत अपमान की राजनीति भाजपा की संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरकार के कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं तो उन्हें तथ्यों के साथ जनता के बीच रखा जा सकता है, लेकिन पोस्टर लगाकर किसी नेता की छवि खराब کرنا उचित नहीं है। इस दौरान ओम प्रकाश राय ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा को पीडीए से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी शासनकाल में हुई घटनाओं और पीड़ित परिवारों से पूछने पर पीडीए की वास्तविकता सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति में विश्वास करती है और जनता के बीच विकास एवं जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जाएगी गाजीपुर की सियासत में पोस्टर विवाद के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष का यह बयान राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि इस बयान पर विपक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।0
0
Report
किसान यूनियन 22 सितंबर को रोड जाम की तैयारी की घोषणा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का बयान सरकार की ओर से 20 तारीख तक किए गए वायदे को लेकर अब किसान संगठनों ने अगली रणनीति की तैयारी शुरू कर दी है। 20 तारीख बीतने के बाद संगठन की ओर से 22 सितंबर को रोड जाम का आह्वान किया गया है। इसे लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया है。 20 तारीख तक सरकार की ओर से किए गए वायदे पूरे नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसान संगठन ने अब आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। संगठन की ओर से 22 सितंबर को रोड जाम की कॉल दी गई है। जारी वीडियो संदेश में संगठन के पदाधिकारी ने जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान, स्टेट बॉडी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से अपने-अपने सर्कल में संपर्क कर कार्यकर्ताओं को रोड जाम की तैयारी के लिए जुटाने की अपील की है। पदाधिकारी का कहना है कि सरकार ने पोर्टल तो खोल दिया है, लेकिन खरीद से जुड़ी अन्य मांगों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं से 22 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी 22 सितंबर को सुबह 10 बजे शाहाबाद शहीद ऊधम सिंह स्मारक पर एकत्रित हों, जिसके बाद आगे की रणनीति मौके पर तय की जाएगी。 सभी जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधान और कार्यकर्ता आज अपने-अपने सर्कल में संपर्क करें और कल के कार्यक्रम की पूरी तैयारी रखें। बाईट गुरनाम सिंह चढूनी BKU प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
