icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209725
NPNitya Prakash MishraFollow29 Apr 2025, 08:19 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मंडला रोजगार मेले से युवाओं की उम्मीद जगी: 555 नियुक्तियाँ, बेरोजगारी पर बहस तेज

Mandla, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर सियासत के बीच मंडला में आज रोजगार का बड़ा मेला सजा। आरडी कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री ने 555 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री का दावा है कि 32 कंपनियों में युवाओं को नौकरी मिली है और 3381 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लेकिन इसी रोजगार मेले को कांग्रेस विधायक ने बेरोजगारी की तस्वीर बताते हुए बीजेपी सरकार पर सवालों की बौछार कर दी। अब सवाल यह है कि क्या रोजगार मेले युवाओं के भविष्य की उम्मीद बनेंगे या फिर बेरोजगारी के आंकड़ों पर सियासी बहस का नया मंच? मंडला के आरडी कॉलेज में युवाओं की भीड़... हाथों में उम्मीदें और आंखों में बेहतर भविष्य के सपने... मौका था वृहद रोजगार मेले का, जहां देश की 32 कंपनियां युवाओं को रोजगार देने पहुंचीं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री ने चयनित 555 युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री के मुताबिक मेले में 3381 पदों के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई, जबकि करीब 14 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है। सरकार का दावा है कि युवा वर्ष के तहत पूरे साल ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश जारी रहेगी। लेकिन रोजगार के इस मंच पर सियासत भी खूब गरमाई। कांग्रेस विधायक ने बीजेपी सरकार की रोजगार नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश और प्रदेश में बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है। उनका तर्क था कि अगर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होते तो हजारों बेरोजगार युवाओं को नौकरी की तलाश में इस तरह मेलों में भीड़ नहीं लगानी पड़ती। उनके मुताबिक मेले में उमड़ी बेरोजगारों की भीड़ ही सरकार के रोजगार संबंधी दावों की हकीकत बयां कर रही है। एक तरफ सरकार रोजगार मेले को युवाओं के लिए अवसर और उपलब्धि बता रही है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे बेरोजगारी की गंभीर समस्या का आईना बता रहा है। नियुक्ति पत्र पाने वाले 555 युवाओं के लिए यह निश्चित ही नई शुरुआत है, लेकिन सवाल उन हजारों युवाओं का भी है, जिनकी उम्मीदें अभी नौकरी की तलाश में हैं। आखिर रोजगार मेले कितने युवाओं की जिंदगी बदल पाएंगे और कितने युवाओं को अभी इंतजार करना होगा? यही इस आयोजन की सबसे बड़ी कसौटी होगी। विमलेश मिश्र, मंडला।
0
0
Report

NH-19 पर अज्ञात वाहन ने दो बच्चों की मौत, मौके पर लगा जाम

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खुरमाबाद के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 5 साल के अंकित कुमार तथा 13 साल की प्रेम कुमारी थी। बता दे कि दोनों बच्चे स्कूल जाने के दौरान हादसा का शिकार हुए हैं। 13 साल की प्रेम कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय खुरमाबाद में कक्षा तीन की छात्रा थी। जबकि 5 साल का अंकित का अभी नामांकन भी नहीं हुआ था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सासाराम से वाराणसी की ओर जाने वाली सड़क को खुरमाबाद में जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क का दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रही है। वहीं लोगों का कहना है कि इस जगह पर N.H.A.I. द्वारा पैदल पुल या फ्लाई ओवर बनाना चाहिए। बगल में विद्यालय है, आए दिन इस तरह की हादसा होती रहती है। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों पर भी अपनी गुस्सा उतरा। मरीज अंकित कुमार मूल रूप से करगहर के बरहेटा गांव का रहने वाले राधेश्याम राम का पुत्र था। फिलहाल खुरमाबाद में अपने नाना निरंतर राम के यहां रह रहा था। वही 13 साल की प्रेम कुमारी बालकृष्ण राम की पुत्री थी。
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के हाई-रेंज बिल्डिंग में 22 मीटर हाइड्रोलिक सिस्टम से मॉकड्रिल और बचाव उपाय

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में हाल के दिनों में हुई कई आग लगने की घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. इसी कड़ी में विभाग शहर की बड़ी इमारतों में मॉकड्रिल कर रहा है. शनिवार को मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित हाई रेंज वाली बिल्डिंग आइकॉन मॉल में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. इस दौरान हाई रेंज बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य को लेकर विशेष मॉकड्रिल किया गया और वहां मौजूद लोगों को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय समझाए गए. अग्निशमन विभाग ने ऊंची इमारतों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 मीटर लंबे हाइड्रोलिक सिस्टम की व्यवस्था की है. इस आधुनिक उपकरण की मदद से बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सकता है और ऊपरी मंजिलों पर लगी आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता है. विभाग की इस पहल से शहर की बड़ी इमारतों में सुरक्षा प्रबंधों को परखने और लोगों को जागरूक करने में मदद मिल रही है.
0
0
Report
Advertisement

मासूम अनन्या को न्याय दिलाने की मांग, सपा नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow3m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम अनन्या के साथ हुई घटना और उपचार के दौरान उसकी मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। शनिवार को 318 सदर विधानसभा के भावी प्रत्याशी निर्मेष मंगल के नेतृत्व में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना किसी दबाव के जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए। इस दौरान निर्मेष मंगल ने कहा कि छह वर्षीय मासूम अनन्या की मौत बेहद दुखद है। परिवार ने अपनी बेटी को खोया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि न्याय की इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग करेगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला सचिव कुंदन सिंह, नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, राजेश निषाद, समीम खान, रिंकू तिवारी, मकसूद खान, शेख अब्दुल्ला, विनोद गौतम, सत्यम पटेल, राजू पासवान, अमन यादव, शुभम तिवारी, आरिफ खान, अभय कुमार गुप्ता और सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

प्रहलाद पटेल ने परिसीमन पर विपक्ष पर निशाना साधा, मोदी सरकार का दावा साफ

Narsinghpur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल आज अपने गृह क्षेत्र नरसिंहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष, इंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण और परिसीमन को रोकने की कोशिश कर रहा है और दक्षिण भारत के लोगों को सीटें घटने के नाम पर भरमाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने इसके लिए नया संसद भवन बनाया है और हर राज्य में वर्तमान लोकसभा सीटों के अनुपात में ही बढ़ोतरी होगी। विपक्ष पर 'रिवेंजफुल एटीट्यूड' (बदले की भावना) अपनाने का आरोप लगाते हुए
0
0
Report

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करो: दक्षिण बस्तर के युवक आंदोलन

Dantewada, Chhattisgarh:NMDC की L-1 और L-2 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर दक्षिण बस्तर में स्थानीय बेरोजगार युवाओं का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले से करीब 500 युवा किरंदुल और बचेली पहुंचे। NMDC बचेली और किरंदुल दोनों स्थानों पर आज से बेरोजगार युवा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। युवाओं की मांग है कि NMDC भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाए। आंदोलन के दौरांन NMDC चेकपोस्ट पर युवा और पुलिस-प्रशासन के बीच गहमागहमी की स्थिति भी देखने को मिली। हाथों में तिरंगा लेकर पुराने चेकपोस्ट तक जाने की मांग कर रहे युवाओं को प्रशासन ने आगे जाने से रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी चौक पर ही धरने पर बैठ गए। SDM और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर युवाओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं, आंदोलन की आशंका के बीच NMDC प्रबंधन ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। परियोजना परिसर में जरूरी राशन सामग्री के साथ पेट्रोल और डीजल का स्टॉक किए जाने की जानकारी सामने आई है, वहीं प्रवेश मार्गों पर बड़े गेट लगाकर आवाजाही नियंत्रित करने की तैयारी भी की गई है। इस बीच आंदोलन को लेकर आदिवासी समाज के संगठनों के अलग-अलग रुख सामने आने से भर्ती का मुद्दा और गरमा गया है। अब युवाओं की नजर NMDC प्रबंधन के फैसले पर टिकी है।
0
0
Report
Advertisement

काली रात मेला खाने के बाद 4 बच्चे बीमार, खाद्य सामग्री पर सवाल

Chhindwara, Madhya Pradesh:मेले में खाने पीने का सामान खाने के बाद 4 बच्चे बीमार. बच्चों ने समोसा ,जलेबी और नूडल्स खाया जिला अस्पताल में इलाज जारी छिंदवाड़ा के काली रात धाम में लगे मेले में खाना खाने के बाद 4 बच्चों समेत कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत हुई। रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन शुक्रवार सुबह उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहाँ सभी का उपचार किया जा रहा है। पीड़ितों के मुताबिक, उन्होंने मेले में समोसा, जलेबी, गुपचुप और नूडल्स खाए थे। इसके कुछ घंटे बाद ही उल्टी-दस्त की परेशानी शुरू हो गई. बच्चों के परिजनों ने बताया कि वे परिवार के साथ काली रात मेला घूमने गए थे। वहां बच्चों ने गुपचुप, जलेबी और समोसे खाए थे. घर लौटने के कुछ समय बाद रात में चारों बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर सुबह उन्हें जिला अस्पताल लाना पड़ा.पूर्वी नाम की बच्ची की परिजन प्रियंका ने बताया कि बच्ची ने मेले में समोसे, गुपचुप और जलेबी खाई थी। रात में उसे सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। सुबह उसे अस्पताल लेकर आए। परिधि, पूर्वी और अमित सहित चार बच्चे बीमार हुए हैं. लोनिया निवासी कार्तिक बिलवंशी और लेंदा गोंदी निवासी अमित इनवाती ने बताया कि वे भी मेला घूमने गए थे। वहाँ नूडल्स खाने के कुछ घंटे बाद उल्टी शुरू हो गई। घर पहुंचने के बाद रातभर परेशानी बनी रही। इसके बाद शनिवार सुबह वे जिला अस्पताल पहुंचे। अमित के अनुसार, लेंदा गोंदी के चार लोग इस परेशानी से प्रभावित हुए हैं. एक ही मेले में अलग-अलग परिवारों के बच्चों और अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद वहां बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं.
0
0
Report

भजेड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा 18 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में अलवर रैफर

Alwar, Rajasthan:भजेड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा 18 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में अलवर रेफर रैणी (अलवर)। बांदीकुई-आगरा रेलमार्ग पर भजेड़ा रेलवे स्टेशन के पास भेड़ चाल ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया。 जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान नागमणि साहनी निवासी हथौड़ी सीमरी, थाना हथौड़ी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। युवक भजेड़ा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया。 हादसे के बाद एंबुलेंस की मदद से उसे रैणी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर कर दिया गया。 घटना की सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल युवक के ट्रेन से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के संबंध में जांच कर रही है। घायल युवक का अलवर में उपचार जारी है。
0
0
Report

अलवर में गुजरात से लौटे परिवार के घर चोरी: 5-6 तोला सोना और 30 हजार नकद चुरा

Alwar, Rajasthan:Alwar. शादी समारोह में शामिल होने गुजरात के बड़ौदा गया एक परिवार जब वापस घर लौटा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गया. बाहर से मकान पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर दरवाजा खुला मिला. घर में प्रवेश किया तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों में रखे सोने के आभूषण व नकदी गायब थे. चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 5 से 6 तोला सोना और 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है. घटना का पता 28 नवंबर की सुबह परिवार के लौटने पर चला. पीड़िता रेनू शर्मा ने बताया कि वह 23 नवंबर को परिवार के साथ गुजरात के बड़ौदा में शादी समारोह में शामिल होने गई थीं. घर से रवाना होने से पहले उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से सोने के असली आभूषण घर पर ही रख दिए थे और शादी में पहनने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी साथ ले गई थीं. परिवार के जाने के बाद मकान सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. रेनू शर्मा के मुताबिक, 28 नवंबर की सुबह करीब 8 से 8:30 बजे वे गरीब रथ ट्रेन से घर लौटीं. घर के बाहर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर का दरवाजा खुला देखकर उन्हें शक हुआ. अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. अलमारियों और अन्य जगहों की तलाशी लेने पर सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली. पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए सामान में सोने का हार, बच्चे की अंगूठी और चेन, एक अन्य सोने की अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र और लड्डू गोपाल जी के सोने के आभूषण शामिल हैं. परिवार का अनुमान है कि करीब 5 से 6 तोला सोना चोरी हुआ है. बदमाशों ने आभूषणों के साथ घर में रखी नकदी को भी नहीं छोड़ा. पीड़िता ने बताया कि लगभग 30 हजार रुपये गायब हैं. इसमें अलग-अलग स्थानों पर रखे 9,500 और 10,500 रुपये के अलावा गुल्लक में रखी रकम भी शामिल है. पीड़िता के मुताबिक, कुछ नकदी पूजा के लिए भी रखी गई थी, जिसे भी चोर समेट ले गए.
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर के किसान गन्ने के भाव बढ़ाने के लिए आंदोलन तेज करेंगे

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसान आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। सरस्वती शुगर मिल के बाहर किसानों के धरने को 13 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन किसानों का आरोप है कि हरियाणा सरकार उनकी मांगों को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। अब किसानों ने आंदोलन को प्रदेश स्तर पर तेज करने का फैसला लिया है। 29 नवंबर को यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय पर हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा। वहीं 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। पहली मंजिल पर कोई जानकारी नहीं है, अभी स्पष्ट निर्देश नहीं हैं। दरअसल, भादसों शुगर मिल में हरियाणा संघर्ष मोर्चा की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर बीजेपी विधायकों और मंत्रियों के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में कल यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय पर पुतला दहन किया जाएगा। किसानों का कहना है कि 13 दिन से धरना जारी है, लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही।
0
0
Report

भजनपुरा लूट: दो भाइयों समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

New Delhi, Delhi:भजनपुरा में लूट की वारदात का खुलासा, दो भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मौजपुर मेट्रो स्टेशन जाते समय 52 वर्षीय व्यक्ति से मोबाइल और ₹2,200 लूटे थे, लूटा गया मोबाइल बरामद उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना पुलिस ने लूट की एक वारदाब का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर 2026 को 52 वर्षीय मयंक बडोला निवासी यमुना विहार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 10:30 बजे वह मौजपुर मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान C-12 कट के पास तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, जबरन काबू में कर उनका मोबाइल फोन और ₹2,200 की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। मामला की गंभीरता को देखते हुए भजनपुरा थाने में FIR नंबर 309/26, धारा 309/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस भजनपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान लठवाल के नेतृत्व में PSI अंकित और हेड कांस्टेबल प्रदीप की टीम ने घटनास्थल के आसपास CCTV फुटेज खंगाली और स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों की मदद से पहले सुएब (24) निवासी न्यू मुस्तफाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसके दो अन्य साथियों, कैफ (24) और आरिफ (30), निवासी कबीर नगर, वेलकम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। गिरफ्ताब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड सुएब (24): लूट, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 3 मामलों में पहले शामिल रहा है। कैफ (24): मकान में चोरी के 1 मामले में पूर्व संलिप्तता। आरिफ (30): मारपीट, चोरी और जुआ अधिनयम से जुड़े 5 मामलों में पूर्व संलिप्तता। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report

परतावल चौराहे से हटवाया गया अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत

Dipu RawatDipu RawatFollow14m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल चौराहे पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को श्यामदेउरवा थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान सवारी वाहन चालकों को चौराहे के 100 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा न करने तथा सड़क किनारे दुकानें न लगाने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी ने एनएचएआई अधिकारी मुरलीधर राय से वार्ता कर चौराहे पर आवश्यक सुधार कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि जाम और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग भी की गई है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर के जेएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामला: FIR और निलंबन की तैयारी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का बड़ा मामला सामने आया है। नेशनल मेडीकल काउंसिल में शिकायत जाने एवं वहां से पत्र मिलने के बाद इसे प्राचार्य डॉक्टर संदीप लाल ने स्पष्ट रूप से सही पाया है कई तरह से साक्ष्य भी उन्हें मिले हैं। उन्हें एक प्रोस्पेक्टस भी मिला है जो कॉलेज प्रबंधन का था ही नहीं उसे वहाँ के कुछ पूर्व के ही सिनियर स्टूडेंट्स ने तैयार किया था जिसमें छात्र छात्राओं के लिए ड्रेस तय किये गए थे कुछ ऐसे स्टूडेंट्स थे जिनके साथ रैगिंग की जाती थी। जिसके बाद आज उन्होंने एन्टी रैगिंग कमिटी के साथ मैराथन बैठक की जिसमें कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। डॉक्टर संदीप लाल ने बताया कि नेशनल मेडीकल काउंसिल में मेल गया कि मेडिकल कॉलेज में रैगिंग किया जा रहा है। इधर सूचना मिली कि मंडल कोठी में बुलाकर रैंगिंग किया जा रहा है। आज हमने एंटी रैगिंग कमिटी के साथ बैठक किये हैं हमलोग सर्वसम्मति से जाँच किये हैं उसमें पाए कि रैगिंग हो रहा है। जिसका साक्ष्य मिला कि कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को एक प्रोस्पेक्टस दिया जा रहा है जबकि इस कॉलेज में किसिको भी प्रोस्पेक्टस नहीं दिया जाता है यह फर्जी है इसमें बच्चे क्या पहनेंगे वह दिखाया जा रहा है। इसके लिए हम FIR करने जा रहे हैं जिसकी जांच पुलिस करेगी। एनएमसी के ईमेल में जिसका व्हाट्सप्प चैट स्क्रीनशॉट है सबसे शोकॉज पूछ रहे हैं। दो तीन लड़के जिसके बारे में साक्ष्य ज्यादा है उस लड़के को एक सेमेस्टर के लिए निलंबित करने जा रहे हैं वह वार्षिक परीक्षा तक नहीं दे सकेगा। कुछ लड़का फर्स्ट ईयर का चिन्हित हुआ है उससे भो शोकॉज पूछेंगे। अब देखने वाली बात है कि कॉलेज प्रबंधन किस तरह कार्रवाई करती है क्या कार्रवाई के बाद रैगिंग पर ब्रेक लगता है या यह बदस्तूर जारी रहता है
0
0
Report

बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पद जीते

Begun, Rajasthan:बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ - कांग्रेस ने बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश चौधरी 14 वोट हासिल कर उप प्रधान निर्वाचित हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राधा देवी गुर्जर को केवल 3 वोट मिले। इस तरह कमलेश चौधरी ने 11 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार ने परिणाम की घोषणा की। खास बात यह है कि लंबे समय बाद बड़ी सादड़ी पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान और उप प्रधान दोनों पदों पर कब्जा जमाया है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

सीवान में छिनतई के विरोध पर चाकू हमला, दो घायल; एक आरोपी पकड़ा गया

Siwan, Bihar:सीवान में छिनतई के विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के दौरान स्थानीय लोगों ने मौके से एक आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चाकू लगने से घायल दोनों युवाओं के साथ ही पिटाई में घायल आरोपी को भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पाल नगर की है।घायल युवक की पहचान स्टेशन रोड निवासी सत्यम कुमार और जीरादेई के छोटका मांझा निवासी अभिमन्यु उर्फ मनीष पाठक के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि फतेहपुर पाल नगर में छिनतई की कोशिश का विरोध करने पर बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल बरामद किया,जिसे लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top