209303
अम्बरपुर के व्यक्ति ने भतीजे पर गाली-गलौज करने, चाकू से हमला कर घायल करने व धमकी देने का लगाया आरोप
Rura, Uttar Pradesh:यह मामला रुरा थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव का है।जहां के रहने वाले हरमोहन ने अपने भतीजे पर गाली-गलौज करने व चाकू से हमला कर घायल करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया।वहीं पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कमर्शियल LPG दाम बढ़ते, 19 किलो सिलेंडर ₹3100 पर पहुंचा
Kondagaon, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है... कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। 19 किलो के सिलेंडर पर ₹62.50 की बढ़ोतरी के बाद कोंडागांव मे इसकी कीमत अब ₹3100 पर पहुंच गई है। सितंबर में भी इसके दाम ₹9.50 बढ़े थे। यानी लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस महंगी हुई है। कमर्शियल गैस के बढ़े दाम का सीधा असर उन कारोबारियों पर छोटे होटल चाय के ठेला चलाने वालों पर पड़ने वाला है, जो रोजाना बड़ी मात्रा में LPG का इस्तेमाल करते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई दुकान और कैटरिंग कारोबार में गैस खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। WALKTHROUGH — लोगों के साथ त्योहारी सीजन में जब बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती है और खाने-पीने की मांग भी बढ़ती है... ऐसे समय गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत कारोबारियों के लिए अतिरिक्त खर्च लेकर आई है。0
0
Report
राहुल गांधी के दौरे पर जीतू पटवारी बोले, MP भ्रष्टाचार मौतों की राजधानी बना
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आज देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने आ रहे हैं में प्रदेश को बताना चाहता हूं, भ्रष्टाचार मौतों हत्याओं की राजधानी बन गया है एमपी भाजपा केन्सर है बालाघाट इसका उदाहरण है इससे पहले छिंदवाड़ा में कई बच्चों की मौत हो गई बालाघाट में नक्सल मुक्त कराने का ढिंढोरा पीटा इन क्षेत्रों में विकास , रोजगार, स्कूल , स्वास्थ्य क्यों नहीं खोले गए बालाघाट में सैकड़ों बच्चों की मौत हुई , 36 बता रहे हैं इंदौर, सागर में घटनाएं कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई आदिवासी बाहुल्य परिवारों पर जो बजट खर्च होता है उसमें 90 परसेंट करप्शन है राजेन्द्र शुक्ला मौत के सौदागर हैं, इन्होंने जबसे स्वास्थ्य विभाग संभाला है भ्रष्टाचार हो रहा है सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के करप्शन के कीटाणु हैं सरकार राहुल गांधी की सुरक्षा करे तो करे नहीं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता खून की आखिरी बूंद तक उनकी रक्षा करेंगे0
0
Report
तीन महीने बाद सरिस्का फिर खुला, पर्यटक में बाघ देखने की उम्मीद तेज
Alwar, Rajasthan:अलवर। मानसून के तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य के दरवाजे एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। गुरुवार, 1 अक्टूबर से जंगल सफारी की शुरुआत के साथ ही सरिस्का के मुख्य गेट पर पर्यटकों की चहल-पहल नजर आई। पहले दिन बड़ी संख्या में सैलानी जंगल की रोमांचक सफारी का आनंद लेने पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पर्यटकों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। सफारी शुरू होने से पहले वन विभाग की ओर से पर्यटकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्हें निर्धारित रूटों पर जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया। करीब तीन महीने बाद जंगल में पहुंचे पर्यटकों में वन्यजीवों और खासकर बाघों के दीदार को लेकर खासा उत्साह नजर आया। सरिस्का के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि करीब तीन महीने बाद सरिस्का को पर्यटकों के लिए खोला गया है। नए पर्यटन सीजन को लेकर सैलानियों में काफी उत्साह है और सफारी की एक महीने की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। बारिश के दौरान प्रभावित हुए सफारी ट्रैक को भी दुरुस्त कर दिया गया है, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम सफारी कराई जा सके। सरिस्का में फिलहाल करीब 56 बाघ बताए जा रहे हैं, जिनमें 11 टाइगर, 18 टाइग्रेस और 27 शावक शामिल हैं। यही वजह है कि नए पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बाघों के दीदार की खास उम्मीद है। मानसून के दौरान सफारी बंद रहने से जंगल में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह थम गई थी, लेकिन अब सफारी शुरू होने के साथ ही सरिस्का एक बार फिर पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हो गया है। सरिस्का में पर्यटकों के लिए कुल 35 सफारी वाहन उपलब्ध हैं, जिनमें जिप्सी और कैंटर शामिल हैं। एक जिप्सी में अधिकतम छह, जबकि कैंटर में करीब 20 पर्यटक सफारी कर सकते हैं। इनमें 28 वाहनों की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में सफारी की बुकिंग हो चुकी है। वन विभाग ने पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वनकर्मियों को विशेष निर्देश दिए हैं। पर्यटकों को निर्धारित सफारी रूट पर ही रहने और किसी भी स्थिति में वाहन से नीचे नहीं उतरने की हिदायत दी गई है। तीन महीने की खामोशी के बाद अब सरिस्का के जंगल में एक बार फिर सफारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जंगल की हरियाली, वन्यजीवों की मौजूदगी और बाघों के दीदार की उम्मीद के बीच नए पर्यटन सीजन ने सरिस्का में रोमांच का नया अध्याय शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में अज्ञात युवक की मौत, अभी पहचान नहीं हो सकी
Fatehpur, Uttar Pradesh:ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक शव राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को दी सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मृतक युवक की अब तक नहीं हो सकी पहचान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी मंदिर की घटना0
0
Report
बारां धाकड़ कर्मचारी संघ की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न
Baran, Rajasthan:धाकड़ कर्मचारी संघ की वर्ष 2026-27 की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न बारां धाकड़ कर्मचारी संघ जिला बारां की वर्ष 2026-27 की नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों को संगठन की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में संयोजक राकेश नागर मोईकलां तथा सह-संयोजक के रूप में नरेन्द्र मालव अंता, कान्तिप्रकाश नागर चारणखेड़ी एवं श्यामबिहारी नागर कैवड़ा को नियुक्त किया गया है। सभाध्यक्ष राजेन्द्र नागर जीरोद एवं उपसभाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर नृसिंहपुरा, दिनेश नागर सम्बलपुर और अशोक नागर लक्ष्मीपुरा बनाए गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मेहता बारां, संगठन मंत्री बलराम नागर मुकन्दपुरा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र नागर कलमण्डा एवं महिला महामंत्री श्रीमती संतोष मेहता को दायित्व दिया गया है। संयुक्त मंत्री के रूप में 16 सदस्यों, महिला उपाध्यक्ष के रूप में 5, महिला मंत्री के रूप में 5 सदस्यों सहित मीडिया प्रभारी बिन्दु नागर कलमण्डा, प्रवक्ता भवानीशंकर नागर, नन्दकिशोर नागर व मनीष नागर तथा कार्यालय मंत्री के रूप में 3 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिलाध्यक्ष राकेश नागर आकोदिया एवं जिला महामंत्री देवेन्द्र नागर नियाना ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।0
0
Report
मानपुर एयरपोर्ट पर स्काई पैराग्लाइडिंग कंपनी से दो पैरासूट बरामद, जांच शुरू
Sirohi, Rajasthan:सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र स्थित मानपुर हवाई पट्टी पर संचालित स्काई पैराग्लाइडिंग कंपनी से दो विदेशी पैरासूट बरामद होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने कंपनी के इंस्ट्रक्टर दिनेश पुत्र लाला राम जाट, निवासी दिल्ली, के पास से दोनों पैरासूट जब्त किए हैं। इनमें एक पैरासूट अफ्रीका और दूसरा ऑस्ट्रेलिया की कंपनी से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पैरासूट के संबंध में इंस्ट्रक्टर से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जानकारी और वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों पैरासूट जब्त कर उनकी खरीद, स्वामित्व और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। एक पैरासूट के दक्षिण अफ्रीका में चोरी से संबंधित होने की आशंका भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पैरासूट कब और किस माध्यम से कंपनी तक पहुंचे तथा पिछले महीनों में इन्हीं उपकरणों का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।0
0
Report
Advertisement
पटना के मकेर में बाढ़ ने मचाई तबाही; पानी 10 फीट तक पहुंचा
Patna, Bihar:एंकर--सारण जिले के मकेर प्रखंड में बाढ़ के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। कई इलाकों में पानी का स्तर करीब 10 फीट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हुए हैं。 मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश राय के मुताबिक, कई परिवार घरों की छतों, पेड़ों और ऊंचे सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा रेस्क्यू टीम और संसाधन इतने बड़े क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं हैं。 बाढ़ पीड़ितों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से तत्काल बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने की मांग की है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की अतिरिक्त टीमों को तैनात करने की अपील की गई है。 लोगों ने फंसे परिवारों तक भोजन और जरूरी सामान पहुंचाने के साथ स्टीमर और नावों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। गंभीर रूप से फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद लेने की भी अपील की गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए。0
0
Report
कांग्रेस की सनातन स्वाभिमानी यात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक राम मंदिर भ्रष्टाचार पर आंदोलन
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी ‘सनातन स्वाभिमानी यात्रा’, दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता होंगे शामिल। एंकर-धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण में जनता के चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर अब कांग्रेस आर-पार के मूड में है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी से अयोध्या तक एक विशाल पदयात्रा शुरू हो रही है, जिसका नाम रखा गया है— 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा'। धर्म के नाम पर राजनीति और राम मंदिर निर्माण के चंदे की राशि के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भारी घपला हुआ है। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर चंदे के पैसों का दुरुपयोग किया गया है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर हुई आर्थिक अनियमितताओं में शामिल मुख्य आरोपियों और बाहुबलियों को सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। घपला करने वाले बड़े जिम्मेदार चेहरों को छोड़ दिया गया है। इसी के विरोध में उज्जैन से लेकर अयोध्या तक इस ऐतिहासिक पदयात्रा का खाका तैयार किया गया है। राम मंदिर निर्माण के नाम पर जिस तरह से जनता के चंदे की राशि का आहरण हुआ है और चोरी हुई है, उसमें जो मुख्य आरोपी और बाहुबली थे, उन्हें सरकार ने छोड़ दिया है। धर्म का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में हुए घपले में जो बड़े लोग शामिल हैं, उन पर सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के विरोध में हम उज्जैन से अयोध्या तक 'सनातन स्वाभिमानी यात्रा' निकालने जा रहे हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर शुरू होने वाली यह यात्रा मध्य प्रदेश से होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। राम मंदिर के नाम पर हुए कथित घपले को लेकर दिग्विजय सिंह की यह यात्रा आने वाले दिनों में देश की राजनीति में कितना बड़ा तूफान लाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। यात्रा अक्टूबर महीने में उज्जैन से शुरू होगी।हालांकि तारीख की घोषणा रूट तय नहीं होने के चलते नहीं हुई है,दिग्विजय सिंह ने बताया कि रूट तय होते ही तारीख की घोषणा हो जाएगी। बाइट-दिग्विजय सिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सीएम।0
0
Report
दशकों से सड़क बदहाल , कीचड़ में स्कूल जाते बच्चे; चुनावी मौसम में फिर उठी पक्की सड़क की मांग
Babatmau, Uttar Pradesh:मल्लावां। शाहपुर पंवार ग्राम पंचायत के साहबगंज बाजार से हरैया साहिमपुर के शिरसैया तक करीब एक किलोमीटर कच्चा मार्ग दशकों से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही सड़क जलभराव और कीचड़ में तब्दील हो जाती है। स्कूली बच्चे आए दिन फिसलकर गिरते हैं, जिससे उनकी ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्या झेलने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो सका। हल्की बारिश में ही आवागमन मुश्किल हो जाता है और गांवों का संपर्क प्रभावित होने लगता है। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी से सड़क को जल्द पक्का कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि वोट मांगने से पहले वर्षों पुरानी इस सड़क की बदहाली का जवाब जिम्मेदारों को देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट फिर से खुले, पर्यटकों की रौनक लौट आई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के गेट 92 दिनों के बाद गुरुवार से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सतपुड़ा के जंगलों में एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल नजर आने लगी। पहले दिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व घूमने के लिए 154 पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई। पर्यटकों के स्वागत के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई, चूरना सहित 10 गेटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
झाबुआ में अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी गिरफ्तारी, 87 लाख की जब्ती
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिलेमें बीती रात आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इंदौर-अहमदाबाद मार्ग पर आबकारी टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, तो अंदर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामদ हुई। जांच के दौरान ट्रक से माउंट कंपनी की करीब 1400 पेटियां शराब मिली हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत करीब 47 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह आबकारी विभाग ने शराब और ट्रक सहित करीब 87 लाख रुपये की कुल जब्ती की है। कार्रवाई के बाद अब आबकारी विभाग की जांच तेज हो गई है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।0
0
Report
मधेपुरा के चौसा में गोलीबारी, टेंट मजदूर बबलू मेहता की मौत; पुलिस जांच शुरू
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली में अज्ञात अपराधियों ने टेंट में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के लिए सहरसा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान रसलपुर धुरिया पंचायत के मेहता टोली वार्ड नंबर-4 निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के 40 वर्षीय पुत्र बबलू मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बबलू मेहता रोज की तरह बुधवार की रात करीब 10:30 बजे टेंट का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब तीन राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली मिस हो गई, जबकि दो गोलियां बबलू मेहता के शरीर में लगीं। गोली लगने के बाद बबलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ें। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर कर दिया। हालांकi, परिवार उन्हें देर रात बेहतर इलाज के लिए सहरसा स्थित एक निजी क्लिनिक ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। पत्नी ने कहा- किसी से नहीं था विवाद। मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह शंभू कुमार के यहां टेंट में मजदूर के रूप में काम करते थे। बुधवार की रात काम खत्म कर घर लौटने के दौरान उन्हें गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौसा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। मामले में अनुसंधान जारी है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
तिल्दा में युवती से बातचीत को लेकर विवाद, दुर्गेश को कैंची से जानलेवा हमला
Begun, Rajasthan:तिल्दा में युवती से बातचीत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बातचीत को लेकर हुए विवाद में युवक दुर्गेश कोठारी पर नुकीली कैंची से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है.. घटना तिल्दा के भैरवगढ़धाम इलाके की बताई जा रही है.. आरोप है कि युवती से बात करने को लेकर आजाद उर्फ सलमान खान ने दुर्गेश के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.. इसके बाद नुकीली कैंची से कई बार वार किए गए.. हमले में दुर्गेश के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं.. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची युवती अश्वनी के हाथ में भी चोट लगने की बात सामने आई है.. पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.. मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है..0
0
Report
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का कांग्रेस पर हमला: धर्मांतरण पर सरकार विचार कर रही
Begun, Rajasthan:रायपुर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस प्रदर्शन पर कहा- कांग्रेस पार्टी के पास देश को आगे लेकर जाने कोई नीति नहीं.. देश में जहां चुनाव हो रहे कांग्रेस हार रही है.. कांग्रेस को कोई गंभीरता से नहीं लेता.. साहू समाज में सामने आ रहे धर्मांतरण के मामले पर कहा- सामाजिक बैठकों में समाज के विषयों पर चिंतन होता है.. समाज में धर्मांतरण नहीं होना चाहिए.. सरकार इस विषय पर चिंतन कर रही है.. बाइट- तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री0
0
Report
नौगांव में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया; गश्त में ओमनी से बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा है। CNG से चलने वाली ओमनी में 48 हजार के पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें बड़ा हादसा भी हो सकता था., नौगांव थाना में रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ओमनी में अवैध पटाखों का परिवहन हो रहा है। तलाशी में वाहन में सवार अजय रजक , गोपाल रजक,निवासी खरखा सोनी मोहल्ला, मऊरानीपुर जिला झांसी को पकड़ा गया।,वाहन की तलाशी में 10 बोरी अवैध पटाखे मिले, एक बोरी में 60 पैकेट थे। कुल कीमत करीब 48 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने साक्षियों के समक्ष पटाखों को जब्त कर लिया है। सीएनजी ओमनी में पटाखे ले जाने से बड़ा हादसा होने का खतरा था।,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और कस्बे में लगातार पेट्रोलिंग जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
