Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kanpur Dehat209303

बलेथा के पास ईंटों से भरी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान

Nov 27, 2024 13:29:39
Rura, Uttar Pradesh
रुरा थाना क्षेत्र के बलेथा गांव के पास ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और बड़ा हादसा होते होते टल गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Mar 24, 2026 15:52:45
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- पीएसीएल ग्रुप का एक और बडा फर्जी वाढा आया सामने, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लाखों बीघा जमीन को बताया अपनी, ग्राउंड जीरो पर पड़ताल करने पर पता लगा पीएसीएल ग्रुप द्वारा दावा की जाने वाली अधिकांश जमीन किसानों की पुश्तैनी जमीनें है, कुछ जमीन शासकीय भूमि। ऐंकर-1997 में शुरू हुई (पीएसीएल पर्ल्स ग्रुप) ने ग्रीन फॉरेस्ट नाम से उच्च रिटर्न का लोगों लालच दिया गया था, 5:50 करोड निवेशकों से 45000 करोड रुपए जुटाये और 2014 में सीबीआई की छापे मारी के बाद देश भर में बड़ा घोटाला सामने आया था, कंपनी पोंजी स्कीम के तहत काम करती थी जिसमें पुराने निवेशकों को पैसे वापस करने के लिए नए निवेशकों से निवेश कराया जाता था, 2016 में इसके संस्थापक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन 26 अगस्त 2024 को उनका निधन हो गया, कंपनी द्वारा 5:50 करोड निवेशकों में से 21 लाख लोगों को ही अब तक रिफंड मिल पाया है, पीएसीएल लिमिटेड पर्ल्स ग्रुप सेबी के नियमों का उल्लंघन करके निवेशकों से बिना मंजूरी के पैसा इकट्ठा करने का आरोप लगा था, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब न्यायमूर्ति सेवानिव्रत आरएम लोड़ा समिति मामले को देख रही है। अब कंपनी का दावा सामने आया ही कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में उसकी निवेशकों द्वारा निवेश किए गए रकम से जमीन खरीदी गई है, मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में 4000 से अधिक आरजी नंबरों की लाखो बीघा जमीन पर पीएसीएल ग्रुप ने अपनी जमीन होने का दावा किया गया है, जिसमें भिंड जिले में 147 आराजी नंबरों पीएसीएल ग्रुप के होने का दावा है, लेकिन जब ग्राउंड जीरो पर जाकर पता लगाया गया और लोगों से बातचीत की गई तो पता लगा कि प्रदेश भर में एक बड़ा फर्जी बड़ा सामने आया है [स्पष्ट बातचीत के अंश और स्थानीय गांवों की जानकारी को शामिल करते हुए] 1- भिंड जिले की आखिरी सीमा पर बसे भोंनपुर गांव में जाकर जब पड़ताल की गई तो ग्रामीणों ने बताया इस गांव में किसी भी कंपनी ने आकर ना तो जमीन खरीदी है और ना ही ग्रामीणों ने बेची अगर खरीद बिक्री भी होती है तो ग्रामीण आपस में ही खरीद बिक्री करते हैं, ymax यादव, रायपुरा आदि ने कहा कि उनके आराजी नंबर पुश्तैनी जायदाद हैं और कोई कंपनी दावा नहीं कर सकती। भोनपुरा गांव में हमें आरजी नंबर 585 शेर सिंह मिले जिनका कहना था कि यह नंबर उनके दाऊ दर्शन सिंह के नाम से है, और उनके पांचो बेटे उस नंबर पर मकान बनाकर रह रहे है, 75 वर्षीय वृद्ध थान सिंह तोमर से मुलाकात हुई तो उनका कहना था कि इस गांव में कभी भी जमीनों की खरीद फरोख्त नहीं हुई, ना ही किसी कंपनी ने जमीन खरीदी ना ही किसानों ने बेची, पूरे गांव में 4200 बीघा से अधिक किसानों के पास खाते की जमीन है और कुछ जमीन सरकारी है जिसमें कुछ लोग सालों से काबिज होकर खेती कर रहे हैं। 2- गोरमी इलाके के परोसा गांव में 25 आराजी नंबर में से 24 शासकीय भूमि के थे जिनमें से कुछ पर किसान पहले से कब्जा धारी होकर खेती करते चले आ रहे हैं और कुछ की जमीन बीहड़ी और जंगल है, आराजी नंबर 629 कन्हाई पिता काशीराम के नाम से है जिन्होंने बताया कि वे उनकी पुच्छेनी जमीन है और पिता का निधन हो जाने के बाद अब दोनों भाई उसे खेती कर रहे हैं। गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ढाई सौ बीघा से अधिक शासकीय भूमि है, जिसमें से कुछ पर किसानों का कब्जा है और कुछ जमीन बीहड़ी और कुछ में जंगल मौजूद है। 3- भिंड जिले के मौ तहसील के सिनॉर गांव में 10 सर्वे नंबर पीएसीएल द्वारा अपनी बताई गई है पर ग्राउंड जीरो पर पड़ताल में पता चला कि किसी भी कंपनी की जमीन यहाँ पर मौजूद नहीं है, सर्वे क्रमांक 151 चांदनी पति शिव कुमार के नाम से है जो दो साल पहले खरीदा गया, अन्य सर्वे नंबर भी स्थानीय निवासियों के हैं और पुश्तैनी जायदाद के रूप में खेती चल रही है। गाँव के उपसरपंच ने कहा कि गांव में किसी कंपनी की जमीन खरीद-फरोख्त का सौदा नहीं हुआ। 4- भिंड जिले की मौ तहसील अंतर्गत ईकोरी गांव में ग्राउंड जीरो पर 13 सर्वे नंबर दावों के बावजूद कोई जमीन कंपनी के पास नहीं मिली। मोनू सिंह तोमर और सरपंच सत्येंद्र पवैया ने कहा कि सभी नंबर उनके परिवार की पुश्तैनी जमीन हैं और किसी कंपनी ने उनका दावा नहीं किया। इस गांव में भी पीएसीएल ग्रुप के दावे पूरी तरह झूठे पाए गए हैं, जिससे पूर्व फर्जी दावा कर 5:50 लाख निवेशकों के उच्च रिटर्न का भरोसा देकर 45000 करोड रुपए डकार लिए गए थे, अब नया फर्जी दावा सामने आया है जिसमें लाखों हेक्टेयर भूमि को फर्जी आरजी नंबर दिखाकर अपनी बताने के प्रयास हैं। पीएसीएल ग्रुप द्वारा दावों के धरातल पर पड़ताल के अनुसार उनके दावे धराशाही हैं।
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Mar 24, 2026 15:52:15
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-फिताड़ी अग्निकांड के प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी के दूरस्थ तहसील मोरी के फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हो गया जिसमें 4 आवासीय भवन एवं 4 अन्य भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट राख हो गए। हादसे में 3 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग रात्रि करीब 11 बजे आकाशीय बिजली चमकने के कारण लगी वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य आज सुबह 6 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुए और जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है प्रभावित परिवारों को आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से टेंट,तिरपाल,बर्तन सेट,गैस चुल्हा,पतीला/ कढ़ाई /टिफिन,बाल्टी,सहित जरूरी सामान व हाईजीन किट,टॉवल,मग, कम्बल,गद्दे,गम बूट,सोलर लाइट आदि जरूरी सामान के साथ ही रसद सामाग्री भेजी गई। प्रभावित परिवारों को रहने एवं भोजन आदि व्यवस्था हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर बनाया गया है।वहीं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Mar 24, 2026 15:52:01
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर स्थिति अचानक गंभीर हो गई है। मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर तेल खत्म होने से वाहन चालकों की लंबी कतारें लग गईं और बड़ी संख्या में लोग बैरंग लौटने को मजबूर हो रहे हैं। शाम से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ पंपों पर उमड़ती रही, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण कर्मचारियों को "no fuel" का बोर्ड लगाना पड़ा। जानकारी के अनुसार जोधपुर डिपो से सप्लाई बाधित होने के कारण यह संकट पैदा हुआ है। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि पिछले दो दिनों से उनका टैंकर डिपो में खड़ा है, लेकिन अभी तक स्टॉक जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि स्थिति कब सामान्य होगी, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। ईंधन की कमी का असर शहर की रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी पड़ने लगा है। ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालक खासे परेशान नजर आए, जबकि कई लोग जरूरी काम छोड़कर वापस लौट गए। यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 24, 2026 15:51:15
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना उत्तरी क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 8 साल के बालक को खेत में ले जाकर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। बालक किसी तरह दर्द से कर्राता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद पीड़ित की माता की तहरीर पर गांव के पिंकू और अतुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकार पूरनपुर प्रतीक दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने मुकदमे को हल्का करने के लिए अपनी उम्र कम करके बताइ, लेकिन स्कूल की टीसी से दोनों बालिग निकले हैं जिसके बाद दोनों को जेल भेजा गया है।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 24, 2026 15:51:03
Kota, Rajasthan:आधार क्लासेज सांगोद ने कक्षा 10वीं परिणाम में रचा इतिहास सांगोद। आधार क्लासेज सांगोद के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। संस्थान की छात्रा अस्मिता गोचर ने 97.83% अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा तनिषा कंवर (94.83%), अविका नागर (94.33%), सविता नागर (91.33%), दीपक वर्मा (89.33%), प्रतिज्ञा नागर (88.67%) एवं प्रिंस वर्मा (88.84%) ने भी शानदार सफलता प्राप्त की। संस्थान के कुल परिणाम में 30 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक एवं 20 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि संस्थान का परिणाम 100% रहा। संस्थान निदेशक सी.पी. सर ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि आधार क्लासेज सांगोद निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:50:36
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ CHC में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 55 यूनिट रक्त संग्रहित राजगढ़ (अलवर) राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 55 यूनिट रक्त सुरक्षित रूप से संग्रहित किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. सैनी ने बताया कि चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि शिविर में एकत्रित रक्त आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देगा। शिविर का संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दिनेश जैन एवं कैंप प्रभारी डॉ. आर.सी. यादव ने किया। इस दौरान रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के महत्व, एनीमिया रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई। रक्त संग्रहण राजकीय राजीव गांधी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा किया गया। शिविर में लैब प्रभारी मुखराम मीणा, हरि सिंह यादव, आशा मीणा, कमल कुमार सैनी सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे。 बाइट: डॉ. आर.सी. सैनी,
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 24, 2026 15:50:26
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर में आज युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, युवक वार्ड-04 का रहने वाला था, घर में बने बाथरूम में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार वार्ड 4 निवासी बाबू पुत्र पवन धानक बाथरूम में गया था उसके बाद वह वापिस नहीं आया तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खोला देखा तो युवक अचेत अवस्था में बाथरूम में पड़ा था परिजन युवक को CHC लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर विनोद ने उसे मृत घोषित कर दिया, पुलिस को सूचना मिलने पर ASI धर्मवीर CHC पहुंचे, परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया, वही पुलिस का कहना था कि सुबह पोस्टमार्टम करवा डेड बॉडी दे दी जाएगी, दो भाइयों में मृतक बाबू बड़ा भाई था मृतक के शव को CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है पुलिस के अनुसार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:50:10
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह एवं व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एडवोकेट महेंद्र कुमार और अलका सैनी ने महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं राजीविका की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर लक्ष्मी शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के प्रति प्रेरित किया। सरपंच सीमा मीणा ने भी महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला sशक्तिकरण पर जोर दिया। महिला अध्ययन प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. रजनी मीणा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य के.एल. मीणा ने छात्रों को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और इसे व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:49:39
Alwar, Rajasthan:गरीब किसान की बेटी सपना ने रचा इतिहास, 10थीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान अकबरपुर (अलवर)। अलवर ग्रामीण क्षेत्र के चांदपड़ी गांव की एक किसान परिवार की बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल कर पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान मोहनलाल गुर्जर की बेटी सपना गुर्जर ने दसवीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। परिवारजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी सपना की इस सफलता पर गर्व जताते हुए उसे बधाइयां दीं। घर पर लोगों का तांता लग गया और बेटी की इस कामयाबी को पूरे गांव ने मिलकर सेलिब्रेट किया। सपना के पिता मोहनलाल गुर्जर ने बताया कि वे एक छोटे किसान हैं और खेती-बाड़ी के जरिए परिवार का भरण पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी और हर संभव सहयोग किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी शिक्षा का स्तर कमजोर है, खासकर बेटियों की पढ़ाई को लेकर जागरूकता की कमी है। लेकिन सपना की इस सफलता से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग बेटियों को पढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। सपना की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 15:49:04
Alwar, Rajasthan:मां की मेहनत और बेटी का हौसला: गोविन्दगढ़ की दिव्यांशी ने 97% अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास अलवर जिले के गोविन्दगढ़ की यह कहानी साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। यहां की दिव्यांशी साहू ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्यांशी की सफलता के पीछे उनकी मां ममता साहू का संघर्ष और समर्पण है। दो वर्ष पहले पिता स्वर्गीय बृजेश साहू के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन ममता साहू ने हार नहीं मानी। उन्होंने सिलाई का काम कर घर की जिम्मेदारी संभाली और बेटी की पढ़ाई को जारी रखा。 आर्थिक तंगी और सामाजिक तानों के बावजूद दिव्यांशी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी गई। दिव्यांशी भी अपनी मां का सहारा बनीं—पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई के छोटे-छोटे काम जैसे तुरपाई और काज-बटन कर सहयोग करती रहीं। कई बार मां-बेटी को देर रात तक मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ। दिव्यांशी बताती हैं कि कई लोगों ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए, लेकिन उनकी मां अपने फैसले पर अडिग रहीं। ममता साहू ने भावुक होकर बताया कि उनके पति ने अंतिम समय में कहा था, “बेटियों की पढ़ाई कभी मत छोड़ना,” और उन्होंने इस बात को अपनी ताकत बना लिया。 आज दिव्यांशी की यह सफलता केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, त्याग और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है। उनका सपना सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है। यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो बेटियों की शिक्षा को बोझ समझते हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top