284001
झांसी में मानसून की झमाझम बारिश के बीच दिखे पीले रंग के मेंढक
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में हुई जोरदार बारिश से बुंदेलखंड का मौसम सुहावना हो गया। झांसी के पुनबली गांव में बारिश के बाद पीले मेंढक दिखाई दिए। अब तक आपने हरे मेंढक ही देखे होंगे लेकिन झांसी शहर में पहली बार पीले मेंढक देखने को मिले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, 1000 बांग्लादेशी नागरिकों से करोड़ों की ठगी
Alwar, Rajasthan:अलवर में सेक्सटॉर्शन गिरोह का पर्दाफाश, बांग्लादेश के 1000 नागरिकों से एक करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा अलवर। साइबर संग्राम अभियान के तहत अलवर जिले की धौलागढ़ थाना पुलिस, साइबर क्राइम टीम और क्यूआरटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्सटॉर्शन के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को ब्लैकमेल कर साइबर ठगी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह वर्ष 2024 से सक्रिय था और अब तक बांग्लादेश के करीब 1000 नागरिकों को अश्लील वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग के जरिए ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना शालीम खान व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से करीब 20 सदस्यों के नेटवर्क का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य फेसबुक पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर बांग्लादेशी नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। दोस्ती होने के बाद वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो तैयार कर उसकी रिकॉर्डिंग की जाती थी। इसके बाद वीडियो को एडिट कर संबंधित व्यक्ति को भेजा जाता और फेसबुक, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे जाते थे। बदनामी के डर से कई पीड़ित आरोपियों को रकम देने के लिए मजबूर हो जाते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाले 'बिकाश' डिजिटल भुगतान ऐप के जरिए रकम प्राप्त करता था। इसके बाद बांग्लादेश में मौजूद कथित सहयोगियों की मदद से राशि बैंक खातों और अन्य माध्यमों से आगे भेजी जाती थी। ठगी की रकम निकालने और आरोपियों तक पहुंचाने के लिए नकदी सहित विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि लेनदेन का पता लगाना मुश्किल हो। जांच में भारत और बांग्लादेश के बैंक खातों के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार और डॉ. प्रियंका रघुवंशी के मार्गदर्शन तथा साइबर क्राइम डीएसपी वीरेंद्र सिंह भाटी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उकसी गांव के बांध की पाल पर दबिश दी। यहां से शालीम खान, दीनू खान, राहुल खान और निजामुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गोठड़ा उपला और गोठड़ा निचला क्षेत्र के निवासी हैं。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और दो एयरटेल सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में धौलागढ़ थाने में एफआईआर संख्या 221/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D व 66E में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और बांग्लादेश में सक्रिय कथित सहयोगियों की तलाश कर रही है। साथ ही ठगी की कुल रकम, पीड़ितों की वास्तविक संख्या और वसूली गई राशि को विभिन्न बैंक खातों व अन्य माध्यमों से निकालने के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य संपर्कों और वित्तीय लेनदेन का भी खुलासा हो सकता है।0
0
Report
आमिर खान के उपभोक्ता विवाद पर कोटा कोर्ट में जवाब, प्रचार-प्रतिबद्धता पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:आमिर खान ने कोटा उपभोक्ता कोर्ट में पेश किया जवाब, शिकायत को बताया निराधार कोटा। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से जुड़े उपभोक्ता विवाद में बुधवार को कोटा जिला उपभोक्ता आयोग में 13 पेज का लिखित जवाब पेश किया गया। आमिर खान ने शिकायत को निराधार बताते हुए खारिज करने की मांग की है। मामला-snapped से वुडलैंड की कथित नकली बेल्ट और वॉलेट मिलने से जुड़ा है। परिवादी इन्द्र मोहन सिंह हनी ने आमिर खान को पक्षकार बनाने की मांग की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार किया था। आमिर खान की ओर से जवाब में आरोप लगाया गया कि उन्हें वर्ष 2021 की शिकायत में वर्ष 2026 में शामिल किया गया और परिवादी ने प्रचार पाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। इन्द्र मोहन सिंह हनी ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के अधिकारों और विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए है। हनी के अनुसार, उन्होंने आमिर खान का स्नैपडील विज्ञापन देखकर वुडलैंड की बेल्ट और वॉलेट खरीदे थे, लेकिन सामान की प्रामाणिकता पर संदेह होने पर अधिकृत विक्रेता ने उसे नकली बताया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 7 May 2024 के पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि करोड़ों रुपये लेकर विज्ञापन करने वाले सितारे उपभोक्ताओं के प्रति जवाबदेही से नहीं बच सकते। उनका कहना है कि सेलिब्रिटीज को किसी कंपनी या उत्पाद का प्रचार करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करनी चाहिए, क्योंकि जनता उनके चेहरे पर भरोसा करके सामान खरीदती है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर 2026 को होगी。0
0
Report
बांसवाड़ा: बाइक सवार युवक पर चाकू हमला, लूट की आशंका, आरोपी फरार
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना विवरण: सदर थाना क्षेत्र के पलौदरा गांव के पास बाइक से जा रहे विनोद पुत्र रायसन पर बदमाशों ने रास्ता रोककर चाकू से हमला किया। हमले में विनोद के दोनों हाथों और कमर पर चाकू के घाव हुए, शरीर के तीन जगह चाकू लगने से वह खून से लथपथ हो गया। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 15 से अधिक टांके आए। युवक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार हमला लूट के इरादे से किया गया दिख रहा है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि हमला के कारण और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।0
0
Report
Advertisement
बूंदी महोत्सव-2026 का औपचारिक आगाज: गढ़ गणेश को पीले चावल के साथ निमंत्रण
Jaipur, Rajasthan:बूंदी गढ़ गणेश को पीले चावल भेंट कर बूंदी महोत्सव का दिया निमंत्रण बूंदी बूंदी। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव-2026 का विधिवत आगाज बुधवार को गढ़ गणेश को निमंत्रण देने के साथ हुआ। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा और एडीएम रमेश देव ने गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश को आमंत्रण पत्र व पीले चावल भेंट किए। इसके बाद प्रशासनिक अमला रंगनाथ मंदिर और चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचा, जहां भी महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में पीले चावल बांटकर लोगों को महोत्सव में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया।0
0
Report
जलगांव बैंक में स्व. अजित पवार का सात फुट ऊँचा पूर्णाकृती पुतला का अनावरण
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेत 25 ऑक्टोबर रोजी स्व. अजितदादा पवार यांच्या पूर्णाकृती पुतळ्याचे अनावरण अजित दादा पवार यांचा बारामतीनंतर राज्यातला दुसरा पूर्णाकृती पुतळा जळगावात असल्याचा जिल्हा बँक अध्यक्षांचा दावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, शरद पवार यांना अनावरण सोहळ्याचे निमंत्रण देण्यात आले आहे. कार्यक्रमाचे अध्यक्ष म्हणून उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यांची उपस्थिती राहणार मंत्री गिरीश महाजन यांच्या हस्ते पुतळ्याच्या अनावरण केले जाणार असल्याचा निमंत्रण पत्रिकेत नमूद आहे राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांच्यासह इतरही अनेक नेत्यांची कार्यक्रमाला उपस्थित राहणार आहे.. ब्रांझ धातूचा, सात फूट उंच, पाचशे किलो वजन अशी बँकेत उभारण्यात आलेल्या या पुतळ्याची वैशिष्ट्ये असून नाशिकच्या शिल्पकाराने तो बनवला आहे. पुतळा अनावरण कार्यक्रमानंतर छत्रपती संभाजी महाराज नाट्यगृहात मान्यवरांच्या मनोगताचा कार्यक्रम पार पडणार आहे.. जिल्हा बँकेचे अध्यक्ष संजय पवार, व्यवस्थापक जितेंद्र देशमुख यांच्या वतीने पत्रकार परिषदेत कार्यक्रमाची माहिती देण्यात आली आहे. बाईट : संजय पवार, अध्यक्ष, जिल्हा बँक,( जिल्हाध्यक्ष अजित पवार गट राष्ट्रवादी )0
0
Report
जामिया कैंपस में भूख हड़ताल को इमरान प्रतापगढ़ी का समर्थन
New Delhi, Delhi:कांग्रेस राज्यसभा सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे हैं। जामिया में पिछले कई दिनों से छात्र संघ (Student Union) की बहाली और चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस आंदोलन के बीच, 21 अक्टूबर आज बुधवार की शाम इमरान प्रतापगढ़ी छात्रों का हौसला बढ़ाने और उनकी मांगों का समर्थन करने के लिए कैंपस पहुंचे। वही दौरान राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज मैं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में पहुंचा था जहाँ पर मैंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात किया है और उनकी मांग को सुना है उन्होंने छात्र यूनियन यूनिवर्सिटी में बनाने की मांग की है जो बिल्कुल जायज मांग है इनके मांग के साथ कांग्रेस के समर्थन में है और हर संभव जो भी मदद होगा कांग्रेस के तरफ से की जाएगी हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनकर सदन में उठाएंगे क्योंकि राहुल गांधी जेन जी के साथ है. लाठी के जोर पर पॉलिटिक्स को दबाया नहीं जा सकता है छात्रों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है और यह मांग उनकी पूरी होनी चाहिए. वही हम आपको बता दे जामिया में साल 2006 से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिसे दोबारा बहाल करने के लिए छात्र आंदोलन कर रहे हैं।इससे पहले 17 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर बैठे कुछ छात्रों को पुलिस और प्रशासन द्वारा जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाने की खबरें आई थीं, जिसके बाद कैंपस में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, प्रशासन ने गतिरोध को सुलझाने के लिए एक 7 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने छात्रों के बुनियादी अधिकारों और लोकतांत्रिक मांगों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन और सरकार के रवैए पर सवाल उठाए हैं।0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के ताजा फैसले से सुरक्षा मामला नया मोड़, क्या बाहर भेजना तय?
New Delhi, Delhi:हम स्वागत करते हैं..हम 1 हफ्ते से फाइट कर रहे थे.. आज जो हमें बताया गया था श्योरिटी में दिक्कत आ रही है..हमने आज उनको फ्रेश श्योरिटी दी थी..आज आर्गुमेंट हुआ..कोर्ट को लगा अब इनको बाहर भेजना चाहिए..हाई कोर्ट ने जो आज अपनी ओपिनियन दी है जरूरी नहीं है हम उससे एग्री हो..0
0
Report
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: थर्ड गेट पर छात्रों का प्रदर्शन, पेपर शीट गुमी के कारण फेल
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट पर छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन व थर्ड गेट एक साइड बंद तो दूसरे गेट पर बैठ कर दिया धरना, बोले- फिजिकल एजुकेशन विभाग के 200 छात्रों की पेपर शीट हुई घुम,विभाग ने सभी छात्रों को किया फेल,जब तक उनकी मांगे नहीं होती पूरी नहीं करेंगे धरना खत्म कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट पर बुधवार को फिजिकल एजुकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए थर्ड गेट के एक हिस्से को बंद कर दिया और दूसरे गेट पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ。 प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के फिजिकल एजुकेशन विभाग के करीब 200 छात्रों की पेपर शीट गुम हो गई हैं। इसके चलते विभाग ने सभी विद्यार्थियों को फेल कर दिया। छात्रों का कहना है कि जब वे इस मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे, तो उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए कहा गया। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर शीट गुम होना विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही है। ऐसे में इसकी सजा विद्यार्थियों को क्यों दी जा रही है। छात्रों ने मांग की कि मामले की उचित जांच कर उन्हें न्याय दिया जाए और सभी प्रभावित विद्यार्थियों को पास किया जाए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले का जल्द समाधान करने की मांग की। बाईट:- छात्र प्रदीप बाईट:- ABVP पदाधिकारी शुभम बाईट:- संजना सैनी बाईट:- पायल ,छात्रा फिजिकल एजुकेशन विभाग0
0
Report
GRAP-I लागू, DMRC बढ़ाएगा कार्यदिवसों के फेरे प्रदूषण रोकथाम के लिए
New Delhi, Delhi:दिल्ली मेट्रो ट्रेनों के फेरे बढ़ा रही है और प्रदूषण से निपटने के लिए अपने अभियानों को तेज कर रही है आज से दिल्ली में GRAP-I लागू होने के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरशन (DMRC) कल यानी 22 अक्टूबर 2026 से कार्यदिवसों (सोमवार-शुक्रवार) पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाएगा। प्रदूषण को कम करने में मदद के लिए, DMRC राष्ट्रीय राजधानी में अपनी निर्माण साइटों और आसपास के इलाकों में प्रदूषण-रोधी अभियानों को भी तेज करेगा। कल, 22 अक्टूबर 2026 से, दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क पर कार्यदिवसों के दौरान 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके साथ ही, निर्माण साइटों के अंदर धूल के स्तर को कम करने, आसपास की सड़कों से धूल हटाने, और फुटपाथों व सड़क के बीच के हिस्सों (रोड मीडियन) से कचरा हटाने जैसे कई विशेष कदम उठाए जाएंगे。 दिल्ली मेट्रो के इंजीनियर निर्माण साइटों और आसपास की सड़कों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निर्माण सामग्री को ठीक से ढका गया है और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए 'व्हील वॉश' (पहिए धोने की) सुविधा सही ढंग से काम कर रही है。 ये अभियान उन कई उपायों के अतिरिक्त हैं जिन्हें DMRC पहले ही प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अपना चुका है。 फिलहाल, शहर की लगभग 31 किलोमीटर सड़कें DMRC के अस्थायी अधिकार क्षेत्र में हैं। मेट्रो निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए DMRC ने इन सड़कों का प्रबंधन अपने हाथ में लिया है। इनमें से ज्यादातर सड़कों की मरम्मत DMRC द्वारा पहले ही कर दी गई है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इनसे शहर में प्रदूषण न बढ़े。 धूल के स्तर को कम करने के लिए निर्माण साइटों, स्टेशनों और कार्यालय भवनों पर कुल मिलाकर 250 से अधिक एंटी-स्मॉग गन/मिस्ट गन लगाई गई हैं। DMRC का पर्यावरण विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए रोजाना निरीक्षण कर रहा है कि सभी पर्यावरणीय नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
राजापुर में जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई, 132 प्रतिमाओं का विसर्जन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:चित्रकूट के राजापुर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों व भव्य शोभायात्राओं के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन की टीमें तैनात रहीं, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी0
0
Report
पाली के प्रतिष्ठान में नमूनाकरण रोकने पर FIR, खाद्य विभाग की कार्रवाई
Pali, Rajasthan:खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सैंपलिंग से रोकने पर FIR दर्ज नया गांव, पाली स्थित प्रतिष्ठान पर राजकीय कार्यवाही में बाधा का मामला, मिर्ची, हल्दी एवं तेल के नमूने जांच के लिए भेजे खाद्य पदार्थों की जांच एवं नमूनाकरण की राजकीय कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पाली शहर के नया गांव स्थित प्रतिष्ठान के विरुद्ध FIR दर्ज करवाई गई है। यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार प्रतिष्ठान पर खाद्य पदार्थों के नमूनाकरण की कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रोकने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेश मीणा, ओमप्रकाश बिदासर एवं नितेश कंसारा द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करवाई गई। इसके पश्चात प्रतिष्ठान से मिर्ची, हल्दी एवं तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्यवाही की गई।0
0
Report
दौसा पंचायत चुनाव: पुलिस मजबूत सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों पर निष्पक्षता की तैयारी
Dausa, Rajasthan:SLUG-2110ZRJ_DAU_ELECTION_R जिला दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले में दूसरे ओर तीसरे चरण में चुनाव ऐसे में पुलिस प्रशासन दे रहा तैयारियों को अंतिम रूप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा और एसपी कुंदन कंवरिया ने ली बैठक बैठक में चुनावों से संबधित पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कार्मिक रहे मौजूद डीएम डॉ सौम्या झा ने कहा चुनाव महत्वपूर्ण कार्य ऐसे में सभी समन्वय के साथ करे काम मतदान केंद्रों में हो समुचित व्यवस्था आचार संहिता की भी हो पूर्ण पालना एसपी कुंदन कंवरिया ने पुलिस अधिकारियों को किया निर्देशित सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही संवेदनशील क्षेत्रों पर करे विशेष निगरानी दौसा जिले में पंचायत चुनाव दूसरे और तीसरे चरण में होंगे इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव से संबंधित तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसके चलते जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा और एसपी कुंदन कंवरिया ने चुनाव से संबंधित जुड़े पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों के साथ समीक्षा बैठक की बैठक में कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने कहां चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें लापरवाही नहीं हो सभी समन्वय के साथ काम करें मतदान केंद्रों पर समुचित व्यवस्था हो चुनाव निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ संपन्न हो इस पर सबका फॉक्स रहे वहीं एसपी कुंदन कंवरिया ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा चुनाव के दौरान लापरवाही नहीं हो शब्द सेल क्षेत्र में विशेष निगरानी करें साथ ही मतदाता भय मुक्त होकर मतदान का प्रयोग करें इसके लिए पुलिस मुस्तैद रहे कोई शिकायत आती है तो उस पर तत्काल एक्शन ले0
0
Report
Advertisement
CM मोहन यादव ने आगामी त्योहारों की तैयारी की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस बुलाई
Noida, Uttar Pradesh:BHOPAL (MADHYA PRADESH): CM MOHAN YADAV CHAIRS VIDEO CONFERENCE WITH COLLECTORS, COMMISSIONERS, SPS AND IGS TO REVIEW PREPARATIONS FOR UPCOMING FESTIVALS / VISUALS भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगामी त्योहारों की तैयारी की समीक्षा के लिए कलेक्टरों, आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों (SPs) और महानिरीक्षकों (IGs) के साथ एक बैठक की।0
0
Report
तीन घंटे में काजल हत्या का खुलासा, Haupt आरोपी गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने विवाहिता काजल हत्याकांड का महज तीन घंटे के भीतर उद्भेदन करने का दावा किया है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के सर्वसीमा गांव में 19 अक्टूबर की रात काजल कुमारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन चौधरी उर्फ विपुल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बाइक की किस्त जमा करने को लेकर विवाद और पूर्व रंजिश हत्या की वजह बनी। दरअसल, 19 अक्टूबर की रात करीब पौने दस बजे सर्वसीमा गांव में काजल कुमारी पर पड़ोस के युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल काजल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मृतका की मां के आवेदन पर भैरवस्थान थाना में कांड संख्या 165/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईबी चौक से मुख्य आरोपी जतिन चौधरी उर्फ विपुल को गिरफ्तार कर लिया है वहीं, घटना में शामिल एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर ऑब्जरवेशन होम भेजा गया है।0
0
Report
Darjeeling के पहाड़ों में सिंदूर खाला, विविध समुदायों की भागीदारी से दुर्गा पूजा मनाई गई
Darjeeling, West Bengal:SINDOOR KHALA, ALSO IM DARJEELING HILLS BENGALI, BIHARI, AND OTHER COMMUNITY TOGATHER PLAYED WITH FULL ENERGY Darjeeling hills also not far from Sindoor Khala played in Bengali Association puja in Darjeeling and Kurseong the Sindoor Khala was organised like every year where the other community ladies also joined and enjoy it. Every year this happen and same as this year but this year it seen new face who had join to Sindoor Khala. Darjeeling Bengali association had complete their 112 year Dugra puja this year. And Kurseong they had complete 110 years and from same year the Puja is done and also the Sindoor Khala We together celebrates the Dugra puja every year and during the Sindur Khala other communities also take part which fell is very nice. During dugra puja which flow all the Bengali Culture. Every year we come out her and enjoy the Sindoor Khala which is organized by Bengali Association. But when we come out here we play together which is very nice this in DARJEELING Hills0
0
Report
Advertisement
