209306
रोहिणी गांव के नहर में नहाते हुए नाबालिग बच्चे की गई जान
Uttar Pradesh:कानपुर के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में सात वर्षीय नाबालिग बच्चे की नदी में बह जाने के कारण जान चली गई। मृतक लड़का अपने चाचा के साथ नहर में नहाने गया हुआ था। जहां गहरे पानी की ओर जाने के चलते बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बरामद कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भद्रवर में CASO तेज, JeM संदिग्ध अवशेष और M4 कार्बाइन बरामद
Bhaderwah, Exclusive Ground Zero Report on Security forces intensify CASO in higher reaches of Bhaderwah, Jammu and Kashmir, after the remains of a suspected Jaish-e-Mohammed terrorist were recovered along with a night-enabled US-made M4 carbine. The remains and weapon were recovered on September 12 from the Divshetar area of the Seojdhar forest, a strategic mountainous belt connecting Bhaderwah with parts of Udhampur and Kathua. Following the recovery, joint teams of the Army, JK Police, SOG, CRPF and other security agencies intensified search and combing operations across forested and high-altitude areas. The objective is to sanitize the area and ensure that no other terrorists are hiding in the dense terrain, particularly along transit routes and higher reaches. Officials believe the remains indicate the militant sustained injuries during an earlier gunfight with security forces around five to six months ago and may have died hiding in the forest. Based on the recovery and ground inputs, security forces have expanded area-domination and search operations across upper sectors of the Doda-Kishtwar-Ramban region to detect militant movement, hideouts or new footprints. Security agencies remain on heightened alert as extensive searches continue in the difficult, densely forested terrain.0
0
Report
हरदी डाली में शव घर के आंगन में दफन, ग्रामीणों में भारी विरोध
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत के बाद उसका शव घर के आँगन में ही दफना कर समाधि बनवा दिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई थी लेकिन घर के अंदर शव दफन किए जाने की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसका विरोध भी किया। विरोध होने पर पति ने बताया कि वह कबीर पंथ धर्म को मनाने वाले है और जो संत रहता है उसका शव घर मे दफना कर समाधि बनवाने की मान्यता है। अब पूरे मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या घर के अंदर शव दफनाने की अनुमति है? वही पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
बुलंदशहर: पोते ने iPhone और 3 लाख की मांग पर दादी-बुआ पर हमला, वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- iPhone और 3 लाख रुपये की मांग को लेकर कलयुगी पोते की हैवानियत。 बुजुर्ग दादी और बुआ को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल。 महंगे शौक के लिए परिवार पर दबाव बनाने का आरोप。 मांग पूरी न होने पर दादी और बुआ के साथ की मारपीट。 रोते-बिलखते हुए बुजुर्ग महिला ने सुनाई आपबीती。 पुलिस-प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की लगाई गुहार。 हाल ही में परिवार ने आरोपी को खरीदकर दी थी नई बाइक。 अब महंगा iPhone और 3 लाख रुपये मांगने का आरोप。 पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की。 कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
UCC पर कांग्रेस प्रवक्ता के बयान से देश में बहस तेज, राज्य-राष्ट्रीयता की चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेवेद राजपूत ने UCC पर कहा, \"यह राष्ट्र को बांटने की साजिश है। UCC यानी समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए आनी चाहिए, चर्चा संसद में होनी चाहिए, राज्यवार लाने की जो लोग कोशिश कर रहे हैं, वो क्या देश को बांटना चाहते हैं या देश में कई कानून बनाना चाहते हैं, एक तरफ तो कहते हैं एक विधान और एक निशान और दूसरी तरफ राज्यवार कानून UCC ला रहे हैं, इसका मतलब है कि महाराष्ट्र को आप राष्ट्र मानते हैं, उत्तर प्रदेश को आप राष्ट्र मानते हैं, मध्य प्रदेश को आप राष्ट्र मानते हैं, उत्तराखंड को आप राष्ट्र मानते हैं, भारत गणराज्य का हिस्सा नहीं मानते हैं...\"0
0
Report
सन्तकबीरनगर: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर में बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुँची उसकी पत्नी को भी आरोपित ने घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। VO - बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव निवासी 35 वर्षीय राजू कन्नौजिया मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह ही वह घर लौटा था। गांव के ही एक पड़ोसी से उसका पुराना विवाद चल रहा था। बीती देर रात दोनों आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पड़ोसी युवक ने चाकू निकालकर राजू पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर राजू की पत्नी मंजू मौके पर पहुंची तो आरोपित ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजू को ग्रामिण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेलहर कला पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव: दक्षिण कैंपस के छात्र विकास कार्यों की मांग तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली छात्र संघ चुनाव में बड़े मुद्दों के मूलभूत समस्याएं खूब उठ रही है वादों की छड़ी लगी। साउथ कैंपस छात्र बोले वोट लेते हैं फिर भी विकास कार्यों नहीं होते। दिल्ली में दिल्ली छात्र संघ का चुनाव बड़ी तेजी के साथ प्रचार हो रहा है उतनी तेजी से के साथ मूलभूत समस्याओं के मुद्दे भी गर्म हो रहे हैं, साउथ कैंपस के छात्रों का कहना है कि मेट्रो पास, पीजी हॉस्टल, पानी सड़क, पार्किंग की समस्याओं से जूझ रहे हैं चुनावों के दौरान नेता बड़े बड़े वादे करते हैं जीतने के बाद भूल जाते हैं छात्रों ने कहा वोट के बदले DU में विकास कार्य चाहिए.0
0
Report
Advertisement
कतर्नियाघाट में तेंदुआ: एम्बुलेंस के सामने दो मिनट तक चलता वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की रेंज में रात के अंधेरे में एक तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो कैमरे में कैद हो गया,मामला बिछिया-गिरजापुरी मार्ग का है,जहाँ एक तेंदुआ रात में सड़क पर टहलता दिखाई दिया। इस दौरान अपनी मस्ती में चल रहा तेंदुआ करीब दो मिनट तक 108 एंबुलेंस के आगे-आगे चलता रहा।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जानकारी के अनुसार,जंगल के रास्ते जा रही एक एंबुलेंस बिछिया रेलवे स्टेशन से मरीज को लेने गयी थी। वापस सुजौली पीएचसी लौटते समय एंबুলेंस के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। एंबुलेंस के सामने अचानक तेंदुए को देखकर एंबुलेंस के पायलट व स्टाफ सहम गए और धीरे-धीरे वाहन चलाते रहे। करीब दो मिनट बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद एंबुलेंस आगे बढ़ सकी।0
0
Report
भुवनेश्वर में प्रवासी राजस्थानी मीट: 300+ प्रतिनिधियों ने भाग लिया
Jaipur, Rajasthan:भुवनेश्वर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’, 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा जयपुर- राजस्थान सरकार की ओर से प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव मजबूत करने और राज्य में निवेश,व्यावसायिक साझेदारी के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से भुवनेश्वर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी समुदाय, उद्योग जगत और व्यापारिक संगठनों से जुड़े 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग अतिरिक्त मुख्य सचिव, वाणिज्य डीओआरए शिखर अग्रवाल ने किया। प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा समेत बीआईपी राजस्थान, रीको, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। मीट में राजस्थान की औद्योगिक नीतियों, निवेश के अवसरों और उद्योग अनुकूल सुधारों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में उभर रहा है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से राज्य की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और राजस्थान में उपलब्ध निवेश अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को 10 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम में वेदांता एल्युमिनियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. चंद्रु और प्रवासी उद्योगपति सुभाष चंद भूरा ने अपने अनुभव साझा किए। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों का सम्मान भी किया गया। ओडिशा से राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार ने राजस्थान और ओडिशा के बीच औद्योगिक सहयोग एवं आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। मीट के बाद शिखर अग्रवाल ने उद्योग प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। इनमें होटल एवं रिसॉर्ट, आईटी, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और खनन समेत विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान में निवेश, विस्तार और कारोबारी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगरपरिषद सभापति चुनाव में सियासी संग्राम तेज, कौन बनेगा अगला सभापति?
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद सभापति चुनाव में सियासी संग्राम बढ़ा, सामान्य महिला सीट पर भी ओबीसी चेहरों को उतारने में दिलचस्पी,निर्दलीय विधायक की टीम से मंजू रणवां तो कांग्रेस से सुशीला खीचड़ संभावित दावेदार,सभापति पद के लिए आज होगा नामांकन,भाजपा में सभापति पद को लेकर मंथन जारी,जयपुर से आए कॉल ने बढ़ाई सियासी हलचल,निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बोर्ड बनाने की कवायद,हनुमानगढ़ नगर परिषद में 21 सितंबर को सभापति और 22 सितंबर को उपसभापति का चुनाव0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी के सांदीपनी विद्यालय: बच्चों को पाँच किलोमीटर पैदल यात्रा, बस सुविधा अभी नहीं
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी जिले में करोड़ों की लागत से बनाए गए सांदीपनी विद्यालयों में पढ़ने वाले ग्रामीण बच्चों की परेशानी अब भी बरकरार है। गांव से स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों के कई बच्चे करीब पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर सांदीपनी विद्यालय पहुंच रहे हैं, जबकि इन बच्चों को स्कूल तक लाने-ले जाने के लिए स्कूल बसों की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। हैरानी की बात ये है कि स्कूल प्रबंधन के मुताबिक करीब तीन साल पहले ही स्कूल बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट तैयार कराया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद बसें अब तक सड़कों पर नहीं उतर सकीं। यानी स्कूल की इमारतें तो बन गईं, लेकिन बच्चों के स्कूल तक पहुंचने का रास्ता और सफर आज भी अधूरा है। मामले में कलेक्टर का कहना है कि स्कूल बसों की सुविधा के लिए शासन को पत्र भेजा गया है और जल्द ही बच्चों को बस सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Hanumangarh निकाय चुनाव: निर्दलीयों का दबदबा, बड़े दल पीछे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले के निकाय चुनाव में पार्टियों से ज्यादा चला स्थानीय चेहरों का जादू। निर्दलीयों ने दोनों दलों को बराबरी पर रोका; 8 निकायों में निर्दलीयों को 48.90% वोट, भाजपा-कांग्रेस मिलकर भी 48.93% पर सिमटीं; संगरिया में निर्दलीयों की बल्ले-बल्ले, 73.01% वोट शेयर के साथ दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़ा; रावतसर में निर्दलीयों को 62.24%, भादरा में 58.84% और टिब्बी में 52.88% वोट; Hanumangarh नगर परिषद में भी निर्दलीयों का जलवा, 47.97% वोट शेयर ने बढ़ाई बोर्ड गठन की सियासी चुनौती0
0
Report
आगरा जिला अस्पताल की सेंट्रल लैब ताले में, मरीज निजी लैब पर निर्भर
Agra, Uttar Pradesh:केंद्र और प्रदेश की सरकारें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को करोड़ो रूपये खर्च कर रही हैं लेकिन आगरा में योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है। आगरा के जिला अस्पताल में जिस सेंट्रल लैब का उद्घाटन खुद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने किया वह उद्घाटन के बाद से ताले में कैद है और मरीजों को निजी लैब की ओर रुख करना पड़ रहा है। दरअसल केंद्र सरकार की अभीम योजना के तहत 24 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगरा के जिला अस्पताल में सेंट्रल लैब का उद्घाटन किया था। लैब का उद्घाटन तो हुआ लेकिन लैब की फोर्सिलिंग खराब होने की वजह से पिछले एक साल से लैब बंद पड़ी है, और ताला लटका हुआ है। जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में बनी सेंट्रल लैब में लगभग 150 से ज्यादा जांच के लिए हाईटेक मशीनरी लगाई गई थी लेकिन लैब बंद होने के चलते मरीजों की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की CMS डॉ सुनीता भदौरिया का कहना है कि लैब का इन्फ्राटेक्चर और फोर्सिलिंग खराब होने के चलते इसको बंद किया गया था। जिसके बाद करीब 150 जांचों में 84 जांचों को जिला अस्पताल में ही दूसरी लैब पर कराया जा रहा है जबकि अन्य जांचों को बाहर से कराना मजबूरी बन गई है, कार्यदाई संस्था UPCLDF और शासन को कई बार अवगत कराया, 12 से ज्यादा बार पत्र भी लिखा गया है, लेकिन उसके बावजूद भी कार्यदाई संस्था ने पत्र तक का जवाब नहीं दिया, इसके साथ ही शासन में भी पत्र भेजा था। अगर लैब को सही करने के साथ ही जल्द ही इन्फ्राटेक्चर ठीक नहीं किया गया, तो वह खुद लखनऊ जाकर शासन को अवगत कराएंगी, और जल्द ही लैब को चालू करवाया जाएगा। बाइट डॉ सुनीता भदौरिया, CMS, जिला अस्पताल, आगरा।0
0
Report
Advertisement
रेलवे ठेकेदार की अनदेखी: ओवरहेड टैंक निर्माण में मजदूरों की जान जोखिम में
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील स्थित बेलरायां रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग के इंजीनियर की देखरेख में नाक के नीचे ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है जिसमें सेफ्टी मानकों से अनदेखी की जा रही है जिसके चलते कई फीट ऊपर काम कर रहे मजदूरों की जान की आफत में नजर आ रही है। ठेकेदार द्वारा इन मजदूरों को ना ही नीचे जाली लगाई गई है न ही सेफ्टी बेल्ट और ना ही हेलमेट दिया गया। जिसके चलते यह मजदूर जान जोखिम में डालकर ओवरहेड टैंक का निर्माण करते नजर आ रहे है। मौके पर काम कर रहे मजदूर की माने तो सुरक्षा उपकरण तो हैं लेकिन आखिर वह ये सेफ्टी उपकरण क्यों नहीं पहना है यह बड़ा सवाल है । मामले में बेलरायां रेलवे स्टेशन के इंजीनियर से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला वही मामले में मैलानी में तैनात ADEN में बताया कि मामले में ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। हालांकि रेलवे विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी कैमरे पर अपनी बात कहने से कतरा रहा है। शायद रेलवे विभाग और ठेकेदार को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।0
0
Report
जयपुर-भुवनेश्वर प्रवासी राजस्थानी मीट: निवेश अवसरों पर मंथन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-भुवनेश्वर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ का आयोजन 300 से ज्यादा प्रवासी राजस्थानियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा ACS उद्योग शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने किया संवाद राजस्थान की औद्योगिक नीतियों और निवेश अवसरों पर हुआ मंथन प्रवासी राजस्थानियों से राजस्थान में निवेश और साझेदारी का किया आह्वान 10 दिसंबर 2026 को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस का दिया निमंत्रण होटल-रिसॉर्ट, IT, लॉजिस्टिक्स, खाद्य प्रसंस्करण और खनन क्षेत्र में निवेश पर चर्चा उद्योग प्रतिनिधियों के साथ शिखर अग्रवाल ने की वन-टू-वन बैठकें0
0
Report
बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं विवाहिता की संदिग्ध मौत बदायूं से इस वक्त की बड़ी खबर है। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी。 गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
