284002
झांसी में शुरू हुआ योग दिवस, संदेश एक ही है "करें योग, रहें निरोग"
Jhansi, Uttar Pradesh:अटल एकता पार्क में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।सूचना के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य "करें योग, रहें निरोग" का संदेश फैलाना था। आपको बता दें कि मुख्य अतिथि BJP के शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी थे। साथ ही पार्क में नियमित व्यायाम करने वाले सभी लोगों ने योगा भी किया वहीं इस अवसर पर योग का विस्तृत रूप से पाठ पढ़ाया गया और 15 से 21 जून तक साप्ताहिक योग दिवस मनाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद में गैस ट्रक से टक्कर, छह यात्रियों के घायल होने वाला हादसा शांत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में Roadways बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में किसी तरह का रिसाव या आग नहीं लगी, वरना हादसा बड़ा रूप ले सकता था। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
हायालाइट ओपल जेम में ग्रीन गैलेक्सी: अद्भुत खगोलीय नज़ारा
Noida, Uttar Pradesh:Green galaxy inside this Hyalite Opal gem.0
0
Report
राजसमंद के भीम स्कूल में पानी संकट खत्म, हैंडपंप दुरुस्त, बच्चों को राहत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर जी राजस्थान न्यूज़ की खबर का बड़ा असर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के पाटिया के शहीद रामलाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पानी के लिए जद्दोजहद खत्म प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जर्जर हैंडपंप को करवाया दुरुस्त, बच्चों और ग्रामीणों ने ली राहत की सांस खबर सामने आते ही जिम्मेदार अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जर्जर व टूटे हुए हैंडपंप को पूरी तरह सही करवा सरकारी स्कूल मे मासूम बच्चों को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में पुलिस पर पथराव: एक गिरफ्तार, 9 चोरी-नकबजनी वारदातों का खुलासा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के पारसोली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में डीDSटी और पारसोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य को नामजद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विरु उर्फ वीरमल कंजर से पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और रतनगढ़ क्षेत्र में चोरी-नकबजनी की 9 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर को काटूंदा मोड़ के पास दबिश के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था और खेतों में भाग गए थे। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच जारी है。0
0
Report
बालोद में युवती पर एसिड अटैक का पर्दाफाश, कथित प्रेमी समेत दो आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार
Balod, Chhattisgarh:बालोद पुलिस ने सिंचाई कॉलोनी में छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले को महज 8 घंटे के भीतर सुलझाते हुए कथित प्रेमी यश सोनकर और उसके साथी करण कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता द्वारा शादी से इनकार करने पर यश ने बीजापुर निवासी दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची थी। 5 अक्टूबर को लाइब्रेरी से लौटते वक्त छात्रा पर तेजाब फेंका गया। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोचकर प्रयुक्त एसिड व कपड़े जब्त कर लिए हैं। टैग (Tags): # # # # #0
0
Report
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन के बीच नेताओं की बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग नेताओं से बातचीत अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी, इमरान मसूद विपक्षी संसदों को हिरासत में लेते हुए, संसदों से बातचीत0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में शॉर्ट सर्किट से बिजली पोल पर आग, लोगों में हड़कंप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-शॉर्ट सर्किट से बिजली के पोल और वायरों में लगी आग, आग लगने से आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी, आग की लपटें देखकर बाजार में मौजूद लोगों में मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को दी घटना की सूचना, सूचना मिलते ही विभाग ने बिजली आपूर्ति कराई बंद, बिजली सप्लाई बंद होने के बाद आग पर पाया गया काबू, गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की नहीं हुई जनहानि, पोल में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे के मेन बाजार का मामला.0
0
Report
CM सम्राट चौधरी ने बेटियों की सुरक्षा का 24 घंटे कार्रवाई का भरोसा जताया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे तथा जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए गुजरात के बड़नगर से बाइक सवार का जत्था वाराणसी जा रहा है। उन सेवा यात्रियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है उसमें अगर कोई बिहार की बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उसे पर कार्रवाई होगी। यह मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी बहनों से वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के बंधुआ ने पूरे बिहार में जो पांच वीडियो निकला, उस पर तुरंत कार्रवाई हुई। आज करोड़ो बहने घर से निकल कर काम कर रही है। यह एनडीए के सरकार में ही संभव है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता को मेवा पाने का अवसर समझते हैं। जबकि एनडीए और भाजपा के लोग सत्ता को सेवा भाव से जोड़ कर देखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तथा कहा कि लगातार 25 वर्षों से सत्ता के साइंस पर रहते हुए उन्होंने सेवा का संकल्प किया। आज वह अनवरत जारी है, उन्होंने विपक्ष पर भी सीधा निशाना साधा तथा कहा कि 2005 पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार में काफी अंतर हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी रोहतास और कैमूर का इलाका में डाकुओं का दहशत रहता था, लोग कैमूर से आरा जाने में भी डरते थे। लेकिन आज विधि व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे के अंदर वह सलाखों के पीछे होगा। कार्यक्रम में MP के सांसद BD Singh, पूर्व सांसद Gopal Narayan Singh, विधायक Trivikram Narayan Singh, BJP नेता Biku Bhai Dalsania मौजूद रहे।0
0
Report
INDIA गठबंधन के सांसदों पर विरोध प्रदर्शन: पुलिस रोक से असंतोष, इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा, "जिस तरह से लोकतंत्र और हमारा संविधान खतरे में है, और यह देखते हुए कि वोटों की चोरी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ी चोरी है, पूरा INDIA गठबंधन आज चुनाव आयोग का घेराव करने गया है। हमारे सांसदों - जिनमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता और सहयोगी शामिल हैं - को पुलिस बल का इस्तेमाल करके रोका जा रहा है। मैं एक बात कह सकती हूं: यह लड़ाई रुकेगी नहीं; यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे दे।"0
0
Report
Advertisement
टोंक में DST टीम की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अवैध शराब पकड़ी गई
Tonk, Rajasthan:टोंक में DST टीम की बड़ी कार्रवाई, करीब 1 करोड़ की अवैध शराब से भरा कंटेनर पकड़ा. कंटेनर से करीब 1500 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद. SP रोशन मीणा के निर्देश DST की कार्रवाई. NH-52 पर देवली पुलिस सर्किल ऑफिस के पास पकड़ा गया कंटेनर. कंटेनर पंजाब से गुजरात ले जाया जा रहा था. पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया. अवैध शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की0
0
Report
नेक्स्ट जेन ई-चालान से हरियाणा में ट्रैफिक उल्लंघन पर समयबद्ध कार्रवाई
Panchkula, Haryana:- *हरियाणा में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अब नहीं होगी ढिलाई: नेक्स्ट जेन ई-चालान से कार्रवाई होगी समयबद्ध और जवाबदेह* - *तीन दिन में नोटिस, 45 दिन में चालान पर निर्णय; शिकायतों का 30 दिन में होगा निस्तारण* - *27 स्क्रैपिंग सेंटरों के जरिए पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा* *पंचकूला, 6 अक्टूबर।* हरियाणा पुलिस ने यातायात नियमों की पालना, सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेक्स्ट जेन ई-चालान प्रणाली को प्रदेशभर में लागू कर दिया है। इस तकनीक आधारित व्यवस्था के तहत यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई न केवल अधिक पारदर्शी और डिजिटल होगी, बल्कि चालान जारी होने से लेकर उसके निस्तारण तक पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और जवाबदेह रहेगी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक श्री अजय सिंघल ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। डीजीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तकनीक आधारित policeिंग को जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणामों में बदला जाए और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। - *नेक्स्ट जेन ई-चालान: पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल, समयबद्ध और जवाबदेह* बैठक में एडीजीपी श्री विकास अरोड़ा ने प्रदेश में यातायात प्रबंधन और प्रवर्तन को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा 20 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुरूप हरियाणा में 16 जून 2026 से नेक्सी जेन ई-चालान प्रणाली लागू की गई है। नई व्यवस्था के तहत यातायात उल्लंघन के बाद तीन दिनों के भीतर नोटिस भेजा जाएगा और वाहन चालक को 45 दिनों के भीतर चालान स्वीकार करने अथवा उसे चुनौती देने का अवसर मिलेगा। निर्धारित अवधि में कोई कार्रवाई नहीं करने पर चालान स्वतः स्वीकार माना जाएगा। यदि वाहन चालक चालान के विरुद्ध शिकायत दर्ज करता है तो उसका निस्तारण 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर शिकायत स्वतः स्वीकार मानी जाएगी। हर जिले में एक नोडल अधिकारी तथा दो शिकायत निवारण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। शिकायत खारिज होने की स्थिति में वाहन चालक चालान राशि का 50 प्रतिशत जमा कराकर न्यायालय में चुनौती दे सकता है, जबकि स्वीकार किए गए चालान का भुगतान 90 दिनों के भीतर करना होगा। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 167(12) के तहत लंबित चालान के निस्तारण तक संबंधित वाहन के पंजीकरण अथवा चालक के लाइसेंस से जुड़े कार्यों पर रोक लगाई जा सकती है और वाहन को पोर्टल पर “Not to be Transacted” के रूप में चिह्नित किया जा सकता है। नियम 167(13) के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पुलिस अधिकारियों को मोटर वाहन हिरासत में लेने का भी अधिकार है। यह व्यवस्था यातायात प्रवर्तन को कागजी प्रक्रिया से निकालकर डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। - *यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़े पैमाने पर एनफोर्समेंट* बैठक में पुलिस अधीक्षक पुष्पा खत्री ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के 1,40,851, लेन ड्राइविंग के 3,03,435, ड्रंकन ड्राइविंग के 37,332, गलत दिशा में वाहन चलाने के 2,68,360, बिना हेलमेट के 9,75,160, बिना PUC के 77,413 तथा ओवर-स्पीडिंग के 3,67,118 मामलों में कार्रवाई की गई। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि हरियाणा पुलिस सड़क सुरक्षा को केवल प्रवर्तन का विषय न मानकर अनुशासित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के निर्माण के रूप में देख रही है। विशेष रूप से बिना हेलमेट, ओवर-स्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और ड्रंकन ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है। - *ट्रैफिक जाम पर ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को बढ़ावा* डीजीपी अजय सिंघल ने अधिकारियों को यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रिवेंटिव और डेटा-आधारित ट्रैफिक मैनेजमेंट अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम, डिजिटल मैपिंग और गूगल मैप्स जैसे उपलब्ध तकनीकी माध्यमों के जरिए जाम संभावित क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जाए। जिन स्थानों पर नियमित रूप से जाम की स्थिति बनती है, वहां स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पहले से पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि समस्या उत्पन्न होने के बाद प्रतिक्रिया देने के बजाय जाम को पहले ही रोकने की रणनीति अपनाई जा सके। - *पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग से प्रदूषण नियंत्रण पर जोर* बैठक में एनसीआर क्षेत्र में बीएस-3 और इससे नीचे के वाहनों के संचालन से संबंधित प्रतिबंधों तथा सरकार की वाहन स्क्रैपिंग नीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।एडीजीपी ट्रैफिक ने बताया कि प्रदेश में पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए 27 स्क्रैपिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। पात्र वाहन मालिक अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर निर्धारित स्क्रैप मूल्य, वाणिज्यिक कर में छूट तथा नया वाहन खरीदने पर नियमानुसार मिलने वाली रियायतों का लाभ उठा सकते हैं। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन स्क्रैपिंग नीति के बारे में आमजन को व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि **स्वच्छ हवा, सुरक्षित सड़कें और सुव्यवस्थित यातायात—तीनों एक आधुनिक और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग व्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। - *डीजीपी अजय सिंघल ने दिए निर्देश: तकनीक, डेटा और प्रिवेंटिव पुलिसिंग से बनेगी सुरक्षित एवं स्मार्ट यातायात व्यवस्था* डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य यातायात व्यवस्था को केवल नियमों के पालन तक सीमित न रखते हुए तकनीक, डेटा और प्रिवेंटिव पुलिसिंग के माध्यम से सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात उल्लंघनों पर प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई के साथ-साथ जाम की समस्या, सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और यातायात प्रबंधन से जुड़े मुद्दों का स्थानीय स्तर पर वैज्ञानिक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नेक्स्ट जेन ई-चालान प्रणाली से प्रवर्तन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, वहीं तकनीक आधारित निगरानी से पुलिस को संभावित ट्रैफिक जाम एवं अन्य समस्याओं की पहले से पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि हरियाणा पुलिस आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय से ऐसी पुलिसिंग व्यवस्था विकसित करे, जिसमें सड़क सुरक्षा, नागरिक सुविधा और कानून का प्रभावी अनुपालन सर्वोच्च प्राथमिकता हो। - *ये रहे उपस्थित* बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, सौरभ सिंह, विकास अरोड़ा सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।0
0
Report
बल्लभगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद के लिए व्यवस्थाएं पूरी, 93 हजार क्विंटल पहुंच
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद के लिए व्यवस्थाएं पूरी, 93 हजार क्विंटल पहुंच फरीदाबाद। बल्लभगढ़ अनाज मंडी में धान खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मंडी में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। धान की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अभी तक मंडी में करीब 93 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है। इसमें 1509 किस्म के धान की प्राइवेट खरीद जारी है। वहीं सरकारी खरीद को लेकर उन्होंने बताया कि अभी तक किसान परमल धान की फसल लेकर मंडी में नहीं पहुंचे हैं, जिसके चलते सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हो पाई है। वहीं बाजरे की खरीद को लेकर सेक्रेटरी इंद्रपाल ने बताया कि मंडी में बाजरे की एक खेप पहुंची है, लेकिन बाजरे की काली फसल होने कारण उसकी खरीद शुरू नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी ने भरोसा दिलाया कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं और किसी भी किसान को परेशानी नहीं होने दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
काया गांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का विरोध: जनसुनवाई में शराबबंदी की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के काया गांव में कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय महिलाओं का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं और गांव में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप है कि गांव में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीण परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि गांव में शराबबंदी लागू होने तक वे अपनी मांग को लेकर आवाज उठाती रहेंगी। महिलाओं ने जनसुनवाई में अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
हमीरपुर के चकबंदी विभाग पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, आयुक्त को भेजा शिकायत पत्र
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, आयुक्त को भेजा शिकायती पत्र, चकबंदी विभाग की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, देवखरी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, आबादी से सटी जमीन को अचक घोषित कर दूर-दराज के खेतों में चक बनाने का आरोप, गाटा-बंटा में हेराफेरी कर अच्छी भूमि की जगह खराब भूमि पहुंचाने का लगाया आरोप, ग्रामवासियों की खुली बैठक के बिना सार्वजनिक उपयोग की जमीनों के आवंटन पर भी सवाल, ग्रामीणों ने चकबंदी आयुक्त से उच्चस्तरीय जांच कराकर समस्याओं के समाधान की मांग की, सरीला तहसील क्षेत्र के ग्राम देवखरी का मामला।0
0
Report
बागपत: मंदिर जीर्णोद्धार के बीच स्कूल टूटने से 110 छात्राओं की पढ़ाई खतरे में
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के पुरा महादेव गांव में बेटियों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो गया है। वर्ष 2005 में बेटियों को शिक्षा देने के लिए शुरू किया गया वित्तविहीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब मंदिर के जीर्णोद्धार की जद में आ गया है। विद्यालय को तोड़ा जा रहा है, जिससे करीब 110 छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा है। शुरूआत में विद्यालय को कक्षा छह से आठवीं तक की मान्यता मिली थी और 50 छात्राओं से पढ़ाई शुरू हुई थी। तीन साल बाद हाईस्कूल तक की मान्यता मिलने के बाद नौ शिक्षकों की तैनाती की गई। वर्तमान में बागपत और मेरठ जिले के करीब नौ गांवों की बेटियां यहां पढ़ाई कर रही हैं। प्रधानाचार्य सुशील का कहना है कि मंदिर प्रबंध समिति से ढाई माह पहले वार्ता हुई थी। उस दौरान विद्यालय तोड़े जाने से पहले पांच कमरों का नया भवन बनाकर देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भवन निर्माण शुरू किए बिना ही विद्यालय को तोड़ा जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने मंदिर से करीब 500 मीटर दूर नया भवन बनाकर विद्यालय संचालित कराने की मांग की है। आसपास दूसरा विद्यालय नहीं होने के कारण छात्राओं और शिक्षकों ने भी विद्यालय को बचाने की मांग उठाई है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि विद्यालय टूटने के बाद इन बेटियों की पढ़ाई कहां होगी।0
0
Report
Advertisement
