icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209306
Ashish Ashish Follow8 Jun 2024, 08:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशामुक्त कोसी अभियान से भारी जप्तियाँ, आम लोगों ने भी भागीदारी बढ़ाई

Saharsa, Bihar:कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोसी अभियान में अब आम लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और समाज मे नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में कोसी रेंज के DIG कुमार आशीष सहरसा बस्ती पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामो की जानकारियां दी साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके समाज मे कोई नशे का कारोबार करता हो तो वो गुप्त रूप से इसकी जानकारी पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके. वहीं उन्होंने नशामुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस को मिली अब तक कि उपलब्धियों की जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पुलिस की टीम ने अबतक 46 हजार लीटर से ज्यादा शराब, लगभग 10 किलो स्मैक, करीब साढ़े 8 सौ किलो गांजा, भारी मात्रा में नशीली दवा, इंडियन और नेपाली रुपये जप्त किए हैं. इसके अलावे 27 सौ से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई है, उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि यह अभियान अब जन आंदोलन जनजागरूकता का रूप ले चुका है. इसका उद्देश्य है कि आने वाले भविष्य को संवार सके ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके. वहीं DIG द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त कोसी अभियान की आम लोग काफी सराहना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस अभियान से नशे के कारोबारियों में भय बना हुआ है और हम सभी समाज के लोग अपने आसपास जागरूकता फैला रहे हैं ताकि नशे के दुष्परिणाम से बचा जा सके. बाइट..1 - कुमार आशीष, DIG कोसी रेंज, सहरसा..... बाइट..2 - अर्जुन चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता.
0
0
Report

Muzaffarpur में ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, शव पुल के नीचे फेंका गया

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में शाम के बाजार गए ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर और सीने में दो गोली लगीं। गोली मारने के बाद उसका शव बाइक समेत माधोपुर हाजारी पुल के नीचे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर हाजारी गांव में ट्रांसपोर्टर को गोली मारी गई और शव को पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। मृतक छोटेलाल कुमार के पिता गिरधारी राय किसान हैं और वे असम के Dimapur में रहते हैं, जो छठ पूजा के लिए गांव आए थे। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल मिला है जिसे जाँच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव SKMCH भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज एयरपोर्ट नामकरण को लेकर कांग्रेस में घमासान, नेहरू-गांधी के नाम पर जोर

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी में छिड़ा घमासान, एयरपोर्ट नामकरण के बहाने कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मदन मोहन मालवीय के नाम से प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम रखने की उठाई मांग, सांसद उज्जवल रमण सिंह के प्रस्ताव पर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने जताया सख्त ऐतराज, कहा इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी है, इंदिरा गांधी और राजी गांधी का प्रयागराज से गहरा नाता रहा है, नेहरू- गांधी परिवार के नाम पर होना चाहिए प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा नेहरू- गांधी के अलावा अन्य किसी नाम को बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर घमासान छिड़ गया है। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के नाम से किए जाने की मांग उठाई है। सांसद उज्जवल रमण सिंह की तरफ से की गई इस मांग के विरोध में अब उनकी ही पार्टी के नेता खुलकर सामने आ गए हैं। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह की मांग और प्रस्ताव को लेकर पार्टी के अंदर ही संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने सांसद उज्जवल रमण सिंह द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम मदन मोहन मालवीय के नाम किए जाने के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने साफ कहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू या फिर इंदिरा गांधी के नाम पर होना चाहिए, अन्य किसी के भी नामकरण को स्वीकार नहीं जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान की कुर्बानी दी है। प्रयागराज से पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का गहरा नाता रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय न तो देश के लिए जान की कुर्बानी दिए हैं और न ही नेहरू- गांधी परिवार जैसा रिश्ता प्रयागराज से उनका रहा है। ऐसे में प्रयागराज एयरपोर्ट का नाम अगर किसी के नाम पर रखा जाए तो सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार के नाम से रखा जाना चाहिए। अन्य किसी भी नाम पर अगर एयरपोर्ट का नामकरण किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। फिलहाल प्रयागराज एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर कांग्रेस के भीतर उठे इस विवाद ने यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी चर्चाओं को गर्म कर दिया है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे पर एक राय बना पाएगी या फिर प्रयागराज एयरपोर्ट के नाम को लेकर पार्टी के अंदर का यह आपसी खींचतान आने वाले दिनों में और तेज होगी। कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह की तरफ उठाई गई मांग के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान के एतराज के बाद अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस पूरे विवाद पर क्या रुख अपनाता है। एयरपोर्ट के नामकरण विवाद के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के अंदर खाने सब कुछ ठीक नहीं है。
0
0
Report

खजूरी में बुजुर्ग ने महिला का शव सड़क किनारे फेंका, CCTV से खुलासा

New Delhi, Delhi:खजूरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि महिला की मौत के बाद बुजुर्ग ने उसका शव सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास फेंक दिया। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। खजूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने पति और दो बच्चों के साथ खजूरी थाना क्षेत्र में रहती थी। वहीं आरोपी बुजुर्ग भी इसी इलाके में डेविड स्कूल के पास दूध की डेयरी चलाता है। वह शादीशुदा है और उसका बेटा अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहता है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी ने महिला को दीपावली का तोहफा देने का बहाना बनाकर फोन किया और अपने घर बुलाया था। महिला जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह निगम की सड़क पर बिजली के ट्रांसफार्मर के पास महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि महिला पहले से अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थी। बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने के दौरान महिला को अचानक अस्थमा का अटैक आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी का कथित तौर पर कहना है कि महिला की मौत से वह घबरा गया और पकड़े जाने के डर से शव को सड़क किनारे फेंक आया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

एसडीएम शिवानी सिंह के आश्वासन के बाद नाराज ग्रामीणों ने जाम हटाया

Deepak DixitDeepak DixitFollow1h ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के लोनार थाना अंतर्गत गर्रा नदी के पुल के समीप पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर गर्रा पुल के पास शव रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चंद्रमपुर निवासी शिवलाल (30) कर्नाटक की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। छह नवंबर को वह त्योहार मनाने गांव आए थे। मंगलवार को गांव के ही दो युवक उन्हें ई-रिक्शा से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद शिवलाल घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को उनका शव गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। पिता आदर्श कुशवाहा ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गर्रा पुल के पास जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि शिवलाल को घर से ले जाने वाले दोनों युवकों ने उनकी हत्या की है। वे दोनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। सूचना पर लोनार और सवायजपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया और शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिवार में पत्नी रोजरानी और दो बच्चे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top