Back
कन्नौज में पति पर लगा ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Mar 24, 2026 12:54:18
Kannauj, Uttar Pradesh
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा बरगामा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसका पति न केवल उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, बल्कि अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है।
पीड़िता उपासना यादव ने थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि उनका विवाह सुनील कुमार यादव (निवासी ग्राम जाजपुर गोवा, फर्रुखाबाद) के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों के बीच फतेहगढ़ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। आरोप है कि सुनील यादव आए दिन फोन पर उपासना और उसकी मासूम बच्ची को जान से मारने की धमकी देता है।
पीड़िता के अनुसार, सुनील के पास उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो हैं, जिनका डर दिखाकर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहा है।
22 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे, आरोपी सुनील यादव पीड़िता के मायके (डम्बरपुरवा बरगामा) पहुंच गया। वहां उसने उपासना, उसकी बेटी अन्सी और उसके चाचाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल करके अपनी जान बचाई।
कन्नौज से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा की रहने वाली उपासना यादव ने अपने पति सुनील कुमार पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।पीड़िता का कहना है कि उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका ।
महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से इस प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
*बाइट (पीड़िता - उपासना यादव):*
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:08:300
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 24, 2026 14:08:170
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 24, 2026 14:05:430
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 24, 2026 14:03:330
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 24, 2026 14:03:180
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:03:060
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 24, 2026 14:02:440
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 24, 2026 14:02:240
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 14:02:110
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 24, 2026 14:01:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:01:41Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में स्पाइसजेट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, व्हाट्सएप स्टेटस बना आखिरी इशारा。
0
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:01:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 24, 2026 14:00:500
Report
0
Report