Back
कन्नौज में जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए बनी 8 युवकों की टीम ने लाखों की लहंगा चुनरी की लूट की
Feb 23, 2026 13:18:12
Kannauj, Uttar Pradesh
कन्नौज में जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए बनी 8 युवकों की टीम ने लाखों की लहंगा चुनरी लुट को दिया अंजाम, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किया अजीबो गरीब लूट की घटना का खुलासा।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 28 जनवरी की रात को घात लगाकर ऑटो में मौजूद लहंगा और चुनरी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक कमालगंज से जोधपुर जाने को निकाल ऑटो जिसमें लगभग 12 लाख रुपए कीमत का लहंगा चुनरी मौजूद था, इस ऑटो को लूटने के लिए मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंसी का मालिक वसीद ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर लुट की घटना की रणनीति बनाई गई थी, ट्रैवल एजेंसी के मालिक वसीद, विशाल, राघव, योगेश और शीतल पांच आरोपियों को पुलिस में पकड़ लिया है जिनके अन्य चार साथियों की तलाश जारी है। एसपी के मुताबिक इन सभी आरोपियों पर जुआं में हार जाने के बाद काफी कर्ज हो गया था इस कर्ज को चुकाने के लिए लुट की घटना करने की योजना बनाई गई और प्रतिदिन निकलने वाले ऑटो को निशाना बनाया गया जिस पर करीब 12 लख रुपए कीमत का लहंगा चुनरी मौजूद था पुलिस ने इस घटना में शामिल मोटर बाइक अवैध असलहे और पूरा माल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा आज सोमवार को थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत 28 जनवरी को हुई ऑटो और लहंगा- चुनरी के पैकेट की लूट की घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया ।
28 जनवरी को रात्रि करीब 08:15 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत बिरौली मोड़ के पास ऑटो और लहंगा- चुनरी लूट की घटना कारित की गयी थी जिस सम्बध में थाना तालग्राम पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना का सफल अनावरण करते हुए आज सोमवार को लूट की घटना कारित करने वाले 5 अभियुक्तगण वाशिद खां पुत्र आविद खां निवासी ग्राम ढपलपुर भोजपुर जनपद फर्रुखाबाद को थाना क्षेत्र छिबरामऊ के ग्राम कपूरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी लेनगांव थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, सादाब खान पुत्र सलीम खान निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी पिथुपुर मेंहदिया थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के छिबरामऊ अण्डरपास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गये लहंगा-चुनरी के पैकेट कीमत करीब 12 लाख मय ऑटो, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल पल्सर NS 125 CC, स्पेलेण्डर एवं 02 तमंचा 315 बोर 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया । तथा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर थाना तालग्राम पर मु0अ0सं0 027/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम विशाल कुमार उर्फ विक्की यादव, मु0अ0सं0 028/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम सादाब खान के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया जेल ।
अभियुक्तगणों ने बताया कि वाशिद खां पुत्र आविद खां, जो वी.जी. ट्रेवल ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है तथा लहंगा-चुनरी के व्यापार से जुड़ा है, द्वारा विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश जो ओयो होटल चला
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GLGautam Lenin
FollowFeb 23, 2026 14:44:080
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 23, 2026 14:43:440
Report
APAnand Priyadarshi
FollowFeb 23, 2026 14:43:310
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 14:43:090
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 23, 2026 14:42:220
Report
SKShrawan Kumar Soni
FollowFeb 23, 2026 14:41:520
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 23, 2026 14:36:570
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 23, 2026 14:36:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 23, 2026 14:36:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 23, 2026 14:36:110
Report
VAVishnupriya Arora
FollowFeb 23, 2026 14:33:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 14:33:100
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 23, 2026 14:32:450
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 23, 2026 14:32:290
Report
0
Report