Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoghar814112
देवघर नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण, मतदान 52.92% तक पहुँचा; सुरक्षा मजबूत
VRVikash Raut
Feb 23, 2026 14:42:22
Deoghar, Jharkhand
देवघर नगर निकाय चुनाव को लेकर आज देवघर में मतदाताओं में कम उत्साह देखा गया। शाम पांच बजे तक मतदान संपन्न होने तक लगभग 52.92% देवघर नगर निगम क्षेत्र में मतदान किया गया। मतदान संपन्न होने के बाद देवघर डीसी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान डीसी ने जानकारी दी कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शाम पांच बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देवघर नगर निगम में 52.92 प्रतिशत और मधुपुर नगर परिषद में 67.50 प्रतिशत मतदान किया गया है। साथ ही एसपी ने बताया कि कही कोई भी घटना की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। बता दे कि देवघर में मतगणना को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। देवघर नगर निगम की मतगणना के लिए जिला राइफल शूटिंग भवन एवं देवघर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जबकि मधुपुर नगर परिषद की मतगणना महिला महाविद्यालय, मधुपुर में होगी। वज्र गृह की सुरक्षा सशस्त्र बलों को सौंपी गई है। सुरक्षा के लिए तीन लेयर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। केवल वैध पहचान पत्र के आधार पर ही मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkhilesh Sharma
Feb 23, 2026 16:02:46
Dungarpur, Rajasthan:हैडलाइन - पाड़ला जानी गांव में पैंथर का आतंक, एक साथ 23 भेड़ों को उतारा मौत के घाट एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पाड़ला जानी गांव में पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। एक पैंथर ने बाड़े में बंधे भेड़ों के बच्चों पर_attack_ कर दिया। जिसमें 23 भेड़ों के बच्चों की मौत हो गईं । जबकि चार बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही इलाके के पशुपालकों में भारी रोष और डर का माहौल है। बॉडी - जानकारी के अनुसार गाटडा निवासी पशुपालक रूपा गायरी रोज की तरह अपनी करीब 230 भेड़ें चराने के लिए पाड़ला जानी गांव के जंगल में गया था वही बाड़े में भेड़ों के 27 बच्चों को बांधकर गया था। दिनभर भेड़ों को चराने के बाद जब शाम को रूपा गायरी अपनी भेड़ों को वापस लेकर बाड़े में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाड़े के पास अलग-अलग जगह पर उसकी भेड़ के 23 बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए थे। जबकि 4 बच्चे घायल अवस्था में थे। घटना की सूचना तुरंत आसपुर थाना पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। टीम को मौके पर पैंथर के पगमार्क मिले हैं, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि हमला पैंथर द्वारा ही किया गया है।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों के शिकार से पशुपालक रूपा गायरी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इधर वन विभाग की रेंजर सोनम मीणा ने पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। बाइट - 1 रूपा गायरी पीड़ित बाइट - 2 सोनम मीणा रेंजर आसपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 23, 2026 16:01:58
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय युवक की बाईक की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना रविवार की रात की है। पुलिस ने रामचंद्र पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी चक राजियासर तहसील सुजानगढ़ की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र ने रिपोर्ट दी कि उसके चाचा का लड़का गिरधारीलाल पुत्र शिवभगवान जाट उसके परिवार में भाई ओमप्रकाश की चल रही साईट संभालने का कार्य करता है। रविवार को मैणासर से वापिस साईट पर चारणवासी की तरफ जा रहा था कि देर शाम कुसुमदेसर व मैणासर के बीच जब वह सड़क के साइड में चल रहा था, तो बाईक सवार ने लापरवाही व गफलत से चलाकर उसके टक्कर मार दी। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बाईक सवार वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 16:01:21
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में विपक्ष के नेता बनाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बीच बहस शुरू रही। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने X पर लिखा। अशोक गहलोत के 2 बनाम 5 के बयान पर राठौड़ ने कहा कि गहलोत का बयान उल्टी बांस बरेली वाली कहावत को चरितार्थ करता है। 21 फरवरी को सदन में वर्तमान व विगत सरकार की उपलब्धियों को लेकर बहस रखी गई थी। कांग्रेस विधायक 2 साल बनाम 5 साल की चर्चा पर पीछे के दरवाजे से चर्चा से भाग गए थे। राठौड़ के बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का पलटवार। जूली ने कांग्रेस सरकार के समय के आंकड़े X पर लिखे। कहा केवल 3 आंकड़े आपके सामने रख रहा हूं जो 5 साल बनाम 2 साल की बहस को सारगर्भित करने के लिए काफी हैं। विकास के मानकों पर तुलना करेंगे तो भाजपा सरकार कहीं नहीं टिकती। इसलिए बहस का मुद्दा बदलकर केवल 2 साल की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 23, 2026 16:00:22
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा से सपा विधायक महबूब अली द्वारा विधानसभा में अमरोहा बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाए जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। और उन्होंने इस मांग के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया सोनवार को बड़ी संख्या में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क चौड़ीकरण की योजना पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि यह मुद्दा राजनीतिक कारणों से उठाया गया है, जबकि चौड़ीकरण से उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि यदि भारी वाहनों के आवागमन की समस्या है तो शहर के चारों ओर लिंक रोड बनाकर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, ताकि बाजार और कारोबार सुरक्षित रह सके। उनका कहना है कि दुकानों के टूटने और व्यापार ठप होने की स्थिति में सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन लेकर मामले की जांच और सभी पक्षों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। बिजनौर मार्ग चौड़ीकरण को लेकर अब अमरोहा में सियासी और व्यापारिक हलकों में बहस तेज हो गई है。
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 15:54:02
Chandausi, Uttar Pradesh:*आमने-सामने से टकराईं बाइकें, चार घायल* बाइकों की ऐसी भिड़ंत की पुलिस ने कराया घायलों को भरती थाना कुढ फतेहगढ़ के गांव रीठ का है मामला *चन्दौसी* , तहसील चन्दौसी अन्तर्गत थाना कुढफतेहगढ क्षेत्र के गांव रीठ में सोमवार की देर शाम 7:00 के करीब दो बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गये जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। सोमवार की शाम 7:00 बजे के करीब महीपाल निवासी शाहपुर देव थाना शाहबाद बाइक से अपनी ससुराल पैगारफातपुर जा रहे थे तभी रीठ गांव में सामने से आ रहे बाइक सवार जयपाल निवासी रीठ ने टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर से जयपाल निवासी रीठ तथा महीपाल एवं पीछे बैठीं काजल व वन्दना घायल हो गईं तथा दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों का उपचार हेतु मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है और मामले की जान शुरू कर दी
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 15:49:43
Bahjoi, Uttar Pradesh:चंदौसी। गांव भरतरा चौराहा, बहजोई हाईवे मार्ग स्थित संत गाडगे भवन में सोमवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संत गाडगे महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के नेता उमेश चंद्र दिवाकर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन एवं उनके समाज सुधार कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत गाडगे महाराज महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे, जिन्होंने स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उनका 23 फरबरी 1876 को हुआ था। जयंती कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजों के लोग एवं कई राजनीतिक नेता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 23, 2026 15:49:43
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 23, 2026 15:48:49
Karauli, Rajasthan:करौली नगरी में मच रही होली की धूम, मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर फाग गीतों का आयोजन, अबीर गुलाल, फूलों और होली गीतों की धूम से माहौल हो रहा धर्ममय, जिला करौली एंकर इंट्रो - लघु वृंदावन के नाम से प्रसिद्ध करौली नगरी में होली के त्यौहार के करीब आते ही फाग गीतों की धूम मची है। शहर में मदन मोहन जी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित फागोत्सव में गायन मंडलियों द्वारा फाग गीतों का मधुर स्वर सुनाई देता है। करौली नगरी ब्रज संस्कृति से ओत प्रोत है ऐसे में यहां भी होली गायन मथुरा वृंदावन की होली से कम नहीं। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में बूढ़े से लेकर नौजवानों तक सभी होली के गीतों को आनंद के साथ गाते और नाचते नजर आते हैं। करौली में होली गायन की प्राचीन और अनूठी परंपरा सैकड़ो सालों से चली आ रही है। करौली में कई विख्यात होली के रसिया गाने वाले कलाकार हुए जिन्होंने होली गायन में अपनी छाप छोड़ी। फागुन मास के करीब आते ही करौली शहर में फाग गीतों की धूम शुरू हो जाती है। मदन मोहन जी मंदिर में बसंत पंचमी के साथ ही होली गीतों की शुरुआत हो जाती है। होली गायन के दौरान मंदिर परिसर में मथुरा वृंदावन जैसा उल्लास बरसता नजर आता है और बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालु भी होली गीतों का आनंद लेते हैं। यहां आने वाले भक्त शयन आरती के बाद फाग गीत गाते नजर आते हैं। ढोल मृदंग और मजीरे के साथ ही गायन मंडलियों द्वारा गाए जाने वाले गीतों पर श्रद्धालु भी लय से लय मिलाते हैं और जमकर ठुमके भी लगाते हैं। बूढ़े हो या नौजवान सभी लोग एकत्रित होकर एक से बढ़कर एक होली के गीत प्रस्तुत कर मदन मोहन जी को रिझाने का प्रयास करते हैं। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी होली गीतों पर आनंद के साथ ठुमके लगाते हैं। करौली नगरी में ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इसके चलते यहां पर गाए जाने वाले होली गीत भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित होते हैं। साथ ही चौबेन की होली के गायक अपने हस्तलिखित रसियाओं को भी रोचक तरीके से प्रस्तुत करते हैं। करौली मे चतुर्वेदी समाज के फाग गीत और होली प्रसिद्ध है। होली में कुछ दिन शेष रहने के चलते फागोत्सव परवान पर हैं और आयोजनों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। मदन मोहन जी मंदिर के साथ विभिन्न मंदिरों और घरों पर भी फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों और गायन मंडलियों द्वारा एक से बढ़कर एक होली के गीत गाए जाते हैं। जगह हो रहे फागोत्सव से शहर का माहौल धर्ममय बना हुआ है और चारों तरफ फाग गीतों का मधुर स्वर सुनाई दे रहा है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 23, 2026 15:48:21
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। डॉग स्क्वायड की तलाश नदी किनारे तक पहुंचने के बाद बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। 10 किलोमीटर के दायरे में 30 CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है。 गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में छह वर्षीय मासूम छात्र के लापता होने से हड़कंप मच गया है। बालक की पहचान रौनक यादव (6) पुत्र अमरजीत यादव के रूप में हुई है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। बताया जा रहा है कि रौनक 22 फरवरी की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश शुरू की गई। डॉग स्क्वायड नदी किनारे तक पहुंचा, जिसके बाद बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे से NDRF की टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। अब तक करीब 2 किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली जा चुकी है। SDRF टीम के दरोगा अभिषेक सिंह के अनुसार, एक से दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता, अभियान चलता रहेगा। वहीं पुलिस ने आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है。 रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल बना हुआ है。
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 23, 2026 15:47:57
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस रेलवे स्टेशन पर डीआरएम का निरीक्षण, खाटूश्यामजी मेले की तैयारियों को बताया संतोषजनक विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी के वार्षिक फाल्गुन मेले को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने रींगस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने भीड़ नियंत्रण, यात्रियों के प्रवेश-निकास, प्लेटफॉर्म व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। श्याम भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त मेला शेल्टर की व्यवस्था की गई है। साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 16 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से 450 से अधिक सुरक्षाकर्मी दिन-रात तैनात रहकर सेवाएं दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम गौरव गौड़, असफाक अंसारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. जगदीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 23, 2026 15:47:39
Jaipur, Rajasthan:सीएम भजनलाल शर्मा ने वकील समुदाय को आज भरोसा दिया कि उनकी तमाम मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वे बार एसोसिएशन ऑफ जयपुर की नवनियुक्त कार्यकारिणी के अध्यक्ष सोमेश शर्मा और महासचिव उमेश चौधरी को शपथ दिलाने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने वकील समुदाय को लोकतंत्र का रक्षक बताते हुए अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी करार दिया। वकील वर्ग को अधिकारों के साथ कर्तव्यों की याद दिलाते हुए कहा कि तर्क कानून, अधिकार और कर्तव्य की आवाज है और देश की जनता उनपर भरोसा करती है। CM ने कहा कि किन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण हो, इसकी प्राथमिकता तय करनी होगी। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं को सहायता दी है और 42 नए न्यायालय स्थापित किए हैं। हमारी सरकार अधिवक्ताओं के साथ है और अधिवक्ता जो कहेंगे हम करके दिखाएंगे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top