Back
कन्नौज नगरपालिका मुद्दा: शरीयत बनाम संविधान पर तकरार, मृत्यु प्रमाण पत्र पर भेदभाव आरोप
PSPRABHAM SRIVASTAVA
Jan 05, 2026 10:19:54
Kannauj, Uttar Pradesh
कन्नौज - नगरपालिका को लेकर शरीयत और संविधान की तकरार, मृत प्रमाण पत्र से बढ़ा विवाद।
कन्नौज में नगर पालिका के मुस्लिम चेअरमैन को लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नगर अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में विरोध प्रदर्शन किया और मृत्यु प्रमाण पत्र की कागजी कार्यवाही में भेदभाव का आरोप लगाया है और संविधान की जगह शरीयत से चलाने की बात कही।
सोमवार को कन्नौज नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है बीजेपी की ओर से यह विरोध प्रदर्शन एक व्यक्ति के द्वारा नगर पालिका पर लगाए गए आरोप को लेकर था। नगर पालिका के द्वारा जारी किए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र में हिंदू और मुस्लिम धर्म से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग कागजी भेदभाव का आरोप लगाया गया है बीजेपी का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हाजी रहीस के कार्यकाल में मुस्लिम समुदाय में मृत्यु होने पर डेट सर्टिफिकेट जारी करने के लिए कागजी कार्यवाही मैं कोई विशेष कागज नहीं लगाना पड़ रहा जबकि हिंदू धर्म के लिए यह नियम अलग है नगर अध्यक्ष का आरोप है कि हिंदू धर्म में मृत्यु होने के बाद कई कागज मांगे जाते हैं जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष ने नगर पालिका को संविधान की जगह है शरीयत से चलने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पूरे मामले को लेकर नगर पालिका के अवर अभियंता शुभम जायसवाल ने बताया जो आरोप लगाया जा रहे हैं वह गलत है दोनों पक्ष से जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं जिसमें गवाह होना भी आवश्यक है मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की रसीद नहीं होती जबकि हिंदू अंतिम संस्कार के दौरान रसीद जारी की जाती है जिसको लगाना होता है।
बाइट - शिवेंद्र कुमार, बीजेपी नगर अध्यक्ष
बाइट - शुभम जयसवाल, अवर अभियंता नगर पालिका कन्नौज
बाइट - विकास तिवारी, शिकायतकर्ता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 07, 2026 04:17:510
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 07, 2026 04:17:410
Report
SPSohan Pramanik
FollowJan 07, 2026 04:17:140
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 07, 2026 04:16:350
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 07, 2026 04:16:260
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 04:16:070
Report
RSRahul shukla
FollowJan 07, 2026 04:15:570
Report
VRVIJAY RANA
FollowJan 07, 2026 04:15:410
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowJan 07, 2026 04:15:290
Report
PGPARAS GOYAL
FollowJan 07, 2026 04:06:480
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 07, 2026 04:06:260
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 07, 2026 04:06:130
Report
TSTushar Srivastava
FollowJan 07, 2026 04:06:02Lucknow, Uttar Pradesh:KGMU में यौन उत्पादन और धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक का छांगुर से कनेक्शन निकला
खुफिया एजेंसियां अलर्ट
0
Report
TTTUSHAR TAPASE
FollowJan 07, 2026 04:05:480
Report